बिना अंडे का केक – Eggless Cake Recipe – Eggless Sponge Cake Recipe

बिना अंडे का केक अंडे के केक से भी अधिक स्वादिष्ट बनता है. विभिन्न फल और मेवे प्रयोग करके कई तरह के केक अपने स्वाद के अनुसार बनाये जा सकते हैं. आइये आज हम मेवे का बिना अंडे का केक बनायें.
केक में अंडा सिर्फ इसे बाइंड करने के लिये प्रयोग किया जाता है. इसके लिये हम कंडेव्स्ड मिल्क या किन्ही अन्य बाइंडर का प्रयोग कर सकते हैं
Read - Eggless Cake Recipe – Eggless Sponge Cake Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Cake Recipe
- मैदा - 200 ग्राम ( 1.5 कप)
मक्खन या घी - 80 ग्राम (आधा कप से कम)- कन्डेंस्ड मिल्क - 1/2 कप से थोडा़ ज्यादा (200 ग्राम)
- दूध - 1 कप (200 ग्राम)
- काजू - 50 ग्राम ( एक चौथाई कप, एक काजू 4-5 टुकड़ों में काटा हुआ)
- किशमिश - 40- 50 ( डंठल तोड़ कर साफ कर लीजिये)
- चीनी - 100 ग्राम ( आधा कप पिसी हुई)
- बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make Eggless Cake
मैदा, बेकिंग पाउडर और खाना सोडा मिलाइये और 2 बार छान लीजिये. मक्कन को पिघला लीजिये. चीनी पीसकर पाउडर कर लीजिये.
मक्खन और चीनी मिलाइये, 2-3 मिनिट तक अच्छी तरह फैटिये. मिश्रण में कन्डेंस्ड मिल्क मिला कर अच्छी तरह फैट कर मिला लीजिये. मैदा बेकिंग पाउडर मिक्स को थोड़ा थोड़ा करके डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये (गुठ्लियां नहीं रहनी चाहिये). दूध को थोड़ा थोड़ा डालिये और मिश्रण को पर्याप्त पतला कर लीजिये. मिश्रण बेसन के पकोड़े के घोल जैसा पतला हो. 2 मिनिट तक फैटिये और काजू, किशमिश डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये.
केक बनाने वाले बर्तन में घी लगाकर चिकना कर लिजिये और थोड़ा सा मैदा डालकर चारों ओर फैलाइये, मैदा की पतली परत बर्तन के चारों ओर आ जायेगी, ताकि आपका केक बर्तन से आसानी से निकल आयेगा. केक के लिये तैयार किया हुआ मिश्रण इस बर्तन में डालिये.
ओवन को 180 डिग्री सेन्टीग्रेड पर गरम कीजिये. केक के बर्तन को ओवन में रखिये और 25 मिनिट के लिये इस तापमान पर केक को बेक करने के लिये सैट कर दीजिये. 30 मिनट बाद तापमान घटा कर 160 डि. से. कीजिये और 20 मिनिट तक केक बेक करने के लिये रखिये. केक को निकाल कर चैक कीजिये. केक में चाकू की नोक गढ़ाईये और देखिये कि वह चिपकती है या नही, यदि केक चाकू की नोक से चिपक रहा है तब उसे 10 मिनिट और बेक कीजिये और चैक करके ओवन बन्द कर दीजिये केक बन चुका है.

बिना अंडे का केक (Eggless Sponge Cake) तैयार है. केक को ठंडा होने पर चाकू को केक के चारों तरफ चला कर बर्तन से अलग कीजिये और प्लेट में निकालिये. केक को मन चाहे आकार में काटिये और परोसिये.
इसी तरह हम अलग अलग मेवे डाल कर, आप अलग अलग तरह के स्वाद का केक जैसे अखरोट केक, बादाम केक, चिरोंजी केक, नारियल केक इत्यादि केक बना सकते हैं

