बिना अंडे का केक – Eggless Cake Recipe – Eggless Sponge Cake Recipe

बिना अंडे का केक अंडे के केक से भी अधिक स्वादिष्ट बनता है. विभिन्न फल और मेवे प्रयोग करके कई तरह के केक अपने स्वाद के अनुसार बनाये जा सकते हैं. आइये आज हम मेवे का बिना अंडे का केक बनायें.
केक में अंडा सिर्फ इसे बाइंड करने के लिये प्रयोग किया जाता है. इसके लिये हम कंडेव्स्ड मिल्क या किन्ही अन्य बाइंडर का प्रयोग कर सकते हैं
Read - Eggless Cake Recipe – Eggless Sponge Cake Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Cake Recipe
- मैदा - 200 ग्राम ( 1.5 कप)
मक्खन या घी - 80 ग्राम (आधा कप से कम)- कन्डेंस्ड मिल्क - 1/2 कप से थोडा़ ज्यादा (200 ग्राम)
- दूध - 1 कप (200 ग्राम)
- काजू - 50 ग्राम ( एक चौथाई कप, एक काजू 4-5 टुकड़ों में काटा हुआ)
- किशमिश - 40- 50 ( डंठल तोड़ कर साफ कर लीजिये)
- चीनी - 100 ग्राम ( आधा कप पिसी हुई)
- बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make Eggless Cake
मैदा, बेकिंग पाउडर और खाना सोडा मिलाइये और 2 बार छान लीजिये. मक्कन को पिघला लीजिये. चीनी पीसकर पाउडर कर लीजिये.
मक्खन और चीनी मिलाइये, 2-3 मिनिट तक अच्छी तरह फैटिये. मिश्रण में कन्डेंस्ड मिल्क मिला कर अच्छी तरह फैट कर मिला लीजिये. मैदा बेकिंग पाउडर मिक्स को थोड़ा थोड़ा करके डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये (गुठ्लियां नहीं रहनी चाहिये). दूध को थोड़ा थोड़ा डालिये और मिश्रण को पर्याप्त पतला कर लीजिये. मिश्रण बेसन के पकोड़े के घोल जैसा पतला हो. 2 मिनिट तक फैटिये और काजू, किशमिश डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये.
केक बनाने वाले बर्तन में घी लगाकर चिकना कर लिजिये और थोड़ा सा मैदा डालकर चारों ओर फैलाइये, मैदा की पतली परत बर्तन के चारों ओर आ जायेगी, ताकि आपका केक बर्तन से आसानी से निकल आयेगा. केक के लिये तैयार किया हुआ मिश्रण इस बर्तन में डालिये.
ओवन को 180 डिग्री सेन्टीग्रेड पर गरम कीजिये. केक के बर्तन को ओवन में रखिये और 25 मिनिट के लिये इस तापमान पर केक को बेक करने के लिये सैट कर दीजिये. 30 मिनट बाद तापमान घटा कर 160 डि. से. कीजिये और 20 मिनिट तक केक बेक करने के लिये रखिये. केक को निकाल कर चैक कीजिये. केक में चाकू की नोक गढ़ाईये और देखिये कि वह चिपकती है या नही, यदि केक चाकू की नोक से चिपक रहा है तब उसे 10 मिनिट और बेक कीजिये और चैक करके ओवन बन्द कर दीजिये केक बन चुका है.

बिना अंडे का केक (Eggless Sponge Cake) तैयार है. केक को ठंडा होने पर चाकू को केक के चारों तरफ चला कर बर्तन से अलग कीजिये और प्लेट में निकालिये. केक को मन चाहे आकार में काटिये और परोसिये.
इसी तरह हम अलग अलग मेवे डाल कर, आप अलग अलग तरह के स्वाद का केक जैसे अखरोट केक, बादाम केक, चिरोंजी केक, नारियल केक इत्यादि केक बना सकते हैं

