बिना अंडे का केक – Eggless Cake Recipe – Eggless Sponge Cake Recipe

बिना अंडे का केक अंडे के केक से भी अधिक स्वादिष्ट बनता है. विभिन्न फल और मेवे प्रयोग करके कई तरह के केक अपने स्वाद के अनुसार बनाये जा सकते हैं. आइये आज हम मेवे का बिना अंडे का केक बनायें.
केक में अंडा सिर्फ इसे बाइंड करने के लिये प्रयोग किया जाता है. इसके लिये हम कंडेव्स्ड मिल्क या किन्ही अन्य बाइंडर का प्रयोग कर सकते हैं
Read - Eggless Cake Recipe – Eggless Sponge Cake Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Cake Recipe
- मैदा - 200 ग्राम ( 1.5 कप)
मक्खन या घी - 80 ग्राम (आधा कप से कम)- कन्डेंस्ड मिल्क - 1/2 कप से थोडा़ ज्यादा (200 ग्राम)
- दूध - 1 कप (200 ग्राम)
- काजू - 50 ग्राम ( एक चौथाई कप, एक काजू 4-5 टुकड़ों में काटा हुआ)
- किशमिश - 40- 50 ( डंठल तोड़ कर साफ कर लीजिये)
- चीनी - 100 ग्राम ( आधा कप पिसी हुई)
- बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make Eggless Cake
मैदा, बेकिंग पाउडर और खाना सोडा मिलाइये और 2 बार छान लीजिये. मक्कन को पिघला लीजिये. चीनी पीसकर पाउडर कर लीजिये.
मक्खन और चीनी मिलाइये, 2-3 मिनिट तक अच्छी तरह फैटिये. मिश्रण में कन्डेंस्ड मिल्क मिला कर अच्छी तरह फैट कर मिला लीजिये. मैदा बेकिंग पाउडर मिक्स को थोड़ा थोड़ा करके डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये (गुठ्लियां नहीं रहनी चाहिये). दूध को थोड़ा थोड़ा डालिये और मिश्रण को पर्याप्त पतला कर लीजिये. मिश्रण बेसन के पकोड़े के घोल जैसा पतला हो. 2 मिनिट तक फैटिये और काजू, किशमिश डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये.
केक बनाने वाले बर्तन में घी लगाकर चिकना कर लिजिये और थोड़ा सा मैदा डालकर चारों ओर फैलाइये, मैदा की पतली परत बर्तन के चारों ओर आ जायेगी, ताकि आपका केक बर्तन से आसानी से निकल आयेगा. केक के लिये तैयार किया हुआ मिश्रण इस बर्तन में डालिये.
ओवन को 180 डिग्री सेन्टीग्रेड पर गरम कीजिये. केक के बर्तन को ओवन में रखिये और 25 मिनिट के लिये इस तापमान पर केक को बेक करने के लिये सैट कर दीजिये. 30 मिनट बाद तापमान घटा कर 160 डि. से. कीजिये और 20 मिनिट तक केक बेक करने के लिये रखिये. केक को निकाल कर चैक कीजिये. केक में चाकू की नोक गढ़ाईये और देखिये कि वह चिपकती है या नही, यदि केक चाकू की नोक से चिपक रहा है तब उसे 10 मिनिट और बेक कीजिये और चैक करके ओवन बन्द कर दीजिये केक बन चुका है.

बिना अंडे का केक (Eggless Sponge Cake) तैयार है. केक को ठंडा होने पर चाकू को केक के चारों तरफ चला कर बर्तन से अलग कीजिये और प्लेट में निकालिये. केक को मन चाहे आकार में काटिये और परोसिये.
इसी तरह हम अलग अलग मेवे डाल कर, आप अलग अलग तरह के स्वाद का केक जैसे अखरोट केक, बादाम केक, चिरोंजी केक, नारियल केक इत्यादि केक बना सकते हैं

