बिना अंडे का केक – Eggless Cake Recipe – Eggless Sponge Cake Recipe

बिना अंडे का केक अंडे के केक से भी अधिक स्वादिष्ट बनता है. विभिन्न फल और मेवे प्रयोग करके कई तरह के केक अपने स्वाद के अनुसार बनाये जा सकते हैं. आइये आज हम मेवे का बिना अंडे का केक बनायें.
केक में अंडा सिर्फ इसे बाइंड करने के लिये प्रयोग किया जाता है. इसके लिये हम कंडेव्स्ड मिल्क या किन्ही अन्य बाइंडर का प्रयोग कर सकते हैं
Read - Eggless Cake Recipe – Eggless Sponge Cake Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Cake Recipe
- मैदा - 200 ग्राम ( 1.5 कप)
मक्खन या घी - 80 ग्राम (आधा कप से कम)- कन्डेंस्ड मिल्क - 1/2 कप से थोडा़ ज्यादा (200 ग्राम)
- दूध - 1 कप (200 ग्राम)
- काजू - 50 ग्राम ( एक चौथाई कप, एक काजू 4-5 टुकड़ों में काटा हुआ)
- किशमिश - 40- 50 ( डंठल तोड़ कर साफ कर लीजिये)
- चीनी - 100 ग्राम ( आधा कप पिसी हुई)
- बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make Eggless Cake
मैदा, बेकिंग पाउडर और खाना सोडा मिलाइये और 2 बार छान लीजिये. मक्कन को पिघला लीजिये. चीनी पीसकर पाउडर कर लीजिये.
मक्खन और चीनी मिलाइये, 2-3 मिनिट तक अच्छी तरह फैटिये. मिश्रण में कन्डेंस्ड मिल्क मिला कर अच्छी तरह फैट कर मिला लीजिये. मैदा बेकिंग पाउडर मिक्स को थोड़ा थोड़ा करके डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये (गुठ्लियां नहीं रहनी चाहिये). दूध को थोड़ा थोड़ा डालिये और मिश्रण को पर्याप्त पतला कर लीजिये. मिश्रण बेसन के पकोड़े के घोल जैसा पतला हो. 2 मिनिट तक फैटिये और काजू, किशमिश डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये.
केक बनाने वाले बर्तन में घी लगाकर चिकना कर लिजिये और थोड़ा सा मैदा डालकर चारों ओर फैलाइये, मैदा की पतली परत बर्तन के चारों ओर आ जायेगी, ताकि आपका केक बर्तन से आसानी से निकल आयेगा. केक के लिये तैयार किया हुआ मिश्रण इस बर्तन में डालिये.
ओवन को 180 डिग्री सेन्टीग्रेड पर गरम कीजिये. केक के बर्तन को ओवन में रखिये और 25 मिनिट के लिये इस तापमान पर केक को बेक करने के लिये सैट कर दीजिये. 30 मिनट बाद तापमान घटा कर 160 डि. से. कीजिये और 20 मिनिट तक केक बेक करने के लिये रखिये. केक को निकाल कर चैक कीजिये. केक में चाकू की नोक गढ़ाईये और देखिये कि वह चिपकती है या नही, यदि केक चाकू की नोक से चिपक रहा है तब उसे 10 मिनिट और बेक कीजिये और चैक करके ओवन बन्द कर दीजिये केक बन चुका है.

बिना अंडे का केक (Eggless Sponge Cake) तैयार है. केक को ठंडा होने पर चाकू को केक के चारों तरफ चला कर बर्तन से अलग कीजिये और प्लेट में निकालिये. केक को मन चाहे आकार में काटिये और परोसिये.
इसी तरह हम अलग अलग मेवे डाल कर, आप अलग अलग तरह के स्वाद का केक जैसे अखरोट केक, बादाम केक, चिरोंजी केक, नारियल केक इत्यादि केक बना सकते हैं

