बिना अंडे का केक – Eggless Cake Recipe – Eggless Sponge Cake Recipe

बिना अंडे का केक अंडे के केक से भी अधिक स्वादिष्ट बनता है. विभिन्न फल और मेवे प्रयोग करके कई तरह के केक अपने स्वाद के अनुसार बनाये जा सकते हैं. आइये आज हम मेवे का बिना अंडे का केक बनायें.
केक में अंडा सिर्फ इसे बाइंड करने के लिये प्रयोग किया जाता है. इसके लिये हम कंडेव्स्ड मिल्क या किन्ही अन्य बाइंडर का प्रयोग कर सकते हैं
Read - Eggless Cake Recipe – Eggless Sponge Cake Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Cake Recipe
- मैदा - 200 ग्राम ( 1.5 कप)
मक्खन या घी - 80 ग्राम (आधा कप से कम)- कन्डेंस्ड मिल्क - 1/2 कप से थोडा़ ज्यादा (200 ग्राम)
- दूध - 1 कप (200 ग्राम)
- काजू - 50 ग्राम ( एक चौथाई कप, एक काजू 4-5 टुकड़ों में काटा हुआ)
- किशमिश - 40- 50 ( डंठल तोड़ कर साफ कर लीजिये)
- चीनी - 100 ग्राम ( आधा कप पिसी हुई)
- बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make Eggless Cake
मैदा, बेकिंग पाउडर और खाना सोडा मिलाइये और 2 बार छान लीजिये. मक्कन को पिघला लीजिये. चीनी पीसकर पाउडर कर लीजिये.
मक्खन और चीनी मिलाइये, 2-3 मिनिट तक अच्छी तरह फैटिये. मिश्रण में कन्डेंस्ड मिल्क मिला कर अच्छी तरह फैट कर मिला लीजिये. मैदा बेकिंग पाउडर मिक्स को थोड़ा थोड़ा करके डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये (गुठ्लियां नहीं रहनी चाहिये). दूध को थोड़ा थोड़ा डालिये और मिश्रण को पर्याप्त पतला कर लीजिये. मिश्रण बेसन के पकोड़े के घोल जैसा पतला हो. 2 मिनिट तक फैटिये और काजू, किशमिश डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये.
केक बनाने वाले बर्तन में घी लगाकर चिकना कर लिजिये और थोड़ा सा मैदा डालकर चारों ओर फैलाइये, मैदा की पतली परत बर्तन के चारों ओर आ जायेगी, ताकि आपका केक बर्तन से आसानी से निकल आयेगा. केक के लिये तैयार किया हुआ मिश्रण इस बर्तन में डालिये.
ओवन को 180 डिग्री सेन्टीग्रेड पर गरम कीजिये. केक के बर्तन को ओवन में रखिये और 25 मिनिट के लिये इस तापमान पर केक को बेक करने के लिये सैट कर दीजिये. 30 मिनट बाद तापमान घटा कर 160 डि. से. कीजिये और 20 मिनिट तक केक बेक करने के लिये रखिये. केक को निकाल कर चैक कीजिये. केक में चाकू की नोक गढ़ाईये और देखिये कि वह चिपकती है या नही, यदि केक चाकू की नोक से चिपक रहा है तब उसे 10 मिनिट और बेक कीजिये और चैक करके ओवन बन्द कर दीजिये केक बन चुका है.

बिना अंडे का केक (Eggless Sponge Cake) तैयार है. केक को ठंडा होने पर चाकू को केक के चारों तरफ चला कर बर्तन से अलग कीजिये और प्लेट में निकालिये. केक को मन चाहे आकार में काटिये और परोसिये.
इसी तरह हम अलग अलग मेवे डाल कर, आप अलग अलग तरह के स्वाद का केक जैसे अखरोट केक, बादाम केक, चिरोंजी केक, नारियल केक इत्यादि केक बना सकते हैं

कमेंट (1070)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: नेहा, कन्डेन्स्ड मिल्क की जगह घर में दूध से निकली ताजा मलाइ डाली जा सकती है.
निशा: सारिका, हम केक माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बनाते हैं, उसमें अलम्यूनियम बर्तन या कोई भी मैटल रखे जा सकते हैं.
thanx nishajee for sharing this recipes ....
Aaj pehali baar aapki technique se cake banaye its very simple and interesting ... 1st bar me hin cake kafee delicious n tasty bana sv ne meri tarif k yeh bas aapke den hai..!!!
nishjee kya cake cooker me banana thikk rhegaa?? iske liye kya2 precaution lena padega??
निशा: पिंकी, यदि आपके पास ओवन है, तब तो आप केक ओवन में ही बनाइये, कुकर में केक आप बनाकर देखना चाहती तो बना लीजिये कुकर में भी केक अच्छा बनता है.
निशा: मुस्कान, जी मैं बताउंगी.
निशा: दीपिका, केक में कन्डैन्सड मिल्क या क्रीम और मलाई पूरी मात्रा में यूज की गई है तब केक सोफ्ट ही बनेगा.
निशा: निधि, माइक्रोवेव में 100% पर केक 4-5 मिनिट में पूरी तरह बेक हो जाता है, अगर केक एक दम फूलकर वापस पिचक जाता है, तब केक में बेकिंग पाउडर ज्यादा डाला गया होता है.
निशा: शिवानी, घर के दूध से निकली ताजा मलाई भी प्रयोग में ला सकती हैं.
निशा: अरेना, केक अच्छी तरह फूल नहीं रहा है, बेकिंग पाउडर काम नहीं कर रहा हो तब केक नहीं फूलता. केक बनाने वाले बर्तन को अच्छी तरह ग्रीज करें केक आसानी से निकल आता है.
निशा: हर्षिता, बेकिंग पाउडर काम नहीं कर रहा है, केक पूरी तरह से फूल नहीं रहा है इसी लिये वह अन्दर से कच्चा रह जाता है. बेकिंग पाउडर अगर एअर टाइट कन्टेनर में न रखा हो तो वह खराब हो सकता है. आप प्लीज देख लीजिये, रैसिपी को और अच्छी तरह पढ़ें, आप अच्छा केक बना पायेंगी.
Thanks for this recipe.
निशा: विवेक, कन्डैस्ड मिल्क की जगह क्रीम या घर के दूध से निकली ताजा मलाई प्रयोग में लाई जा सकती है.
निशा: मुस्कान, आप चौकलेट केक कुकर में बनाइये रैसिपी देख लीजिये, सारे केक उसी तरह से कुकर में बनाये जाते हैं.
so Tasty very very sweet cake.
Thanks