बिना अंडे का केक – Eggless Cake Recipe – Eggless Sponge Cake Recipe

बिना अंडे का केक अंडे के केक से भी अधिक स्वादिष्ट बनता है. विभिन्न फल और मेवे प्रयोग करके कई तरह के केक अपने स्वाद के अनुसार बनाये जा सकते हैं. आइये आज हम मेवे का बिना अंडे का केक बनायें.
केक में अंडा सिर्फ इसे बाइंड करने के लिये प्रयोग किया जाता है. इसके लिये हम कंडेव्स्ड मिल्क या किन्ही अन्य बाइंडर का प्रयोग कर सकते हैं
Read - Eggless Cake Recipe – Eggless Sponge Cake Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Cake Recipe
- मैदा - 200 ग्राम ( 1.5 कप)
मक्खन या घी - 80 ग्राम (आधा कप से कम)- कन्डेंस्ड मिल्क - 1/2 कप से थोडा़ ज्यादा (200 ग्राम)
- दूध - 1 कप (200 ग्राम)
- काजू - 50 ग्राम ( एक चौथाई कप, एक काजू 4-5 टुकड़ों में काटा हुआ)
- किशमिश - 40- 50 ( डंठल तोड़ कर साफ कर लीजिये)
- चीनी - 100 ग्राम ( आधा कप पिसी हुई)
- बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make Eggless Cake
मैदा, बेकिंग पाउडर और खाना सोडा मिलाइये और 2 बार छान लीजिये. मक्कन को पिघला लीजिये. चीनी पीसकर पाउडर कर लीजिये.
मक्खन और चीनी मिलाइये, 2-3 मिनिट तक अच्छी तरह फैटिये. मिश्रण में कन्डेंस्ड मिल्क मिला कर अच्छी तरह फैट कर मिला लीजिये. मैदा बेकिंग पाउडर मिक्स को थोड़ा थोड़ा करके डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये (गुठ्लियां नहीं रहनी चाहिये). दूध को थोड़ा थोड़ा डालिये और मिश्रण को पर्याप्त पतला कर लीजिये. मिश्रण बेसन के पकोड़े के घोल जैसा पतला हो. 2 मिनिट तक फैटिये और काजू, किशमिश डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये.
केक बनाने वाले बर्तन में घी लगाकर चिकना कर लिजिये और थोड़ा सा मैदा डालकर चारों ओर फैलाइये, मैदा की पतली परत बर्तन के चारों ओर आ जायेगी, ताकि आपका केक बर्तन से आसानी से निकल आयेगा. केक के लिये तैयार किया हुआ मिश्रण इस बर्तन में डालिये.
ओवन को 180 डिग्री सेन्टीग्रेड पर गरम कीजिये. केक के बर्तन को ओवन में रखिये और 25 मिनिट के लिये इस तापमान पर केक को बेक करने के लिये सैट कर दीजिये. 30 मिनट बाद तापमान घटा कर 160 डि. से. कीजिये और 20 मिनिट तक केक बेक करने के लिये रखिये. केक को निकाल कर चैक कीजिये. केक में चाकू की नोक गढ़ाईये और देखिये कि वह चिपकती है या नही, यदि केक चाकू की नोक से चिपक रहा है तब उसे 10 मिनिट और बेक कीजिये और चैक करके ओवन बन्द कर दीजिये केक बन चुका है.

बिना अंडे का केक (Eggless Sponge Cake) तैयार है. केक को ठंडा होने पर चाकू को केक के चारों तरफ चला कर बर्तन से अलग कीजिये और प्लेट में निकालिये. केक को मन चाहे आकार में काटिये और परोसिये.
इसी तरह हम अलग अलग मेवे डाल कर, आप अलग अलग तरह के स्वाद का केक जैसे अखरोट केक, बादाम केक, चिरोंजी केक, नारियल केक इत्यादि केक बना सकते हैं

कमेंट (1070)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: गिन्नी, आप आटे से बना सकती हैं.
Kya aap gus par jo bati sekate hai wo wale oven se kek kese banana hai batane ka kast kare our gus wale oven ke kuch recipi bataye dal bati ko chodkar hamare yaha electronic oven nahi hai gus wala oven ha
निशा: ओमप्रकाश आप इसमें भी कुकर की तरह से केक बना सकते हैं.
निशा: लता, आप बेटे के लिये चकलेट केक बना सकती हैं.
I want to know ki samsung microwave grill mein ye cake kitna time leta hai or isse kitne temp.par set karna hai or kya isse microwave cookware wale bowl me hi bana sakte hai ya nahi or uske cover ko to use nai karna na????????Plz reply soon.......
निशा: रश्मि, केक का मिश्रण थोड़ा सा गाड़ा रखिये और कुछ मेवे केक के Šৠपर डालिये.
निशा: स्वाति, आप ओवन को 100% प्री हीट कीजिये, केक बनाने रखिये और अपने हिसाब से 60 या 70 % पर सैट करके आप 10 - 15 मिनिट में चैक करके अपने अनुभव के अनुसार तापमान और समय फिक्स कर लीजिये.
निशा: कंचन कंडेस्ड मिल्क आपको किराना की दुकान पर मिल जायेगा. (यह नेस्ले नाम के ब्रांड से भी मिलता है)
निशा: केक इसी तरह फूलता है.
cake try kiya.tasty tha lekin kuch kami rah gayi uska upper lake kafi gila raha mano jaise kaccha ho.cake ko maine cooker mein banaya tha aur kareban ek ghanta rakha.aisa kyun hua please bataye?
निशा: आस्था, क्या आपने कुकर में पानी भर दिया था?
निशा: गीता, कन्डैन्स्ड मिल्क स्वाद बड़ाने के साथ बाइन्ड करने का काम करता है, इसके बिना क्रीम या मलाई डालकर भी केक बनाया जा सकता है.
aap mujhe bata sakti hai ki mcw convection mode mein kaise set kare is recipe ke liye aur kitna tempureture set kare
निशा: कन्वेक्सन मोड के लिये माइक्रोवेव पर लिखा रहता है , उसी पर आपको सैट करना हे.
jabki main 15 min hi pakati hoon.kya aap mujhe koi tarika bata sakti hain jise mere microwave mein bhi soft cake bane.kripya yathasighra jabab de
निशा: पूजा, हर चीज का स्वादा अलग होता है.
निशा: गुन्जन, चकलेट केक कुकर में बनाइये आर्टिकल पढ़ लीजिये, आप कुकर में केक बना सकेंगी.
mene aaj fir cake banaya tha itna accha bana hai ki kya batau....na to cake jala aur na hi niche chipka thanx a lot mam i m so happy ki mujhe cake banana aaya vo bhi aapki vajh se thanx mam thanx....
निशा: रानी, आप ये केक कुकर में उसी तरह बना सकती हैं जिस तरह चकलेट केक कुकर में बनाया गया है. चकलेट केक की रैसिपी देख लीजिये.
निशा: रिम्पी, आप चकलेट केक कुकर में बनाइये रैसिपी को पढ़ लीजिये उसमें आप सारी डिटेल देख सकती हैं.
निशा: नीलम,कन्डैस्ड मिल्क की जगह आप ये मलाई ले रही हैं आप उसकी मात्रा के बराबर ही ले लीजिये.
निशा: अर्चना, केक जब कम सिका होगा तभी पिचकेगा.
निशा: अर्चना, केक कच्चा था, अगली बार केक बनाइये और चैक कीजिये पूरी तरह पकने के बाद केक को ओवन से निकालिये. तापमान 180 या 185 खास अन्तर नहीं है.