छोले भटूरे (Chole Bhature Recipe)

छोले भटूरे (Chole Bhatoore) पंजाब की पसंददीदा डिश है. खाने में बहुत ही लाजबाव. अगर आप तेल की बनी चीजों से दूर नहीं रहते तो आपको ये बहुत पसंद आयेंगे. तो आइये आज हम छोले भटूरे (Chhole Bhature) बनायें.
Read - Chole Bhature Recipe In English
आवश्यक सामग्री- भटूरे के लिये - Ingredients for Bhature
- मैदा - 400 ग्राम (4 कप)
- सूजी (रवा) - 50 - 60 ग्राम( आधा कप)
- दही - 100 ग्राम ( आधा कप )
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्मच
- तेल - तलने के लिये
मैदा और सूजी को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये, मैदा के बीच में जगह बनाइये, 2 टेबिल स्पून तेल, नमक, बेकिंग सोडा, दही और चीनी इसमें डालकर, इसी जगह इन सब चीजों को अच्छी तरह मिला लीजिये. गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये.
गुथे हुये आटे को 2 घंटे के लिये बन्द अलमारी या किसी गरम जगह पर, ढक कर रख दीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये.
गूथे हुये आटे से थोड़ा सा आटा एक नीबू के बराबर आटा निकालिये. लोई बनाइये और पूरी की तरह बेलिये, लेकिन यह, पूरी से थोड़ा सा मोटा बेला जाता है. ( यदि आप इसे हाथ से थपथपा कर बेल सकते हैं तो हाथ से थपथपा कर बना लें ). पूरी को गरम तेल में डालिये, कलछी से दबाकर फुलाइये, दोनों ओर पलट कर हल्का ब्राउन होने तक तलिये. एक प्लेट में पेपर नेपकिन बिछाइये, तले भटुरे निकाल कर प्लेट में रखिये. सारे भटूरे इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.
भटूरे तैयार हैं. छोले, अचार और हरे धनिये की चटनी के साथ गरमा गरम भटूरे परोसिये और खाइये.
आवश्यक सामग्री - छोले (chole) के लिये - Ingredients for chole
- सफेद चना ( काबुली चना) - 250 ग्राम (1 1/4 कप)
- बेकिंग सोडा - आधा छोटी चम्मच
- टी बैग - 2 टी बैग न हो तो 1 1/2 छोटी चम्मच चाय एक सफेद और साफ कपड़े में बाँध कर प्रयोग करें
- टमाटर - 4 - 5 मीडियम साइज
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - 1 इन्च लम्बा टुकड़ा य़ा एक छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट
- रिफाइन्ड तेल - 2 टेबिल स्पून
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हींग - 1-2 पिंच
- अनार दाना पाउडर - 1 छोटी चम्मच से थोड़ा अधिक
- धनियाँ पाउडर - डेड़ छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- हरा धनियाँ - आधा छोटी कटोरी ( बारीक कटा हुआ )
विधि - How to make Chole Bhature
चनों को रात भर पानी में भिगने रख दीजिये. पानी से निकाल कर चनों को धोकर, कुकर में डालिये, एक छोटा गिलास पानी, नमक और बेकिंग सोडा मिला दीजिये, और टी बैग भी डाल दीजिये. कुकर बन्द करें और गैस पर उबालने के लिये रख दीजिये. कुकर में सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये, और 2-3 मिनिट तक पकने दीजियें, गैस बन्द कर दीजिये और प्रेसर खतम होने तक चनों को कुकर में ही पकने दीजिये. तब तक हम मसाला तैयार कर लेते हैं.
टमाटर, हरी मिर्च, अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लें.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. हींग, जीरा और अनारदाना डाल दीजिये, जीरा भुनने के बाद धनियाँ पाउडर डाल दीजिये. चमचे से चलायें, टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का मिश्रण और लाल मिर्च पाउडर डाल कर मसाले को जब तक भूने तब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे. भुने मसाले में एक गिलास पानी और स्वादानुसार नमक डाल दीजिये. एक उबाली आ जाने दीजिये.
कुकर खोलिये और टी बैग चने से निकाल कर फैंक दीजिये. चनों को इस मसाले की तरी में मिला कर अच्छी तरह चमचे से चला लीजिये. यदि आपको छोले अधिक गाढ़े लग रहे हो, तो आप उनमें आवश्यकता अनुसार पानी मिला लीजियें, उबाल आने के बाद 2-3 मिनिट पकने दीजिये. गैस बन्द कर दीजिये. गरम मसाला और आधा हरा धनियाँ मिला दीजिये. आपके छोले तैयार हैं.
