बिना अंडे का केक – Eggless Cake Recipe – Eggless Sponge Cake Recipe

बिना अंडे का केक अंडे के केक से भी अधिक स्वादिष्ट बनता है. विभिन्न फल और मेवे प्रयोग करके कई तरह के केक अपने स्वाद के अनुसार बनाये जा सकते हैं. आइये आज हम मेवे का बिना अंडे का केक बनायें.
केक में अंडा सिर्फ इसे बाइंड करने के लिये प्रयोग किया जाता है. इसके लिये हम कंडेव्स्ड मिल्क या किन्ही अन्य बाइंडर का प्रयोग कर सकते हैं
Read - Eggless Cake Recipe – Eggless Sponge Cake Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Cake Recipe
- मैदा - 200 ग्राम ( 1.5 कप)
मक्खन या घी - 80 ग्राम (आधा कप से कम)- कन्डेंस्ड मिल्क - 1/2 कप से थोडा़ ज्यादा (200 ग्राम)
- दूध - 1 कप (200 ग्राम)
- काजू - 50 ग्राम ( एक चौथाई कप, एक काजू 4-5 टुकड़ों में काटा हुआ)
- किशमिश - 40- 50 ( डंठल तोड़ कर साफ कर लीजिये)
- चीनी - 100 ग्राम ( आधा कप पिसी हुई)
- बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make Eggless Cake
मैदा, बेकिंग पाउडर और खाना सोडा मिलाइये और 2 बार छान लीजिये. मक्कन को पिघला लीजिये. चीनी पीसकर पाउडर कर लीजिये.
मक्खन और चीनी मिलाइये, 2-3 मिनिट तक अच्छी तरह फैटिये. मिश्रण में कन्डेंस्ड मिल्क मिला कर अच्छी तरह फैट कर मिला लीजिये. मैदा बेकिंग पाउडर मिक्स को थोड़ा थोड़ा करके डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये (गुठ्लियां नहीं रहनी चाहिये). दूध को थोड़ा थोड़ा डालिये और मिश्रण को पर्याप्त पतला कर लीजिये. मिश्रण बेसन के पकोड़े के घोल जैसा पतला हो. 2 मिनिट तक फैटिये और काजू, किशमिश डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये.
केक बनाने वाले बर्तन में घी लगाकर चिकना कर लिजिये और थोड़ा सा मैदा डालकर चारों ओर फैलाइये, मैदा की पतली परत बर्तन के चारों ओर आ जायेगी, ताकि आपका केक बर्तन से आसानी से निकल आयेगा. केक के लिये तैयार किया हुआ मिश्रण इस बर्तन में डालिये.
ओवन को 180 डिग्री सेन्टीग्रेड पर गरम कीजिये. केक के बर्तन को ओवन में रखिये और 25 मिनिट के लिये इस तापमान पर केक को बेक करने के लिये सैट कर दीजिये. 30 मिनट बाद तापमान घटा कर 160 डि. से. कीजिये और 20 मिनिट तक केक बेक करने के लिये रखिये. केक को निकाल कर चैक कीजिये. केक में चाकू की नोक गढ़ाईये और देखिये कि वह चिपकती है या नही, यदि केक चाकू की नोक से चिपक रहा है तब उसे 10 मिनिट और बेक कीजिये और चैक करके ओवन बन्द कर दीजिये केक बन चुका है.

बिना अंडे का केक (Eggless Sponge Cake) तैयार है. केक को ठंडा होने पर चाकू को केक के चारों तरफ चला कर बर्तन से अलग कीजिये और प्लेट में निकालिये. केक को मन चाहे आकार में काटिये और परोसिये.
इसी तरह हम अलग अलग मेवे डाल कर, आप अलग अलग तरह के स्वाद का केक जैसे अखरोट केक, बादाम केक, चिरोंजी केक, नारियल केक इत्यादि केक बना सकते हैं

कमेंट (1070)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
meme aaj sponge cake banaya cooker me bahut accha bana.
thank u very much Nishaji
aapne itna badhiya recipes bataya hai thanks lekin mere ghar me oven nahi hai to ghar par kon sa cooker use kare or kitni der me yeh cake ban jayega..
pls advuse me soon.
निशा: अल्का, कुकर में केक बनाने का तरीका वेवसाइट में दिया गया है, सर्च बटन पर कुकर में केक बनाइये रैसिपी सर्च की जा सकती हैं.
maine ye cake banaya or bahut acha or tasty bna.
Mam aap question k reply krte ho to acha lagta.
Apki recipes itni easy or tasty banti.
You are so nice mam :)
but y ek broblem h mere sath hme btye cake k bare m.
byeeeeeeeeeee
निशा:. डौली, केक में पानी नहीं होता, अगर कुकर को बन्द ही ठंडा होने दे तो उसमें अन्दर की गर्मी ठंडी होकर पानी बन सकती हैं.
निशा: जगवन्दना, ओवन में ऊपर से सही तापमान मिलना चाहिये और बार बार नहीं खोलना चाहिये, केक में क्रेक नहीं आयेंगे.
mam agr stand use kr rhe h kya tb b namak use krna h...
निशा: जी हाँ, नमक से कुकर का तापमान मेन्टेन रहता है.
निशा: Rp, जी हां डाल दीजिये.
निशा: ज्योति,मैं लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: राजपूत, आप केक को माइक्रोवेव में अधिकतम तापमान पर 4-5 मिनिट तक माइक्रोवेव कर लीजिये, केक अच्छा बनता है.
nov 2011 me mere mummy/papa dono ne milkar cake banaya tha,usse bhi badhiya aur swadisht
cake banana muze ane laga hain,dhanyavad.
निशा: स्वाति, धन्यवाद.
निशा: नीतू, वेवसाइट पर कुकर में केक बनाने का तरीका दिया हुआ है, आप सर्च बटन पर कुकर में केक लिख कर रैसिपी सर्च कर सकती हैं.
निशा: कन्डेन्स्ड मिल्क, गाढ़ा मिल्क है, ये टिन पैक में किसी भी किराना स्टोर से खरीदा जा सकता है.
निशा: स्वेता, केक को माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बेक किया जाता है.
निशा: सोनिया, केक अच्छी तरह फूला नहीं था, रैसिपी को प्लीज एक बार और पढ़े और ध्यान रखते हुये बनायें, आप अच्छा केक बना पायेंगी.
निशा: गुन्जन, अगर आप केक कुकर में बना रही हैं, तब आग कम रखें, केक नहीं जलेगा.
निशा: श्वेता, हम माइक्रोवेव के कन्वेक्शन मोड में मैटल या अल्युमिनियम के बर्तन प्रयोग कर सकते हैं.
निशा: अवश्य बनाया जा सकता है लेकिन उसका तापमान कम रखिये,
निशा: अंजना, मिल्कमेड की जगह आप क्रीम डालकर केक बना सकती हैं.