छोले भटूरे (Chole Bhature Recipe)

छोले भटूरे (Chole Bhatoore) पंजाब की पसंददीदा डिश है. खाने में बहुत ही लाजबाव. अगर आप तेल की बनी चीजों से दूर नहीं रहते तो आपको ये बहुत पसंद आयेंगे. तो आइये आज हम छोले भटूरे (Chhole Bhature) बनायें.
Read - Chole Bhature Recipe In English
आवश्यक सामग्री- भटूरे के लिये - Ingredients for Bhature
- मैदा - 400 ग्राम (4 कप)
- सूजी (रवा) - 50 - 60 ग्राम( आधा कप)
- दही - 100 ग्राम ( आधा कप )
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्मच
- तेल - तलने के लिये
मैदा और सूजी को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये, मैदा के बीच में जगह बनाइये, 2 टेबिल स्पून तेल, नमक, बेकिंग सोडा, दही और चीनी इसमें डालकर, इसी जगह इन सब चीजों को अच्छी तरह मिला लीजिये. गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये.
गुथे हुये आटे को 2 घंटे के लिये बन्द अलमारी या किसी गरम जगह पर, ढक कर रख दीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये.
गूथे हुये आटे से थोड़ा सा आटा एक नीबू के बराबर आटा निकालिये. लोई बनाइये और पूरी की तरह बेलिये, लेकिन यह, पूरी से थोड़ा सा मोटा बेला जाता है. ( यदि आप इसे हाथ से थपथपा कर बेल सकते हैं तो हाथ से थपथपा कर बना लें ). पूरी को गरम तेल में डालिये, कलछी से दबाकर फुलाइये, दोनों ओर पलट कर हल्का ब्राउन होने तक तलिये. एक प्लेट में पेपर नेपकिन बिछाइये, तले भटुरे निकाल कर प्लेट में रखिये. सारे भटूरे इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.
भटूरे तैयार हैं. छोले, अचार और हरे धनिये की चटनी के साथ गरमा गरम भटूरे परोसिये और खाइये.
आवश्यक सामग्री - छोले (chole) के लिये - Ingredients for chole
- सफेद चना ( काबुली चना) - 250 ग्राम (1 1/4 कप)
- बेकिंग सोडा - आधा छोटी चम्मच
- टी बैग - 2 टी बैग न हो तो 1 1/2 छोटी चम्मच चाय एक सफेद और साफ कपड़े में बाँध कर प्रयोग करें
- टमाटर - 4 - 5 मीडियम साइज
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - 1 इन्च लम्बा टुकड़ा य़ा एक छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट
- रिफाइन्ड तेल - 2 टेबिल स्पून
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हींग - 1-2 पिंच
- अनार दाना पाउडर - 1 छोटी चम्मच से थोड़ा अधिक
- धनियाँ पाउडर - डेड़ छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- हरा धनियाँ - आधा छोटी कटोरी ( बारीक कटा हुआ )
विधि - How to make Chole Bhature
चनों को रात भर पानी में भिगने रख दीजिये. पानी से निकाल कर चनों को धोकर, कुकर में डालिये, एक छोटा गिलास पानी, नमक और बेकिंग सोडा मिला दीजिये, और टी बैग भी डाल दीजिये. कुकर बन्द करें और गैस पर उबालने के लिये रख दीजिये. कुकर में सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये, और 2-3 मिनिट तक पकने दीजियें, गैस बन्द कर दीजिये और प्रेसर खतम होने तक चनों को कुकर में ही पकने दीजिये. तब तक हम मसाला तैयार कर लेते हैं.
टमाटर, हरी मिर्च, अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लें.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. हींग, जीरा और अनारदाना डाल दीजिये, जीरा भुनने के बाद धनियाँ पाउडर डाल दीजिये. चमचे से चलायें, टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का मिश्रण और लाल मिर्च पाउडर डाल कर मसाले को जब तक भूने तब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे. भुने मसाले में एक गिलास पानी और स्वादानुसार नमक डाल दीजिये. एक उबाली आ जाने दीजिये.
कुकर खोलिये और टी बैग चने से निकाल कर फैंक दीजिये. चनों को इस मसाले की तरी में मिला कर अच्छी तरह चमचे से चला लीजिये. यदि आपको छोले अधिक गाढ़े लग रहे हो, तो आप उनमें आवश्यकता अनुसार पानी मिला लीजियें, उबाल आने के बाद 2-3 मिनिट पकने दीजिये. गैस बन्द कर दीजिये. गरम मसाला और आधा हरा धनियाँ मिला दीजिये. आपके छोले तैयार हैं.
छोलों को प्याले में निकाल लीजिये, हरा धनियां ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम छोल भटुरे और चावल के साथ परोसिये और खाइये.
