छोले भटूरे (Chole Bhature Recipe)

छोले भटूरे (Chole Bhatoore) पंजाब की पसंददीदा डिश है. खाने में बहुत ही लाजबाव. अगर आप तेल की बनी चीजों से दूर नहीं रहते तो आपको ये बहुत पसंद आयेंगे. तो आइये आज हम छोले भटूरे (Chhole Bhature) बनायें.
Read - Chole Bhature Recipe In English
आवश्यक सामग्री- भटूरे के लिये - Ingredients for Bhature
- मैदा - 400 ग्राम (4 कप)
- सूजी (रवा) - 50 - 60 ग्राम( आधा कप)
- दही - 100 ग्राम ( आधा कप )
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्मच
- तेल - तलने के लिये
मैदा और सूजी को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये, मैदा के बीच में जगह बनाइये, 2 टेबिल स्पून तेल, नमक, बेकिंग सोडा, दही और चीनी इसमें डालकर, इसी जगह इन सब चीजों को अच्छी तरह मिला लीजिये. गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये.
गुथे हुये आटे को 2 घंटे के लिये बन्द अलमारी या किसी गरम जगह पर, ढक कर रख दीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये.
गूथे हुये आटे से थोड़ा सा आटा एक नीबू के बराबर आटा निकालिये. लोई बनाइये और पूरी की तरह बेलिये, लेकिन यह, पूरी से थोड़ा सा मोटा बेला जाता है. ( यदि आप इसे हाथ से थपथपा कर बेल सकते हैं तो हाथ से थपथपा कर बना लें ). पूरी को गरम तेल में डालिये, कलछी से दबाकर फुलाइये, दोनों ओर पलट कर हल्का ब्राउन होने तक तलिये. एक प्लेट में पेपर नेपकिन बिछाइये, तले भटुरे निकाल कर प्लेट में रखिये. सारे भटूरे इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.
भटूरे तैयार हैं. छोले, अचार और हरे धनिये की चटनी के साथ गरमा गरम भटूरे परोसिये और खाइये.
आवश्यक सामग्री - छोले (chole) के लिये - Ingredients for chole
- सफेद चना ( काबुली चना) - 250 ग्राम (1 1/4 कप)
- बेकिंग सोडा - आधा छोटी चम्मच
- टी बैग - 2 टी बैग न हो तो 1 1/2 छोटी चम्मच चाय एक सफेद और साफ कपड़े में बाँध कर प्रयोग करें
- टमाटर - 4 - 5 मीडियम साइज
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - 1 इन्च लम्बा टुकड़ा य़ा एक छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट
- रिफाइन्ड तेल - 2 टेबिल स्पून
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हींग - 1-2 पिंच
- अनार दाना पाउडर - 1 छोटी चम्मच से थोड़ा अधिक
- धनियाँ पाउडर - डेड़ छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- हरा धनियाँ - आधा छोटी कटोरी ( बारीक कटा हुआ )
विधि - How to make Chole Bhature
चनों को रात भर पानी में भिगने रख दीजिये. पानी से निकाल कर चनों को धोकर, कुकर में डालिये, एक छोटा गिलास पानी, नमक और बेकिंग सोडा मिला दीजिये, और टी बैग भी डाल दीजिये. कुकर बन्द करें और गैस पर उबालने के लिये रख दीजिये. कुकर में सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये, और 2-3 मिनिट तक पकने दीजियें, गैस बन्द कर दीजिये और प्रेसर खतम होने तक चनों को कुकर में ही पकने दीजिये. तब तक हम मसाला तैयार कर लेते हैं.
टमाटर, हरी मिर्च, अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लें.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. हींग, जीरा और अनारदाना डाल दीजिये, जीरा भुनने के बाद धनियाँ पाउडर डाल दीजिये. चमचे से चलायें, टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का मिश्रण और लाल मिर्च पाउडर डाल कर मसाले को जब तक भूने तब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे. भुने मसाले में एक गिलास पानी और स्वादानुसार नमक डाल दीजिये. एक उबाली आ जाने दीजिये.
कुकर खोलिये और टी बैग चने से निकाल कर फैंक दीजिये. चनों को इस मसाले की तरी में मिला कर अच्छी तरह चमचे से चला लीजिये. यदि आपको छोले अधिक गाढ़े लग रहे हो, तो आप उनमें आवश्यकता अनुसार पानी मिला लीजियें, उबाल आने के बाद 2-3 मिनिट पकने दीजिये. गैस बन्द कर दीजिये. गरम मसाला और आधा हरा धनियाँ मिला दीजिये. आपके छोले तैयार हैं.
