बिना अंडे का केक – Eggless Cake Recipe – Eggless Sponge Cake Recipe

बिना अंडे का केक अंडे के केक से भी अधिक स्वादिष्ट बनता है. विभिन्न फल और मेवे प्रयोग करके कई तरह के केक अपने स्वाद के अनुसार बनाये जा सकते हैं. आइये आज हम मेवे का बिना अंडे का केक बनायें.
केक में अंडा सिर्फ इसे बाइंड करने के लिये प्रयोग किया जाता है. इसके लिये हम कंडेव्स्ड मिल्क या किन्ही अन्य बाइंडर का प्रयोग कर सकते हैं
Read - Eggless Cake Recipe – Eggless Sponge Cake Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Cake Recipe
- मैदा - 200 ग्राम ( 1.5 कप)
मक्खन या घी - 80 ग्राम (आधा कप से कम)- कन्डेंस्ड मिल्क - 1/2 कप से थोडा़ ज्यादा (200 ग्राम)
- दूध - 1 कप (200 ग्राम)
- काजू - 50 ग्राम ( एक चौथाई कप, एक काजू 4-5 टुकड़ों में काटा हुआ)
- किशमिश - 40- 50 ( डंठल तोड़ कर साफ कर लीजिये)
- चीनी - 100 ग्राम ( आधा कप पिसी हुई)
- बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make Eggless Cake
मैदा, बेकिंग पाउडर और खाना सोडा मिलाइये और 2 बार छान लीजिये. मक्कन को पिघला लीजिये. चीनी पीसकर पाउडर कर लीजिये.
मक्खन और चीनी मिलाइये, 2-3 मिनिट तक अच्छी तरह फैटिये. मिश्रण में कन्डेंस्ड मिल्क मिला कर अच्छी तरह फैट कर मिला लीजिये. मैदा बेकिंग पाउडर मिक्स को थोड़ा थोड़ा करके डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये (गुठ्लियां नहीं रहनी चाहिये). दूध को थोड़ा थोड़ा डालिये और मिश्रण को पर्याप्त पतला कर लीजिये. मिश्रण बेसन के पकोड़े के घोल जैसा पतला हो. 2 मिनिट तक फैटिये और काजू, किशमिश डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये.
केक बनाने वाले बर्तन में घी लगाकर चिकना कर लिजिये और थोड़ा सा मैदा डालकर चारों ओर फैलाइये, मैदा की पतली परत बर्तन के चारों ओर आ जायेगी, ताकि आपका केक बर्तन से आसानी से निकल आयेगा. केक के लिये तैयार किया हुआ मिश्रण इस बर्तन में डालिये.
ओवन को 180 डिग्री सेन्टीग्रेड पर गरम कीजिये. केक के बर्तन को ओवन में रखिये और 25 मिनिट के लिये इस तापमान पर केक को बेक करने के लिये सैट कर दीजिये. 30 मिनट बाद तापमान घटा कर 160 डि. से. कीजिये और 20 मिनिट तक केक बेक करने के लिये रखिये. केक को निकाल कर चैक कीजिये. केक में चाकू की नोक गढ़ाईये और देखिये कि वह चिपकती है या नही, यदि केक चाकू की नोक से चिपक रहा है तब उसे 10 मिनिट और बेक कीजिये और चैक करके ओवन बन्द कर दीजिये केक बन चुका है.

बिना अंडे का केक (Eggless Sponge Cake) तैयार है. केक को ठंडा होने पर चाकू को केक के चारों तरफ चला कर बर्तन से अलग कीजिये और प्लेट में निकालिये. केक को मन चाहे आकार में काटिये और परोसिये.
इसी तरह हम अलग अलग मेवे डाल कर, आप अलग अलग तरह के स्वाद का केक जैसे अखरोट केक, बादाम केक, चिरोंजी केक, नारियल केक इत्यादि केक बना सकते हैं

