बिना अंडे का केक – Eggless Cake Recipe – Eggless Sponge Cake Recipe

बिना अंडे का केक अंडे के केक से भी अधिक स्वादिष्ट बनता है. विभिन्न फल और मेवे प्रयोग करके कई तरह के केक अपने स्वाद के अनुसार बनाये जा सकते हैं. आइये आज हम मेवे का बिना अंडे का केक बनायें.
केक में अंडा सिर्फ इसे बाइंड करने के लिये प्रयोग किया जाता है. इसके लिये हम कंडेव्स्ड मिल्क या किन्ही अन्य बाइंडर का प्रयोग कर सकते हैं
Read - Eggless Cake Recipe – Eggless Sponge Cake Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Cake Recipe
- मैदा - 200 ग्राम ( 1.5 कप)
मक्खन या घी - 80 ग्राम (आधा कप से कम)- कन्डेंस्ड मिल्क - 1/2 कप से थोडा़ ज्यादा (200 ग्राम)
- दूध - 1 कप (200 ग्राम)
- काजू - 50 ग्राम ( एक चौथाई कप, एक काजू 4-5 टुकड़ों में काटा हुआ)
- किशमिश - 40- 50 ( डंठल तोड़ कर साफ कर लीजिये)
- चीनी - 100 ग्राम ( आधा कप पिसी हुई)
- बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make Eggless Cake
मैदा, बेकिंग पाउडर और खाना सोडा मिलाइये और 2 बार छान लीजिये. मक्कन को पिघला लीजिये. चीनी पीसकर पाउडर कर लीजिये.
मक्खन और चीनी मिलाइये, 2-3 मिनिट तक अच्छी तरह फैटिये. मिश्रण में कन्डेंस्ड मिल्क मिला कर अच्छी तरह फैट कर मिला लीजिये. मैदा बेकिंग पाउडर मिक्स को थोड़ा थोड़ा करके डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये (गुठ्लियां नहीं रहनी चाहिये). दूध को थोड़ा थोड़ा डालिये और मिश्रण को पर्याप्त पतला कर लीजिये. मिश्रण बेसन के पकोड़े के घोल जैसा पतला हो. 2 मिनिट तक फैटिये और काजू, किशमिश डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये.
केक बनाने वाले बर्तन में घी लगाकर चिकना कर लिजिये और थोड़ा सा मैदा डालकर चारों ओर फैलाइये, मैदा की पतली परत बर्तन के चारों ओर आ जायेगी, ताकि आपका केक बर्तन से आसानी से निकल आयेगा. केक के लिये तैयार किया हुआ मिश्रण इस बर्तन में डालिये.
ओवन को 180 डिग्री सेन्टीग्रेड पर गरम कीजिये. केक के बर्तन को ओवन में रखिये और 25 मिनिट के लिये इस तापमान पर केक को बेक करने के लिये सैट कर दीजिये. 30 मिनट बाद तापमान घटा कर 160 डि. से. कीजिये और 20 मिनिट तक केक बेक करने के लिये रखिये. केक को निकाल कर चैक कीजिये. केक में चाकू की नोक गढ़ाईये और देखिये कि वह चिपकती है या नही, यदि केक चाकू की नोक से चिपक रहा है तब उसे 10 मिनिट और बेक कीजिये और चैक करके ओवन बन्द कर दीजिये केक बन चुका है.

बिना अंडे का केक (Eggless Sponge Cake) तैयार है. केक को ठंडा होने पर चाकू को केक के चारों तरफ चला कर बर्तन से अलग कीजिये और प्लेट में निकालिये. केक को मन चाहे आकार में काटिये और परोसिये.
इसी तरह हम अलग अलग मेवे डाल कर, आप अलग अलग तरह के स्वाद का केक जैसे अखरोट केक, बादाम केक, चिरोंजी केक, नारियल केक इत्यादि केक बना सकते हैं

