बिना अंडे का केक – Eggless Cake Recipe – Eggless Sponge Cake Recipe

बिना अंडे का केक अंडे के केक से भी अधिक स्वादिष्ट बनता है. विभिन्न फल और मेवे प्रयोग करके कई तरह के केक अपने स्वाद के अनुसार बनाये जा सकते हैं. आइये आज हम मेवे का बिना अंडे का केक बनायें.
केक में अंडा सिर्फ इसे बाइंड करने के लिये प्रयोग किया जाता है. इसके लिये हम कंडेव्स्ड मिल्क या किन्ही अन्य बाइंडर का प्रयोग कर सकते हैं
Read - Eggless Cake Recipe – Eggless Sponge Cake Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Cake Recipe
- मैदा - 200 ग्राम ( 1.5 कप)
मक्खन या घी - 80 ग्राम (आधा कप से कम)- कन्डेंस्ड मिल्क - 1/2 कप से थोडा़ ज्यादा (200 ग्राम)
- दूध - 1 कप (200 ग्राम)
- काजू - 50 ग्राम ( एक चौथाई कप, एक काजू 4-5 टुकड़ों में काटा हुआ)
- किशमिश - 40- 50 ( डंठल तोड़ कर साफ कर लीजिये)
- चीनी - 100 ग्राम ( आधा कप पिसी हुई)
- बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make Eggless Cake
मैदा, बेकिंग पाउडर और खाना सोडा मिलाइये और 2 बार छान लीजिये. मक्कन को पिघला लीजिये. चीनी पीसकर पाउडर कर लीजिये.
मक्खन और चीनी मिलाइये, 2-3 मिनिट तक अच्छी तरह फैटिये. मिश्रण में कन्डेंस्ड मिल्क मिला कर अच्छी तरह फैट कर मिला लीजिये. मैदा बेकिंग पाउडर मिक्स को थोड़ा थोड़ा करके डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये (गुठ्लियां नहीं रहनी चाहिये). दूध को थोड़ा थोड़ा डालिये और मिश्रण को पर्याप्त पतला कर लीजिये. मिश्रण बेसन के पकोड़े के घोल जैसा पतला हो. 2 मिनिट तक फैटिये और काजू, किशमिश डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये.
केक बनाने वाले बर्तन में घी लगाकर चिकना कर लिजिये और थोड़ा सा मैदा डालकर चारों ओर फैलाइये, मैदा की पतली परत बर्तन के चारों ओर आ जायेगी, ताकि आपका केक बर्तन से आसानी से निकल आयेगा. केक के लिये तैयार किया हुआ मिश्रण इस बर्तन में डालिये.
ओवन को 180 डिग्री सेन्टीग्रेड पर गरम कीजिये. केक के बर्तन को ओवन में रखिये और 25 मिनिट के लिये इस तापमान पर केक को बेक करने के लिये सैट कर दीजिये. 30 मिनट बाद तापमान घटा कर 160 डि. से. कीजिये और 20 मिनिट तक केक बेक करने के लिये रखिये. केक को निकाल कर चैक कीजिये. केक में चाकू की नोक गढ़ाईये और देखिये कि वह चिपकती है या नही, यदि केक चाकू की नोक से चिपक रहा है तब उसे 10 मिनिट और बेक कीजिये और चैक करके ओवन बन्द कर दीजिये केक बन चुका है.

बिना अंडे का केक (Eggless Sponge Cake) तैयार है. केक को ठंडा होने पर चाकू को केक के चारों तरफ चला कर बर्तन से अलग कीजिये और प्लेट में निकालिये. केक को मन चाहे आकार में काटिये और परोसिये.
इसी तरह हम अलग अलग मेवे डाल कर, आप अलग अलग तरह के स्वाद का केक जैसे अखरोट केक, बादाम केक, चिरोंजी केक, नारियल केक इत्यादि केक बना सकते हैं