कमेंट (1070)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
kya hm oven m banne wale cake ko
cooker m bna skte hai...
निशा: हर्षिता जी, अवश्य बना सकते हैं और मेरे वेबसाइट और चैनल पर कुकर में केक रेसिपी उपलब्ध है, सभी प्रकार के केक इसी तरह बनाये जाते हैं.
निशा: पूजा जी, बैटर अधिक पतला या अधिक गाढ़ा होने से केक अच्छा नहीं फूलता या बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा अच्छा काम न करे, तो भी केक अच्छा स्पंजी नहीं बनता.
microwave and grill.it doesnot have pre heat function how i can make cake.tell me proper instructions
निशा: रमनदीप जी, वेबसाइट और मेरे चैनल पर माइक्रोवेव में एपल केक बनाने की रेसिपी उपलब्ध है, उसे आप देख सकते हैं, सभी तरह के केक माइक्रोवेव में इसी तरह बनाये जाते हैं.माइक्रोवेव को प्रीहीट नहीं करना होता.
निशा: भारती जी, वेबसाइट पर कुकर में केक बनाने की रेसिपी और माइक्रोवेव में एपल केक बनाने की रेसिपी उपलब्ध है, सारे केक इसी तरह से माइक्रोवेव और कुकर में बनाये जा सकते हैं. सर्च बटन पर लिखकर और बेकिंग पर जाकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: मधु जी, केक ऊपर से थोड़ा अधिक सिकने पर एसा हो सकता है.
निशा: मधु जी, सादा चीनी को पीस कर यूज किया जा सकता है.
निशा: नीलम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रोमिला जी, केक को माइक्रोवेव के अधिकतम तापमान पर 4-5 मिनिट में बेक किया जा सकता है.
निशा: सविता जी, ओटीजी को 160 डि.से. पर प्रीहीट करके, केक कन्टेनर को मिडिल रेक में रखिये और ओटीजी को 160 डि. से. पर 10 -20 मिनिट बेक कीजिये, चैक कीजिये केक ऊपर से ब्राउन होना चाहिये और इस तरह चैक करते हुये, समय बढ़ाते हुये केक को ऊपर से अच्छा ब्राउन होने तक बेक कर लीजिये. प्लीज बताइये अवश्य कितने समय में केक बेक हो गया और कैसा बना?
निशा: ईशा जी, आप ये केक माइक्रोवेव में बना सकते हैं, वेबसाइट पर एपल एगलैस केक माइक्रोवेव में उपलब्ध है, और सभी केक माइक्रोवेव में इसी प्रकार बनाये जा सकते हैं. केक को माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर भी बना सकते हैं, इस मोड पर केक बिलकुल ओवन की तरह बनता है.
निशा: विजयलक्ष्मी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सेनिन जी, कन्डेन्स्ड मिल्क की जगह क्रीम, मलाई या मिल्क पाउडर ले सकते हैं.
निशा: सिमरन जी, दही उपयोग नहीं करते हैं.
निशा: प्रियंका जी, कन्वेक्सन मोड को क्लिक कीजिये और तापमान आने पर आपको अपने अनुसार तापमान सैट कीजिये और अब समय सैट करके, बेकिंग कीजिए.
I have tried many of your recipes n all are yummy n mouth watering.
Thanks for all your recipes.
Condensed milk is available in which shop?
Can you please tell me any substitute for condensed milk?
निशा: शीतल जी,कडैन्स्ड मिल्क किसी भी किराना शोप पर मिल जाता है, इसकी जगह क्रीम, मलाई या मिल्क पाउडर यूज किया जा सकता है.
निशा: कंसल जी, गेहूं के आटे से भी बिलकुल इसी तरह केक बनाया जा सकता है, लेकिन उसका स्वाद और टेक्स्चर अलग होगा.
निशा: भारती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Madam,kya combination convection me cake bana sakte hai kya.maine try kiya tha par bahut hi hard bana.comb.convection- microwave & oven.
Thanks,nisha ji.
निशा: पूजा जी, कन्वेक्शन मोड पर ही केक बनाएं.
Help me please.
Thanks.
क्या केक बनाने से पहले oven को प्री हीट करना जरूरी है
निशा: स्वाती जी, ओवन को प्रीहीट करना जरूरी होता है.
Esa Kyo hua.? Plz suggest ki nxt time esa naa ho
निशा: इंद्रेश जी, आपको सिर्फ माइक्रोवेव सेफ बर्तन ही लेने हैं.
निशा: रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.