कमेंट (1070)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: प्रिया, आटे से भी केक बनाया जा सकता है.
निशा: रीता, केक कन्वेक्सन मोड पर ही बनाया जाता है, केक अगर अच्छा फूलता है, तो वह बहुत अच्छा लगता है, केक को ओवन या कन्वेक्सन मोड पर ही बनाया जाता है.
निशा: निशा, उस नमक को अलग डिब्बे में भरकर रख लीजिये, अगला केक बनाते समय काम आ जायेगा.
1. mera cake side se aur niche se thoda jal gya ..aisa q hua hoga??
2. egg wala cake bnane k lie steps me kahan chnges aaenge??
please ma'm..meri help krna..aapke jawab ka intezaar rahega..aur mjhe ummeed nai thi ki pehli baar me cake itna a6a bnega!!
thank you very much ma'm...:)
निशा: निशा, अगर केक को चारों ओर प्रोपर हीट नहीं मिल रही है, तब केक इस तरह जल सकता है. अंडे के केक लिये कन्डेन्स्ड मिल्क डालने की आवश्यकता नहीं है, चीनी की मात्रा 150 ग्राम 3/4 कप ले लीजिये, धन्यवाद.
निशा: मोना, केक फूल कर ऊपर आ आता है और वह निचले हिस्से की अपेक्षा हीटिंग रोड के ज्यादा पास पहुंच जाता है, आप ऊपर के तापमान को कम करके, केक को ऊपर से जलने से बचा सकती हैं, धन्यवाद.
निशा: निशा, हमने स्वीट कन्डेन्स्ड मिल्क ही यूज किया है, आप रैसिपी में दी गई मात्रा ले सकते हैं, धन्यवाद.
निशा: दीपिका, जी हां कन्वेक्सन मोड पर एल्युमिनियम् के बर्तन यूज किये जा सकते हैं, धन्यवाद.
Thanks
निशा: सिमरन, कोशिश कीजिये, आप अच्छा केक बना लेंगी.
निशा: मीनाक्षी, 1 कप में लगभग 110 ग्राम मैदा आती है, 2 कप में 220 ग्राम मैदा आयेगी, रैसिपी को आसान करने के लिये ग्राम में मैदा का नाप 200 ग्राम दिया हुआ है, लेकिन आप ये नाप कप से नाप रहे कोई समस्या नहीं होगी, आप केक बनाइये अच्छा केक बना लेंगी.
निशा: मनी, आप कुकर में भी केक बना सकती हैं, कुकर में केक बनाना वेवसाइट पर उपलब्ध है, आप सर्च बटन पर कुकर में केक लिख कर रैसिपी सर्च कर सकती हैं.
निशा: सिमरन, केक में बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर की दी गई मात्रा ठीक है, और आप चुटकी भर बेकिंग सोडा डालकर केक बना कर देखिये और हमारे साथ अपने अनुभव शेयर कीजिये.
निशा: रीता, केक को माइक्रोवेव में कन्वेक्सन मोड पर दिये गये तापमान पर बनाया जा सकता है.
निशा: ऊषा, कन्डेन्स्ड मिल्क की जगह क्रीम डालकर केक बनाया जा सकता है.
Mujhe bhi same problem ayi thi...Jab maine cake banaya, uski outer layer thodi hard bani thi. But thodi der baad pada rehne ke baad wo andar se bhi hard ho gya. Iska kya reason ho sakta hai? And normally maine suna hai ke cake me baking powder and baking soda 1 chutki hi padta hai. Plz clarify.
Waiting for your reply.
Thanks
निशा: सिमरन केक अगर पूरी तरह स्पंज न हो तो वह सख्त हो सकता है.
निशा: जय श्री, आप वेवसाइट के होम पेज पर रैसिपी इन इंगलिश पर क्लिक कीजिये और सारी रेसिपी आप इंगलिश में देख सकेंगी.
निशा: वीनू, सभी तरह के केक एक प्रकार से कुकर में बेक किये जाते हैं.
निशा: अनीता, केक के लिये बर्तन इतना बड़ा होना चाहिये, केक मिश्रण उसमें आधा ऊंचाई तो भरा हो क्यों कि केक फूल कर डबल हो जाता है.