छोले भटूरे (Chole Bhature Recipe)

छोले भटूरे (Chole Bhatoore) पंजाब की पसंददीदा डिश है. खाने में बहुत ही लाजबाव. अगर आप तेल की बनी चीजों से दूर नहीं रहते तो आपको ये बहुत पसंद आयेंगे. तो आइये आज हम छोले भटूरे (Chhole Bhature) बनायें.
Read - Chole Bhature Recipe In English
आवश्यक सामग्री- भटूरे के लिये - Ingredients for Bhature
- मैदा - 400 ग्राम (4 कप)
- सूजी (रवा) - 50 - 60 ग्राम( आधा कप)
- दही - 100 ग्राम ( आधा कप )
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्मच
- तेल - तलने के लिये
मैदा और सूजी को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये, मैदा के बीच में जगह बनाइये, 2 टेबिल स्पून तेल, नमक, बेकिंग सोडा, दही और चीनी इसमें डालकर, इसी जगह इन सब चीजों को अच्छी तरह मिला लीजिये. गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये.
गुथे हुये आटे को 2 घंटे के लिये बन्द अलमारी या किसी गरम जगह पर, ढक कर रख दीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये.
गूथे हुये आटे से थोड़ा सा आटा एक नीबू के बराबर आटा निकालिये. लोई बनाइये और पूरी की तरह बेलिये, लेकिन यह, पूरी से थोड़ा सा मोटा बेला जाता है. ( यदि आप इसे हाथ से थपथपा कर बेल सकते हैं तो हाथ से थपथपा कर बना लें ). पूरी को गरम तेल में डालिये, कलछी से दबाकर फुलाइये, दोनों ओर पलट कर हल्का ब्राउन होने तक तलिये. एक प्लेट में पेपर नेपकिन बिछाइये, तले भटुरे निकाल कर प्लेट में रखिये. सारे भटूरे इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.
भटूरे तैयार हैं. छोले, अचार और हरे धनिये की चटनी के साथ गरमा गरम भटूरे परोसिये और खाइये.
आवश्यक सामग्री - छोले (chole) के लिये - Ingredients for chole
- सफेद चना ( काबुली चना) - 250 ग्राम (1 1/4 कप)
- बेकिंग सोडा - आधा छोटी चम्मच
- टी बैग - 2 टी बैग न हो तो 1 1/2 छोटी चम्मच चाय एक सफेद और साफ कपड़े में बाँध कर प्रयोग करें
- टमाटर - 4 - 5 मीडियम साइज
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - 1 इन्च लम्बा टुकड़ा य़ा एक छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट
- रिफाइन्ड तेल - 2 टेबिल स्पून
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हींग - 1-2 पिंच
- अनार दाना पाउडर - 1 छोटी चम्मच से थोड़ा अधिक
- धनियाँ पाउडर - डेड़ छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- हरा धनियाँ - आधा छोटी कटोरी ( बारीक कटा हुआ )
विधि - How to make Chole Bhature
चनों को रात भर पानी में भिगने रख दीजिये. पानी से निकाल कर चनों को धोकर, कुकर में डालिये, एक छोटा गिलास पानी, नमक और बेकिंग सोडा मिला दीजिये, और टी बैग भी डाल दीजिये. कुकर बन्द करें और गैस पर उबालने के लिये रख दीजिये. कुकर में सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये, और 2-3 मिनिट तक पकने दीजियें, गैस बन्द कर दीजिये और प्रेसर खतम होने तक चनों को कुकर में ही पकने दीजिये. तब तक हम मसाला तैयार कर लेते हैं.
टमाटर, हरी मिर्च, अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लें.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. हींग, जीरा और अनारदाना डाल दीजिये, जीरा भुनने के बाद धनियाँ पाउडर डाल दीजिये. चमचे से चलायें, टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का मिश्रण और लाल मिर्च पाउडर डाल कर मसाले को जब तक भूने तब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे. भुने मसाले में एक गिलास पानी और स्वादानुसार नमक डाल दीजिये. एक उबाली आ जाने दीजिये.
कुकर खोलिये और टी बैग चने से निकाल कर फैंक दीजिये. चनों को इस मसाले की तरी में मिला कर अच्छी तरह चमचे से चला लीजिये. यदि आपको छोले अधिक गाढ़े लग रहे हो, तो आप उनमें आवश्यकता अनुसार पानी मिला लीजियें, उबाल आने के बाद 2-3 मिनिट पकने दीजिये. गैस बन्द कर दीजिये. गरम मसाला और आधा हरा धनियाँ मिला दीजिये. आपके छोले तैयार हैं.
छोलों को प्याले में निकाल लीजिये, हरा धनियां ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम छोल भटुरे और चावल के साथ परोसिये और खाइये.
चार या पांच सदस्यों के लिये, समय -1 1/2 घंटा
Chole Bhature Recipe
कमेंट (854)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: प्रभात जी, आटा लगाते समय दही और ओइल कम हो, या भटूरे कम आग पर तले जाय तो एसा होता है.
निशा: रिंकी जी हां अवश्य डाल सकते हैं.
ya jada galane jruri nhi h???
