बिना अंडे का केक – Eggless Cake Recipe – Eggless Sponge Cake Recipe

बिना अंडे का केक अंडे के केक से भी अधिक स्वादिष्ट बनता है. विभिन्न फल और मेवे प्रयोग करके कई तरह के केक अपने स्वाद के अनुसार बनाये जा सकते हैं. आइये आज हम मेवे का बिना अंडे का केक बनायें.
केक में अंडा सिर्फ इसे बाइंड करने के लिये प्रयोग किया जाता है. इसके लिये हम कंडेव्स्ड मिल्क या किन्ही अन्य बाइंडर का प्रयोग कर सकते हैं
Read - Eggless Cake Recipe – Eggless Sponge Cake Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Cake Recipe
- मैदा - 200 ग्राम ( 1.5 कप)
मक्खन या घी - 80 ग्राम (आधा कप से कम)- कन्डेंस्ड मिल्क - 1/2 कप से थोडा़ ज्यादा (200 ग्राम)
- दूध - 1 कप (200 ग्राम)
- काजू - 50 ग्राम ( एक चौथाई कप, एक काजू 4-5 टुकड़ों में काटा हुआ)
- किशमिश - 40- 50 ( डंठल तोड़ कर साफ कर लीजिये)
- चीनी - 100 ग्राम ( आधा कप पिसी हुई)
- बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make Eggless Cake
मैदा, बेकिंग पाउडर और खाना सोडा मिलाइये और 2 बार छान लीजिये. मक्कन को पिघला लीजिये. चीनी पीसकर पाउडर कर लीजिये.
मक्खन और चीनी मिलाइये, 2-3 मिनिट तक अच्छी तरह फैटिये. मिश्रण में कन्डेंस्ड मिल्क मिला कर अच्छी तरह फैट कर मिला लीजिये. मैदा बेकिंग पाउडर मिक्स को थोड़ा थोड़ा करके डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये (गुठ्लियां नहीं रहनी चाहिये). दूध को थोड़ा थोड़ा डालिये और मिश्रण को पर्याप्त पतला कर लीजिये. मिश्रण बेसन के पकोड़े के घोल जैसा पतला हो. 2 मिनिट तक फैटिये और काजू, किशमिश डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये.
केक बनाने वाले बर्तन में घी लगाकर चिकना कर लिजिये और थोड़ा सा मैदा डालकर चारों ओर फैलाइये, मैदा की पतली परत बर्तन के चारों ओर आ जायेगी, ताकि आपका केक बर्तन से आसानी से निकल आयेगा. केक के लिये तैयार किया हुआ मिश्रण इस बर्तन में डालिये.
ओवन को 180 डिग्री सेन्टीग्रेड पर गरम कीजिये. केक के बर्तन को ओवन में रखिये और 25 मिनिट के लिये इस तापमान पर केक को बेक करने के लिये सैट कर दीजिये. 30 मिनट बाद तापमान घटा कर 160 डि. से. कीजिये और 20 मिनिट तक केक बेक करने के लिये रखिये. केक को निकाल कर चैक कीजिये. केक में चाकू की नोक गढ़ाईये और देखिये कि वह चिपकती है या नही, यदि केक चाकू की नोक से चिपक रहा है तब उसे 10 मिनिट और बेक कीजिये और चैक करके ओवन बन्द कर दीजिये केक बन चुका है.

बिना अंडे का केक (Eggless Sponge Cake) तैयार है. केक को ठंडा होने पर चाकू को केक के चारों तरफ चला कर बर्तन से अलग कीजिये और प्लेट में निकालिये. केक को मन चाहे आकार में काटिये और परोसिये.
इसी तरह हम अलग अलग मेवे डाल कर, आप अलग अलग तरह के स्वाद का केक जैसे अखरोट केक, बादाम केक, चिरोंजी केक, नारियल केक इत्यादि केक बना सकते हैं

कमेंट (1070)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
hum dono[H/W]ne milkar kitchan me apki recipe ke anusar cake banaya bilkul sahi aur swadisht bana dhanyavad,
निशा: शिवाजी, मुझे बहुत खुशी हुई, धन्यवाद.
I prepared this eggless caske. It was awesome. Thanks for sharing this.
निशा: तान्या, सारी चीजों के अच्छी तरह मिलने तक, और भी आपके लिये वीडियो आ रहा है जिससे आपकी सारी प्रोब्लम सोल्ब हो जायेंगी.
निशा: तान्या, मलाई के साथ चीनी दुगनी कर लेनी है, आप अगली बार बहुत अच्छा केक बना लेंगी.
निशा: तान्या, आपका केक अच्छा बना है, केक आपने थोड़ा सा ज्यादा कुक होने दिया है, और केक को ठंडा होने के बाद काटिये वह नहीं टूटेगा, धन्यवाद.
निशा: म्रिदुला, केक को ओवन में 160 - 180 डि.से. पर 40- 50 मिनिट तक बेक करना होता है.
निशा: हेमलता, मेवे मिश्रण में ही मिला दीजिये.
निशा: अंजू, अभी मैं ये नहीं कर पा रही हूँ.
निशा: ओ.टी.जी के साथ बुक दी हुई होती है, उससे आप काफी जानकारी ले सकती हैं, केक के लिये फैन मोड ज्यादा ठीक है.
निशा: प्रियंका, ये मुझे लिखना है.
Mere pas khana soda nahi hai. kya sirf baking powder se kaam chal sakta hai ya khane ka soda ka koi substitute hai?
निशा: योजना, यदि बेकिंग सोडा नहीं है तब आप 2 छोटी चम्मच बेकिंग पाउडर डाल दीजिये.
निशा: सुप्रिया, एक छोटी चम्मच में बेकिंग पाउडर लगभग 3 ग्राम आता है.
निशा: अनु, केक में ग्राम और कप दोनों से माप दी गये हैं.
निशा: कुनाल, मैं कोशिश करूंगी.