बिना अंडे का केक – Eggless Cake Recipe – Eggless Sponge Cake Recipe

बिना अंडे का केक अंडे के केक से भी अधिक स्वादिष्ट बनता है. विभिन्न फल और मेवे प्रयोग करके कई तरह के केक अपने स्वाद के अनुसार बनाये जा सकते हैं. आइये आज हम मेवे का बिना अंडे का केक बनायें.
केक में अंडा सिर्फ इसे बाइंड करने के लिये प्रयोग किया जाता है. इसके लिये हम कंडेव्स्ड मिल्क या किन्ही अन्य बाइंडर का प्रयोग कर सकते हैं
Read - Eggless Cake Recipe – Eggless Sponge Cake Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Cake Recipe
- मैदा - 200 ग्राम ( 1.5 कप)
मक्खन या घी - 80 ग्राम (आधा कप से कम)- कन्डेंस्ड मिल्क - 1/2 कप से थोडा़ ज्यादा (200 ग्राम)
- दूध - 1 कप (200 ग्राम)
- काजू - 50 ग्राम ( एक चौथाई कप, एक काजू 4-5 टुकड़ों में काटा हुआ)
- किशमिश - 40- 50 ( डंठल तोड़ कर साफ कर लीजिये)
- चीनी - 100 ग्राम ( आधा कप पिसी हुई)
- बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make Eggless Cake
मैदा, बेकिंग पाउडर और खाना सोडा मिलाइये और 2 बार छान लीजिये. मक्कन को पिघला लीजिये. चीनी पीसकर पाउडर कर लीजिये.
मक्खन और चीनी मिलाइये, 2-3 मिनिट तक अच्छी तरह फैटिये. मिश्रण में कन्डेंस्ड मिल्क मिला कर अच्छी तरह फैट कर मिला लीजिये. मैदा बेकिंग पाउडर मिक्स को थोड़ा थोड़ा करके डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये (गुठ्लियां नहीं रहनी चाहिये). दूध को थोड़ा थोड़ा डालिये और मिश्रण को पर्याप्त पतला कर लीजिये. मिश्रण बेसन के पकोड़े के घोल जैसा पतला हो. 2 मिनिट तक फैटिये और काजू, किशमिश डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये.
केक बनाने वाले बर्तन में घी लगाकर चिकना कर लिजिये और थोड़ा सा मैदा डालकर चारों ओर फैलाइये, मैदा की पतली परत बर्तन के चारों ओर आ जायेगी, ताकि आपका केक बर्तन से आसानी से निकल आयेगा. केक के लिये तैयार किया हुआ मिश्रण इस बर्तन में डालिये.
ओवन को 180 डिग्री सेन्टीग्रेड पर गरम कीजिये. केक के बर्तन को ओवन में रखिये और 25 मिनिट के लिये इस तापमान पर केक को बेक करने के लिये सैट कर दीजिये. 30 मिनट बाद तापमान घटा कर 160 डि. से. कीजिये और 20 मिनिट तक केक बेक करने के लिये रखिये. केक को निकाल कर चैक कीजिये. केक में चाकू की नोक गढ़ाईये और देखिये कि वह चिपकती है या नही, यदि केक चाकू की नोक से चिपक रहा है तब उसे 10 मिनिट और बेक कीजिये और चैक करके ओवन बन्द कर दीजिये केक बन चुका है.

बिना अंडे का केक (Eggless Sponge Cake) तैयार है. केक को ठंडा होने पर चाकू को केक के चारों तरफ चला कर बर्तन से अलग कीजिये और प्लेट में निकालिये. केक को मन चाहे आकार में काटिये और परोसिये.
इसी तरह हम अलग अलग मेवे डाल कर, आप अलग अलग तरह के स्वाद का केक जैसे अखरोट केक, बादाम केक, चिरोंजी केक, नारियल केक इत्यादि केक बना सकते हैं

कमेंट (1070)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: जी हां केक आइसिंग मुझे बताना है.
निशा: स्वेता, माइक्रोवेव सेफ बर्तन, कांच. मैलामाइन,चीनी मिट्टी, मिट्ठी के बर्तन माइक्रोवेव में प्रयोग में लाये जाते है. मैटल के बर्तन माइक्रोवेव में प्रयोग नहीं किए जाते हैं.
or main kis metal k bartan ka upyog karu?
निशा: स्वेता, माइक्रोवेव कन्वेक्सन मोड पर आप किसी भी मेटल के बर्तन में केक बना सकती हैं, स्टील या अल्यूमीनियम के बर्तन प्रयोग में लाये जा सकते हैं.
nisha ji cack ki eggless icing kaise taiyar ki jati plese bataye
ilike your recipie very much.i want to know about temprature in grill microwave oven.
thank you
निशा: डौली, 1 कप मिल्क पाउडर ले लीजिये और चीनी, आधा कप की जगह 1 कप कर दीजिये.
निशा: रागिनी, गैस तंदूर में केक बनाया जा सकता है.
निशा: खुशी, हो सकता है, बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर उतना ही डालिये जितना कि रैसिपी में दिया गया है.
निशा: रिशभ, धन्यवाद.
निशा:सोनाली मैं कोशिश करूंगी.
yahan per itni sari recipe hai thank thanku so much
निशा: वीरा, आप घर की ताजा मलाई डालकर केक बना लीजिये.
निशा: नीतू, कुकर में केक बनाने के लिये, चौकलेट केक कुकर में बनाइये रैसिपी पढ़े, सारे केक इसी तरह से कुकर में बनाये जा सकते हैं.
mera cake banate time beech me se phat kyoun jata hai
निशा: रोजी, ये केक को चैक करने के लिये बार बार ओवन को खोले तब हो जाता है, तापमान के कम ज्यादा होने से भी होता है, आप केक के ऊपर मक्खन या क्रीम को हल्की सी कोटिंग कर दें, तो इस तरह की समस्या कम आयेगी.
veg bane raho aur sansaar ko bachao...
cake me anda dalna ho to uska jardi sath hoga ya use hta kr dalna h?
निशा: डिम्पल, धन्यवाद.
निशा: अनु, केक ऊपर से थोड़ा क्रेक हो जाता है, अगर आप केक के ऊपर से हल्की सी मक्खन या क्रीम की कोटिंग कर दें तो केक नहीं फटेगा.