बिना अंडे का केक – Eggless Cake Recipe – Eggless Sponge Cake Recipe

📅 1 जून 2010 👁 22.1 लाख बार देखी गई 💬 1070 कमेंट ★ 3.2 (35356)

Eggless Cake Recipe
बिना अंडे का केक अंडे के केक से भी अधिक स्वादिष्ट बनता है. विभिन्न फल और मेवे प्रयोग करके कई तरह के केक अपने स्वाद के अनुसार बनाये जा सकते हैं. आइये आज हम मेवे का बिना अंडे का केक बनायें.

केक में अंडा सिर्फ इसे बाइंड करने के लिये प्रयोग किया जाता है.  इसके लिये हम कंडेव्स्ड मिल्क या किन्ही अन्य बाइंडर का प्रयोग कर सकते हैं

Read - Eggless Cake Recipe – Eggless Sponge Cake Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Cake Recipe

  • मैदा - 200 ग्राम ( 1.5  कप)
  • मक्खन या घी - 80 ग्राम (आधा कप से कम)
  • कन्डेंस्ड मिल्क - 1/2 कप से थोडा़ ज्यादा (200 ग्राम)
  • दूध -   1 कप (200 ग्राम)
  • काजू - 50 ग्राम ( एक चौथाई कप, एक काजू 4-5 टुकड़ों में काटा हुआ)
  • किशमिश - 40- 50  ( डंठल तोड़ कर साफ कर लीजिये)
  • चीनी -  100 ग्राम ( आधा कप पिसी हुई)
  • बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्मच

विधि - How to make Eggless Cake

मैदा, बेकिंग पाउडर और खाना सोडा मिलाइये और 2 बार छान लीजिये.  मक्कन को पिघला लीजिये. चीनी पीसकर पाउडर कर लीजिये.

मक्खन और चीनी मिलाइये, 2-3 मिनिट तक अच्छी तरह फैटिये.  मिश्रण में कन्डेंस्ड मिल्क मिला कर अच्छी तरह फैट कर मिला लीजिये.  मैदा बेकिंग पाउडर मिक्स को थोड़ा थोड़ा करके डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये (गुठ्लियां नहीं रहनी चाहिये).  दूध को थोड़ा थोड़ा डालिये और मिश्रण को पर्याप्त पतला कर लीजिये.  मिश्रण बेसन के पकोड़े के घोल जैसा पतला हो.  2 मिनिट तक फैटिये और काजू, किशमिश डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये.

केक बनाने वाले बर्तन में घी लगाकर चिकना कर लिजिये और थोड़ा सा मैदा डालकर चारों ओर फैलाइये, मैदा की पतली परत बर्तन के चारों ओर आ जायेगी, ताकि आपका केक बर्तन से आसानी से निकल आयेगा. केक के लिये तैयार किया हुआ मिश्रण इस बर्तन में डालिये.

ओवन को 180 डिग्री सेन्टीग्रेड  पर गरम कीजिये. केक के बर्तन को ओवन में रखिये और 25 मिनिट के लिये इस तापमान पर केक को बेक करने के लिये सैट कर दीजिये. 30 मिनट बाद  तापमान घटा कर 160 डि. से. कीजिये और 20 मिनिट तक केक बेक करने के लिये रखिये.  केक को निकाल कर चैक कीजिये.  केक में चाकू की नोक  गढ़ाईये और देखिये कि वह चिपकती है या नही, यदि केक चाकू की नोक से चिपक रहा है तब उसे 10 मिनिट और बेक कीजिये और चैक करके ओवन बन्द कर दीजिये केक बन चुका है.
Egg less Sponge Cake
बिना अंडे का केक (Eggless Sponge Cake) तैयार है.  केक को ठंडा होने पर चाकू को केक के चारों तरफ चला कर बर्तन से अलग कीजिये और प्लेट में निकालिये.    केक को मन चाहे आकार में काटिये और परोसिये.

इसी तरह हम अलग अलग मेवे डाल कर, आप अलग अलग तरह के स्वाद का केक जैसे अखरोट केक, बादाम केक, चिरोंजी केक, नारियल केक इत्यादि केक बना सकते हैं
Eggless Indian Cake

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (35356 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (1070)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Deepti
kya is me Eno b mila sakte he?
Lakshay Mandot
Nisha ji,
Condensed milk kya 'MILKMAID"
Hota hain.
mrs malik
makhan kis trah ka use karte h cake me.
Aashu
Nisha ji ye aake help ke liye dhanyevaad

निशा: आशु जी, आपका भी बहुत बहुत धन्यवाद.
Anjali Gupta
thank u nisha ji....
pr kya bina condense milk k cake nhi bn skta agr bn skta h to kaise pls suggest kijiye nisha ji...

निशा: अंजली जी, आप कन्डेन्स्ड मिल्क बिना भी केक बना सकती है. मेरी वेबसाइट पर कन्डेन्स्ड मिल्क के बिना भी केक की कई सारी रेसिपी दी हुई हैं.
shobhit srivastava
How can I make cake in cooker....?
निशा: शोभित जी, कुकर में केक की रेसिपी मेरे वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर कुकर में केक लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
deepika
nisha ji is recipe ko otg me kese banate hain?

