बिना अंडे का केक – Eggless Cake Recipe – Eggless Sponge Cake Recipe

बिना अंडे का केक अंडे के केक से भी अधिक स्वादिष्ट बनता है. विभिन्न फल और मेवे प्रयोग करके कई तरह के केक अपने स्वाद के अनुसार बनाये जा सकते हैं. आइये आज हम मेवे का बिना अंडे का केक बनायें.
केक में अंडा सिर्फ इसे बाइंड करने के लिये प्रयोग किया जाता है. इसके लिये हम कंडेव्स्ड मिल्क या किन्ही अन्य बाइंडर का प्रयोग कर सकते हैं
Read - Eggless Cake Recipe – Eggless Sponge Cake Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Cake Recipe
- मैदा - 200 ग्राम ( 1.5 कप)
मक्खन या घी - 80 ग्राम (आधा कप से कम)- कन्डेंस्ड मिल्क - 1/2 कप से थोडा़ ज्यादा (200 ग्राम)
- दूध - 1 कप (200 ग्राम)
- काजू - 50 ग्राम ( एक चौथाई कप, एक काजू 4-5 टुकड़ों में काटा हुआ)
- किशमिश - 40- 50 ( डंठल तोड़ कर साफ कर लीजिये)
- चीनी - 100 ग्राम ( आधा कप पिसी हुई)
- बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make Eggless Cake
मैदा, बेकिंग पाउडर और खाना सोडा मिलाइये और 2 बार छान लीजिये. मक्कन को पिघला लीजिये. चीनी पीसकर पाउडर कर लीजिये.
मक्खन और चीनी मिलाइये, 2-3 मिनिट तक अच्छी तरह फैटिये. मिश्रण में कन्डेंस्ड मिल्क मिला कर अच्छी तरह फैट कर मिला लीजिये. मैदा बेकिंग पाउडर मिक्स को थोड़ा थोड़ा करके डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये (गुठ्लियां नहीं रहनी चाहिये). दूध को थोड़ा थोड़ा डालिये और मिश्रण को पर्याप्त पतला कर लीजिये. मिश्रण बेसन के पकोड़े के घोल जैसा पतला हो. 2 मिनिट तक फैटिये और काजू, किशमिश डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये.
केक बनाने वाले बर्तन में घी लगाकर चिकना कर लिजिये और थोड़ा सा मैदा डालकर चारों ओर फैलाइये, मैदा की पतली परत बर्तन के चारों ओर आ जायेगी, ताकि आपका केक बर्तन से आसानी से निकल आयेगा. केक के लिये तैयार किया हुआ मिश्रण इस बर्तन में डालिये.
ओवन को 180 डिग्री सेन्टीग्रेड पर गरम कीजिये. केक के बर्तन को ओवन में रखिये और 25 मिनिट के लिये इस तापमान पर केक को बेक करने के लिये सैट कर दीजिये. 30 मिनट बाद तापमान घटा कर 160 डि. से. कीजिये और 20 मिनिट तक केक बेक करने के लिये रखिये. केक को निकाल कर चैक कीजिये. केक में चाकू की नोक गढ़ाईये और देखिये कि वह चिपकती है या नही, यदि केक चाकू की नोक से चिपक रहा है तब उसे 10 मिनिट और बेक कीजिये और चैक करके ओवन बन्द कर दीजिये केक बन चुका है.

बिना अंडे का केक (Eggless Sponge Cake) तैयार है. केक को ठंडा होने पर चाकू को केक के चारों तरफ चला कर बर्तन से अलग कीजिये और प्लेट में निकालिये. केक को मन चाहे आकार में काटिये और परोसिये.
इसी तरह हम अलग अलग मेवे डाल कर, आप अलग अलग तरह के स्वाद का केक जैसे अखरोट केक, बादाम केक, चिरोंजी केक, नारियल केक इत्यादि केक बना सकते हैं

