बिना अंडे का केक – Eggless Cake Recipe – Eggless Sponge Cake Recipe

बिना अंडे का केक अंडे के केक से भी अधिक स्वादिष्ट बनता है. विभिन्न फल और मेवे प्रयोग करके कई तरह के केक अपने स्वाद के अनुसार बनाये जा सकते हैं. आइये आज हम मेवे का बिना अंडे का केक बनायें.
केक में अंडा सिर्फ इसे बाइंड करने के लिये प्रयोग किया जाता है. इसके लिये हम कंडेव्स्ड मिल्क या किन्ही अन्य बाइंडर का प्रयोग कर सकते हैं
Read - Eggless Cake Recipe – Eggless Sponge Cake Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Cake Recipe
- मैदा - 200 ग्राम ( 1.5 कप)
मक्खन या घी - 80 ग्राम (आधा कप से कम)- कन्डेंस्ड मिल्क - 1/2 कप से थोडा़ ज्यादा (200 ग्राम)
- दूध - 1 कप (200 ग्राम)
- काजू - 50 ग्राम ( एक चौथाई कप, एक काजू 4-5 टुकड़ों में काटा हुआ)
- किशमिश - 40- 50 ( डंठल तोड़ कर साफ कर लीजिये)
- चीनी - 100 ग्राम ( आधा कप पिसी हुई)
- बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make Eggless Cake
मैदा, बेकिंग पाउडर और खाना सोडा मिलाइये और 2 बार छान लीजिये. मक्कन को पिघला लीजिये. चीनी पीसकर पाउडर कर लीजिये.
मक्खन और चीनी मिलाइये, 2-3 मिनिट तक अच्छी तरह फैटिये. मिश्रण में कन्डेंस्ड मिल्क मिला कर अच्छी तरह फैट कर मिला लीजिये. मैदा बेकिंग पाउडर मिक्स को थोड़ा थोड़ा करके डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये (गुठ्लियां नहीं रहनी चाहिये). दूध को थोड़ा थोड़ा डालिये और मिश्रण को पर्याप्त पतला कर लीजिये. मिश्रण बेसन के पकोड़े के घोल जैसा पतला हो. 2 मिनिट तक फैटिये और काजू, किशमिश डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये.
केक बनाने वाले बर्तन में घी लगाकर चिकना कर लिजिये और थोड़ा सा मैदा डालकर चारों ओर फैलाइये, मैदा की पतली परत बर्तन के चारों ओर आ जायेगी, ताकि आपका केक बर्तन से आसानी से निकल आयेगा. केक के लिये तैयार किया हुआ मिश्रण इस बर्तन में डालिये.
ओवन को 180 डिग्री सेन्टीग्रेड पर गरम कीजिये. केक के बर्तन को ओवन में रखिये और 25 मिनिट के लिये इस तापमान पर केक को बेक करने के लिये सैट कर दीजिये. 30 मिनट बाद तापमान घटा कर 160 डि. से. कीजिये और 20 मिनिट तक केक बेक करने के लिये रखिये. केक को निकाल कर चैक कीजिये. केक में चाकू की नोक गढ़ाईये और देखिये कि वह चिपकती है या नही, यदि केक चाकू की नोक से चिपक रहा है तब उसे 10 मिनिट और बेक कीजिये और चैक करके ओवन बन्द कर दीजिये केक बन चुका है.

बिना अंडे का केक (Eggless Sponge Cake) तैयार है. केक को ठंडा होने पर चाकू को केक के चारों तरफ चला कर बर्तन से अलग कीजिये और प्लेट में निकालिये. केक को मन चाहे आकार में काटिये और परोसिये.
इसी तरह हम अलग अलग मेवे डाल कर, आप अलग अलग तरह के स्वाद का केक जैसे अखरोट केक, बादाम केक, चिरोंजी केक, नारियल केक इत्यादि केक बना सकते हैं

