बिना अंडे का केक – Eggless Cake Recipe – Eggless Sponge Cake Recipe

बिना अंडे का केक अंडे के केक से भी अधिक स्वादिष्ट बनता है. विभिन्न फल और मेवे प्रयोग करके कई तरह के केक अपने स्वाद के अनुसार बनाये जा सकते हैं. आइये आज हम मेवे का बिना अंडे का केक बनायें.
केक में अंडा सिर्फ इसे बाइंड करने के लिये प्रयोग किया जाता है. इसके लिये हम कंडेव्स्ड मिल्क या किन्ही अन्य बाइंडर का प्रयोग कर सकते हैं
Read - Eggless Cake Recipe – Eggless Sponge Cake Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Cake Recipe
- मैदा - 200 ग्राम ( 1.5 कप)
मक्खन या घी - 80 ग्राम (आधा कप से कम)- कन्डेंस्ड मिल्क - 1/2 कप से थोडा़ ज्यादा (200 ग्राम)
- दूध - 1 कप (200 ग्राम)
- काजू - 50 ग्राम ( एक चौथाई कप, एक काजू 4-5 टुकड़ों में काटा हुआ)
- किशमिश - 40- 50 ( डंठल तोड़ कर साफ कर लीजिये)
- चीनी - 100 ग्राम ( आधा कप पिसी हुई)
- बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make Eggless Cake
मैदा, बेकिंग पाउडर और खाना सोडा मिलाइये और 2 बार छान लीजिये. मक्कन को पिघला लीजिये. चीनी पीसकर पाउडर कर लीजिये.
मक्खन और चीनी मिलाइये, 2-3 मिनिट तक अच्छी तरह फैटिये. मिश्रण में कन्डेंस्ड मिल्क मिला कर अच्छी तरह फैट कर मिला लीजिये. मैदा बेकिंग पाउडर मिक्स को थोड़ा थोड़ा करके डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये (गुठ्लियां नहीं रहनी चाहिये). दूध को थोड़ा थोड़ा डालिये और मिश्रण को पर्याप्त पतला कर लीजिये. मिश्रण बेसन के पकोड़े के घोल जैसा पतला हो. 2 मिनिट तक फैटिये और काजू, किशमिश डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये.
केक बनाने वाले बर्तन में घी लगाकर चिकना कर लिजिये और थोड़ा सा मैदा डालकर चारों ओर फैलाइये, मैदा की पतली परत बर्तन के चारों ओर आ जायेगी, ताकि आपका केक बर्तन से आसानी से निकल आयेगा. केक के लिये तैयार किया हुआ मिश्रण इस बर्तन में डालिये.
ओवन को 180 डिग्री सेन्टीग्रेड पर गरम कीजिये. केक के बर्तन को ओवन में रखिये और 25 मिनिट के लिये इस तापमान पर केक को बेक करने के लिये सैट कर दीजिये. 30 मिनट बाद तापमान घटा कर 160 डि. से. कीजिये और 20 मिनिट तक केक बेक करने के लिये रखिये. केक को निकाल कर चैक कीजिये. केक में चाकू की नोक गढ़ाईये और देखिये कि वह चिपकती है या नही, यदि केक चाकू की नोक से चिपक रहा है तब उसे 10 मिनिट और बेक कीजिये और चैक करके ओवन बन्द कर दीजिये केक बन चुका है.

बिना अंडे का केक (Eggless Sponge Cake) तैयार है. केक को ठंडा होने पर चाकू को केक के चारों तरफ चला कर बर्तन से अलग कीजिये और प्लेट में निकालिये. केक को मन चाहे आकार में काटिये और परोसिये.
इसी तरह हम अलग अलग मेवे डाल कर, आप अलग अलग तरह के स्वाद का केक जैसे अखरोट केक, बादाम केक, चिरोंजी केक, नारियल केक इत्यादि केक बना सकते हैं

कमेंट (1070)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: कविता, अगर केक बीच से कम सिका हो तो ठंडा होने पर वह बीच से दब सकता है.
i waiting coz dubara banaugi...
निशा: कविता, अगली बार आग धीमी रखिये, केक को चैक करें तब तुरन्त बन्द कीजिये.
apne achhi cak rcp btaya hai , plz app
yeh bi btade ki cake ko decorate kese ker sakte hai
thanks
Mera saval ha k agar ghar me oven na ho to cake ko beak karne ka koi dusra method aap bata sakti ha mere mami kukar me bhi beak karti ha par cake sahi nahi ban pata
Thanks
pls mushe reply kijiye pls.............
cake ka paste jab hum kukar mein rakhenge to kukar mein pani bhi dalana hoga ya paste wale bartan ko bina pani ke hin kukar mein rakhana hai
pls reply me soon i m waiting
निशा: जाग्रति,कुकर में पानी नहीं डालना है. आप चकलेट केक कुकर में बनाइये उस लेख को अच्छी तरह पढ़ लीजिये, सारी चीजें आप समझ पायेंगी.
निशा: वीणा,जी हां साल्टेड बटर प्रयोग कर सकते हैं, माइक्रोवेव में केक 6 -7 मिनिट में बन जाता है.
mere husband vegiterian hein..jiski wajeh se mein eggs ghar la nahi pati or bana nahi pati..lekin mujhe cakes bahut ache lagte hein..apne mujhe ye receipe batai..ab to mein cake bana sakungi..
kya khane ka soda dalna jarurii hein..baking powder se kam nahi chal sakta..
thanks
aseem
निशा: जी हां खाने के सोडा डालने से केक अच्छा फूलता है.
but mam mene cooker me kbhi cake banaya
nhi hai...aur mene baati banane vale oven me banaya tha ek bar but usme,mere pass jo bartan hai usme cake niche chipke gaya tha tha pura nikala hai nhi...plz reply mam...
simla mirch ka kya parikaar banta hain?
निशा; मीना, घर में बना मक्खन तो ज्यादा स्वादिष्ट होता है, आप इस मक्खन से ही केक बनाइये.
aapne beking podwer or khane ka soda dono ki matra likhi hai kya ye dono alag alag chije hai,mere khyal se khane ka soda or beking powder ek hi hai..pls. bataye or agar hum cokar mai cake banate hai to kya bhap se cake mai pani nahi jayega ya fir pack dibbe ka upyog kare pls. jaldi reply kare.next week mere husbend ka birthday hai isliye..
निशा :कविता, आप के पास जो बर्तन है वह कुकर में ठीक से आ जाता है तो आप उसमें भी केक बना सकती हैं.
can u pls do me one more favour.
can u pls tell me the amount of milk pwd.
please reply soon.
i m ur one of regular visitor.
i like ur recipes as i also do not use onions and garlic. but plz reply me soon.
waiting 4 ur reply.
निशा; सुधा, केक को सीटी लगाकर नहीं बनाना है.
निशा: साक्क्षी, जी हां आप ये चीजें अपने स्वाद के अनुसार डाल कर केक बना सकती हैं.
निशा: स्वाति, छोटा चम्मच मीन्स टी स्पून.