कमेंट (1070)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: रितिका, किसी भी तरह का केक कुकर में बनाया जा सकता है.
निशा: यदि बेकिंग पाउडर ने सही तरह से काम न किया हो या ओवन में केक बेक करने रखते समय पर्याप्त गरमी न हो तो केक फूलेगा नहीं और हार्ड हो सकता है.
निशा: सोनिया, जी हां मैं कोशिश करूंगी.
निशा: प्रीति, बहुत बहुत धन्यवाद, केक पर आइसिंग के लिये मैं कोशिश करूंगी.
निशा: स्वीटी, चावल का आटा लिया जा सकता है.
निशा: मनीषा, जी हां हम ये केक कुकर में भी बना सकते हैं.
निशा: श्वेता, केक के लिये सारी चीजें नाप कर लेनी चाहिये, बेकिंग पाउडर की मात्रा बराबर होनी चाहिये, बेकिंग पाउडर डालने के बाद केक बैटर को तुरन्त बेक करने के लिये रख दें, ओवन को पहले से गरम भी कर लीजिये, थोड़ा सा ध्यान रखने पर केक अच्छा बनेगा.
bohot dinose banana chahate the,
Thanks,
निशा: स्वाति आप केक को ओवन से निकालतीं है तब बाहरी लेयर हार्ड लगती है. इसे थोडी देर के लिये फ्रिज में रख दीजिये, यह सॉफ्ट हो जायेगी.
निशा: रितिका, कंडेंस्ड मिल्क केक को बाइन्ड करने के लिये ही प्रयोग किया जाता है. यदि आप अंडे प्रयोग कर रहीं हैं तो कंडेस्ड मिल्क की कोई जरूरत नहीं है. आप कंडेंस्ड मिल्क की जगह तीन अंडे ले लीजिये और चीनी भी 100 ग्राम की जगह दो सौ ग्राम ले लीजिये
bhi ho gaya tha lekin apne 50m tak hone ke layae rakha tha to thodasa jal gaya tha
kaya hum cookar me dala huva namak use kar sakte hai?
निशा: अश्विनी, नमक को कितनी ही बार यूज कर सकते हैं, केक 40 मिनिट से 60 मिनिट तक में बनकर तैयार हो जाता है, आग और कुकर के साइज के ऊपर डिपेन्ड करता है, 30 मिनिट के बाद चैक करते हुये केक को बनाते हैं.
निशा: हेमा इसे लो फ्लेम पर ही पकाईये.
निशा: ब्राउन कलर तो अच्छी तरह सिकने के बाद ही आता है.
निशा: स्वप्न, केक को ओवन में मैटल के बर्तन में बेक किया जाता है, माइक्रोवेव में माइक्रोवेव सेफ ग्लास या सिलीकोने कन्टेनर या ब्लेक माइक्रोवेव सेफ बर्तन में बेक कर सकते हैं.
thanku
निशा: जन्मदिन की शुभकामनायें
निशा: परमजीत, बेकिंग पाउडर भी डाला जा सकता है.
निशा: रितिका, जी हां पतले सारे इन्ग्रीडियेन्ट को मिक्सर में अच्छी तरह फैंट कर तैयार कर लीजिये और बाद में ड्राई इन्ग्रीडियेन्ट हाथ से मिलाकर केक बना लीजिये, धन्यवाद.
निशा:. अनुजा, केक अगर अच्छी तरह फूलता है जो बहुत अच्छा बनता है, मार्केट से ज्यादा अच्छा घर में केक बनता है, थोड़ा ध्यान से सारी चीजें बराबर लीजिये, केक अच्छा बनेगा, धन्यवाद.
निशा: आकाक्षा, जी हां माइक्रोवेव सेफ ग्लास बाउल में आप माइक्रोवेव में केक बना सकते हैं.
निशा: अम्रता, केक को माइक्रोवेव में हाई तापमान पर 4-5 मिनिट तक बेक कर लीजिये, और बताइये कि केक कैसा बना.
निशा: तनुश्री केक को किसी भी भारी तले के बर्तन में जिसके ऊपर ढक्कन अच्छी तरह से लगाया जा सके, इडली बनाने वाले कुकर भी इसे पकाया जा सकता है.