बिना अंडे का केक – Eggless Cake Recipe – Eggless Sponge Cake Recipe

बिना अंडे का केक अंडे के केक से भी अधिक स्वादिष्ट बनता है. विभिन्न फल और मेवे प्रयोग करके कई तरह के केक अपने स्वाद के अनुसार बनाये जा सकते हैं. आइये आज हम मेवे का बिना अंडे का केक बनायें.
केक में अंडा सिर्फ इसे बाइंड करने के लिये प्रयोग किया जाता है. इसके लिये हम कंडेव्स्ड मिल्क या किन्ही अन्य बाइंडर का प्रयोग कर सकते हैं
Read - Eggless Cake Recipe – Eggless Sponge Cake Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Cake Recipe
- मैदा - 200 ग्राम ( 1.5 कप)
मक्खन या घी - 80 ग्राम (आधा कप से कम)- कन्डेंस्ड मिल्क - 1/2 कप से थोडा़ ज्यादा (200 ग्राम)
- दूध - 1 कप (200 ग्राम)
- काजू - 50 ग्राम ( एक चौथाई कप, एक काजू 4-5 टुकड़ों में काटा हुआ)
- किशमिश - 40- 50 ( डंठल तोड़ कर साफ कर लीजिये)
- चीनी - 100 ग्राम ( आधा कप पिसी हुई)
- बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make Eggless Cake
मैदा, बेकिंग पाउडर और खाना सोडा मिलाइये और 2 बार छान लीजिये. मक्कन को पिघला लीजिये. चीनी पीसकर पाउडर कर लीजिये.
मक्खन और चीनी मिलाइये, 2-3 मिनिट तक अच्छी तरह फैटिये. मिश्रण में कन्डेंस्ड मिल्क मिला कर अच्छी तरह फैट कर मिला लीजिये. मैदा बेकिंग पाउडर मिक्स को थोड़ा थोड़ा करके डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये (गुठ्लियां नहीं रहनी चाहिये). दूध को थोड़ा थोड़ा डालिये और मिश्रण को पर्याप्त पतला कर लीजिये. मिश्रण बेसन के पकोड़े के घोल जैसा पतला हो. 2 मिनिट तक फैटिये और काजू, किशमिश डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये.
केक बनाने वाले बर्तन में घी लगाकर चिकना कर लिजिये और थोड़ा सा मैदा डालकर चारों ओर फैलाइये, मैदा की पतली परत बर्तन के चारों ओर आ जायेगी, ताकि आपका केक बर्तन से आसानी से निकल आयेगा. केक के लिये तैयार किया हुआ मिश्रण इस बर्तन में डालिये.
ओवन को 180 डिग्री सेन्टीग्रेड पर गरम कीजिये. केक के बर्तन को ओवन में रखिये और 25 मिनिट के लिये इस तापमान पर केक को बेक करने के लिये सैट कर दीजिये. 30 मिनट बाद तापमान घटा कर 160 डि. से. कीजिये और 20 मिनिट तक केक बेक करने के लिये रखिये. केक को निकाल कर चैक कीजिये. केक में चाकू की नोक गढ़ाईये और देखिये कि वह चिपकती है या नही, यदि केक चाकू की नोक से चिपक रहा है तब उसे 10 मिनिट और बेक कीजिये और चैक करके ओवन बन्द कर दीजिये केक बन चुका है.

बिना अंडे का केक (Eggless Sponge Cake) तैयार है. केक को ठंडा होने पर चाकू को केक के चारों तरफ चला कर बर्तन से अलग कीजिये और प्लेट में निकालिये. केक को मन चाहे आकार में काटिये और परोसिये.
इसी तरह हम अलग अलग मेवे डाल कर, आप अलग अलग तरह के स्वाद का केक जैसे अखरोट केक, बादाम केक, चिरोंजी केक, नारियल केक इत्यादि केक बना सकते हैं

