बिना अंडे का केक – Eggless Cake Recipe – Eggless Sponge Cake Recipe

बिना अंडे का केक अंडे के केक से भी अधिक स्वादिष्ट बनता है. विभिन्न फल और मेवे प्रयोग करके कई तरह के केक अपने स्वाद के अनुसार बनाये जा सकते हैं. आइये आज हम मेवे का बिना अंडे का केक बनायें.
केक में अंडा सिर्फ इसे बाइंड करने के लिये प्रयोग किया जाता है. इसके लिये हम कंडेव्स्ड मिल्क या किन्ही अन्य बाइंडर का प्रयोग कर सकते हैं
Read - Eggless Cake Recipe – Eggless Sponge Cake Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Cake Recipe
- मैदा - 200 ग्राम ( 1.5 कप)
मक्खन या घी - 80 ग्राम (आधा कप से कम)- कन्डेंस्ड मिल्क - 1/2 कप से थोडा़ ज्यादा (200 ग्राम)
- दूध - 1 कप (200 ग्राम)
- काजू - 50 ग्राम ( एक चौथाई कप, एक काजू 4-5 टुकड़ों में काटा हुआ)
- किशमिश - 40- 50 ( डंठल तोड़ कर साफ कर लीजिये)
- चीनी - 100 ग्राम ( आधा कप पिसी हुई)
- बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make Eggless Cake
मैदा, बेकिंग पाउडर और खाना सोडा मिलाइये और 2 बार छान लीजिये. मक्कन को पिघला लीजिये. चीनी पीसकर पाउडर कर लीजिये.
मक्खन और चीनी मिलाइये, 2-3 मिनिट तक अच्छी तरह फैटिये. मिश्रण में कन्डेंस्ड मिल्क मिला कर अच्छी तरह फैट कर मिला लीजिये. मैदा बेकिंग पाउडर मिक्स को थोड़ा थोड़ा करके डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये (गुठ्लियां नहीं रहनी चाहिये). दूध को थोड़ा थोड़ा डालिये और मिश्रण को पर्याप्त पतला कर लीजिये. मिश्रण बेसन के पकोड़े के घोल जैसा पतला हो. 2 मिनिट तक फैटिये और काजू, किशमिश डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये.
केक बनाने वाले बर्तन में घी लगाकर चिकना कर लिजिये और थोड़ा सा मैदा डालकर चारों ओर फैलाइये, मैदा की पतली परत बर्तन के चारों ओर आ जायेगी, ताकि आपका केक बर्तन से आसानी से निकल आयेगा. केक के लिये तैयार किया हुआ मिश्रण इस बर्तन में डालिये.
ओवन को 180 डिग्री सेन्टीग्रेड पर गरम कीजिये. केक के बर्तन को ओवन में रखिये और 25 मिनिट के लिये इस तापमान पर केक को बेक करने के लिये सैट कर दीजिये. 30 मिनट बाद तापमान घटा कर 160 डि. से. कीजिये और 20 मिनिट तक केक बेक करने के लिये रखिये. केक को निकाल कर चैक कीजिये. केक में चाकू की नोक गढ़ाईये और देखिये कि वह चिपकती है या नही, यदि केक चाकू की नोक से चिपक रहा है तब उसे 10 मिनिट और बेक कीजिये और चैक करके ओवन बन्द कर दीजिये केक बन चुका है.

बिना अंडे का केक (Eggless Sponge Cake) तैयार है. केक को ठंडा होने पर चाकू को केक के चारों तरफ चला कर बर्तन से अलग कीजिये और प्लेट में निकालिये. केक को मन चाहे आकार में काटिये और परोसिये.
इसी तरह हम अलग अलग मेवे डाल कर, आप अलग अलग तरह के स्वाद का केक जैसे अखरोट केक, बादाम केक, चिरोंजी केक, नारियल केक इत्यादि केक बना सकते हैं