निशा: पारुल जी, कुकर में एक सीटी आने के बाद धीमी आग पर 3 - 5 मिनिट पकने दीजिये और बाद में चने कुकर का प्रेशर खतम होने तक कुकर में पकते रहते हैं, चने उबल कर तैयार हो जाते हैं.
1/2kg (500gm) maida me kitan dry yeast dalega...????
निशा: अनुराधा जी, 500 ग्राम मैदा 2 छोटे चम्मच यीस्ट डालते हैं.
Lastly She Tried To make Bathure But That Was Very Hard Like Puri.
She Does Not Use Banking Powder . Is It Could Be The reason ?
Thanks lot And Hates Off for U :))
निशा: रोहतेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप बिलकुल सही समझ रहे भटूरे को सोफ्ट करने का काम बेकिंग सोडा करता है, और दूसरा भटूरे को तलने के लिये तेल एकदम अच्छा गरम होना चाहिये, बहुत अच्छे भटूरे बनते हैं, धन्यवाद.
Much me paani aa gaya
निशा: अंजना जी, सोडा काफी दिन तक चलता है, लेकिन अगर आपको लग रहा है कि ज्यादा पुराना है तब सोडा नया खरीद लीजिये, आटे को सुबह से शाम तक बाहर ही रख कर यूज कर सकते हैं.आटे को फ्रिज में रख कर 2 दिन तक यूज कर सकते हैं.
निशा: नीतू, बहुत बहुत धन्यवाद.
I have been watching your recipes on YouTube past 3 months. I tried your chole bhature and everyone appreciated saying it's better than what we get in the shops! I must say that the way you explain and teach a recipe makes it look very simple! Thanks a great deal!
निशा: अरुना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कंचन, दही डालकर आटा गूथने से भटूरे सोफ्ट बनते हैं, दही तो डालना ही चाहिये, यदि कोई खास वजह है तब आप 2-3 छोटे चम्मच नीबू का रस डालकर आटा गूंथ लीजिये.
निशा: महिमा, बहुत बहुत धन्यवाद.
mera pas chana all ready hai.pakavea ...is ka chola banasak te hai ..paner dal na zareeu hai ...please send me message
u can make bhatura from wheat flour just need to add curd and boiled smashed potato to it.
Jut letting you know because outcome of a dish may be different depending on which measurement is used.
I would also like to know if one can put dough in refrigerator after it is done rising. So I could make dough in morning and use in evening after bringing it to room temperature.
Thanks.
निशा: अल्का आप मेजरमेन्ट के लिये कप या ग्राम जो भी यूज करें, कोई प्रोब्लम नहीं होगी, लेकिन अगर आप कप से नाप रही हैं तो सारी चीजें कप से नापें और ग्राम से नाप रही हैं तो सारी चीजें ग्राम में ही नापें. आप आटे को फ्रिज में रख सकती हैं और 3-4 दिन तक कभी भी नार्मल तापमान पर लाकर उसके भटूरे बना सकती हैं, धन्यवाद.
निशा: सुजाता जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: धीरज, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मुजी जी, हमने 250 ग्राम चने से छोले बनाये हैं, 1 कि. ग्राम चने के छोले बनाने के लिये सारी चीजों को 4 गुना कर दीजिये, धन्यवाद.
क्या मै आटा सुभह गुंद कर शाम को बना सकती हूँ
छोले बना,आटा गुंद कर रेल मे ले जाऊ तो खराब तो नहि होगा , delhi se muzaffarnagar, ghar par is week try kiya bahut achhe bhature bane... husband ke birtday par is week end fir se banana chahti hoon....nisha jee .... maine ek galti kee par bahture fir bhi soft bane aur sare ke sare fule. maine 2 cup maida aur 1 1/4 cup suji aur 1 1/4 cup dahi daal diya galti se..bhature soft bane ..mai chahti hoon ke bazaar ki tarah thode crisp bhi bane....please guide kijiye...is weekend sab sasuraal walon ke samane banana chahtee hoon....aapki batayee receipes bhaut he sahi banatee hai..
...aapke uttar ka intezaar rahega ...mujhe friday ko jana hai...train shaam ko late pahuchege is liye soch rahi hoon chole bana kar le jaoo aur bhature ka aata gunth kar le jaoo...ja kar sirf bhature tala ne ka he kaam rahega....please advice...aap ka bahut bahut dhanyavaad..
निशा: बब्बल जी, इस समय ठंड का मौसम हैं छोले सुबह से शाम तक ठीक रहेंगे, और भटूरे का आटा भी तैयार हो जायेगा, आटा गूथते समय दही और सूजी को आधा कर दीजिये, आपने अच्छे भटूरे बनाये है, मुझे बहुत बहुत खुशी हुई, धन्यवाद.
निशा: पम्पी, टीबैग से छोले का रंग बहुत अच्छा आता है.
निशा: समिति जी, जीरा भुनने के बाद 1-2 प्याज बारीक कटी हुई और 4-5 लहसन की कली बारी कटी हुई डालें और हल्की गुलाबी प्याज होने तक भून लीजिये, बस बाकी बिलकुल इसी तरह सारे मसाले डालते हुये छोले बना लीजिये.