बिना अंडे का केक – Eggless Cake Recipe – Eggless Sponge Cake Recipe

बिना अंडे का केक अंडे के केक से भी अधिक स्वादिष्ट बनता है. विभिन्न फल और मेवे प्रयोग करके कई तरह के केक अपने स्वाद के अनुसार बनाये जा सकते हैं. आइये आज हम मेवे का बिना अंडे का केक बनायें.
केक में अंडा सिर्फ इसे बाइंड करने के लिये प्रयोग किया जाता है. इसके लिये हम कंडेव्स्ड मिल्क या किन्ही अन्य बाइंडर का प्रयोग कर सकते हैं
Read - Eggless Cake Recipe – Eggless Sponge Cake Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Cake Recipe
- मैदा - 200 ग्राम ( 1.5 कप)
मक्खन या घी - 80 ग्राम (आधा कप से कम)- कन्डेंस्ड मिल्क - 1/2 कप से थोडा़ ज्यादा (200 ग्राम)
- दूध - 1 कप (200 ग्राम)
- काजू - 50 ग्राम ( एक चौथाई कप, एक काजू 4-5 टुकड़ों में काटा हुआ)
- किशमिश - 40- 50 ( डंठल तोड़ कर साफ कर लीजिये)
- चीनी - 100 ग्राम ( आधा कप पिसी हुई)
- बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make Eggless Cake
मैदा, बेकिंग पाउडर और खाना सोडा मिलाइये और 2 बार छान लीजिये. मक्कन को पिघला लीजिये. चीनी पीसकर पाउडर कर लीजिये.
मक्खन और चीनी मिलाइये, 2-3 मिनिट तक अच्छी तरह फैटिये. मिश्रण में कन्डेंस्ड मिल्क मिला कर अच्छी तरह फैट कर मिला लीजिये. मैदा बेकिंग पाउडर मिक्स को थोड़ा थोड़ा करके डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये (गुठ्लियां नहीं रहनी चाहिये). दूध को थोड़ा थोड़ा डालिये और मिश्रण को पर्याप्त पतला कर लीजिये. मिश्रण बेसन के पकोड़े के घोल जैसा पतला हो. 2 मिनिट तक फैटिये और काजू, किशमिश डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये.
केक बनाने वाले बर्तन में घी लगाकर चिकना कर लिजिये और थोड़ा सा मैदा डालकर चारों ओर फैलाइये, मैदा की पतली परत बर्तन के चारों ओर आ जायेगी, ताकि आपका केक बर्तन से आसानी से निकल आयेगा. केक के लिये तैयार किया हुआ मिश्रण इस बर्तन में डालिये.
ओवन को 180 डिग्री सेन्टीग्रेड पर गरम कीजिये. केक के बर्तन को ओवन में रखिये और 25 मिनिट के लिये इस तापमान पर केक को बेक करने के लिये सैट कर दीजिये. 30 मिनट बाद तापमान घटा कर 160 डि. से. कीजिये और 20 मिनिट तक केक बेक करने के लिये रखिये. केक को निकाल कर चैक कीजिये. केक में चाकू की नोक गढ़ाईये और देखिये कि वह चिपकती है या नही, यदि केक चाकू की नोक से चिपक रहा है तब उसे 10 मिनिट और बेक कीजिये और चैक करके ओवन बन्द कर दीजिये केक बन चुका है.

बिना अंडे का केक (Eggless Sponge Cake) तैयार है. केक को ठंडा होने पर चाकू को केक के चारों तरफ चला कर बर्तन से अलग कीजिये और प्लेट में निकालिये. केक को मन चाहे आकार में काटिये और परोसिये.
इसी तरह हम अलग अलग मेवे डाल कर, आप अलग अलग तरह के स्वाद का केक जैसे अखरोट केक, बादाम केक, चिरोंजी केक, नारियल केक इत्यादि केक बना सकते हैं

