छोले भटूरे (Chole Bhature Recipe)

छोले भटूरे (Chole Bhatoore) पंजाब की पसंददीदा डिश है. खाने में बहुत ही लाजबाव. अगर आप तेल की बनी चीजों से दूर नहीं रहते तो आपको ये बहुत पसंद आयेंगे. तो आइये आज हम छोले भटूरे (Chhole Bhature) बनायें.
Read - Chole Bhature Recipe In English
आवश्यक सामग्री- भटूरे के लिये - Ingredients for Bhature
- मैदा - 400 ग्राम (4 कप)
- सूजी (रवा) - 50 - 60 ग्राम( आधा कप)
- दही - 100 ग्राम ( आधा कप )
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्मच
- तेल - तलने के लिये
मैदा और सूजी को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये, मैदा के बीच में जगह बनाइये, 2 टेबिल स्पून तेल, नमक, बेकिंग सोडा, दही और चीनी इसमें डालकर, इसी जगह इन सब चीजों को अच्छी तरह मिला लीजिये. गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये.
गुथे हुये आटे को 2 घंटे के लिये बन्द अलमारी या किसी गरम जगह पर, ढक कर रख दीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये.
गूथे हुये आटे से थोड़ा सा आटा एक नीबू के बराबर आटा निकालिये. लोई बनाइये और पूरी की तरह बेलिये, लेकिन यह, पूरी से थोड़ा सा मोटा बेला जाता है. ( यदि आप इसे हाथ से थपथपा कर बेल सकते हैं तो हाथ से थपथपा कर बना लें ). पूरी को गरम तेल में डालिये, कलछी से दबाकर फुलाइये, दोनों ओर पलट कर हल्का ब्राउन होने तक तलिये. एक प्लेट में पेपर नेपकिन बिछाइये, तले भटुरे निकाल कर प्लेट में रखिये. सारे भटूरे इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.
भटूरे तैयार हैं. छोले, अचार और हरे धनिये की चटनी के साथ गरमा गरम भटूरे परोसिये और खाइये.
आवश्यक सामग्री - छोले (chole) के लिये - Ingredients for chole
- सफेद चना ( काबुली चना) - 250 ग्राम (1 1/4 कप)
- बेकिंग सोडा - आधा छोटी चम्मच
- टी बैग - 2 टी बैग न हो तो 1 1/2 छोटी चम्मच चाय एक सफेद और साफ कपड़े में बाँध कर प्रयोग करें
- टमाटर - 4 - 5 मीडियम साइज
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - 1 इन्च लम्बा टुकड़ा य़ा एक छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट
- रिफाइन्ड तेल - 2 टेबिल स्पून
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हींग - 1-2 पिंच
- अनार दाना पाउडर - 1 छोटी चम्मच से थोड़ा अधिक
- धनियाँ पाउडर - डेड़ छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- हरा धनियाँ - आधा छोटी कटोरी ( बारीक कटा हुआ )
विधि - How to make Chole Bhature
चनों को रात भर पानी में भिगने रख दीजिये. पानी से निकाल कर चनों को धोकर, कुकर में डालिये, एक छोटा गिलास पानी, नमक और बेकिंग सोडा मिला दीजिये, और टी बैग भी डाल दीजिये. कुकर बन्द करें और गैस पर उबालने के लिये रख दीजिये. कुकर में सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये, और 2-3 मिनिट तक पकने दीजियें, गैस बन्द कर दीजिये और प्रेसर खतम होने तक चनों को कुकर में ही पकने दीजिये. तब तक हम मसाला तैयार कर लेते हैं.
टमाटर, हरी मिर्च, अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लें.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. हींग, जीरा और अनारदाना डाल दीजिये, जीरा भुनने के बाद धनियाँ पाउडर डाल दीजिये. चमचे से चलायें, टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का मिश्रण और लाल मिर्च पाउडर डाल कर मसाले को जब तक भूने तब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे. भुने मसाले में एक गिलास पानी और स्वादानुसार नमक डाल दीजिये. एक उबाली आ जाने दीजिये.
