बिना अंडे का केक – Eggless Cake Recipe – Eggless Sponge Cake Recipe

📅 1 जून 2010 👁 22.1 लाख बार देखी गई 💬 1070 कमेंट ★ 3.2 (35356)

Eggless Cake Recipe
बिना अंडे का केक अंडे के केक से भी अधिक स्वादिष्ट बनता है. विभिन्न फल और मेवे प्रयोग करके कई तरह के केक अपने स्वाद के अनुसार बनाये जा सकते हैं. आइये आज हम मेवे का बिना अंडे का केक बनायें.

केक में अंडा सिर्फ इसे बाइंड करने के लिये प्रयोग किया जाता है.  इसके लिये हम कंडेव्स्ड मिल्क या किन्ही अन्य बाइंडर का प्रयोग कर सकते हैं

Read - Eggless Cake Recipe – Eggless Sponge Cake Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Cake Recipe

  • मैदा - 200 ग्राम ( 1.5  कप)
  • मक्खन या घी - 80 ग्राम (आधा कप से कम)
  • कन्डेंस्ड मिल्क - 1/2 कप से थोडा़ ज्यादा (200 ग्राम)
  • दूध -   1 कप (200 ग्राम)
  • काजू - 50 ग्राम ( एक चौथाई कप, एक काजू 4-5 टुकड़ों में काटा हुआ)
  • किशमिश - 40- 50  ( डंठल तोड़ कर साफ कर लीजिये)
  • चीनी -  100 ग्राम ( आधा कप पिसी हुई)
  • बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्मच

विधि - How to make Eggless Cake

मैदा, बेकिंग पाउडर और खाना सोडा मिलाइये और 2 बार छान लीजिये.  मक्कन को पिघला लीजिये. चीनी पीसकर पाउडर कर लीजिये.

मक्खन और चीनी मिलाइये, 2-3 मिनिट तक अच्छी तरह फैटिये.  मिश्रण में कन्डेंस्ड मिल्क मिला कर अच्छी तरह फैट कर मिला लीजिये.  मैदा बेकिंग पाउडर मिक्स को थोड़ा थोड़ा करके डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये (गुठ्लियां नहीं रहनी चाहिये).  दूध को थोड़ा थोड़ा डालिये और मिश्रण को पर्याप्त पतला कर लीजिये.  मिश्रण बेसन के पकोड़े के घोल जैसा पतला हो.  2 मिनिट तक फैटिये और काजू, किशमिश डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये.

केक बनाने वाले बर्तन में घी लगाकर चिकना कर लिजिये और थोड़ा सा मैदा डालकर चारों ओर फैलाइये, मैदा की पतली परत बर्तन के चारों ओर आ जायेगी, ताकि आपका केक बर्तन से आसानी से निकल आयेगा. केक के लिये तैयार किया हुआ मिश्रण इस बर्तन में डालिये.

ओवन को 180 डिग्री सेन्टीग्रेड  पर गरम कीजिये. केक के बर्तन को ओवन में रखिये और 25 मिनिट के लिये इस तापमान पर केक को बेक करने के लिये सैट कर दीजिये. 30 मिनट बाद  तापमान घटा कर 160 डि. से. कीजिये और 20 मिनिट तक केक बेक करने के लिये रखिये.  केक को निकाल कर चैक कीजिये.  केक में चाकू की नोक  गढ़ाईये और देखिये कि वह चिपकती है या नही, यदि केक चाकू की नोक से चिपक रहा है तब उसे 10 मिनिट और बेक कीजिये और चैक करके ओवन बन्द कर दीजिये केक बन चुका है.
Egg less Sponge Cake
बिना अंडे का केक (Eggless Sponge Cake) तैयार है.  केक को ठंडा होने पर चाकू को केक के चारों तरफ चला कर बर्तन से अलग कीजिये और प्लेट में निकालिये.    केक को मन चाहे आकार में काटिये और परोसिये.

इसी तरह हम अलग अलग मेवे डाल कर, आप अलग अलग तरह के स्वाद का केक जैसे अखरोट केक, बादाम केक, चिरोंजी केक, नारियल केक इत्यादि केक बना सकते हैं
Eggless Indian Cake

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (35356 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (1070)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

soniya
thanks nisha ji
RANI
HOW MUCH TIME SHOULD I BAKE THIS CAKE IN MICROWAVE
Aditi sanghi
kya ap mujay strawberry shake bta sakte hai manai search kiya mujay nahi mila .