कमेंट (1070)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: दीपिका जी, अगर ओवन में ओटो प्रीहीट है तब आप उसे दिये हुये तापमान पर सैट कर दीजिये, वह गरम होकर बीप करेगा और उसमें ओटो प्रीहीट नहीं है, तब आप रेसिपी पर दिये हुये तापमान पर ओवन को सैट कीजिये और 5 मिनट तक चलने दीजिये, ओवन प्रीहीट हो जायेगा.
निशा: नेन्सी जी, केक के सारे इन्ग्रीडियेन्ट नाप कर निकाल कर रखें, दिये हुये तरीके से घोल बनायें, ओवन को प्रीहीट अवश्य कीजिये, और कन्टेनर 7-8 इंच व्यास वाला यूज कीजिये, केक अवश्य फूलेगा.
निशा: सिमरन क्या आप आटे का केक बनाना चाहती हैं?
निशा: शुभ्रा जी, ओवन को प्रीहीट अवश्य कीजिये, और केक को बेक होने के लिये मिडिल रैक पर रखिये, केक पहले किनारे से, बाद में बीच से बेक होता है, केक को बीच से पूरी तरह फूलने तक बेक कीजिये, केक को 40 मिनट बेक होने के बाद वह बीच से नहीं फूला है तो 170 पर बेक कीजिये केक 40-60 मिनट में अच्छा बेक हो जाता है.
निशा: अम्रिता जी हां अवश्य कर सकती हैं.
निशा: शुभ्रा जी हां आप ये केक कुकर में बना सकती हैं.
mere Bhai ka aaj Bday hai or mujhe cake banana hai
निशा: वैशाली जी, चौकलेट केक को डेकोरेट करने के लिये मुझे अभी वीडियो बनाना है, मैं इसे जल्दी बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: वैशाली जी, वेबसाइट पर ब्लैक फोरेस्ट केक डेकोरेट किया गया है, सर्च बटन पर ब्लैक फोरेस्ट केक लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते है.
But, mujhe non veg item v bahut pasand hai, so please suggest jaise aap ka veg item ka site hai, kya non veg ka v aap ka ya koi aur site hai hindi me...pls reply...
निशा: धर्मेन्दर जी, मेरी वेज खाने की वेबसाइट ही है.
Kal maine Cake banaya and maine condensed milk ki jagah 1egg ka use kiya and it was good mam, and its very easy mam. Thanx and its very tasty.
Regards
Pree
निशा: दया जी, बेकिंग सोडा की जगह, अकेले बेकिंग पाउडर डालकर ही केक बनाया जा सकता है.
निशा: स्वाति जी हां आप इसमें कलर के लिये काफी या यल फूड कलर का यूज कर सकती हैं. बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रजनी जी, इसमें केक बनाया जा सकता है, माइक्रोवेव में वेबसाइट पर एपल स्पंज केक बना है, उसे आप देख सकते हैं, माइक्रोवेव में केक बहुत जल्दी बन जाता है, आप ये केक बनाइये और अपने अनुभव यहां शेयर कीजिये.
निशा: मनीषा जी, अवश्य ये बर्तन माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर रखे जा सकते हैं, और आप इनमें जो भी चाहें कुक कर सकती हैं.
निशा: मनीषा जी, केक थोड़ा ज्यादा बेक हो जाय, तो वह सख्त हो जाता है, अलग अलग ओवन में केक के बेक होने का समय थोड़ा अलग अलग होता है, अगली बार जब केक बनायें तो उसमें समय अभी की अपेक्षा थोड़ा कम दीजिये, केक सोफ्ट बनेगा, और माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर मैटल के बर्तन रखे जा सकते हैं.
निशा: एकता जी हां, माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर एल्यूमिनियम या स्टील और कोई भी मैटल यूज कर सकते हैं.
निशा: मनीषा जी, केक ज्यादा देर तक सिकने पर सख्त हो जाता है. माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर किसी मैटल अल्यूमीनियम या स्टील के बर्तन यूज कर सकते हैं.
निशा: नम्रता जी, केक को अधिक तापमान पर बेक किया गया है, केक के लिये 170-180 डि.से. तापमान सैट किया जाता है.
निशा: अल्मा जी, कोई बात नहीं, हमने उसे सही कर लिया.
निशा; अल्मा जी, केक को माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बनायें, कन्वेक्सन मोड पर माइक्रोवेव ओवन की तरह काम करता है, रेसिपी पर दिये हुये तापमान पर सैट करके अच्छा केक बनाया जा सकता है.
निशा: गुरजीत जी, एगलैस केक बनाने के लिये, कन्डेन्स्ड मिल्क को बाइन्डर के लिये यूज किया जाता है, इसकी जगह क्रीम, मलाई या मिल्क पाउडर, एपल सास या अलसी पाउडर यूज किया जा सकता है.
निशा; गुड़िया जी, केक स्टील या एल्यूमीनियम किसी भी मैटल के बर्तन में बनाया जा सकता है, लेकिन केक अगर माइक्रोवेव में बनाना है तब कांच या सिलीकोन या माइक्रोवेव सेफ प्लास्टिक के बर्तन यूज कीजिये.
निशा: गुड़िया जी, आपने अवश्य ही अच्छा केक बनाया होगा, धन्यवाद.
निशा: निधि जी, केक को भाप में पकाया जा सकता है, उसका स्वाद अलग होगा और केक की शैल्फ लाइफ भी कम हो जायेगी.