निशा: ओटीजी में भी बिलकुल इसी तरह बनायेंगे.
Laiba
Nisha ji agr hum ye cake advanced rice cooker me bnaye to kitni der tak ka timer lagana padega

निशा: राइस कुकर का तला भारी है तब आप ये केक बिलकुल इसी तरह जैसे हमने इसे इस कुकर में बनाया है और इतने ही समय में बना सकती हैं.
rachna
condested milk ko milk powder kehte h kya
निशा: रचना जी, कन्डेन्स्ड मिल्क अलग है और इसे बनाने की रेसिपी वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध है. सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Chaitali Kadwe

Awesum receipe i like it & thank u....


 

Anupam

Nisha ji kya is cake main maida ki jagah whole wheat aata use kar sakte hain aur agar nahi to kyu?


निशा: अनुपम जी, केक गेहूं के आटे से बनाया जा सकता है, मैदा की जगह उतनी ही मात्रा में गेहू का आटा लेकर बिलकुल इसी तरह केक बनाया जा सकता है, अलग स्वाद में केक बनकर तैयार हो जायेगा.
dipika sharma

Mam kya cooker m b bake kr skte hain ise jase choclate cake kiya tha plz mam tell me. N mam mostly cooker k h cekes bta dijiye


निशा: दीपिका जी, कुकर सारे केक बिलकुल इसी तरह बेक किये जाते हैं. मैं एक और केक कुकर में बनाने की कोशिश करूंगी.
omprakash

बहुत सुन्दर धन्यबाद


 

diksha

nishaji.. you are a great chef...i have learnt lots of recipies and tried them..you are fab..


निशा: दीक्षा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Poonam gaur

If there is no 160° or 180° in our microwave wht to do??


निशा: पूनम जी, आपके माइक्रोवेव में कन्वेक्सन मोड नहीं है, आप केक को माइक्रोवेव मोड पर बना सकते हैं. वेबसाइट पर एपल केक रेसिपी माइक्रोवेव में उपलब्ध है, सर्च बटन पर एपल केक इन माइक्रोवेव लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
varsha

Cake na iceing kese hora  hai pls btaye


 


निशा: वर्षा जी, केक आइसिंग के लिये वेबसाइट पर ब्लैक फोरेस्ट केक रेसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
ar

Hi mam


Apke website pe cooker wala cake Ki recipe hai...kya muffins bhi cooker me ban sakte hain...i don't have oven.


निशा: जी हां बिलकुल इसी तरह मफिन भी कुकर में बनाये जा सकते हैं.
tarvinder kaur

Mam my eggless cake beach ma sa bath jata ha assa kyo


 

Rashika

Bati wale oven me cake kse bnate h


निशा: राशिका जी, केक कन्टेनर में केक बैटर डालकर रख दिजिये, और धींमी आग पर पकने दीजिए, 30- 50 मिनिट में केक बेक हो कर तैयार हो जाता है.
Rohini

Namste mam hamara microwave percentage dhikhata hai digree centigrade nahi dikhata hai to yah recipe ham kaise kare


निशा: रोहिनी जी, केक को माइक्रोवेव के ग्रिल मोड पर 7-8 मिनिट में बनाया जा सकता है.
Pratibha Raut

Can we make a cake without  condensed milk? If not so what can we use on that place?


निशा: प्रतिभा जी, एगलैस केक बनाने में केक में बाइन्डर के रूप में कन्डेन्स्ड मिल्क का यूज किया जाता है, इसकी जगह क्रीम, मलाई, एपल सास और अलसी का यूज किया जा सकता है.
Garima

can we use whole wheat flour instead of maida for making the cake


निशा: गरिमा जी, व्हीट फ्लोर से भी केक बनाया जा सकता है.
Nitu

Thankx a lot... 2day i bake...& its awsom...


Nisha mam


 

akanksha gupta

Bins microwave ke cake kaise banaye

chinki

nisha ji mujhe aapse much puchna hai cake ko microwave mai 200digri salsiyas time keise bharna hoga minute mai batao plz abhi bans rahi hu plz plz plz


निशा: पूजा जी, केक को 170-180 डि सेग्रे. पर बेक किया जाता है, केक अच्छा बेक होता है. माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर उसे सैट करते हैं इसके बाद तापमान सैट किया जाता है.
Ravindra

Hi neha ji ye receipy bahot hi bhari hai lekin maine aapne jaisa bola waise receipy kiya lekin mera cake puri tarah bake nahi huva center me saara batter wise hi kachha reh gaya aisa q huva hoga plz rply me..


 


निशा: रविन्द्र जी, केक अलग अलग ओवन में अलग अलग समय में बेक होता है, केक को चैक करते हुये पूरी तरह बेक करना होता है, अगली बार केक के अन्दर चाकू डालकर अवश्य चैक कीजिये, यदि चाकू साफ निकलता है तो केक बेक हो चुका है, यदि बैटर उससे चिपक कर निकलता है तो केक को और बेक कर कीजिये.
jyoti

Hi nisha.


Actually, masakade samsung cha oven ahe. Tyala degree nahi tar time kasa set karaycha snicaje kasa banvaycha


निशा: ज्योति, मुझे ये भाषा समझ नहीं आ रही है.
saroj

ओवन के बिना भी केक  बन सकता है कया कैसे


निशा: सरोज जी केक को कुकर में भी बना सकते हैं, कुकर में केक बनाने की रेसिपी वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
shruti

Aunti  mera cake  beech me se pichak kyo gya tha???


Please  reply


निशा: श्रुति जी, केक थोड़ा कम बेक हुया हो या बैटर थोड़ा पतला हो तब एसा हो सकता है.
meena

cake bana hai muje