बिना अंडे का केक – Eggless Cake Recipe – Eggless Sponge Cake Recipe

बिना अंडे का केक अंडे के केक से भी अधिक स्वादिष्ट बनता है. विभिन्न फल और मेवे प्रयोग करके कई तरह के केक अपने स्वाद के अनुसार बनाये जा सकते हैं. आइये आज हम मेवे का बिना अंडे का केक बनायें.
केक में अंडा सिर्फ इसे बाइंड करने के लिये प्रयोग किया जाता है. इसके लिये हम कंडेव्स्ड मिल्क या किन्ही अन्य बाइंडर का प्रयोग कर सकते हैं
Read - Eggless Cake Recipe – Eggless Sponge Cake Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Cake Recipe
- मैदा - 200 ग्राम ( 1.5 कप)
मक्खन या घी - 80 ग्राम (आधा कप से कम)- कन्डेंस्ड मिल्क - 1/2 कप से थोडा़ ज्यादा (200 ग्राम)
- दूध - 1 कप (200 ग्राम)
- काजू - 50 ग्राम ( एक चौथाई कप, एक काजू 4-5 टुकड़ों में काटा हुआ)
- किशमिश - 40- 50 ( डंठल तोड़ कर साफ कर लीजिये)
- चीनी - 100 ग्राम ( आधा कप पिसी हुई)
- बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make Eggless Cake
मैदा, बेकिंग पाउडर और खाना सोडा मिलाइये और 2 बार छान लीजिये. मक्कन को पिघला लीजिये. चीनी पीसकर पाउडर कर लीजिये.
मक्खन और चीनी मिलाइये, 2-3 मिनिट तक अच्छी तरह फैटिये. मिश्रण में कन्डेंस्ड मिल्क मिला कर अच्छी तरह फैट कर मिला लीजिये. मैदा बेकिंग पाउडर मिक्स को थोड़ा थोड़ा करके डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये (गुठ्लियां नहीं रहनी चाहिये). दूध को थोड़ा थोड़ा डालिये और मिश्रण को पर्याप्त पतला कर लीजिये. मिश्रण बेसन के पकोड़े के घोल जैसा पतला हो. 2 मिनिट तक फैटिये और काजू, किशमिश डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये.
केक बनाने वाले बर्तन में घी लगाकर चिकना कर लिजिये और थोड़ा सा मैदा डालकर चारों ओर फैलाइये, मैदा की पतली परत बर्तन के चारों ओर आ जायेगी, ताकि आपका केक बर्तन से आसानी से निकल आयेगा. केक के लिये तैयार किया हुआ मिश्रण इस बर्तन में डालिये.
ओवन को 180 डिग्री सेन्टीग्रेड पर गरम कीजिये. केक के बर्तन को ओवन में रखिये और 25 मिनिट के लिये इस तापमान पर केक को बेक करने के लिये सैट कर दीजिये. 30 मिनट बाद तापमान घटा कर 160 डि. से. कीजिये और 20 मिनिट तक केक बेक करने के लिये रखिये. केक को निकाल कर चैक कीजिये. केक में चाकू की नोक गढ़ाईये और देखिये कि वह चिपकती है या नही, यदि केक चाकू की नोक से चिपक रहा है तब उसे 10 मिनिट और बेक कीजिये और चैक करके ओवन बन्द कर दीजिये केक बन चुका है.

बिना अंडे का केक (Eggless Sponge Cake) तैयार है. केक को ठंडा होने पर चाकू को केक के चारों तरफ चला कर बर्तन से अलग कीजिये और प्लेट में निकालिये. केक को मन चाहे आकार में काटिये और परोसिये.
इसी तरह हम अलग अलग मेवे डाल कर, आप अलग अलग तरह के स्वाद का केक जैसे अखरोट केक, बादाम केक, चिरोंजी केक, नारियल केक इत्यादि केक बना सकते हैं

