बिना अंडे का केक – Eggless Cake Recipe – Eggless Sponge Cake Recipe

बिना अंडे का केक अंडे के केक से भी अधिक स्वादिष्ट बनता है. विभिन्न फल और मेवे प्रयोग करके कई तरह के केक अपने स्वाद के अनुसार बनाये जा सकते हैं. आइये आज हम मेवे का बिना अंडे का केक बनायें.
केक में अंडा सिर्फ इसे बाइंड करने के लिये प्रयोग किया जाता है. इसके लिये हम कंडेव्स्ड मिल्क या किन्ही अन्य बाइंडर का प्रयोग कर सकते हैं
Read - Eggless Cake Recipe – Eggless Sponge Cake Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Cake Recipe
- मैदा - 200 ग्राम ( 1.5 कप)
मक्खन या घी - 80 ग्राम (आधा कप से कम)- कन्डेंस्ड मिल्क - 1/2 कप से थोडा़ ज्यादा (200 ग्राम)
- दूध - 1 कप (200 ग्राम)
- काजू - 50 ग्राम ( एक चौथाई कप, एक काजू 4-5 टुकड़ों में काटा हुआ)
- किशमिश - 40- 50 ( डंठल तोड़ कर साफ कर लीजिये)
- चीनी - 100 ग्राम ( आधा कप पिसी हुई)
- बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make Eggless Cake
मैदा, बेकिंग पाउडर और खाना सोडा मिलाइये और 2 बार छान लीजिये. मक्कन को पिघला लीजिये. चीनी पीसकर पाउडर कर लीजिये.
मक्खन और चीनी मिलाइये, 2-3 मिनिट तक अच्छी तरह फैटिये. मिश्रण में कन्डेंस्ड मिल्क मिला कर अच्छी तरह फैट कर मिला लीजिये. मैदा बेकिंग पाउडर मिक्स को थोड़ा थोड़ा करके डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये (गुठ्लियां नहीं रहनी चाहिये). दूध को थोड़ा थोड़ा डालिये और मिश्रण को पर्याप्त पतला कर लीजिये. मिश्रण बेसन के पकोड़े के घोल जैसा पतला हो. 2 मिनिट तक फैटिये और काजू, किशमिश डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये.
केक बनाने वाले बर्तन में घी लगाकर चिकना कर लिजिये और थोड़ा सा मैदा डालकर चारों ओर फैलाइये, मैदा की पतली परत बर्तन के चारों ओर आ जायेगी, ताकि आपका केक बर्तन से आसानी से निकल आयेगा. केक के लिये तैयार किया हुआ मिश्रण इस बर्तन में डालिये.
ओवन को 180 डिग्री सेन्टीग्रेड पर गरम कीजिये. केक के बर्तन को ओवन में रखिये और 25 मिनिट के लिये इस तापमान पर केक को बेक करने के लिये सैट कर दीजिये. 30 मिनट बाद तापमान घटा कर 160 डि. से. कीजिये और 20 मिनिट तक केक बेक करने के लिये रखिये. केक को निकाल कर चैक कीजिये. केक में चाकू की नोक गढ़ाईये और देखिये कि वह चिपकती है या नही, यदि केक चाकू की नोक से चिपक रहा है तब उसे 10 मिनिट और बेक कीजिये और चैक करके ओवन बन्द कर दीजिये केक बन चुका है.

बिना अंडे का केक (Eggless Sponge Cake) तैयार है. केक को ठंडा होने पर चाकू को केक के चारों तरफ चला कर बर्तन से अलग कीजिये और प्लेट में निकालिये. केक को मन चाहे आकार में काटिये और परोसिये.
इसी तरह हम अलग अलग मेवे डाल कर, आप अलग अलग तरह के स्वाद का केक जैसे अखरोट केक, बादाम केक, चिरोंजी केक, नारियल केक इत्यादि केक बना सकते हैं