कुकर खोलिये और टी बैग चने से निकाल कर फैंक दीजिये. चनों को इस मसाले की तरी में मिला कर अच्छी तरह चमचे से चला लीजिये. यदि आपको छोले अधिक गाढ़े लग रहे हो, तो आप उनमें आवश्यकता अनुसार पानी मिला लीजियें, उबाल आने के बाद 2-3 मिनिट पकने दीजिये. गैस बन्द कर दीजिये. गरम मसाला और आधा हरा धनियाँ मिला दीजिये. आपके छोले तैयार हैं.
छोलों को प्याले में निकाल लीजिये, हरा धनियां ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम छोल भटुरे और चावल के साथ परोसिये और खाइये.
चार या पांच सदस्यों के लिये, समय -1 1/2 घंटा
Chole Bhature Recipe
कमेंट (854)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: नन्द जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जिया जी, 1 किग्रा. मैदा में 125 ग्राम या आधा कप दही डाल लीजिये. मैदा की लोई पर सूखा मैदा लगाकर बेलिये, भटूरे अच्छी तरह बेले जा सकेंगे.
uspe sabaab ka rang gahra hai,
khuda ko yakeen na tha wafa pe,
tabhi to ek chand par hazaaro n taaron ka pahra hai ///////
निशा: आरोही जी, अनार दाना नहीं डालना चाहती तो कोई बात नहीं छोले में थोड़ा सा अमचूर पाउडर डाल दीजिये, छोले अच्छे बनेंगे.
निशा: वंदना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रेनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मनप्रीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
M a regular follower of yr website. Plzz suggest how can i use garlic and onion in chole-bhatoore recipe.
Thnx N Love
निशा: श्वेता जी, छोले बिना प्याज के ही बनायें और प्याज को एसे ही काट कर यूज करें, यदि आप प्याज लहसन डालना ही चाहती है तो तेल में जीरा भूनने के बाद, 1 बारीक कटी प्याज और 4-5 लहसन की कली बारीक कटी हुई तेल में डालें और हल्का गुलाबी होने तक भून लीजिये,इसके बाद सारी चीजें डालते हुये बिलकुल इसी तरह छोले बना लीजिये.
निशा: प्रीती जी, भटूरे के लिये आटा मसल मसल कर गूंथ लीजिये, आटे को थोड़ा फूलने दीजिये, 4-5 घंटे के बाद या ओवर नाइट आटे को रख सकते हैं. आटे से थोड़ा थोड़ा आटा तोड़कर गोले बनाकर, सूखे मैदा में लपेट कर रख लीजिए. भटूरे तलने के लिये तेल गरम कीजिये, तेल के अच्छा गरम होने पर भटूरा सिकने के लिये डालिये, भटूरा तुरन्त फूल कर आयेगा, पलट लीजिये, और दोंनो ओर सिकने तक तल लीजिये, बहुत अच्छे एकदम सोफ्ट भटूरे तल कर तैयार होंगे.
निशा: रशीदा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पंकज जी, आप ये छोले भटूरे बनाइये ये आपको बहुत पसन्द आयेंगे.
ISKA KYA USE H?
निशा: नेहा जी, छोले में टी बैग छोले को डार्क कलर देने के लिये डाला जाता है.
निशा: कुश, मेरे परिवार में बिना प्याज लहसन के ही खाना खाया जाता है, इस लिये मैं ये यूज नहीं करती हूँ, लेकिन मैं रेसिपी के नीचे लिखती हूँ, आप इसमें प्याज लहसन डालना चाहें तो डाल सकते हैं.
निशा: रश्मी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कंचन जी, चने उबालते समय चाय की पत्ती को कपड़े में बांधकर या उसको छोटे पैक डाल दीजिये, छोले का कलर डार्क हो जाता है.
निशा: शामल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
beking soda jo 3/4 dalne hai .... 3/4 kitna hota
hai ? plz
निशा: रितिका जी, 3/4 का मतलब पोना छोटी चम्मच या एक छोटी चम्मच से थोड़ा कम होती है.
निशा: प्रियंका जी हां यीस्ट से भी आटा फरमेन्ट किया जा सकता है.