कमेंट (1070)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: नीतू, कन्वेक्सन मोड पर तापमान सैट करके प्रीहीट कर लीजिये और जाली स्टेन्ड पर केक के बर्तन को रखिये, केक को 180 डि.से. पर 35- 50 मिनट तक चैक करते हुये बेक कीजिये. केक अच्छा बेक होगा. आपने जो केक बेक किया है उसको प्रोपर हीट समान रूप से नहीं मिलने के कारण एसा हो सकता है.
निशा: भावना, आइसिंग को क्रीम और आइसिंग सुगर मिलाकर व्हिप किया जाता है, व्हिप क्रीम बनाने का तरीका वेबसाइट पर उपलब्ध है,सर्च बटन पर व्हिप क्रीम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं या बटर और आइसिंग सुगर मिलाकर, फैट कर बनाया जाता है, बाजार से बनी हुई आइसिंग भी मिल जाती है,
Can we use fresh cream instead of condesed milk ?
निशा: प्रनव, केक में कन्डेन्स्ड मिल्क की जगह क्रीम, मलाई, एपल जैंम, अलसी का पेस्ट डाले जा सकते हैं.
निशा: नेहा, छोटी चम्मच का मतलब tsp है.
निशा: नेहा, छोटी छोटी चम्मच से मतलब tsp और टेबल स्पून tbsp होता है.
निशा: नेहा, मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: स्वतंत्रता, केक को कन्वेक्सन मोड पर बनाया जाता है, और माइक्रोवेव भी किया जाता है, दोंनो तरह से केक बनाने की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है.
निशा: जितेन्द्र जी कनवेक्सन मोड पर स्टील के बर्तन या किसी भी मेटल के बर्तन यूज कर सकते हैं.
mera cake kafi hard rha plz mujhe btayie ki usme kya kmi reh gyi???
निशा: रुपाली, केक हार्ड है, या तो बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा ने काम नहीं किया, या बैटर अधिक पतला या गाढ़ा हो सकता है, ओवन को प्रीहीट न किया जाय और ओवन को बार बार खोला जाय, एसे में किसी भी कारण से केक फूलता नहीं है, और हार्ड हो जाता है.
steel de vich banjaega cake ? me aj jrur bnauna ee meri beti da birthday hai so plz menu jaldio ans. dedo
निशा: सीमा, केक में बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा डालेंगी तो ज्यादा अच्छा है, धन्यवाद
निशा: शीतल, सारी इन्ग्रीडियेन्ट अगर बराबर डालेंगी और बतायें हुये तरीके से बनायेंगी, ओवन को प्रीहीट जरूर कीजिये, और सही तापमान सैट करके केक बनाइये अच्छा स्पंजी केक बनेगा.
निशा: शीतल, आप केक को बेक करने के लिये चौड़ाई में ज्यादा बड़ा बर्तन मत लीजिये, 6 - 8 इंच चौड़ा बर्तन सही हैं, ट्राई कीजिये अगली बार आप अच्छा केक बेक कर लेंगी.
निशा:जरूर कोशिश करूंगी
निशा: चित्रा, जी हां वनीला एसेन्स डाला जा सकता है, आप आधा छोटी चम्मच वनीला एसेन्स की डाल दीजिए.
निशा: स्नेहल, माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर ही इसे बेक क्ररना है, समय और तापमान के बारे में रैसिपी से देखा जा सकता है.
Maine microwave convection mode par cake 30min k liya bake kiya uske badme use nikalkar check kiya to knife ekdum cleam nikale jab cake bartan me puri tarah thanda ho gaya to phir use plate me nikala to wo bich me thoda loose hi raha ...aisa kyo hua kya cake bartan me rahne ki wajah se bhap se bich me gila ho gaya ya cake paka hi nahi tha..pls reply
निशा: शीतल जी केक पूरी तरह बेक नहीं हुआ था, चाकू केक के बीच में डालकर देखिये, क्यों कि केक बीच में बाद में बेक होता है.
Mam maine aapki eggless cake ki receipe ko dhayan me rakhte hue bahut baar cake banaya hai or wo hamesha perfect bana hai. Mam muje plz aapkya ye bata sakte hai k, kya glass container or aluminium container me banane me koi fark hai kya? kyuki me aapki batai quantity, same process use kar rak k hi banati hu bas glass container use karti hu, tho kya aluminium jyada acha rahega? time or taste me? mere pass glass container hi the isliye puch rahi hu? or me ye LG k convection mode par 180 degree par 45-55 min me banati hu... so plz helpme mam k kya cake aluminium me jayad acha rehta hai?
निशा: अरविन्द जी, केक को ओवन में एल्यूमीनियम के बर्तन में बनाया जाता है, धन्यवाद.
निशा: मोनिका, अवश्य मिलाइये.
please muze eggless cake ki icing kese karte hai bataiye.amul cream se icing ki ja sakti hai?
निशा: अमूल क्रीम से आइसिग नहीं की जा सकती, आइसिंग के लिये हैवी क्रीम डेयरी से खुली हुई ले लीजिये, उसे व्हिप करके आइसिंग क्रीम तैयार कर लीजिये.
निशा: इन्द्रकला, माइक्रोवेव में चीजें पक जाती है उनके कलर नहीं बदलते, केक ज्यादा बेक होने से वह अन्दर से जल गया होता है, ऊपर कच्चा नहीं है, प्लीज माइक्रोवेव की कुकिंग में थोड़ा ध्यान रखना होता है, केक को 4-5 मिनिट ही माइक्रोवेव करना है, आप फिर से ट्राई कर सकती हैं.
निशा: राजकौर,ओटीजी में बिलकुल इसी तरह केक बनाना है, जैसे कि हमने ओवन में बनाया है, कोशिश कीजिये आप अवश्य बना लेंगे, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
thank u
maza kade otg ahe tat me ha cake kiti war set akeu me tumhi sagital tasa kale pan jayala hoto please send me response
This Recipe is perfect turnout perfect awesome........Thanks for sharing this recipe