बिना अंडे का केक – Eggless Cake Recipe – Eggless Sponge Cake Recipe

बिना अंडे का केक अंडे के केक से भी अधिक स्वादिष्ट बनता है. विभिन्न फल और मेवे प्रयोग करके कई तरह के केक अपने स्वाद के अनुसार बनाये जा सकते हैं. आइये आज हम मेवे का बिना अंडे का केक बनायें.
केक में अंडा सिर्फ इसे बाइंड करने के लिये प्रयोग किया जाता है. इसके लिये हम कंडेव्स्ड मिल्क या किन्ही अन्य बाइंडर का प्रयोग कर सकते हैं
Read - Eggless Cake Recipe – Eggless Sponge Cake Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Cake Recipe
- मैदा - 200 ग्राम ( 1.5 कप)
मक्खन या घी - 80 ग्राम (आधा कप से कम)- कन्डेंस्ड मिल्क - 1/2 कप से थोडा़ ज्यादा (200 ग्राम)
- दूध - 1 कप (200 ग्राम)
- काजू - 50 ग्राम ( एक चौथाई कप, एक काजू 4-5 टुकड़ों में काटा हुआ)
- किशमिश - 40- 50 ( डंठल तोड़ कर साफ कर लीजिये)
- चीनी - 100 ग्राम ( आधा कप पिसी हुई)
- बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make Eggless Cake
मैदा, बेकिंग पाउडर और खाना सोडा मिलाइये और 2 बार छान लीजिये. मक्कन को पिघला लीजिये. चीनी पीसकर पाउडर कर लीजिये.
मक्खन और चीनी मिलाइये, 2-3 मिनिट तक अच्छी तरह फैटिये. मिश्रण में कन्डेंस्ड मिल्क मिला कर अच्छी तरह फैट कर मिला लीजिये. मैदा बेकिंग पाउडर मिक्स को थोड़ा थोड़ा करके डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये (गुठ्लियां नहीं रहनी चाहिये). दूध को थोड़ा थोड़ा डालिये और मिश्रण को पर्याप्त पतला कर लीजिये. मिश्रण बेसन के पकोड़े के घोल जैसा पतला हो. 2 मिनिट तक फैटिये और काजू, किशमिश डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये.
केक बनाने वाले बर्तन में घी लगाकर चिकना कर लिजिये और थोड़ा सा मैदा डालकर चारों ओर फैलाइये, मैदा की पतली परत बर्तन के चारों ओर आ जायेगी, ताकि आपका केक बर्तन से आसानी से निकल आयेगा. केक के लिये तैयार किया हुआ मिश्रण इस बर्तन में डालिये.
ओवन को 180 डिग्री सेन्टीग्रेड पर गरम कीजिये. केक के बर्तन को ओवन में रखिये और 25 मिनिट के लिये इस तापमान पर केक को बेक करने के लिये सैट कर दीजिये. 30 मिनट बाद तापमान घटा कर 160 डि. से. कीजिये और 20 मिनिट तक केक बेक करने के लिये रखिये. केक को निकाल कर चैक कीजिये. केक में चाकू की नोक गढ़ाईये और देखिये कि वह चिपकती है या नही, यदि केक चाकू की नोक से चिपक रहा है तब उसे 10 मिनिट और बेक कीजिये और चैक करके ओवन बन्द कर दीजिये केक बन चुका है.

