छोले भटूरे (Chole Bhature Recipe)

📅 19 अक्टूबर 2007 👁 47.2 लाख बार देखी गई 💬 854 कमेंट ★ 4.1 (71810)

Chole Bhature Recipe

छोले भटूरे (Chole Bhatoore) पंजाब की पसंददीदा डिश है. खाने में बहुत ही लाजबाव. अगर आप तेल की बनी चीजों से दूर नहीं रहते तो आपको ये बहुत पसंद आयेंगे. तो आइये आज हम छोले भटूरे (Chhole Bhature) बनायें.

Read - Chole Bhature Recipe In English

आवश्यक सामग्री- भटूरे के लिये - Ingredients for Bhature

  • मैदा - 400 ग्राम (4 कप)
  • सूजी (रवा) - 50 - 60 ग्राम( आधा कप)
  • दही - 100 ग्राम ( आधा कप )
  • नमक - 3/4 छोटी चम्मच
  • चीनी - 1 छोटी चम्मच
  • बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्मच
  • तेल - तलने के लिये

मैदा और सूजी को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये, मैदा के बीच में जगह बनाइये, 2 टेबिल स्पून तेल, नमक, बेकिंग सोडा, दही और चीनी इसमें डालकर, इसी जगह इन सब चीजों को अच्छी तरह मिला लीजिये. गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये.

गुथे हुये आटे को 2 घंटे के लिये बन्द अलमारी या किसी गरम जगह पर, ढक कर रख दीजिये.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये.

गूथे हुये आटे से थोड़ा सा आटा एक नीबू के बराबर आटा निकालिये. लोई बनाइये और पूरी की तरह बेलिये, लेकिन यह, पूरी से थोड़ा सा मोटा बेला जाता है. ( यदि आप इसे हाथ से थपथपा कर बेल सकते हैं तो हाथ से थपथपा कर बना लें ). पूरी को गरम तेल में डालिये, कलछी से दबाकर फुलाइये, दोनों ओर पलट कर हल्का ब्राउन होने तक तलिये. एक प्लेट में पेपर नेपकिन बिछाइये, तले भटुरे निकाल कर प्लेट में रखिये. सारे भटूरे इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.

भटूरे तैयार हैं. छोले, अचार और हरे धनिये की चटनी के साथ गरमा गरम भटूरे परोसिये और खाइये.

आवश्यक सामग्री - छोले (chole) के लिये - Ingredients for chole

  • सफेद चना ( काबुली चना)  -  250 ग्राम (1 1/4 कप)
  • बेकिंग सोडा - आधा छोटी चम्मच
  • टी बैग - 2 टी बैग न हो तो 1 1/2 छोटी चम्मच चाय एक सफेद और साफ कपड़े में बाँध कर प्रयोग करें
  • टमाटर - 4 - 5 मीडियम साइज
  • हरी मिर्च - 2
  • अदरक - 1 इन्च लम्बा टुकड़ा य़ा एक छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट
  • रिफाइन्ड तेल - 2 टेबिल स्पून
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • हींग - 1-2 पिंच
  • अनार दाना पाउडर - 1 छोटी चम्मच से थोड़ा अधिक
  • धनियाँ पाउडर -   डेड़ छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
  • हरा धनियाँ - आधा छोटी कटोरी ( बारीक कटा हुआ )

विधि - How to make Chole Bhature

चनों को रात भर पानी में भिगने रख दीजिये. पानी से निकाल कर चनों को धोकर, कुकर में डालिये, एक छोटा गिलास पानी, नमक और बेकिंग सोडा मिला दीजिये, और टी बैग भी डाल दीजिये. कुकर बन्द करें और गैस पर उबालने के लिये रख दीजिये. कुकर में सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये, और 2-3 मिनिट तक पकने दीजियें, गैस बन्द कर दीजिये और प्रेसर खतम होने तक चनों को कुकर में ही पकने दीजिये. तब तक हम मसाला तैयार कर लेते हैं.

टमाटर, हरी मिर्च, अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लें.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. हींग, जीरा और अनारदाना डाल दीजिये, जीरा भुनने के बाद धनियाँ पाउडर डाल दीजिये. चमचे से चलायें, टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का मिश्रण और लाल मिर्च पाउडर डाल कर मसाले को जब तक भूने तब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे. भुने मसाले में एक गिलास पानी और स्वादानुसार नमक डाल दीजिये. एक उबाली आ जाने दीजिये.

कुकर खोलिये और टी बैग चने से निकाल कर फैंक दीजिये. चनों को इस मसाले की तरी में मिला कर अच्छी तरह चमचे से चला लीजिये. यदि आपको छोले अधिक गाढ़े लग रहे हो, तो आप उनमें आवश्यकता अनुसार पानी मिला लीजियें, उबाल आने के बाद 2-3 मिनिट पकने दीजिये. गैस बन्द कर दीजिये. गरम मसाला और आधा हरा धनियाँ मिला दीजिये. आपके छोले तैयार हैं.

छोलों को प्याले में निकाल लीजिये, हरा धनियां ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम छोल भटुरे और चावल के साथ परोसिये और खाइये.