कमेंट (1070)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: लकी, केक के स्पंजी न होने के कारण हैं, या तो बेकिंग पाउडर कम डाला गया है या वह अच्छी तरह काम नहीं कर रहा है.
निशा: सालिनी, माइक्रोवेव में कांच, चीनी मिट्टी जिनके ऊपर मेटल वर्क न हो और प्लास्टिक कन्टेनर काम करते हैं.
निशा: वर्तिका, कन्डेन्स्ड मिल्क की जगह, मिल्क पाउडर, घर के दूध से निकली मलाइ, क्रीम और एपल सास यूज कर सकते हैं.
निशा: कोमल जी हां इस केक को बिलकुल उसी तरह कुकर में बनाया जा सकता है, धन्यवाद.
निशा: महक, माइक्रोवेव में मेटल यूज नहीं करते, माइक्रोवेव में प्लास्टिक, कांच, चीनी मिट्टी, मिट्टी, सिलीकान के बर्तन यूज करते हैं.
निशा: विशाखा जी मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: निशा, बनाकर देखिये और बताइये कि इलेक्ट्रिक राइस कुकर में केक कैसा बना, धन्यवाद.
निशा: विशाखा, केक माइक्रोवेव में ब्राउन नहीं होते, माइक्रोवेव में किसी भी चीज का बिना कलर चेन्ज हुये ही वह पकता है.
nisha mam
mujhe simlpe maawe ka cake ke receipe batye aur kya ise microwave mai bhi bna sakte hai?? Help me
निशा: विभूति, मैं कोशिश करती हूँ.
mene choclate & venila nuts cake banaya bahut accha bana. Please aap cake ki dressing ke baare me bhi batae.Thanks
निशा: भानु, रसगुल्ले नरम और स्पंजी बनाने के लिये छैना का नरम बनना आवश्यक है, और छैना को मसल कर चिकना करना भी आवश्यक है.
NISHA G .GUD MORNING MUHJE AAPKI CAKE RECIPE BHUT PASAND AAYI KYUNKI MERA CAKE BHUT AACHA BANTA HAI . LEKIN MUHJE CAKE KI CREME BANANI NAHI AA RAHI PHELE TO MARKET ME KAHIN SE CAKE CREME NAHI MIL RAHI 2nd MEIN AMUL CREME LE AAYI USSE BILKUL AACHI CREME NAHI BANI PLS AAP MUJHE CREME KE LIYE KOI METHOD BATAYE OR YE BHI BATAYE KI CREME KO BANANE KE LIYE KAUN SI MACHINE KA USE HOTA HAI US MACHINE KA NAME KYA HAI. HAMARE GHAR ME EK MACHINE HAI JISSE LASSI BANATE HAI KYA WO MACHINE USE KAR SAKTE HAI.
निशा: सिल्की, मैं केक डेकोरेशन की कोशिश करती हूँ.
निशा: भानु, जी हां 1 छोटी प्याली ठीक है, 100 ग्राम मिल्क पाउडर काफी है, चीनी की मात्रा डबल कर लीजिये, केक बनाइये और बताइये कि केक कैसा बना.
निशा: नीलम जी हां नमक को आप कितनी भी बार यूज कर सकते हैं.
निशा: मनप्रीत, माइक्रोवेव में केक बनाने के लिये कांच या सिलीकान के बर्तन यूज किये जाते हैं, माइक्रोवेव ओ प्रीहीट करने की आवश्यकता नहीं हैं.
THANX
निशा: मनप्रीत, केक में मक्खन की मात्रा थोड़ी सी अधिक कर लीजिये, केक पहले से ज्यादा साफ्ट बनेगा.
निशा: संगीता, ये व्हिप क्रीम होती है, इसकी रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर व्हिप क्रीम लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
Nisha ji i dont have condensed milk right now. to mein iske replace mein milk powder le sakti hun ya aur kuch bhi? agar milk powder leti hun to uska use kaise karu. I mean directly ya pani mein milake. plz suggest the consstency.
thanks again
निशा: भानु, मिल्क पाउडर लिया जा सकता है, हम केक के बैटर को पतला करने के लिये दूध या पानी या छाछ किसी का भी यूज करते हैं, मिल्क पाउडर को आप एसे ही मिला लें और उसे पतला करने के लिये दूध या पानी का यूज कर लीजिये.
निशा: प्रियंका, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शुभान्गी, क्रीम या एपल सास या अलसी पाउडर डालकर केक बनाया जा सकता है.
निशा: निर्मला, कन्डेन्स्ड मिल्क की जगह हम क्रीम या एपल सास डाल सकते हैं लेकिन बेकिंग पाउडर तो मुख्य है इसे तो डालना ही होगा, धन्यवाद.
actuly jo oven mere pass h usme low,midium,high ke hisab se temp. h me ise kaise use kru please nisha ji solve my problem.
निशा: प्रियंका, आप केक को मीडियम तापमान पर बनाइये, 30 मिनिट के बाद केक को चैक करते हुये बेक कीजिये, आप अच्छा केक बना लेंगी.
निशा: रिया, केक को कुकर में बनाया जा सकता है, कुकर में केक बनाने की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर कुकर में केक लिखकर रैसिपी सर्च कर सक्ते हैं
निशा: चारू, जी अवश्य कर सकते हैं.
निशा: रतन केक लिये व्हीट फ्लोर यूज तो कर सकते हैं लेकिन केक मैदा का ज्यादा अच्छा लगता है, और केक को मिठाई के रूप में खायें तब कोई परेशानी नहीं है.