कमेंट (1070)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Mam bahut acchi recepe hai par mam mere paas aluminium ka Bartan nahi he to steel ka bartan hai mai usme ise kaise banaun ( Steel Bartan Chal sakta Hai) 3/10 ko mere beta ka Birthday hai to javab jaldi denge mam Pls...
निशा: बिन्जल जी, केक स्टील के बर्तन में बनाया जा सकता है.
aisa koi cake receipe bta skte ho jise fast me use kar skte means without egg nd flour......so plz rply....
निशा: अंजू जी, मैं फास्टिंग केक बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: अंजली जी, केक को बेक होने में 30-40 मिनिट लग जाते है, लेकिन अलग अलग ओवन में अलग समय लगता है, आपका ओवन बहुत जल्दी केक को बेक कर रहा है, प्लीज अगली बार आप इसमे केक को 160 डि.से. पर बेक कीजिये और 15 मि.के बाद केक को ऊपर से ब्राउन होने तक बेक कीजिये, आपको अपने ओवन के बारे में थोड़े दिन में जानकारी हो जायेगी, ओवन का मैनुअल भी देखा जा सकता है.
निशा: ज्योति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आरती जी, एगलैस केक बनाने के लिये बाइन्डर के रूप में कन्डेन्स्ड मिल्क डालना होता है, इसकी जगह मिल्क पाउडर, मलाई या क्रीम डाली जा सकती है, अलसी का पाउडर डाला जा सकता है, एपल सास डाला जा सकता है.
निशा: चारू जी, इतने बड़े केक के लिये 10 इंच व्यास का कन्टेनर लिया जा सकता है.
निशा: वैशाली जी, एसा कभी कभी हो जाता है, केक तेजी से फूलने की वजह से एसा होता है, इसके लिये परेशान न हों.
निशा: रासिका जी, केक में बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा डाला जाता है, ये अगर पूरी तरह काम न करें तो केक स्पंजी नहीं बनता.
I baked the cake with this recipe.
The outer part got cooked, but the center remained kacha.
Can you please help
निशा: चारू जी, केक बीच से बाद में बेक होता है, उसको चैक करके कम तापमान 160 डिसे. तापमान पर केक को बीच में पूरी तरह बेक होने तक बेक किया जा सकता है.
निशा: पूजा, केक ज्यादा देर बेक होने पर एसा हो सकता है.
निशा: पूजा केक को पहले 180 डि से. पर प्रीहीट किया, यानि कि उसे गरम कर लिया और इसके बाद केक को बेक करने के लिये रखा.
निशा: प्रीती, कन्वेक्सन मोड पर तापमान सैट करके 5 मिनिट के लिये ओन कर दीजिये, ओवन प्रीहीट हो जायेगा.
निशा: स्वाति, माइक्रोवेव खाना माइक्रोवेव से पकता है जबकि ओवन में खाना हीट से पकता है, ओटीजी में रेसिपी में दिये अनुसार ही तापमान सैट करना है.
निशा: नेहा केक को माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बेक करना है और बर्तन कोई भी धातु का लिया जा सकता है.
निशा: श्वेता, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आयूष जी, ओवन में किनारे से हीट लग रही होती है इसलिये केक किनारे से पहले फूलता है और बीच से बाद में फूलता है, केक को पूरी तरह बेक होने के बाद, बीच में नीडिल गढ़ा कर चैक कीजिये, नीडिल साफ निकलती है तब हमारा केक बनकर तैयार है.
hm abi jaldi he apke site se jhudae h,is cake racipe ke karan,hme apke ye site bhut jada pasand ae,cooking ka shukh bhut jada h hme aur ab lagta h apke in tasty aur badya racipe se hm aur be acche cook bun jaege,,hm jo be try krte h apke racipe me se bhut mast bunte h,,ab to sb aur be tarrif krne lage h mare cooking ki.....
thankkkkkkuuuuuuuuuu sooooooo mmuuuuuhhhhhhh mam,,,,,,,,,,
i likkkkeeeeeeeeeeee u very much .....
god apko hmesa happy aur healthy rhake taki ap hm sbko aisi acche racipe daete rhe........
THANKU..
निशा: आकांक्षा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mai janna chahti hu ki jb cake banaye to oven ko convection+microwave ya sirf convection mode pr bake kare plz reply kre
निशा: उमा, हमने केक को कन्वेक्सन मोड पर बेक किया है, आप चाहें तो कन्वेक्सन + माइक्रोवेव मोड पर भी बेक कर सकती हैं.
निशा: राखी जी हां केक को ग्रिल + माइक्रोवेव पर बेक किया जा सकता है.
निशा: हर्ष, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनुश्री, आप केक को बेक करने के लिये 180 डि, से. तापमान ही रखें केक अच्छा बेक होगा, अलग अलग ओवन में बेकिंग के लिये थोड़ा अलग अलग तापमान और अलग अलग समय लगता है.
maine cake banay to sahi par wo puri tarah se bake nahi hua. convection mode par banaya tha... time bhi bahut laga aur sahi tarah se bake bhi nahi hua...... to kya main usko microwave mode par bana sakti hu... aur kya phir use preheat karna padega?????? aur time kitna set karna padega?????? plz bataye....
निशा: शिवाली जी, केक को कन्वेक्सन मोड पर बेक होने में 40- 60 मिनिट लग जाते हैं, केक को माइक्रोवेव में बेक किया जाता है, वेबसाइट पर एपल स्पंज केक माइक्रोवेव में बेक किया, सर्च बटन पर एपल स्पंज केक लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: मयंक जी, मैदा की जगह आटा य़ूज करें और बिलकुल इसी तरह से केक बनायें, आटे का एगलैस केक बनकर तैयार हो जायेगा, धन्यवाद.
निशा: राजन जी एसा लग रहा है कि ओवन में ऊपर से हीट अधिक आ रही है, केक को बेक करने के लिये मिडियल रेक पर रखिये.
निशा: राजन जी, केक थोड़ा अधिक बेक हो जाय तो ऊपर से ड्राई हो जाता है.
maine cake ka batter double kiya and cooking time bhi....lekin cake middle se uncooked reh gaya and wahin se baith bhi gaya...please guide.
निशा: काजल जी, केक का आकार बढ़ने पर समय भी बढ़ाना होता है, केक बीच से पूरी नहीं बेक हुआ तो वह पिचक जाता है.
Please cake icing kaise banate hai ye bataiye na.
निशा: प्रग्या जी, केक आइसिंग रेसिपी वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, प्लीज आप इसे देख लीजिये.