कमेंट (1070)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
aap ki tariff to banti hai jo logo ki khana bannane mean itni help karte ho warna aaj kall to koi kisi ko sahi rasta be nahi batlata or itna kuch karr rahe ho main aap ko sab ki terff se thanx karta hu aap logo ko aise he gud & healthi food bannane ikhati rhe all the best again thnx Nisha Ji.
निशा: दीपक जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: खुशबू, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मीनाक्षी, बिना अंडे के केक के लिये बाइन्डर की आवश्यकता होती है,उसके लिये कन्डेन्स्ड मिल्क डाला जाता है, इसकी जगह अलसी पाउडर, एपल सास, क्रीम आदि डालकर भी केक बना सकते हैं.
निशा: अरुनराज, किशमिश- 40 - 50 गिन कर ले लीजिये, बाकी सारी चीजें कप से माप कर ले लीजिये.
temp ka option
to kaun sa option lagana hoga.??
निशा: आप इसे मीड हाई पर बेक कर लीजिये.
निशा: स्नेहा, ओवन को प्रीहीट करने के लिये 180 डि. से. पर सैट कीजिये और ओन कर दीजिये, ओवन प्रीहीट हो जाता है, इसके बाद ओवन में केक रखकर 30 से 40 मिनिट या केक के ब्राउन होने तक बेक कर लीजिये.
निशा: डौली, एसा लग रहा है कि बीच में हीट प्रोपर नहीं लग रही है, केक यदि किनारे से फूलता है तो बीच से भी फूलता है.
निशा: खुशी, माइक्रोवेव में केक 5-7 मिनिट में बेक हो जाता है, हमने माइकोवेव में एपल स्पंज केक बनाया है, उसे आप देख सकती हैं.
pls muje je bata do cake ko hum sirf 180 dig par kitne time tak paka sakte hai
निशा: खुशी, जी हां केक को बेक करने में 40 -50 मिनिट लग जाते हैं. 35 मिनिट के बाद केक को चैक करते हुये, समय को बढ़ाते हुये केक को बेक कीजिये.
निशा: माइक्रोवेव में केक बहुत जल्द बेक हो जाता है, 5-7 मिनिट में केक माइक्रोवेव में बेक हो जाता है, वेबसाइट पर एपल स्पंज केक माइक्रोवेव में बेक करके बनाया है, माइक्रोवेव में सारे केक इसी तरह बेक करके बनायेंगे.
निशा: करिश्मा, वनीला एसेन्स एक एसा एसेन्स है, जो किसी भी केक या कुकीज में यूज किया जा सकता है, आप इसे किसी भी किराना स्टोर से खरीद सकते हैं.
निशा: जी हां मिलाया जा सकता है.
निशा: प्रिया, केक का वीडियो भी डाला हुआ है.
please
निशा: सजन जी हां अवश्य.
निशा: नैना केक बिना ओवन के आप अपने कुकर में बना लीजिये, कुकर में केक बनाने की रैसिपी और वीडियो वेबसाइट में उपलब्ध है, वेबसाइट के होम पेज पर दिये हुये सर्च बटन पर कुकर में केक बनाइये लिखकर रैसिपी को सर्च कर सकते हैं.
Pls tell me, cakes are madeon convection mode OR microwave power + convection mode?
I have both of these options on my microwave.
निशा: सागर, केक को कन्वेक्सन मोड पर ओवन की तरह बेक किया जाता है, माइक्रोवेव + कन्वेक्सन केक कम समय में बेक हो जाता है, और माइक्रोवेव में केक बहुत जल्द बनता है, आप अलग अलग केक रैसिपी पढ़ लीजिये, एपल स्पंज केक को माइक्रोवेव बनाया है, सारे केक माइक्रोवेव में इसी तरह बनाते हैं.
निशा: नैना, जी हां मलाई डाल कर भी केक बनाया जा सकता है, आधा कप मलाई ले लीजिये और दिये गये सामग्री में 100 ग्राम चीनी उसमें और एड कर लीजिये.
निशा: आरती कन्डेन्स्ड मिल्क की जगह एग तोड़ कर मक्खन के साथ फैट लीजिये, और जितना कन्डेन्स्ड मिल्क ले रहे थे उसकी आधा मात्रा चीनी की बड़ा दीजिये.
निशा: कावि, इसके लिये आर्टिकल वेबसाइट पर दिया हुआ है, आप वेबसाइट पर दिये हुये सर्च बटन पर बेकिंग सोडा लिखकर आर्टिकल पढ़ सकते हैं.
निशा: काम्या, जी हां कुछ तो जरूरी है.
aapke cake ki receipe bahut badhiya hai....
Receipe padhte he excited ho k main bazaar se cake tin toh le aai...par wo mere cooker mein fit nhi ho rhi.... Mujhe ek baat puchni thi....kya us cake tin ko main bhari talle k bartan mein rakhkar ,aur usko aate se seal karke, jaise kuch dum pe banate hain, cake bna sakti hoon...
Plz reply soon, main kal cake banane ki soch rhi hoon.
निशा: भावना, जी हां केक इस तरह भी बनाया जा सकता है.