छोले भटूरे (Chole Bhature Recipe)

छोले भटूरे (Chole Bhatoore) पंजाब की पसंददीदा डिश है. खाने में बहुत ही लाजबाव. अगर आप तेल की बनी चीजों से दूर नहीं रहते तो आपको ये बहुत पसंद आयेंगे. तो आइये आज हम छोले भटूरे (Chhole Bhature) बनायें.
Read - Chole Bhature Recipe In English
आवश्यक सामग्री- भटूरे के लिये - Ingredients for Bhature
- मैदा - 400 ग्राम (4 कप)
- सूजी (रवा) - 50 - 60 ग्राम( आधा कप)
- दही - 100 ग्राम ( आधा कप )
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्मच
- तेल - तलने के लिये
मैदा और सूजी को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये, मैदा के बीच में जगह बनाइये, 2 टेबिल स्पून तेल, नमक, बेकिंग सोडा, दही और चीनी इसमें डालकर, इसी जगह इन सब चीजों को अच्छी तरह मिला लीजिये. गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये.
गुथे हुये आटे को 2 घंटे के लिये बन्द अलमारी या किसी गरम जगह पर, ढक कर रख दीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये.
गूथे हुये आटे से थोड़ा सा आटा एक नीबू के बराबर आटा निकालिये. लोई बनाइये और पूरी की तरह बेलिये, लेकिन यह, पूरी से थोड़ा सा मोटा बेला जाता है. ( यदि आप इसे हाथ से थपथपा कर बेल सकते हैं तो हाथ से थपथपा कर बना लें ). पूरी को गरम तेल में डालिये, कलछी से दबाकर फुलाइये, दोनों ओर पलट कर हल्का ब्राउन होने तक तलिये. एक प्लेट में पेपर नेपकिन बिछाइये, तले भटुरे निकाल कर प्लेट में रखिये. सारे भटूरे इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.
भटूरे तैयार हैं. छोले, अचार और हरे धनिये की चटनी के साथ गरमा गरम भटूरे परोसिये और खाइये.
आवश्यक सामग्री - छोले (chole) के लिये - Ingredients for chole
- सफेद चना ( काबुली चना) - 250 ग्राम (1 1/4 कप)
- बेकिंग सोडा - आधा छोटी चम्मच
- टी बैग - 2 टी बैग न हो तो 1 1/2 छोटी चम्मच चाय एक सफेद और साफ कपड़े में बाँध कर प्रयोग करें
- टमाटर - 4 - 5 मीडियम साइज
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - 1 इन्च लम्बा टुकड़ा य़ा एक छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट
- रिफाइन्ड तेल - 2 टेबिल स्पून
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हींग - 1-2 पिंच
- अनार दाना पाउडर - 1 छोटी चम्मच से थोड़ा अधिक
- धनियाँ पाउडर - डेड़ छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- हरा धनियाँ - आधा छोटी कटोरी ( बारीक कटा हुआ )
विधि - How to make Chole Bhature
चनों को रात भर पानी में भिगने रख दीजिये. पानी से निकाल कर चनों को धोकर, कुकर में डालिये, एक छोटा गिलास पानी, नमक और बेकिंग सोडा मिला दीजिये, और टी बैग भी डाल दीजिये. कुकर बन्द करें और गैस पर उबालने के लिये रख दीजिये. कुकर में सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये, और 2-3 मिनिट तक पकने दीजियें, गैस बन्द कर दीजिये और प्रेसर खतम होने तक चनों को कुकर में ही पकने दीजिये. तब तक हम मसाला तैयार कर लेते हैं.
टमाटर, हरी मिर्च, अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लें.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. हींग, जीरा और अनारदाना डाल दीजिये, जीरा भुनने के बाद धनियाँ पाउडर डाल दीजिये. चमचे से चलायें, टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का मिश्रण और लाल मिर्च पाउडर डाल कर मसाले को जब तक भूने तब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे. भुने मसाले में एक गिलास पानी और स्वादानुसार नमक डाल दीजिये. एक उबाली आ जाने दीजिये.
कुकर खोलिये और टी बैग चने से निकाल कर फैंक दीजिये. चनों को इस मसाले की तरी में मिला कर अच्छी तरह चमचे से चला लीजिये. यदि आपको छोले अधिक गाढ़े लग रहे हो, तो आप उनमें आवश्यकता अनुसार पानी मिला लीजियें, उबाल आने के बाद 2-3 मिनिट पकने दीजिये. गैस बन्द कर दीजिये. गरम मसाला और आधा हरा धनियाँ मिला दीजिये. आपके छोले तैयार हैं.
छोलों को प्याले में निकाल लीजिये, हरा धनियां ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम छोल भटुरे और चावल के साथ परोसिये और खाइये.
चार या पांच सदस्यों के लिये, समय -1 1/2 घंटा
Chole Bhature Recipe
कमेंट (854)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सोनक जी, भटूरे तेज गरम तेल और तेज आग पर तले जाते हैं, ज्यादा तेज आग पर भटूरे ब्राउन हो जाते हैं या ज्यादा बेकिंग सोडा डालने पर भटूरे ब्राउन हो जाते हैं, क्या कारण ये आप देखिये और भटूरे फिर से बनाइये आप बहुत जल्दी ही फूले और अच्छे भटूरे बना लेंगी.
kaya aap hume bata sakte hain ke kaise uuse kadak kare date:23-12-13 december
time:04:00 pm
निशा: नीतू जी, मैसूर पाक को थोड़ा और पका लिया जाता तो वह कड़क मैसूर पाक बन कर तैयार होता.