बिना अंडे का केक (Eggless Sponge Cake) तैयार है. केक को ठंडा होने पर चाकू को केक के चारों तरफ चला कर बर्तन से अलग कीजिये और प्लेट में निकालिये. केक को मन चाहे आकार में काटिये और परोसिये.
इसी तरह हम अलग अलग मेवे डाल कर, आप अलग अलग तरह के स्वाद का केक जैसे अखरोट केक, बादाम केक, चिरोंजी केक, नारियल केक इत्यादि केक बना सकते हैं

कमेंट (1070)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
pls eggless cke kasa bnaya jisma bahut less quantity maida use ho
thanks
निशा: आरती, केक में दी गई सामग्री बराबर नाप कर लीजिये, रैसिपी को बनाने से पहले एक या 2 बार पढ़ लीजिये या वीडियो देख लीजिये, थोड़ी सी प्रेक्टिस से सारी प्रोब्लम सोल्व हो जाती है.
निशा: संदीप, केक को मिडिल रैक पर रखकर बनाइये, नीचे और ऊपर दोनों एलीमेन्ट ओन कीजिये, फैन भी ओन कर दीजिये, और केक को चैक करते हुये बेक कीजिये.
Maine apki help se bhut kuch bnana sikha hai thanku ki apne itni achi side develop ki hai
apki hr dish lajewab hoti hai
maine kafi dishes try ki achi bni but aj main apse ye puchna chahi hun ki jb hm cake bna le to usk decoration kaise karien maine bhut try kiya but mujhe nhi smjh aa raha ki market main to decoration bhut achi hoti hai hm vo kaise kr skte hain plz ap meri help kijiye maine cake almost 5-6 times bnaya hai or hr baar new trick se decoration krni ki try ki but all is vain ......Plz help is baar bhi .I m waiting for your response plz reply me bye hv a great day.....
निशा: दिव्या, मैं इसके लिये कोशिश करूंगी.
निशा: कन्डेन्स्ड मिल्क दूध और चीनी का मिश्रण है, किराना स्टोर पर नेश्ले का या अमूल का कन्डेन्स्ड मिल्क टिन मिल जाता है.
निशा: अक्षयता, केक न फूलने के कारण, केक बैटर में बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा बराबर मात्रा में नहीं डाला जाय, या बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा खराब हो, तापमान सही न हो, ओवन को बार बार खोलने पर भी केक अच्छा नहीं फूलता है.
निशा: रुबीन्रा, बेकिंग सोडा या बेकिंग पाउडर केक के लिये आवश्यक है.
निशा: नीतू मैं कोशिश करूंगी.
निशा: गीता, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
condense milk ki jagah hum malai dalenge to chalega kya?
निशा: निशान्त जी हां मलाई से केक बनाया जा सकता है, लेकिन मलाई डाल रहे तब चीनी की मात्रा और बड़ा लीजिये. कन्डेन्स्ड मिल्क में चीनी होती है.
Thanks for your recipe, maine jab apki recipe ke throug cake banaya tab mera cake neeche se halka sa jal gaya, kya main cake banane ke bartan main maida ki layer lagane ki jagah foil paper use mein le sakte hu kya?
Can we use Amul Cream in place of condensed milk? thank u
निशा: सुरभि, अमूल क्रीम यूज कर सकते हैं.
निशा: आरती, जी हां ओवन में बना हुआ केक ऊपर से ब्राउन होता है.
muje ap ke cake banane ka tareeka bahut acha laga .per own ke bagar kese bana sakte h plz help me
निशा: अनीता, केक को कुकर में बनाया जा सकता है, बनाने का तरीका वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर कुकर में केक बनाइये लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं
निशा: नेहा, गैस को धीमा रखा जाता है, कुकर में केक बनाने का वीडियो आप देख सकती हैं.
निशा: आरती चाकू को केक के बीच में डालकर देखिये, केक से देर में बेक होता है, नीचे से हीट कम लग रही हो तो केक नीचे से कच्चा हो सकता है.
निशा: अपूर्वा, केक में सारी इन्ग्रीएन्ट और बराबर मात्रा में डालिये केक अवश्य फूलेगा.
Aapke web per batayee eggless cake receipe k according maine 2/3 baar cake banaya hai, ahchha & testy & spongy banta hai,
knife se check karne per knife bilkul saaf bahar aata hai,
but Oven se cake nikalne k baad centre mein se wapas dab jaata hai,
aisa kyon hota hai?
निशा: दीपा, केक बैटर पतला होने पर एसा हो सकता है.