कमेंट (1070)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: वैभव जी, धन्यवाद.
निशा: आरती जी, तापमान सैट करके 5 मिनिट के लिए के लिए प्रीहीट कर लीजिए.
निशा: मनीषा जी, अधिक तापमान के कारण ऎसा हो जाता है. कृ्पया आप इसे सही तापमान पर बेक कीजिए.
निशा: आदित्य जी, धन्यवाद.
निशा: बिट्टूजी, अगर केक छोटा है तब केक कन्टेनर छोटा यूज करें, केक अच्छा बनेगा.
निशा: मान्या जी, माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर केक को किसी भी मैटल अल्यूमीनियम या स्टील के बर्तन में बनाया जा सकता हैं.
निशा: कान्हा जी, यह केक हमने ओवन में ही बनाया है.
Mujhe jyada mitha khana psnd h to kya cake me powder chini jyada dalne se cake km foolta h ? kyoki mera cake km foola h.. :(
Aap jis cup se sari cheeze mapti h vo cup normal tea cup se bdda hota he na ???
Kitne gm ka hota h ???
Actually maap glt lene se sb gddbadd ho jata h..
Plz btaiye :)
निशा: वाणी जी, बना सकती हैं.
निशा: अभिषेक जी, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दिया जी, वेबसाइट पर और चैनल पर एपल केक को माइक्रोवेव में बनाया है, उस रेसिपी को देखा जा सकता है. बैटर बनाने के बाद इसे भी माइक्रोवेव में सेम तरीके से माइक्रोवेव किया जा सकता है.
निशा: आंचल जी, माइक्रोवेव को कन्वेक्सन मोड पर यूज करने के लिये एल्यूमीनियम या स्टील या किसी भी मेटल के बर्तन यूज कर सकते हैं.
Bhindi ka jhhol kese bnate h
निशा: रवी जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: सुजाता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिवानी जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: साक्षी जी, केक में मैदा का यूज तो होता है, लेकिन आप मैदा पसन्द नहीं करती तो मैदा की जगह आटा लेकर केक बना सकते हैं. कन्डेन्स्ड मिल्क चीनी के साथ गाढ़ा किया हुआ दूध होता है, इसे बनाने का तरीका मेरे वेबसाइट और चैनल पर देख सकते हैं.
निशा: अश्विनी जी, बाइन्डर थोड़ा कम होने से या मिश्रण हल्का गाढ़ा होने से एसा हो सकता है.
निशा: सुरेन्दर जी, स्टेनलैस स्टील या एल्यूमीनियम कोई भी बर्तन यूज कर सकते हैं.
निशा: अंजली जी, आप कंडेन्स मिल्क के बदले क्रीम या मलाई का उपयोग भी कर सकती हैं.
निशा: सोनिया जी, आप केक माइक्रोवेव के कन्वेक्शन मोड पर बना सकते हैं और कुकर में भी केक आसानी से बना कर तैयार कर सकते हैं. दोनों की ही रैसिपी मेरी वेबसाइट पर उपलब्ध है.
निशा: प्रिया जी, कुकर यूज किया जा सकता है लेकिन केक को स्टीम करके नहीं बनायेंगे, कुकर में केक कैसे बनायें उसके लिये रेसिपी मेरे वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है उसे देखकर आप केक को स्टीम केक बिलकुल उसी तरह बना सकते हैं.
निशा: होरी जी, आप इसमें मलाई या क्रीम का उपयोग करके भी बना सकते हैं.
निशा: नेहा जी, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा़ में अंतर होता है. आप इस केक को कुकर में भी बना सकती हैं, कुकर में केक की रेसिपी वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध है, आप उसे देख सकती हैं.
निशा: मनोज जी, आप इसमें कंडेन्समिल्क, मलाई या क्रीम किसी का भी उपयोग कर सकते हैं.
निशा: जीतेन्द्र जी, केक को थोड़ा और बेक कर सकते हैं, बाद में 160 डि.से. करने के वजाय केक को 180 डि.से. पर ही बेक कीजिये, प्रत्येक ओवन अपने हिसाब से थोड़ा अलग काम करता है. अभी आप केक को माइक्रोवेव सेफ प्याले में रखकर, 2 मिनिट माइक्रोवेव कर लीजिये, केक बिलकुल कच्चा नहीं लगेगा, अगली बार केक को 180 डि. पर ही बेक कीजिये, अच्छा केक बनेगा.
निशा: जागृती जी, कन्डेन्स्ड मिल्क की जगह क्रीम या मलाई ली जा सकती है
निशा: जाग्रति जी हां ले सकते हैं.