बिना अंडे का केक – Eggless Cake Recipe – Eggless Sponge Cake Recipe

बिना अंडे का केक अंडे के केक से भी अधिक स्वादिष्ट बनता है. विभिन्न फल और मेवे प्रयोग करके कई तरह के केक अपने स्वाद के अनुसार बनाये जा सकते हैं. आइये आज हम मेवे का बिना अंडे का केक बनायें.
केक में अंडा सिर्फ इसे बाइंड करने के लिये प्रयोग किया जाता है. इसके लिये हम कंडेव्स्ड मिल्क या किन्ही अन्य बाइंडर का प्रयोग कर सकते हैं
Read - Eggless Cake Recipe – Eggless Sponge Cake Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Cake Recipe
- मैदा - 200 ग्राम ( 1.5 कप)
मक्खन या घी - 80 ग्राम (आधा कप से कम)- कन्डेंस्ड मिल्क - 1/2 कप से थोडा़ ज्यादा (200 ग्राम)
- दूध - 1 कप (200 ग्राम)
- काजू - 50 ग्राम ( एक चौथाई कप, एक काजू 4-5 टुकड़ों में काटा हुआ)
- किशमिश - 40- 50 ( डंठल तोड़ कर साफ कर लीजिये)
- चीनी - 100 ग्राम ( आधा कप पिसी हुई)
- बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make Eggless Cake
मैदा, बेकिंग पाउडर और खाना सोडा मिलाइये और 2 बार छान लीजिये. मक्कन को पिघला लीजिये. चीनी पीसकर पाउडर कर लीजिये.
मक्खन और चीनी मिलाइये, 2-3 मिनिट तक अच्छी तरह फैटिये. मिश्रण में कन्डेंस्ड मिल्क मिला कर अच्छी तरह फैट कर मिला लीजिये. मैदा बेकिंग पाउडर मिक्स को थोड़ा थोड़ा करके डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये (गुठ्लियां नहीं रहनी चाहिये). दूध को थोड़ा थोड़ा डालिये और मिश्रण को पर्याप्त पतला कर लीजिये. मिश्रण बेसन के पकोड़े के घोल जैसा पतला हो. 2 मिनिट तक फैटिये और काजू, किशमिश डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये.
केक बनाने वाले बर्तन में घी लगाकर चिकना कर लिजिये और थोड़ा सा मैदा डालकर चारों ओर फैलाइये, मैदा की पतली परत बर्तन के चारों ओर आ जायेगी, ताकि आपका केक बर्तन से आसानी से निकल आयेगा. केक के लिये तैयार किया हुआ मिश्रण इस बर्तन में डालिये.
ओवन को 180 डिग्री सेन्टीग्रेड पर गरम कीजिये. केक के बर्तन को ओवन में रखिये और 25 मिनिट के लिये इस तापमान पर केक को बेक करने के लिये सैट कर दीजिये. 30 मिनट बाद तापमान घटा कर 160 डि. से. कीजिये और 20 मिनिट तक केक बेक करने के लिये रखिये. केक को निकाल कर चैक कीजिये. केक में चाकू की नोक गढ़ाईये और देखिये कि वह चिपकती है या नही, यदि केक चाकू की नोक से चिपक रहा है तब उसे 10 मिनिट और बेक कीजिये और चैक करके ओवन बन्द कर दीजिये केक बन चुका है.

बिना अंडे का केक (Eggless Sponge Cake) तैयार है. केक को ठंडा होने पर चाकू को केक के चारों तरफ चला कर बर्तन से अलग कीजिये और प्लेट में निकालिये. केक को मन चाहे आकार में काटिये और परोसिये.
इसी तरह हम अलग अलग मेवे डाल कर, आप अलग अलग तरह के स्वाद का केक जैसे अखरोट केक, बादाम केक, चिरोंजी केक, नारियल केक इत्यादि केक बना सकते हैं

कमेंट (1070)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
I love the look of this cake and surely want to try it. But, could you please give me the English version to try? I can't read Hindi, I'm sorry!
निशा: लक्ष्मी, कुकर में केक बनाने के लिये चौकलेट केक कुकर में बनाइये रैसिपी देख लीजिये. सारे केक उसी तरह कुकर में बनाये जाते हैं.
thanks
Market mai jo slice cake milte hai jaise ki britannia ya monginiese ke. how to make them. can they be made at home.
निशा: संदीपा, चोकलेट केक कुकर में बनाइये रैसिपी पढ़ लीजिये, सारे केक कुकर में उसी तरह बनायेंगे.
निशा: वीना, केक के बेक होने का समय केक के साइज पर भी निर्भर करता है.
निशा: दधीच, अगर आप सारी सामग्री बराबर ले रहे हैं, सारे स्टैप अच्छी तरह कर रहे तब केक अच्छा और स्पंजी बनता है. आइसिंग के लिये अभी हमें अभी लिखना है.
निशा: मीनल, आपको भी नव वर्ष मुबारक हो. केक डेकोरेशन के बारे में मुझे लिखना है.
mera cake tatsy bana..But wo bannne k baad chura chura ho gaya..n really i got upset..aap please batayega ki mujhse kya galti hue hogi...n condesed milk ki jagah milk powder use kiya ja sakta hai ya nahi..........
निशा: प्रेरणा, अगर केक को गरम ही बर्तन से निकाले तो वह टूट सकता है.
निशा: रवि, धन्यवाद. आप केक अच्छा बना लेंगे.
निशा: सविता, आटे का केक बना सकते हैं, स्वाद और कलर का अन्तर तो होता ही है. बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर की जगह, ईनो साल्ट डाल सकते हैं, लेकिन केक कुछ अलग तरीके का फूलता है.
i tried this cake in cooker par cake beech me niche dab gaya aur kachha hi tha. iska karan kya hai.. Please reply i want to try it again.
निशा: अश्विनी, केक का मिश्रण थोड़ा पतला हो सकता है या आग बहुत ही कम थी. आप केक को और 10-15 मिनिट के लिये बेक कर सकती थी.
निशा: निधि, केक को आप कन्वेक्सन मोड पर ही बनाइये, केक के बर्तन को माइक्रोवेव में दी गई जाली स्टैन्ड के Šৠपर रखिये. केक अच्छा बेक होता है.
निशा: प्रियंका, केक का मिश्रण अगर थोड़ा अधिक पतला हो जाय तब एसा हो सकता है.
निशा: अनाया, ओवन में ही केक बनाया जाता है.
निशा: प्रीति, धन्यवाद. आप केके में घी डाल सकती है़.
mene apki racipe try ki par har bar mere rasgulle chasni me hi phut jate he. Me bohat dukhi hu, pls jawab dijiye.
निशा: प्रिया, आप जिस रैसिपी के बारे में कुछ भी पूछती हैं वह उसी रैसिपी पर ही होना चाहिये ताकि मुझे लिखने में आसानी हो.
आप छैना को बहुत देर तक फैटिये और सारी विधि को साबधानी से कीजिये, रसगुल्ले बनेंगे.
निशा: अनीता, केक बिलकुल धीमी आग पर पकाया जाता है, वह नहीं जलता.