चार या पांच सदस्यों के लिये, समय -1 1/2 घंटा

Chole Bhature Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.1 / 5 (71810 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (854)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Vandna
Please provide me reciepe of matar panner

निशा: वन्दना, मटर पनीर की रैसिपी वेवसाइट पर पहले से उपलब्ध है, आप सर्च बटन पर लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
BABLI SHARMA
THANX! I MADE IT
ITS VERY NICE,ITS TASTE WAS PERFECT
jayashri
what is the use of teabag in chole, what meaning of teabag.

निशा: जयश्री, टी बैग, चाय के बैग जो डिप करके चाय तैयार करते हैं, ये छोले को कलर देने के लिये प्रयोग की जाती है.
sonam jain
nisha ji how to make gravy for jain sabjis without onion and garlic.

निशा: सोनम, मेरी वेवसाइट पर सारी सब्जियां बिना प्याज लहसन के ही बनाइ गई हैं.
Shreya Dwivedi
Thankyou Mam I Have Made The Bhatures They Come Out Very Nice And Taste Was Very Good It Was The 1st Time For Me To Make Bhature And In Only 1 Time They Wew Awsome..!!!
Once Again Thanks
Best Of Luck....!! :)
Shruti Surana
bhature's came out very gd...got lot of appreciation for the same..
santosh
aap ki recipes bahut achi hai .. thanks mam.........
preeti
hi nisha
u have not mentioned that bhatura dough needs how much time for fermentation??

निशा:
प्रीति, गुथे आटे को गरम जगह 2 घंटे के लिये ढककर रख दीजिये, अगर इसे प्रर्याप्त गर्मी नहीं मिलती तो आटे को फरमेन्ट होने में देर लगती हैं.
kajal
main jab banti hun to colour nahi onian ke karan black dikhat hai chole

निशा: काजल आप बिना ओनियन के छोले बना लीजिये.
Shruti
mam.. i tried this and it was amazing .. never thought we could such dishes with that ease .. thanks to you !! I admire you so much ..
neetu matharu
hi nisha ji, main aap ke recipes regular check karte ho, i just love cooking, mujhe ek dish ko different methods se banana acha laghta hai, main aap ke recipe try ke and i like it
sunny
so good but not very good
kavita
Thanks a lot Nishaji for posting this recipe. Tried it and it was a super hit. As per one reader's comment above, I added eno instead of baking soda.
Ashok Tiwari
Thanks ! i tried n prepared it test was so nice
anita yadav
this is only for the colour and texture of chhole. and there is no problem in whistling it in cooker..
veena puri
crispi banane ke liye kya kare
NEELAM
IT IS VERY EASY ONLY TRY ONCE TIME YOU WILL GET EVERY THING VERY WELL

jyoti
its was veryyyyyyy verrrrrry nyccccccccccc..so nyccccccccc of u madam
Tina
i really like to try this.....
but i cant understand lots of Hindi words which are used in this recipe.. can someone translate the recipe for Bhatura and chana dal for me..
Sudha Sharma
mam...first of all thanks to help in cooking...I'd tried ur recipe & made bhatura for the first time. It was tasty but ye khinch nahin rahe the jaise restaurant ke hote hain, it was more like poori..ye fool bhi gaye the par pata nahin kis mistake se inme wo quality nahin thi...Can't understand ...Do help me...once again thanks a lot.

निशा:
सुधा, आटे को अच्छी तरह सारी चीजें डालकर, मसल मसल कर गुथिये, कम से कम 2 घंटे ढककर किसी गरम जगह पर रखिये, लोई बनाकर रख लीजिये और सूखे मैदा की सहायता से भटूरे बेलिये, थोड़ी सी प्रेक्टिस, अच्छे भटूरे बनेंगे.
shashank
MUH WATER-WATER HO GAYA.........
Pranjali
Nisha ji why you used tea bag while boiling the chickpea????

निशा: प्रांजलि, ये छोले को कलर देने के लिये होता है.
Varun
I believe we have many othe roptions for making curries.
onion, yes ofcourse it is my favourite veggie, still it is optional.
same for garlic.

C.B. BHATT
Dear Madam,
Thanks for your Chole Bhature Recipe. My wife wants to know that though you have mentioned GARAM MASALA as one of the ingredients for chhole but neither mentioned in the method nor illustrated by your video too. So,would you please clarify as to when or at which stage to use the garam masala?

निशा:
C.B. BHATT जी, रैसिपी में भी गरम मसाला डाला है और वीडियो में भी.
riddhima
In case if i don't have Baking Soda,What is the alternate of that,Will my bathuras will be soft in the absence of Baking Soda.

निशा:
रिद्धिमा, बेकिंग सोडा नहीं डाल रहीं हैं तब आप भटूरे के आटे को गूंथ कर 10-12 घंटे के लिये रख लीजिये, भटूरे मुलायम और अच्छे बनेंगे.
sarika
onion k bina channe oh o first tym sunn rhi hu sorry i cnt.......
LALITA
YAAH, NICE RECIPE.
JACK
I AM IN LONDON .I WAS OPEN THIS WEBPAGE AND I AM FOLLOW THESE STEP THIS IS VERY DILESIOUS ..........('.')

निशा:
जैक, धन्यवाद.
manasi kulkarni
wah!kya recipe hai i like that recipe very much thanku tahku thaku very much
mydilipgupta
bahut hi ache bne the ksm se aap ki ksm nisha ji