छोले भटूरे (Chole Bhature Recipe)

छोले भटूरे (Chole Bhatoore) पंजाब की पसंददीदा डिश है. खाने में बहुत ही लाजबाव. अगर आप तेल की बनी चीजों से दूर नहीं रहते तो आपको ये बहुत पसंद आयेंगे. तो आइये आज हम छोले भटूरे (Chhole Bhature) बनायें.
Read - Chole Bhature Recipe In English
आवश्यक सामग्री- भटूरे के लिये - Ingredients for Bhature
- मैदा - 400 ग्राम (4 कप)
- सूजी (रवा) - 50 - 60 ग्राम( आधा कप)
- दही - 100 ग्राम ( आधा कप )
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्मच
- तेल - तलने के लिये
मैदा और सूजी को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये, मैदा के बीच में जगह बनाइये, 2 टेबिल स्पून तेल, नमक, बेकिंग सोडा, दही और चीनी इसमें डालकर, इसी जगह इन सब चीजों को अच्छी तरह मिला लीजिये. गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये.
गुथे हुये आटे को 2 घंटे के लिये बन्द अलमारी या किसी गरम जगह पर, ढक कर रख दीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये.
गूथे हुये आटे से थोड़ा सा आटा एक नीबू के बराबर आटा निकालिये. लोई बनाइये और पूरी की तरह बेलिये, लेकिन यह, पूरी से थोड़ा सा मोटा बेला जाता है. ( यदि आप इसे हाथ से थपथपा कर बेल सकते हैं तो हाथ से थपथपा कर बना लें ). पूरी को गरम तेल में डालिये, कलछी से दबाकर फुलाइये, दोनों ओर पलट कर हल्का ब्राउन होने तक तलिये. एक प्लेट में पेपर नेपकिन बिछाइये, तले भटुरे निकाल कर प्लेट में रखिये. सारे भटूरे इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.
भटूरे तैयार हैं. छोले, अचार और हरे धनिये की चटनी के साथ गरमा गरम भटूरे परोसिये और खाइये.
आवश्यक सामग्री - छोले (chole) के लिये - Ingredients for chole
- सफेद चना ( काबुली चना) - 250 ग्राम (1 1/4 कप)
- बेकिंग सोडा - आधा छोटी चम्मच
- टी बैग - 2 टी बैग न हो तो 1 1/2 छोटी चम्मच चाय एक सफेद और साफ कपड़े में बाँध कर प्रयोग करें
- टमाटर - 4 - 5 मीडियम साइज
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - 1 इन्च लम्बा टुकड़ा य़ा एक छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट
- रिफाइन्ड तेल - 2 टेबिल स्पून
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हींग - 1-2 पिंच
- अनार दाना पाउडर - 1 छोटी चम्मच से थोड़ा अधिक
- धनियाँ पाउडर - डेड़ छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- हरा धनियाँ - आधा छोटी कटोरी ( बारीक कटा हुआ )
विधि - How to make Chole Bhature
चनों को रात भर पानी में भिगने रख दीजिये. पानी से निकाल कर चनों को धोकर, कुकर में डालिये, एक छोटा गिलास पानी, नमक और बेकिंग सोडा मिला दीजिये, और टी बैग भी डाल दीजिये. कुकर बन्द करें और गैस पर उबालने के लिये रख दीजिये. कुकर में सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये, और 2-3 मिनिट तक पकने दीजियें, गैस बन्द कर दीजिये और प्रेसर खतम होने तक चनों को कुकर में ही पकने दीजिये. तब तक हम मसाला तैयार कर लेते हैं.
टमाटर, हरी मिर्च, अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लें.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. हींग, जीरा और अनारदाना डाल दीजिये, जीरा भुनने के बाद धनियाँ पाउडर डाल दीजिये. चमचे से चलायें, टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का मिश्रण और लाल मिर्च पाउडर डाल कर मसाले को जब तक भूने तब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे. भुने मसाले में एक गिलास पानी और स्वादानुसार नमक डाल दीजिये. एक उबाली आ जाने दीजिये.
कुकर खोलिये और टी बैग चने से निकाल कर फैंक दीजिये. चनों को इस मसाले की तरी में मिला कर अच्छी तरह चमचे से चला लीजिये. यदि आपको छोले अधिक गाढ़े लग रहे हो, तो आप उनमें आवश्यकता अनुसार पानी मिला लीजियें, उबाल आने के बाद 2-3 मिनिट पकने दीजिये. गैस बन्द कर दीजिये. गरम मसाला और आधा हरा धनियाँ मिला दीजिये. आपके छोले तैयार हैं.
छोलों को प्याले में निकाल लीजिये, हरा धनियां ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम छोल भटुरे और चावल के साथ परोसिये और खाइये.