कमेंट (1070)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सोनिया, ओवन में ओप्सन होते हैं कि यदि केक ऊपर की साइड से कच्चा है, तब ऊपर की ओर सैट कर दिया जाता है और नीचे की साइड से कच्चा है तो ओवन को नीचे की ओर सैट कर दिया जाता है, और इसके बाद केक आसानी से सिक कर तैयार हो जाता है.
निशा: मीना, जी हां क्रीम, मलाई, पिसी अलसी, जैंम या एपलसास आदि डाले जा सकते हैं.
निशा: प्रियंका, यदि बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा सही तरह से काम नहीं करते या केक को पर्याप्त तापमान नहीं मिलता तो केक नहीं फूलता.
निशा: केक टाइट हो जाता है इसके दो कारण है पहला कि केक अच्छी तरह फूला नहीं या दूसरा उसमें नमी कम है. आपका केक क्यों टाइट होता है.
In your recipe for eggless cake recipe you use gram
(what is this ingredient)
Gram - less than 1/2 cup
Thanks
Usha
kay hum microwave ke connvecttion mode me cake banane ke liye steel ya nonstick pan ka use kar sakte hai kay? hamare yaha fresh milk ya condesnd milk nahi milta hum milk powder use karte hai to kay milk powder ka ghada paste banakar use kar sakte hai.
निशा: कविता, माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर स्टील के बर्तन यूज कर सकते हैं, मिल्क पाउडर केक बनाने के लिये यूज कर सकते हैं, उसका पेस्ट बनाने की आवश्यकता नहीं है, दूध की मात्रा लगभग 1/4 कप और बड़ा लीजिये,केक बनाइये आप अच्छा केक बना लेंगी.
निशा: बबिता, दूसरा मिल्क कन्डेन्स्ड मिल्क है, ये टिन पैक में नेश्ले या अमूल का किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है.
निशा: कन्डेन्स्ड मिल्क अमूल का भी आता है, ये दूध से ही बनता है, आप किराना स्टोर से इसे आसानी से ले सकती हैं.
निशा: संजना, आप नया ओवन ले रही हैं तो मैं आपको कहूंगी कि आप माइक्रोवेव विद कन्वेक्सन लीजिये, जो ओवन और माइक्रोवेव दोंनो का काम करेगा.
bataieye na kya karoon??????
निशा: सीमा, केक अच्छी तरह नहीं फूला है तो भारी सा लगता है.
Can I also add coco powder with sugar to give it some chocolate taste?
निशा: वैदेही, हमने केक में स्वीटेन्ड कन्डेन्स्ड मिल्क लिया है, चौकलेट केक बनाने के लिये चौकलेट पाउडर डाला जाता है.
निशा: हिमाली, बाजार में स्टैन्डर्ड मैजरिंग कप और चम्मच मिलते हैं, उन्हैं आप लीजिये और उनसे आप सही नाप माप सकते हैं.
निशा: अंजू, जी हां अवश्य,मैं जल्दी ही करूंगी.
निशा; माइक्रोवेव में केक को 4-5 मिनिट के लिये माइक्रोवेव करते हैं, चैक करके 1 या 2 मिनिट और माइक्रोवेव कर सकते हैं.
निशा: अर्चना, केक को आप कुकर में बना सकती हैं, वेवसाइट के होम पेज पर दिये गये सर्च बटन पर कुकर में के बनाइये लिखिये और रैसिपी देख लीजिये, रैसिपी वेवसाइट पर उपलब्ध है.
निशा: दीप्ती, वेवसाइट और भी केक पहले से उपलब्ध हैं,मैं और भी केक बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: आरती, केक को पहले 4 मिनिट माइक्रोवेव कीजिये, चैक कीजिये(केक में चाकू गड़ाइये और यदि चाकू साफ निकलता है तब केक बन चुका यदि बैटर चाकू के ऊपर चिपकता है तब केक अभी नहीं बना है)केक नहीं बना है तो केक को फिर से 1 मिनिट और फिर चैक कीजिये और नहीं बना हो तब फिर से 1 मिनिट, इतनी देर में केक बन कर तैयार हो जाना चाहिये.
निशा: सोनियां, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: हर्षा, हमने बिना अंडे का केक ही बनाया है, रैसिपी में दिये गये तापमान पर ही केक को बेक करना है.
निशा: केक स्पंजी न बनने के कारण, बेकिंग पाउडर का सही तरीके से काम न करना, ओवन का तापमान पूरी तरीके से सैट न हुआ हो या आपने ओवन बार बार खोल कर केक को देखा हो. इन्ग्रीडियेन्ट नाप कर सही मात्रा में लीजिये,बैटर की कन्सिसटेन्सी ठीक हो, ओवन का तापमान भी ठीक हो, केक अच्छा स्पंजी बनेगा.
मै हर रोज दिन में एक बार आपकी साईट विजिट काती हूं। भले ही कुछ बनाउं या नही बस मुझे रेसिपी के बारे में पढना अच्छा लगता है। और आपकी साईट भी बहुत अच्छी लगती है। मैंने यह केक बनाया था और कन्डेंस्ट मिल्क की जगह उतनी ही मलाई डाली थी। सारी सामग्री भी बराबर ली थी। जैसा कि मै हर केक माइक्रोवेव में बनाती हूं और अच्छे बनते है, इसे भी मैंने माइक्रोवेव में ही बनाया था। ये केक पहले अच्छा फूला किर पिचक गया और ठंडा होने पर जब मैंने बर्तन से बाहर निकाला वो चुरमें की तरह बिखरने लगा । ऐसा क्यों हुआ प्लीज जरूर बताएं मुझे आपके जवाब का इंतजार रहेगा।
निशा: अनुश्री, केक में या तो बेकिंग पाउडर ज्यादा हो जाय तब एसा हो सकता है, या फिर बैटर पतला हो तब भी केक फूल कर पिचक जाता है.
निशा: महिमा, केक में दही भी यूज किया जा सकता है, केक को कन्वेक्सन मोड पर रैसिपी में दिये हुए तापमान पर बेक कीजिये, अलग अलग माइक्रोवेव में टाइम का थोड़ा कम ज्यादा हो सकता है.
निशा: ओवन को प्रिहीट होने में चार पांच मिनट लगते हैं. केक के सारे इन्ग्रेडियेन्ट्स निकाल कर ओवन प्रिहीट करने रख दीजिये और इन्ग्रेडियेन्ट्स मिक्स करना शुरू कर सकते हैं. आम तौर पर इतनी ही समय में इन्ग्रेडियेन्ट्स मिक्स हो जाते हैं
केक मिश्रण बेकिंग की प्रतीक्षा में दो मिनट तक तो रख सकते हैं,