कमेंट (1070)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Nisha Ji ye कन्डेंस्ड मिल्क kya hota hai meri samajh me nahi aaya please reply me
निशा: दीपा, कन्डैन्स्ड मिल्क की जगह पर क्रीम या मलाई डाली जा सकती है.
muze aapki site bahut aachhi lagi.
maine cake try kiya par wo bichme se tut kuon gaya. plz bataiye.
निशा: गौरी, केक एकदम गरम निकालते समय नरम होने के कारण भी टूट सकता है.
Pls mam suggest me soon,m ise try krna chahti hu,pls rply soon...
निशा: आप एग डालिये और केक बना लीजिये, आप अच्छा केक बना लेंगी.
my suggestion is if you could give the size of pan alongwith bread/cake recipe then i think it would be more easy to make an accurate dish... regards manjit.
निशा: मंजीत, आपके ओवन में जो भी ट्रे रखी जा सकती है, उसमें आप ये रैसिपी बना सकते हैं.
निशा: नीलम, ये दोंनो अलग हैं.
निशा: डौली, सोडा ज्यादा कड़वा होता है.
निशा: डौली मैं जितना काम कर पाती हूँ, करती हूँ, मेरी पूरी कोशिश होगी कि मैं आपके लिये सारे वीडियों बना सकूं.
निशा: डौली, मलाई की मात्रा, कन्डैन्स्ड मिल्क की मात्रा की 1/2 ले लीजिये, चीनी की मात्रा 1/2 कन्डैन्स्ड मिल्क के बराबर बड़ा दीजिये, क्यों कि इसमें चीनी की मात्रा लगभग आधा होती है.
निशा: डौली, एक कप में अलग अलग चीजें अलग मात्रा में आती हैं. आप कप से माप ले रही हैं तो आप ग्राम को मत मापिये.
निशा: डौली, केक में बेकिंग सोडा या बेकिंग पाउडर ज्यादा होने से केक पहले फूलता है और बाद में पिचक जाता है, क्यों कि केक के अन्दर जो गैस बन रही है वह ज्यादा होने के कारण बाहर निकल जाती है.
निशा: बन्दना, मैं लिखने की कोशिश करूगी.
निशा: निकि, मैदा 2 कप लगभग 200 ग्राम होती है.
निशा: दीप्ति, नहीं, बेकिंग प्लास्टिक के बर्तन में नहीं की जा सकती
I am little bit confused with cup measurements given in different recipes for eg.in butter naan 2 cup maida = 400g ,in chocolate cake 2 cup maida = 200g ,in naan khatai 1 cup maida = 200g.
I use cup measurement while trying recipe so
please clarify these.
निशा: मीना, स्टैन्डर्ड 1 कप मैदा = 115 लगभग 110 ग्राम होती है और कुकिंग में हम 1 कप = 100 ग्राम लिखते हैं. पहले मैं बड़ा कप प्रयोग में लाती थी और सारी रैसिपी में उसी का माप लिख दिया, मै उन्है सही कर दूंगी.
coco powder kab tak chalta hai , uske kharbh honke ka pta kaise chalta hai !
microwave convention kis tarah use kara ja sakta hai !
tnx for this wonderful cake,mene ise malai se microwave main banaya,it was perfect,bus suger thodi kam rah gai.i know this is my mistake, i will correct it next time.it came out perfectly n the colour n texture wo bhi bina kisi flavor ke. tnx again
निशा: ट्विकल, केक फूल नहीं रहा है, आप रैसिपी को अच्छी तरह पढ़िये और फिर से बनाइये, आप अच्छा केक बना पायेंगी.
निशा: नीतू, आप प्रेशर कुकर में केक बना सकती हैं. इसकी ऊपर रेसीपी सर्च बटन में लिखकर देख सकती हैं
i tried a lot but cake sides se pak jata hai. par uper se kacha hi reh jata hai. aisa kyon hua?pls. tell i hv tried in pressure cooker. lagbhag 2-2 1/2 hrs lage phir bhi nahin paka. pls. tell me mam where i was wrong
निशा: अभिलाशा, कन्डेस्ड मिल्क की जगह, सादा दूध नहीं बल्कि दूध से निकली ताजा मलाई प्रयोग में लाई जा सकती है.
mujhe ek confusion hai jb cake ready ho jata h to use container se nikalte h to uski shape to khrab nhi ho jati h plzzzzzzzz let e know
i waiting for your respons.
निशा: शारदा, अगर आप बर्तन को अच्छी तरह से ग्रीज करेंगी तो केक अच्छे शेप मे निकल आता है, आप बटर पेपर भी बर्तन में घी लगा कर रख सकती हैं.
maine ye cake try kiya. very testy & delisious. sabhi ko bahut pasand aya.
plz mujhe bataye ki mare cake ki satah upparwali hard ho jati hai Q
निशा: विदुशी, ऊपर की सतह हल्की सख्त तो बनती है, अगर ज्यादा सख्त है तब या तो केक को ऊपर से हीट अधिक लग रही है, या केक का घोल थोड़ा गाड़ा है.
निशा: गरिमा, जी हां बनाया जा सकता है.