छोलों को प्याले में निकाल लीजिये, हरा धनियां ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम छोल भटुरे और चावल के साथ परोसिये और खाइये.
चार या पांच सदस्यों के लिये, समय -1 1/2 घंटा
Chole Bhature Recipe
कमेंट (854)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अपूर्व, तेल को अच्छा गरम होने दीजिये, तब भटूरे तलिये भटूरे अवश्य भूलेंगे.
निशा: पिंकू जी अवश्य डाल सकते हैं.
Ager Backing Soda & Eno Salt nahi ho toh kya Bhature aache nahi bante kya ? Pls reply soon.
Thx
निशा: जीतू, भटूरे को नरम और अच्छा बनाने के लिये ये चीजें आवश्यक है.
maam sbse pahle aapka bahut bahut shukriya.. aapki ye site se hme bahut kch sikhne milta h.. mai ek newly married housewife hu..
mam mai aapse ye puchhna chahti hu ki kya bhature me baking soda dalna jaruri h.. sirf dahi se hm bhature k maida ni mila skte??
plzz mam reply me.. as soon as possible..
निशा: रुचि, भटूरे का आटा लगाने में बेकिंग सोडा डाला आवश्यक है, इससे भटूरे फ्लपी और सोफ्ट बनते हैं.
निशा: गर्व जी भटूरे तेल को अच्छी तरह गरम होने के बाद तलिये, भटूरे सोफ्ट और अच्छे बनेंगे.
Thanks
निशा: रचना, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सरीफ, हींग डालने से कुछ ज्यादा फरक नहीं पढ़ेगा.
i want to know that "can we put eno in place of baking soda in making bhutura dough??"
pls reply me soon.i have 2 make it 2morrow
निशा: नीरज, जी हां अवश्य किया जा सकता है.
निशा: पूजा, उन्हैं दाल चावल की खिचड़ी, साबूदाना में के साथ दाल मिला कर खिचड़ी बनायें, उन्हैं दूध से सूजी चावल या साबूदाना की खीर बनाकर दे सकते हैं, दाल, चावल और गेहू का मिक्स का चीला बना कर दीजिये, केला और जो भी फल पसन्द हो वह खिलाइये, और कुछ बच्चे होते हैं लेकिन बच्चे स्वस्थ हैं तो कोई चिन्ता की बात नही हैं.
निशा: काकुल, आप इस तरह छोले बनाइये, तेल या घी थोड़ा अधिक यूज कर लीजिये आपको हल्दी राम से अच्छे छोले लगेंगे.
निशा: स्वाति, प्याज डालने की आवश्यकता तो नहीं है, लेकिन आप चाहें तो तेल में जीरा और अनार दाना डालने के बाद, एक प्याज बारीक काट कर भून लीजिये और सभी मसालों के साथ छोले बिलकुल इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.
निशा: आकाश, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नम्रता, भटूरे के लिये आटा सोफ्ट गूथिये और आटा फूलने के बाद भटूरे को अच्छे गरम तेल में डालकर तेलिये,भटूरे सोफ्ट बनेंगे.
pichle dino apki kuch recipe Dainik Bhaskar ki website par dekhkar khushi hui. . . aap isi tarah lagatar age badhte rahe. . . punah badhai. . . .
निशा: गीतिका जी आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Aaj Maine Pehli bar bhature banaye hain, jo sabhi ko bahut pasand aye aur sabhi ne tariff bhi ki, ab to har week me 2-3 dish aapki website se dekhkar hi banati hu, thanx again
निशा: पूनम, बहुत बहुत धन्यवाद.
3marchko jo maine apse pusha tha us word ko muje jaha se pata chal giya hai voh hitangi nahi hai hist hai jo ki baking powder jesa kaam karta hai jo maide ko fulne mai madad karta hai
निशा: बलजिन्दर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मधु, अनारदाना किराना स्टोर पर मिल जाता है, अगर बैंगलोर में नहीं मिल पा रहा है, तब आप अनारदाना की जगह आधा छोटी चम्मच अमचूर पाउडर डाल दीजिये, छोले अच्छे बनेंगे.
mam hitangi kya hoti hai. Shaid ye correct word nahi hai but ye khaskhas jaisi hoti hai isko badhure banane se pahle. Isko pani me golte hai aur isi se meda gundte hai 1/2 hr. Rakhne ke baad bathure talte hai
निशा: बलजिन्दर, इसके बारे में मुझे जानकारी नहीं है.
we love it.
Thanks a lot
निशा: रितु, आटे को फूल कर डबल होने दीजिये और भटूरे के लिये लोई बनाकर सूखे आटे में लपेट कर रख लीजिये, वे नहीं सिकुड़ेगे.
निशा: रेखा, बहुत बहुत धन्यवाद.