बिना अंडे का केक – Eggless Cake Recipe – Eggless Sponge Cake Recipe

बिना अंडे का केक अंडे के केक से भी अधिक स्वादिष्ट बनता है. विभिन्न फल और मेवे प्रयोग करके कई तरह के केक अपने स्वाद के अनुसार बनाये जा सकते हैं. आइये आज हम मेवे का बिना अंडे का केक बनायें.
केक में अंडा सिर्फ इसे बाइंड करने के लिये प्रयोग किया जाता है. इसके लिये हम कंडेव्स्ड मिल्क या किन्ही अन्य बाइंडर का प्रयोग कर सकते हैं
Read - Eggless Cake Recipe – Eggless Sponge Cake Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Cake Recipe
- मैदा - 200 ग्राम ( 1.5 कप)
मक्खन या घी - 80 ग्राम (आधा कप से कम)- कन्डेंस्ड मिल्क - 1/2 कप से थोडा़ ज्यादा (200 ग्राम)
- दूध - 1 कप (200 ग्राम)
- काजू - 50 ग्राम ( एक चौथाई कप, एक काजू 4-5 टुकड़ों में काटा हुआ)
- किशमिश - 40- 50 ( डंठल तोड़ कर साफ कर लीजिये)
- चीनी - 100 ग्राम ( आधा कप पिसी हुई)
- बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make Eggless Cake
मैदा, बेकिंग पाउडर और खाना सोडा मिलाइये और 2 बार छान लीजिये. मक्कन को पिघला लीजिये. चीनी पीसकर पाउडर कर लीजिये.
मक्खन और चीनी मिलाइये, 2-3 मिनिट तक अच्छी तरह फैटिये. मिश्रण में कन्डेंस्ड मिल्क मिला कर अच्छी तरह फैट कर मिला लीजिये. मैदा बेकिंग पाउडर मिक्स को थोड़ा थोड़ा करके डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये (गुठ्लियां नहीं रहनी चाहिये). दूध को थोड़ा थोड़ा डालिये और मिश्रण को पर्याप्त पतला कर लीजिये. मिश्रण बेसन के पकोड़े के घोल जैसा पतला हो. 2 मिनिट तक फैटिये और काजू, किशमिश डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये.
केक बनाने वाले बर्तन में घी लगाकर चिकना कर लिजिये और थोड़ा सा मैदा डालकर चारों ओर फैलाइये, मैदा की पतली परत बर्तन के चारों ओर आ जायेगी, ताकि आपका केक बर्तन से आसानी से निकल आयेगा. केक के लिये तैयार किया हुआ मिश्रण इस बर्तन में डालिये.
ओवन को 180 डिग्री सेन्टीग्रेड पर गरम कीजिये. केक के बर्तन को ओवन में रखिये और 25 मिनिट के लिये इस तापमान पर केक को बेक करने के लिये सैट कर दीजिये. 30 मिनट बाद तापमान घटा कर 160 डि. से. कीजिये और 20 मिनिट तक केक बेक करने के लिये रखिये. केक को निकाल कर चैक कीजिये. केक में चाकू की नोक गढ़ाईये और देखिये कि वह चिपकती है या नही, यदि केक चाकू की नोक से चिपक रहा है तब उसे 10 मिनिट और बेक कीजिये और चैक करके ओवन बन्द कर दीजिये केक बन चुका है.

बिना अंडे का केक (Eggless Sponge Cake) तैयार है. केक को ठंडा होने पर चाकू को केक के चारों तरफ चला कर बर्तन से अलग कीजिये और प्लेट में निकालिये. केक को मन चाहे आकार में काटिये और परोसिये.
इसी तरह हम अलग अलग मेवे डाल कर, आप अलग अलग तरह के स्वाद का केक जैसे अखरोट केक, बादाम केक, चिरोंजी केक, नारियल केक इत्यादि केक बना सकते हैं

कमेंट (1070)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: चित्रा, केक को कुकर में बनाने की रैसिपी वेवसाइट पर दी हुई है, आप सर्च बटन पर कुकर में केक बनाइये लिखकर रैसिपी सर्च कर सकती हैं.
निशा: निधि, रबर लगी रहने दें और सीटी नहीं लगायें
sab ki tarah mujhe bhi ye cake bahut pasand aya aur mujhe crem banana bhi sikha dijiye nisha ji
thanks
sab ki tarah mujhe bhi ye cake bahut pasand aya thanks
निशा: शिल्पी, माइक्रोवेव में हाई तापमान पर आप केक को 4-5 मिनिट तक बेक कर लीजिये.
निशा: श्रुति, मैं उसके वारे में लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: अपर्ना, मैं कोशिश करूंगी.
Thanx.
निशा: रुचि, आप इसी मिश्रण को पेपर कप में डालकर बेक होने रख सकते हैं, ओवन को 180 डि. से. पर गरम कीजिये, और पहले 20 मिनिट के लिये सैट कीजिये, अगर केक अभी बेक नहीं हुये हों तब सेम तापमान पर 5-8 मिनिट के लिये और बेक कर लीजिये.
निशा: शिल्पी, मैं जल्दी ही वीडियो बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: आस्था, आधा कप क्रीम ले लीजिये और आधा कप पाउडर चीनी भी प्लस कर लीजिये, केक बनाइये और बताइये कि केक कैसा बना.
निशा: आस्था, कन्डेन्स्ड मिल्क दूध और चीनी से बना होता है, आप इसे किसी भी किराना स्टोर से ले सकती हैं.
निशा: कविता, स्टील का बर्तन प्रयोग में लाया जा सकता है.
निशा: अनीता, आप कन्डेन्स्ड मिल्क की जगह क्रीम ले लीजिये और चीनी थोड़ी अधिक ले लीजिये और केक बना लीजिये.
nisha mam hum kya cake conection mode par bhi bana sakte hai or maxmum kitne time tak rakna chaiye or kya conection mode par bhi 180/timeprecher rahega.
निशा: नीति, कन्वेक्सन मोड पर सेम ओवन की तरह, सेम तापमान पर ही केक बनाया जाता है.
pls nisha ji cake k uppar jo mlai(icing) lgi hoti h use b acche se btaiye na...bcoz baccho ko ko wo bina icing k pasand nhoi ata...pls jarur btaiyega...
निशा:निशा, कुकर में पानी नहीं नमक डालना है.
निशा: किरन, केक कुकर में भी बनाया जा सकता है, आप सर्च बटन पर कुकर में केक बनाइये लिखकर रैसिपी सर्च कर सकती हैं.
निशा: लेहर, इलेक्ट्रोनिक तंदूर का तापमान अधिक होने के कारण उसमें केक नहीं बनाया जा सकता है.
निशा: नेहा, आप बेकिंग कालम में चौकलेट केक कुकर में बनाइये रैसिपी देख लीजिये, रैसिपी पहले से दी गई है, सारे केक कुकर में इसी तरह से बनाये जाते हैं.
निशा: किरन, कुकर में केक बनाइये रैसिपी देख लीजिये, गैस ओवन में बिलकुल इसी तरह केक बनाया जाता है, आप निराश न हों फिर रैसिपी पढें और केक बनायें, आप अच्छा केक बना सकेंगी.
निशा: सनिका, आप रैसिपी को ध्यान से एक बार और पढ़ लीजिये और फिर से केक बनाइये, केक फूलेगा और अच्छा बनेगा.
निशा: मोना, आप आटे से भी केक बना सकते हैं, स्वाद और टेक्सचर केक का अलग होगा, केक अच्छा बनेगा, धन्यवाद.