चार या पांच सदस्यों के लिये, समय -1 1/2 घंटा
Chole Bhature Recipe
कमेंट (854)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: हर्ष जी, अपने अनुभव हमारे साथ साझा करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: लक्ष्मी जी, टी बैग छोले को कलर देने के लिए डाला जाता है इससे स्वाद पर कोई असर नहीं पड़ता.
निशा: नीती जी, बेकिंग सोडा की जगह बेकिंग पाउडर डाला जा सकता है, लेकिन बेकिंग पाउडर को बेकिंग सोडा की मात्रा की दुगनी मात्रा में डालें.
निशा: नीलम जी, राजमा की किस्म ओर या वे अभी पूरी तरह न फूले हो तब एसे दिख सकते हैं. राजमा कलर तो छोड़ते हैं, लेकिन अगर वह अच्छी तरह 8-10 घंटे भीग जाय तो एकदम फूले होते हैं.
Iski jagah kuch or daal skte hai ky,jaise imli ka paani
निशा: शोभित जी, अनारदाना सूखे कुटे अनार के दाने होते हैं, जिन्हैं छोले में उसे खट्टा स्वाद देने के लिये यूज किया जाता है, आप इसे नहीं डालना चाहें तो हटा अभी सकते हैं. इसके बदले अमचूर और इमली का पल्प भी उपयोग कर सकते हैं.
soft of spoonzee bhature kaise banaye jayen
निशा: राखी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: श्रद्धा जी, भटूरे को सूखी मैदा लगाकर बेलिये, भटूरे की पूरी सादा पूरी से थोड़ा मोटा बेलिये, तलते समय तेल अच्छा गरम होना चाहिये, भटूरे अवश्य फूलेंगे.
Kya dollar chana ko bhi isi tarike se bana sakte hain?
निशा: नरेश जी हां आप इसी तरह बना सकती हैं.
Kitna Kya Kya Lena
निशा: विकास जी, अगर आप सिर्फ छोले भटूरे बना रहें हैं, तो 4-5 किलो मैदा भटूरे के लिये और 2 कि. चने से छोले बनायें.
Thanku ji
Aap itne testy recipe batati h.mujhe chhole bhature bahut pasand h or mai ghar pe banana chahti hu.try v ki hu bahut bar .lekin achi nhi banti h.bhatrue ache se fulte nhi h.or sara puri jaise ho jate h.kya kare.plz help me.
निशा: शीला जी, भटूरे का आटा नरम लगाइए और दूसरा भटूरे को तेज गरम तेल में डाल कर तलें अच्छे नरम भटूरे बन कर तैयार होंगे, प्लीज रेसिपी अवश्य देखें, आप जल्दी ही बहूत अच्छे भटूरे बनायेंगे.
निशा: संजना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निकिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
The real Indian taste
Thank u
निशा: भाग्यश्री जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निक्की जी, रेसिपी में भटूरे की रेसिपी भी दी हुई है आप दी हुई विधि अनुसार भटूरे बना सकते हैं.
निशा: नरेश जी, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
हमारे भूटू बड़े नहीं बनते हैं, और फूलते भी काम ह।
धन्यवाद, यह नुस्खा मेरे लिए बहुत उपयोगी है मैंने इसे बनाया है
निशा मधुलिका जी कृपया जवाब दीजिये
निशा: भटूरे का आटा उपरोक्त विधि से लगाकर रखें, भटूरे बेलने के लिये आटे का परोथन या तेल की मदद लीजिये और बेलिये, भटूरे की पूरी सादा पूरी से थोड़ा मोटा बेलिये, तेल पर्याप्त गरम होना चाहिये. आपके भटूरे अच्छे बनकर तैयार होंगे.
निशा: सिद्धि जी, बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: सोनू जी, टी बैग छोलों का कलर डार्क करने के लिए डाला जाता है.
निशा: वीरू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राधा जी, ये नया यीस्ट अभी मैंने नहीं देखा, मैं इसे मगवाने की कोशिश करूंगी. भटूरे के लिये यीस्ट नहीं बेकिंग सोडा ही यूज किया जाता है.
निशा: आरूषी जी, यदि आप काले छोले ले रहे हैं, तो उसमें टी बैग डालने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: सोनिया जी, हां कर सकते हैं.
निशा: शिवाली जी, बिलकुल बना सकते हैं.
Bhature agar ghee peene lage toh kya kare..
निशा: निकीता जी , तेल के ठंडा होने पर भटूरे तेल सोख लेते हैं इसलिए भटूरे तलते समय गैस फ्लेम को कन्ट्रोल कीजिये, भटूरे का तेल अच्छा गरम होना चाहिये.
निशा: नूतन जी, चीनी डालने से आटा अच्छी तरह से फरमेन्ट होता है.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निशा जी, छोले में अनारदाना पाउडर डालना ज़रूरी नहीं हैं.