निशा:
अदिति, मैं लिखूंगी.
Himanshu
Muje cake banana hai oven pls batye .............
Nimisha
hi nisha,
what temperature should i put in microwave owen becuase its without convection.
anu kaushik
Nisha ji
I tried but failed. Cake was too hard to eat, pls advise what went wrong.
anu
Rana
Nisha ji , yeh bataye ki microwave mein Eggless Sponge cake ban sakta hai ki nahi ?

निशा: राना, बिना अंडे के भी अच्छा केक बन जाता है.
Saraswati
kahte hai k bina ande ka cake banta hi nahi hai, kya ye utna hi soft banega jaisa bakery se late hai

निशा:
बिना अंडे के भी केक अच्छा बनता है.
antima
nishaji mede ko chanege kaise ?

निशा:
अंतिमा, छलनी से आटे की तरह.
manju suryawanshi
thank you for you. nice job
suman
nisha ji kya hum cake microwave mai bina convection mode ke bana saktey hai. plz batain kaisey

निशा: मौसमी, आप माइक्रोवेव में भी केक बना सकती हैं, मैं जल्दी ही उस रैसिपी को लिखूंगी.
vandana khatri
mam namaste
mam cake micro ya grill ya conv. kis mode mae banta hai plz reply

निशा:
वन्दना, ये केक आप कन्वेक्सन मोड पर बना लीजिये.
Deepa matani
thankssssssssssss
namita dwivedi
bina egg ka cake manane ke resipe bhut acchhi hai.
monika sharma
if we have no oven then what will we do? Can we use bati cooker?

निशा: मोनिका, आप बाटी कुकर में भी धीमी आग पर केक बना सकती हैं.
अनुपमा
निशा, आपकी अन्य रेसिपीस की तरह , केक की रेसिपी भी बहुत बढ़िया है.
धन्यवाद
shagufta sheikh
plz cooker mein cake kaise banana hai bataiye

निशा: शगुफ्ता, आप चौकलेट कुकर में बनाइये रैसिपी पढ़ लीजिये, सभी तरह के केक कुकर में इसी प्रकार से बनायेंगे.
TANI
plz bataiye ki cooker mein cake kitni der tak bake karna hai

निशा: तनि,कुकर में केक को बेक करने में 40-45 मिनट लगते हैं, केक को बेक होने में लगने वाला समय केक की मात्रा और आग कैसी है उसके ऊपर भी निर्भर करता है.
neeraj thakur
thanks nisha ji . plz bataiye ki cooker mein cake kitni der tak bake karna hai

निशा: नीरज, कुकर में केक को बेक करने में 40-45 मिनट लगते हैं, केक को बेक होने में लगने वाला समय केक की मात्रा और आग कैसी है उसके ऊपर भी निर्भर करता है.
cherry
very gudddd.the cake was very delicious
varun
mast tha barrar banana batao
meenakshi
hello mam,
i have noticed one common thing in every cake recpies of different people that they write ingredients, process but do not write that in which rack should the cake tin be kept and should hold the cake tin be kept on grill or baking sheet? i hope that u must have understood what i m trying to say and believes that u will definetely mention these small things in your baking recpies.
thanks
vikas
maine cake banaya tha bahut delicius tha bahut tasty tha
sandhya
निशा जी , केक के ऊपर जो फेंटा क्रीम ( व्हिप क्रीम ) कैसे बनाये क्योंकि मुझसे नहीं बन पति है आप please बताएं

निशा: संध्या, मैं लिखूंगी.
tina
nisha ji mere pass oven nhi hae cooker mai kaise bnate hae cake plz do giv me tips.............coz i love cake.
thank u ......waitinig for ur reply on my id.....

निशा:
टीना, आप चौकलेट केक कुकर में बनाइये रैसिपी पढ़ लीजिये, इसी कालम में दी गई है, सारे केक कुकर उसी तरह से बनाये जाते हैं.
archana
hay nishaji cake ko ham maicrowave me bana sakte hai.glass ke uper.please reply jaldi deejiye.thanks
anita
nisha ji please icing recipe aur cake par icing kaise karte hai . please reply soon.
annu
nishaji cake per icing kaise karte hain
Meetu Jain
Thanx a lot nishaji.nice recipe...
rupali
कन्डेंस्ड मिल्क la kahi option aahai ka? कन्डेंस्ड मिल्क not available in our place thane pls send optional products

निशा: रुपाली, आप क्रीम और मक्खन से केक बना लीजिये.