बिना अंडे का केक – Eggless Cake Recipe – Eggless Sponge Cake Recipe

बिना अंडे का केक अंडे के केक से भी अधिक स्वादिष्ट बनता है. विभिन्न फल और मेवे प्रयोग करके कई तरह के केक अपने स्वाद के अनुसार बनाये जा सकते हैं. आइये आज हम मेवे का बिना अंडे का केक बनायें.
केक में अंडा सिर्फ इसे बाइंड करने के लिये प्रयोग किया जाता है. इसके लिये हम कंडेव्स्ड मिल्क या किन्ही अन्य बाइंडर का प्रयोग कर सकते हैं
Read - Eggless Cake Recipe – Eggless Sponge Cake Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Cake Recipe
- मैदा - 200 ग्राम ( 1.5 कप)
मक्खन या घी - 80 ग्राम (आधा कप से कम)- कन्डेंस्ड मिल्क - 1/2 कप से थोडा़ ज्यादा (200 ग्राम)
- दूध - 1 कप (200 ग्राम)
- काजू - 50 ग्राम ( एक चौथाई कप, एक काजू 4-5 टुकड़ों में काटा हुआ)
- किशमिश - 40- 50 ( डंठल तोड़ कर साफ कर लीजिये)
- चीनी - 100 ग्राम ( आधा कप पिसी हुई)
- बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make Eggless Cake
मैदा, बेकिंग पाउडर और खाना सोडा मिलाइये और 2 बार छान लीजिये. मक्कन को पिघला लीजिये. चीनी पीसकर पाउडर कर लीजिये.
मक्खन और चीनी मिलाइये, 2-3 मिनिट तक अच्छी तरह फैटिये. मिश्रण में कन्डेंस्ड मिल्क मिला कर अच्छी तरह फैट कर मिला लीजिये. मैदा बेकिंग पाउडर मिक्स को थोड़ा थोड़ा करके डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये (गुठ्लियां नहीं रहनी चाहिये). दूध को थोड़ा थोड़ा डालिये और मिश्रण को पर्याप्त पतला कर लीजिये. मिश्रण बेसन के पकोड़े के घोल जैसा पतला हो. 2 मिनिट तक फैटिये और काजू, किशमिश डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये.
केक बनाने वाले बर्तन में घी लगाकर चिकना कर लिजिये और थोड़ा सा मैदा डालकर चारों ओर फैलाइये, मैदा की पतली परत बर्तन के चारों ओर आ जायेगी, ताकि आपका केक बर्तन से आसानी से निकल आयेगा. केक के लिये तैयार किया हुआ मिश्रण इस बर्तन में डालिये.
ओवन को 180 डिग्री सेन्टीग्रेड पर गरम कीजिये. केक के बर्तन को ओवन में रखिये और 25 मिनिट के लिये इस तापमान पर केक को बेक करने के लिये सैट कर दीजिये. 30 मिनट बाद तापमान घटा कर 160 डि. से. कीजिये और 20 मिनिट तक केक बेक करने के लिये रखिये. केक को निकाल कर चैक कीजिये. केक में चाकू की नोक गढ़ाईये और देखिये कि वह चिपकती है या नही, यदि केक चाकू की नोक से चिपक रहा है तब उसे 10 मिनिट और बेक कीजिये और चैक करके ओवन बन्द कर दीजिये केक बन चुका है.

बिना अंडे का केक (Eggless Sponge Cake) तैयार है. केक को ठंडा होने पर चाकू को केक के चारों तरफ चला कर बर्तन से अलग कीजिये और प्लेट में निकालिये. केक को मन चाहे आकार में काटिये और परोसिये.
इसी तरह हम अलग अलग मेवे डाल कर, आप अलग अलग तरह के स्वाद का केक जैसे अखरोट केक, बादाम केक, चिरोंजी केक, नारियल केक इत्यादि केक बना सकते हैं

कमेंट (1070)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मनीषा, आप केक को 180 डि. से. पर 30 मिनिट के लिये बेक कीजिये, इसके बाद तापमान को 160 डि. से. कर दीजिये और 15-20 मिनिट बेक कीजिये, केक अच्छा बनेगा.
निशा: मीनाक्षी, मैदा को आटा छानने वाली छलनी में छाना जा सकता है, और अगर आप नहीं छानना चाहती हैं तो मैदा और बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर को चम्मच से अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये, केक अच्छा बनेगा.
निशा: निशा, मैं बनाने की कोशिश करूंगी.
specially jabse aapne video upload kiye hai.
practically dekh kar mein jadi sikhti hu. thanku so much.
निशा: रश्मि, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: जी अंकित केक में मिल्क पाउडर भी डाला जा सकता है.
simpie cake receipe is very nice.
i will try.
निशा: ज्योति, केक पूरी तरह स्पंज नहीं होने से एसा हो सकता है.
निशा: रोजी, हम इसके लिये वीडियो अवश्य बनायेंगे.
निशा:सोलो माइक्रोवेव में बेकिंग होकर केक नहीं बनता, माइक्रोवेव के द्वारा केक बनाया जाता है. माइक्रोवेव केक का स्वाद और रंग सामान्य केक से अलग होता है. मैं बहुत जल्दी इसे लिखने की कोशिश करुंगी
निशा: यदि केक फूलकर बैठ जाता है तो आपने बेकिंग पाउडर अधिक डाला है,
निशा: अवश्य कर सकते हैं.
mam
aap ne jawab nhi diya nishaji,so sad tell me plz meri sister ka b.day hai me use apne haath ka bna cake gift krna chahti hoon.plz tell me.
निशा: श्रुति, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: अनीता, मैं कोशिश करती हूँ.
tell me
tell me
byeeeeeeeeeeeeeeee
निशा: भुमिका, केक को माइक्रोवेव पर अधिकतम तापमान पर 4-5 मिनिट तक माइक्रोवेव कीजिये, केक अच्छा बन जाता है.
निशा: डौली, अगर चीनी बहुत ज्यादा है तो हो सकता है कि एसा हो.
mene aaj pehli baar sponge cake banaya cooker me bahut accha bana.
thank u very much Nishaji