कमेंट (1070)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अंबिका जी, इसके लिए बेकिंग पाउडर आवश्यक है.
निशा: लिन्सी जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
if condensed milk not available what ingredient can put..
निशा: रति जी, कन्डेंस्ड मिल्क की जगह केक में घर की ताजा मलाई या क्रीम प्रयोग में लाई जा सकती है.
निशा: साक्षी जी, बैटर पतला हो और बैटर में बेकिंग सोडा/ बेकिंग पाउडर अधिक होने से भी ऎसा हो सकता है.
निशा: शोखी जी, कन्डेन्सड मिल्क की जगह पर क्रीम या मलाई डाली जा सकती है.
निशा: अकेबा जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: लोपा जी, हां बिल्कुल इस्तेमाल कर सकती हैं.
निशा: मृ्णालिनी जी, मिश्रण में बेकिंग पाउडर की मात्रा ज्यादा होने की वजह से ऎसा हो सकता है.
निशा: मृ्णालिनी जी, घी या बटर से केक के बर्तन को चिकना किया जाता है, ताकि केक चिपके नही और बर्तन से आसानी से बिना क्रेक के निकल सके. आप केक को ठंडा होने के बाद काटिए, ताकि ये काटते समय टूटकर बिखरे नही.
निशा: मोहित जी, केक कच्चा नहीं है, वह पूरी तरह बेक हो गया है और सोफ्ट है तब केक एकदम परफेक्ट बना है, यदि केक कच्चा है तब उसे थोड़ा और बेक किया जा सकता है.
निशा: खुशी जी, कन्डेन्सड मिल्क से केक अच्छा बनता है, कन्डेन्सड मिल्क की जगह केक में घर की ताजा मलाई या क्रीम प्रयोग में लाई जा सकती है.
निशा: बसंती जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: पूनम जी, कन्डेन्स्ड मिल्क कन्सन्ट्रेट दूध और चीनी का मिश्रण होता है आप केक के लिये मलाई यूज कर सकती हैं, लेकिन चीनी की मात्रा थोड़ी बढ़ा कर लीजिये.
निशा: कल्पना जी, बोल ओवन सेफ होना चाहिए, तब आप उसे ओवन में यूज कर सकते हैं.
mera microvave kenstar ka hai,usme 100 digree se jyada power hai hi nahi usme cake kaise banaye. aur cake jab 100 digree me banati hoon wo bahut kada ho jata hai.please help.
निशा: लक्ष्मी जी, आपका माइक्रोवेव सोलो माइक्रोवेव है, इसमें कनवेक्सन मोड नहीं होता, बेकिंग कन्वेक्सन मोड पर अच्छी होती है, लेकिन इसमें आप केक बेक कर सकती है, माइक्रोवेव में केक बेक करने की रेसिपी एपल स्पंज केक मेरे वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, उसे आप देख सकते हैं.
But jese hi use utara bich me se tut gaya .. or us me se better bahr nikal gya
निशा: गुंजन जी, केक पूरी तरह पका नहीं था, इसलिये एसा हुआ है, केक को बेक होने के बाद यानी कि केक ऊपर से अच्छा गोल्डर ब्राउन दिख रहा हो, तो भी चेक कीजिये, चाकू केक के अन्दर घुसायें और देखें कि चाकू पर केक बैटर चिपक कर नहीं आना चाहिये, केक बीच से कच्चा है तब केक बैटर चाकू से चिपक कर आता है, एसी अवस्था में और बेक करने की आवश्यकता होती है.
निशा: प्रियंका जी हां इस बैतटर से मफिन भी बनाये जा सकते हैं.
निशा: अनिता जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा जी, आप जिस तरह से बाटी बनाते हैं, उसी तरह से केक को बाटी ओवन में बेक कर सकते हैं, केक कन्टेनर को बाटी ओवन में रखें और धीमी आग पर पकने दें, 30- मिनिट के बाद चैक करते हुये, केक के ऊपर से गोल्डन ब्राउन होने तक पकायें, चाकू डालकर चैक करें, चाकू पर मिश्रण लग कर नहीं आना चाहिये.
निशा: दिव्या जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: रिया जी, सारे इन्ग्रीडियेन्ट इसी अनुपात में बढ़ाकर आप बढ़ा केक बिलकुल इसी तरह बना सकती हैं.
निशा: मिक्कू जी, आप रैसिपी बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिए.
निशा: किरण जी, आपको भी मेरी तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: स्वाति जी, 25 मिनिट बेक करने के बाद, केक को 160 डिग्री सेन्टीग्रेड पर 20 मिनिट बेक कर लीजिए. इसके बाद, केक को चाकू से चैक कर लीजिए और जरूरत हो तो 10 मिनिट और बेक कर लीजिए.
निशा: मानसी जी, आप स्टील का बर्तन इस्तेमाल कर सकती हैं.
निशा: मनीषा जी, मैं आशा करती हूं कि इस बार आपका केक अच्छे से बनकर तैयार हो.
निशा: अभिषेक जी, आप अन्य तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं.
निशा: मनीषा जी, ऊपर की सतह हल्की सख्त तो बनती है, अगर ज्यादा सख्त है तब या तो केक को ऊपर से हीट अधिक लग रही है, या केक का घोल थोड़ा गाढ़ा है.
संभवत: बेकिंग पाउडर काम नहीं कर रहा है, केक पूरी तरह से फूल नहीं रहा है इसलिए वह अन्दर से कच्चा रह जाता है. बेकिंग पाउडर अगर एअर टाइट कन्टेनर में न रखा हो तो वह खराब हो सकता है. आप कृ्पया देख लीजिए, रैसिपी को और अच्छी तरह पढ़ें, आप अच्छा केक बना पाएंगी.