निशा : पूजा जी हां अमचूर पाउडर भी डाला जा सकता है.
निशा: संचिता जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Apka diye hue recipi ke anusar maine chholle bhature try kiya. bahut achha bana, sabko bahut pasand aya. Nishaji apko bahut bahut thanks . main sabhi recipies try karti rehti hun aur sabhi bahut achhe bante hain.
Thanks a lot again.
निशा: निशा, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा, सुरुचि, आटे को गरम जगह पर किसी अलमारी में बन्द करके रख सकते हैं, आटा डबल न हो कोई बात नहीं आटा थोड़ा सा फूल जाय, आटे को रात को भी लगाकर रखा जा सकता है.
निशा: ईशु जी हां अवश्य डाल सकते है.
se khana banaya jata hai ya wo jis se khana khaya jata h ???? Please btaiye
निशा: darkhsha, चम्मच जिससे खाना खाते है, छोटी चम्मच होती है और जिससे सर्व करते हैं वह टेबल स्पून होती है, बाजार में इनके प्लास्टिक सैट आसानी से मिल जाते है.
kya ham bhature bina dahi ke bhi bana sakte hein? Agar haan, to kaise? Kuch birthday recipies bhi bataiye, thoda jaldi, Please......
निशा: अर्चना, हम आटा गूथते समय थोड़ा दही डालना होता है, 2 टेबल स्पून दही की जगह 2 छोटे चम्मच नीबू का रस डाल सकते हैं.
main jab bhi bhature banati hun vo bazar jaise soft nahi hote, maide mai eno, namak aur ghee daal kar goodhne ke baad 2-3 ghante ke liye rakh deti hun, phir banati hun, bhature karare se bante hai kya karan hai,
निशा: सिमरन, आटा थोड़ा सख्त होने पर भटूरे सोफ्ट नहीं बनते, भटूरे का आटा सोफ्ट गूथेंगी, भटूरे सोफ्ट बनेंगे.
निशा: श्रीअम जी, पानी पूरी की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर पानी पूरी लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं, उसमें अच्छी जानकारी दी हुई है.
Thank you
jitne testy chhole bane the utne hi mast bhature mujhe or mere husbend ko bahut hi pasand aaye....THANKS AGAIN
निशा: नीतू आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
agar hum bhature k aate me yeast dalna chahe to 200gm maida me kitni dry active yeast dalni padegi pls tell....... i shall be very thankful to you.
निशा: अनुराधा, 1 छोटी चम्मच ड्राई एक्टिव यीस्ट ले लीजिये.
निशा: सोनियां, मसाला जलने से छोले कड़वे हो सकते हैं.
Chole we made thru our traditional method. In your method, you added baking soda and given only one whistle. I want to knw how much time it takes if we make Chole using this method? and whether one whistle is sufficient (as traditional method takes too much time). Also, is it safe and good to use baking soda like this in routine, such as in Bhatura, Chole etc (as I heard that using baking soda in routine is not good for health) OR in routine we should try to soak them for more time and avoid using soda.......Also Is it true that Eno salt is safer than baking soda? If yes, is 1 tsf eno salt can replace 1 tsf of baking soda? Thanks in advance for the replies!!
निशा: गीता, बेकिंग सोडा खाने में हम इतना कम यूज करते हैं वह बिलकुल भी हार्म फुल नहीं है, बेकिंग सोडा डालने से चने का स्वाद भी बढ़ जाता है और जल्दी भी अच्छे उबल कर तैयार होते हैं, बेकिंग सोडा की जगह ईनो फ्रूट साला डाला जा सकता है, मैं चने उबालने में कुकर में 1 सीटी आने के बाद धीमी गैस पर चने 5-6 मिनिट तक पकने देती हूँ ये मेरा अपना कुकिंग का तरीका है. तेज गैस पर बार सीटी आयें तो भी उतना ही, बल्कि उससे अधिक समय लग जाता है.
but wo ander se pakke nhi aur bahar se sakhat ho gye kya kru ?
निशा: सरिता, आप छोले भटूरे का वीडियो देख लीजिये और फिर से कोशिश कीजिये, थोड़ी सी प्रेक्टिस से आप अच्छे भटूरे बना लेंगी.
निशा: मयंक, मार्केट में जो तेल यूज करते हैं वह इतना अच्छा नहीं होता और बहुत जलता रहता है, तेल गाड़ा हो जाता है, जबकि घर के तेल अच्छा और फ्रेस होता है, भटूरे का कलर इसी लिये थोड़ा अलग लग सकता है.
i followed your recipe for bhature and they came out wonderful. My husband liked them a lot.
thnx once again
निशा: स्वाति जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
anardana sabut dalna zaruri he kya? agar anardana pees kar dalen to tasht achha nahin hoga kya
निशा: हरमिन्दर जी, अनार दाना साबुत नहीं डालते, पीस कर यानि कि अनारदाना पाउडर डाला जाता है.