छोलों को प्याले में निकाल लीजिये, हरा धनियां ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम छोल भटुरे और चावल के साथ परोसिये और खाइये.
चार या पांच सदस्यों के लिये, समय -1 1/2 घंटा
Chole Bhature Recipe
कमेंट (854)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: रितिका जी, 3/4 छोटी चम्मच मीन्स पोना छोटी चम्मच और एक छोटी चम्मच से थोड़ा कम.
mam muje 30-35 logo ke liye chole or bhature banane hai apni beti ke birthday par. kya aap muje material ki quantity bata sakti hai. Recepie to same hi hogi agar material ki quantity pata lag jaye to bot acha hoga.
निशा: कामिनी जी, 2 किग्रा मैदा और 1.5 किग्रा. चने लिये जा सकते है.
aapki recipe maine ghar me try kri thi or realy me mere husband ko chole bhature bahut pasand aaye.sach me bahut testy bne the.
thanx mam....
निशा: पल्लवी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: भूपेन्द्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मनीषा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
i am doing research on haryana food heritage and there i found the aloo ke bhautra, Meda ka Bhatura, Maida Siji ka Bhatura, Achari Bhatura, and many more. during the data collection of haryana food i found the lot off varieties of bread.
my guide Dr. Ashish Dahiya and me working on Major Research Project of UGC culinary practice in haryana food. According to you Sweet Chilla, Kachori, Namkeen Chilla are come in which bread categories or snakes and dessert.
निशा: कोमल जी हां मैं चोप्सी नूडल बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: प्रतिक्षा जी, खाना सोडा डाला जा सकता है, खाना सोडा और बेकिंग सोडा एक ही होता है.
निशा: सुजाता जी, हां आटा गूथते समय चीनी डालना आवश्यक है, इससे आटे को फरमेन्ट होने में मदद मिलती है.
निशा: पूजा, आटे को अभी यूज किया जा सकता है, लेकिन इसे बहुत अधिक देर तक रखने से स्वाद उतना अच्छा नहीं रहेगा.
निशा: डौली जी, मुझे बहुत अच्छा लग रहा है, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विकास, बहुत बहुत धन्यवाद.
your recipees are very helpful for us..
निशा: रिया, आटे में तेल नहीं डालेंगी और दही भी कम डाला जाय तब भटूरे इलास्टिक होंगे, लेकिन भटूरे सोफ्ट ही अच्छे लगते हैं.
निशा; राहुल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
your recipees are very helpful for us..
i want to ask maine 2-3 baar chhole bhature try kiye pr bhature soft ki jagah bahot crispy bnte hai oil b ache se garam hota hai..bahure fulte b kam h :( pls reply
निशा; नम्रता, भटूरे को सोफ्ट बनाने के लिये, आटा एकदम सोफ्ट गूथे, आटे को फूलने के बाद उसे पंच करके लोई तोड़कर गोल करके सूखे आटे में लपेट कर रख दीजिये. तेल अच्छा गरम कीजिये, अब भटूरे तलिये बहुत अच्छे बनेंगे.
I followed your recipe to make bhatura. The dough was soft and the bhaturas puffed up nicely in oil. Yet, the inner part of bhatura was still white and appears uncooked to me. What can be done to cook the inner part nicely? Should I keep low flame/ lesser oil temperature?
निशा: सोमेन्दू जी, भटूरा अन्दर से सोफ्ट ही होना चाहिये, अगर आप उसे और अधिक पका हुया चाहते हैं तो भटूरे के फूलने के बाद आग हल्की धीमी करके और भटूरे को गोल्डन ब्राउन होने तल तलिये, अन्दर से और अच्छे सिके होंगे.
निशा: रिया जी हां टी बैग नहीं डालेंगी तो भी छोले अच्छे बनेंगे, टीबैग छोले को कलर देने के लिये डाला जाता है.
निशा: नाजिमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मनीषा जी, खस्ता पूरी, बेड़मी पूरी और दाल की कचौ़ड़ी, करेले फ्राई, भरवां करेले और अचार भी साथ में ले जाइये.
निशा: गर्मी के मौसम में खाना जल्दी ही खराब होता है, लेकिन फ्रिज में रखकर खाने को 1 - 2 दिन तक रख कर खा सकते है.