कमेंट (1070)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: चित्रा, आप इस पर आइसिंग कर सकती हैं.
निशा: वर्तिका, किसी भी प्रकार का दूध प्रयोग में ला सकती हैं.
i was just searching for some good cake recipes, i would request you to please upload some cake recipes where it has cream/icing as well. If you can upload some sandwich cakes as well. I saw on various website cakes made up of different fruits and choc chips and so on. Please add some more cake recipes to your site. Muffins and so on. Thank you for all the tips and recipes they are simply wonderful.
निशा: पमी, सारी चीजें आपने वही मिलाई हैं, बेकिंग भी उसी तरह उतने ही तापमान की है तो केक सख्त नहीं बनेगा, आप ध्यान और चीजें नाप कर फिर से बनाइये, केक अच्छा बनेगा.
निशा: इशु, ये ओवन में केक बनाने का ही है.
निशा: कविता, केक के मिश्रण में बेकिंग पाउडर ज्यादा हो जाय तो केक ज्यादा फूल कर बाद में दब जाता है, क्यों कि बेकिंग पाउडर के रियेक्सन से गैस बनती है इसी लिये केक फूलता है, केक में अधिक गैस बनने के कारण वह केक से बाहर निकल जाती है और केक दब जाता है.
(preferably without condensed milk , milk powder) pure home made
निशा: ममता, कन्डेस्ड मिल्क की जगह आप घर के दूध से बनी मलाइ डाल कर केक बना लीजिये.
निशा: कल्पना, केक साइड से थोड़ा कम बेक हुआ हो सकता है, केक को चारों ओर से तापमान पूरी तरीके से एक जैसा न मिलने के कारण एसा हो सकता.
thanks.........
निशा: नेहा, कंडेंस्ड मिल्क का आवश्यकता केक को बाइंड करने के लिये होती है क्योंकि हम अंडे का प्रयोग नहीं कर रहे हैं. कंडेंस्ड मिल्क की जगह आप मिल्क पाउडर, मलाई, पिसी हुई अलसी के बीज आदि भी प्रयोग कर सकतीं हैं
निशा: मिनू, आप सर्च बटन पर चौकलेट केक कुकर में बनाइये रैसिपी सर्च कीजिये और उस तरह, किसी भी तरह का केक सेम तरीके से कुकर में बना सकती हैं.
निशा; स्वेता, आप रिफाइन्ड तेल से भी केक बना सकती हैं.
Mujhe YE CAKE BOHAT HI PASAND AAYA . AUR MAIN ISAKO APNE MUMMY DADDY KE GHAR PAR BANAANA CHAHTI HOON PAR VAHA MICROWAVE NAHI HAI TO KYA ISKO MAI COOKER MAIN BANA SAKTI HOON
KAL MAINE YEH CAKE BANAYA.......
OHH MY GOD...BOHAT ACCHA BANA.MERE HUSBAND TO PAGAL HI HO GAYE KHAKE........REALLY BOHAT TASTY THA
THANK U SOO MUCH FOR THIS CAKE
निशा; नेहा, आपने बहुत अच्छा केक बनाया था, धन्यवाद.
निशा: वर्षा आप गाड़ा किया हुआ दूध डाल सकती हैं, मिल्क पाउडर को डाल सकतीं है या अलसी के बीज को पीसकर डाल सकतीं है.
निशा: सजना, जो आपके पास हो वही दूध प्रयोग में लाया जा सकता है.
निशा: माइक्रोवेव को माइक्रोवेव पर सैट कीजिये, तापमान सैट कीजिये, और ओन कर दीजिये, माइक्रोवेव फिक्स किये तापमान पर गरम हो कर बन्द हो जाता है.
निशा: रुपाली, जी हां मिल्कमेड ही कन्डैन्स्ड मिल्क है, डिब्बे के ऊपर सब कुछ लिखा रहता है.
निशा: सविता, केक को जिस तापमान पर हम पकाते हैं उसी पर पहले उसे गरम कर लेते हैं, साबधानी के लिये स्विच ओफ कर सकती है, केक रखिये और दिये हुये समय और तापमान के अनुसार ओवन को सैटकर दीजिये.
निशा: रेनू, केक कुकर में भी बना सकती हैं, रैसिपी को सर्च बटन पर कुकुर में चोकलेट केक बनाइये लिख कर देख सकती है.