चार या पांच सदस्यों के लिये, समय -1 1/2 घंटा
Chole Bhature Recipe
कमेंट (854)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
i love chola bhatura
निशा: रीना, आप रैसिपी पढ़कर छोले भटूरे बनाइये, भटूरे फूलेंगे.
निशा: ललिता, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शमशा जी, आप वेबसाइट के होम पेज पर Misc पर क्लिक कीजिये, उसमें स्पाइस कालम देखिये चना मसाला वेबसाइट पर उपलब्ध है, मैं पावभाजी मसाला बनाने की कोशिश करूंगी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सयीद, गुलाब जामुन की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, वेबसाइट के होम पेज पर दिये गये सर्च बटन पर गुलाब जामुन यानि कि रैसिपी का नाम लिखकर सर्च कर सकते हैं.
निशा: गीता, जी हां आंवला पाउडर भी यूज कर सकते हैं.
निशा: स्नेहल भटूरे की लोई बनाकर थोड़ा सा सूखा लपेट कर रख दिजिये और अब भटूरा बेलिये, नहीं सिकुड़ेंगे.
aap muje ye bataiye ki bhature fulenge kaisi wo mujhsi fulte hi nahi... aur cholo ko jyada dark karne ke liye usme kya dale...plz rply me.
निशा: भटूरे का आटा अच्छी तरह से लगाइये, और भटूरे को अच्छी तरह बेलिये, भटूरे तलते समय तेल अच्छी तरह गरम होना चाहिये, भटूरे अवश्य फूलेंगे. छोले डार्क करने के लिये चाय का यूज करते हैं.
निशा: रमन, तेल को और थोड़ा तेज गरम कर लीजिये, भटूरे साफ्ट बनेंगे.
निशा: चंदा, थोड़ी सी लालमिर्च पाउडर और हरी मिर्च और गरम मसाला और डाल दीजिये.
निशा: मोना, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ज्योति, छोले में आलू साथ में डालकर उबाल लीजिये और बाद में मसाल और आलू को छीलकर काट कर मिलायें, आलू छोले के साथ अच्छे लगते हैं.
निशा: वैशाली, छोले बिना ओनियल के बहुत अच्छे बनते हैं, आप चाहें तो इन्है ओनियन डालकर बना सकते हैं.
निशा: चौधरी, जी हां मैं माइक्रोवेव की रैसिपी लिखने की कोशिश करूंगी, वेबसाइट पर बहुत सारी हैल्दी रैसिपी उपलब्ध है, आप ताजा अच्छा मन पसन्द खाना बना कर खाती रहें, फ्रूट और दूध भी लेती रहें, मेरी शुभकामनायें.
निशा: सविता, चाय पत्ती के पैक निकाल दीजिये और पानी सहित छोले बना लीजिये, चाय पत्ती से छोले का कलर अच्छा आता है और स्वाद भी.
निशा: चौधरी, भटूरे का आटा सोफ्ट गूथना चाहिये, आटे को गरम जगह पर रखना है, आटा फूल कर तैयार होना चाहिये, ठंड के मौसम में आटे को 4-5 घंटे या रात भर के लिये रख दें तो आटा अच्छा फूल कर तैयार होता है और भटूरे भी अच्छे बनते हैं.
निशा: स्वाति, कोई भी सूजी डाली जा सकती है.
agar chholo ko jyaada naram krna ho to kyaa kare
निशा: स्वीटी सोडा डालकर छोले बनाने से यह अधिक नर्म बनते ही हैं
m a engg student not a cook but wen I read ur recipe I thought to make it for m mom n make them happy.
And I cant belive it worked.
I only tried chole hope mamma will make bhature tomorrow on dashahara.
निशा: कनवलजीत, अगर कम गरम तेल में भटूरे तले जायं तो उनके वे तेल एब्जोर्ब कर लेते हैं.
bhture bnane hai to kitni quantity chahiye.
निशा: सारिका, छोले के लिये 1/2 किग्रा. चने और 1 किग्रा. मैदा ले लीजिये.
निशा: जिम्मी, खाने का सोडा और बेकिंग सोडा दोनों एक ही है, बेकिंग सोडा चने धोने के बाद चने के साथ में तब चने में डाला हुआ पानी ही यूज करना होगा. कुकर में चने डालते समय डालें तो रात वाले पानी को हटाया जा सकता है, दोंनो तरीके एक ही काम करते हैं, चने जल्दी उबलते हैं और स्वाद बहुत अच्छा आता है. चने में डाला गया बेकिंग सोडा बिलकुल नुकसान देय नहीं है.
निशा: यासिन, अनार के दानों का पाउडर, अनार दाना पाउडर कहलाता है, ये आपको किराना स्टोर पर मिल जायेगा.
निशा: नाजिया, मेरी सिर्फ यही वेबसाईट है.