कमेंट (1070)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मैं जल्द ही इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: साधना जी, बेकिंग पाउडर या बेकिंग सोडा के अधिक हो जाने पर ऎसा होता है.
निशा: प्रीती जी, रेसिपी में बेकिंग पाउडर का नाप छोटी चम्मच से दिया गया है, प्लीज आप इसे फिर देख लें, अगली बार आप केक बहुत अच्छा बनायेंगी.
निशा: सुनीता जी, कन्डेन्स्ड मिल्क की जगह क्रीम, मलाई या मिल्क पाउडर, एपल सास या अलसी पाउडर यूज किया जा सकता है.
निशा: लक्ष्मी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ऋषि जी, केक कम बेक हुआ होत तब एसा हो सकता है, आप इसे थोड़ा 5-10 मिनिट और बेक कर लेते, तब एसा नहीं होता है, केक के बेक होने का समय अलग अलग ओवन में अलग अलग होता है.
निशा: मोना जी, बेकिंग के लिये माइक्रोवेव के कन्वेक्शन मोड को यूज किया जाता है, इस मोड पर माइक्रोवेव ओवन की तरह काम करता है, आप इसे यूज करें, जल्दी ही आप इसमें एक्सपर्ट हो जायेंगी.
निशा: अनन्या जी, केक के बैटर बेकिंग पाउडर डालना एकदम जरूरी है. आप ये केक कुकर में बना सकती हैं बिलकुल उसी तरह जिस तरह हमने चौकलेट केक कुकर में बनाया है, सभी तरह के केक कुकर में इसी तरह बनाये जाते हैं.
Yeh aapki recipe bahoot acchi lagi but iss cake me aapne chini aur condesed milk dono use kiya hai to isme hum sirf chini bhi use kar shakte hai.aur kitni matra me use kare....
निशा: चिन्नू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जयेन्द्र जी, बेकिंग सोडा खाने का सोडा ही होता है, इसकी जगह बेकिंग पाउडर लिया जा सकता है, अगर आप 1/2 छोटी चम्मच बेकिंग सोडा यूज करें तो उसकी जगह 1.5 छोटी चम्मच बेकिंग पाउडर यूज कीजिये, तीन गुना बेकिंग पाउडर यूज करेंगे.
निशा: शिवांगी जी, केक को माइक्रोवेव कन्वेक्शन पर बनाया जा सकता है, लेकिन तब आप इसे माइक्रोवेव सेफ प्याले या ब्लैक मैटल में बना सकते हैं, और केक बहुत जल्दी बन जाता है.
I made it
Nice cake
Tum jiyo hajaro saal or do Hume aise hi receipy
निशा: माधुरी जी, आपके इन प्रशंसा भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेवा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ऋषिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा:अनुज जी, केक पूरी तरह नहीं बेक हुआ हो तब एसा हो सकता है.
मैम पहले कमेंट में 31मई को मैंने पूछा था। शायद आपने ध्यान नही दिया। यह भी बताइये न की टेस्ट ख़राब होने का क्या कारण हो सकता है ताकि में दोबारा गलती सुधार के बना सकूँ।
मुझे आपकी रेसिपी बहुत पसंद हैं।
धन्यवाद।
निशा: devcihji, मलाई की मात्रा तो ठीक है लेकिन इसके बराबर चीनी और एड करनी होती है, मलाई कम हो या मक्खन कम हो तब केक सूखा होता है, बेकिंग पाउडर या सोडा की मात्रा अधिक हो जाने से स्वाद खराब हो सकता है.
निशा: रवर निकालना आवश्यक नहीं होता है, सीटी हटानी ही आवश्यक होती है, और केक को एकदम धीमी आग पर बनाया जाता है प्रेशर वाल्व नहीं फटता है, खैर खोई भी वजह हो सकती है, आप केक को भारी तले के भगोने में भी इसी तरह बना सकती है.
Dolly on 09 August, 2011 21:43:02 PM
nisha ji kya kansded milk ki matra aur malai k matra ek hi honi chahiy ya jayada y kam honi chahiye pls tell me,its a urgent
निशा: डौली, मलाई की मात्रा, कन्डैन्स्ड मिल्क की मात्रा की 1/2 ले लीजिये, चीनी की मात्रा 1/2 कन्डैन्स्ड मिल्क के बराबर बड़ा दीजिये, क्यों कि इसमें चीनी की मात्रा लगभग आधा होती है.
Neelam on 21 August, 2010 21:08:42 PM
nisha ji namaste substitute of codensed milk is fresh malai you told in one raply but how much quanitty please tell me
निशा: नीलम,कन्डैस्ड मिल्क 200 ग्राम लिया है, तब आप 100 ग्राम मलाई और 100 ग्राम चीनी इसकी की जगह ले लीजिये.
निशा: पूनम जी, केक ओवन में बना रहे हैं तब आप उसे किसी भी मैटल कन्टेनर एलम्यूनियम या स्टील के बर्तन में बनायें.
निशा: सुचेता जी, अगर कन्वेक्शन मोड पर तापमान अधिक करके केक बेक करें तब एसा हो सकता है,केक को 180 डि.से. पर बेक करें बहुत अच्छा केक बन कर तैयार होगा.
निशा: नीता जी, कन्वेक्सन मोड पर तापमान सैट करके प्रीहीट कर लीजिये और जाली स्टेन्ड पर केक के बर्तन को रखिये, केक को बेक कीजिये. केक अच्छा बेक होगा.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: भानू जी, ये मार्किट में इसी नाम से मिलता है.
निशा: राजीव जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निधि जी, केक साइड से पहले और बीच से बाद में पकता है, केक थोड़ा कम बेक हुआ हो तब एसा हो सकता है.
निशा: सुगम जी, केक में ईनो नहीं डाला जाता.
sb log ise aasani se samaj bhi skte h. Or yeh cake bina egg ka h or bahut hi swadist h.
aapka bahut bahut dhanyavad or aabhar.
निशा: स्नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.