बिना अंडे का केक – Eggless Cake Recipe – Eggless Sponge Cake Recipe

बिना अंडे का केक अंडे के केक से भी अधिक स्वादिष्ट बनता है. विभिन्न फल और मेवे प्रयोग करके कई तरह के केक अपने स्वाद के अनुसार बनाये जा सकते हैं. आइये आज हम मेवे का बिना अंडे का केक बनायें.
केक में अंडा सिर्फ इसे बाइंड करने के लिये प्रयोग किया जाता है. इसके लिये हम कंडेव्स्ड मिल्क या किन्ही अन्य बाइंडर का प्रयोग कर सकते हैं
Read - Eggless Cake Recipe – Eggless Sponge Cake Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Cake Recipe
- मैदा - 200 ग्राम ( 1.5 कप)
मक्खन या घी - 80 ग्राम (आधा कप से कम)- कन्डेंस्ड मिल्क - 1/2 कप से थोडा़ ज्यादा (200 ग्राम)
- दूध - 1 कप (200 ग्राम)
- काजू - 50 ग्राम ( एक चौथाई कप, एक काजू 4-5 टुकड़ों में काटा हुआ)
- किशमिश - 40- 50 ( डंठल तोड़ कर साफ कर लीजिये)
- चीनी - 100 ग्राम ( आधा कप पिसी हुई)
- बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make Eggless Cake
मैदा, बेकिंग पाउडर और खाना सोडा मिलाइये और 2 बार छान लीजिये. मक्कन को पिघला लीजिये. चीनी पीसकर पाउडर कर लीजिये.
मक्खन और चीनी मिलाइये, 2-3 मिनिट तक अच्छी तरह फैटिये. मिश्रण में कन्डेंस्ड मिल्क मिला कर अच्छी तरह फैट कर मिला लीजिये. मैदा बेकिंग पाउडर मिक्स को थोड़ा थोड़ा करके डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये (गुठ्लियां नहीं रहनी चाहिये). दूध को थोड़ा थोड़ा डालिये और मिश्रण को पर्याप्त पतला कर लीजिये. मिश्रण बेसन के पकोड़े के घोल जैसा पतला हो. 2 मिनिट तक फैटिये और काजू, किशमिश डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये.
केक बनाने वाले बर्तन में घी लगाकर चिकना कर लिजिये और थोड़ा सा मैदा डालकर चारों ओर फैलाइये, मैदा की पतली परत बर्तन के चारों ओर आ जायेगी, ताकि आपका केक बर्तन से आसानी से निकल आयेगा. केक के लिये तैयार किया हुआ मिश्रण इस बर्तन में डालिये.
ओवन को 180 डिग्री सेन्टीग्रेड पर गरम कीजिये. केक के बर्तन को ओवन में रखिये और 25 मिनिट के लिये इस तापमान पर केक को बेक करने के लिये सैट कर दीजिये. 30 मिनट बाद तापमान घटा कर 160 डि. से. कीजिये और 20 मिनिट तक केक बेक करने के लिये रखिये. केक को निकाल कर चैक कीजिये. केक में चाकू की नोक गढ़ाईये और देखिये कि वह चिपकती है या नही, यदि केक चाकू की नोक से चिपक रहा है तब उसे 10 मिनिट और बेक कीजिये और चैक करके ओवन बन्द कर दीजिये केक बन चुका है.

बिना अंडे का केक (Eggless Sponge Cake) तैयार है. केक को ठंडा होने पर चाकू को केक के चारों तरफ चला कर बर्तन से अलग कीजिये और प्लेट में निकालिये. केक को मन चाहे आकार में काटिये और परोसिये.
इसी तरह हम अलग अलग मेवे डाल कर, आप अलग अलग तरह के स्वाद का केक जैसे अखरोट केक, बादाम केक, चिरोंजी केक, नारियल केक इत्यादि केक बना सकते हैं

कमेंट (1070)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: कृष्णा जी, एगलैस केक बनाने के लिये, कन्डेन्स्ड मिल्क को बाइन्डर के लिये यूज किया जाता है, इसकी जगह क्रीम, मलाई या मिल्क पाउडर, एपल सास या अलसी पाउडर यूज किया जा सकता है.
...
निशा: सुमित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: लवली जी, फ्रिज में कुछ भी रखें, वह थोड़ा सख्त हो जाता है आप उसे बाहर निकाल देंगे तब वह फिर से सोफ्ट हो जाता है ये फ्रिज के तापमान के कारण होता है.
निशा: रिम्पा जी, अलग अलग ओवन में बेकिंग के समय में अंतर होता है, इसलिए पहले केक को 180 डिग्री सेन्टीग्रेड तापमान पर 25 मिनिट बेक कीजिए और इसके बाद उसको चैक करते हुए बीच में पूरी तरह बेक होने तक बेक कर लीजिए. केक को बीचे से चैक करने के लिए इसमें चाकू गढ़ाकर देखिए, अगर चाकू पर बैटर चिपककर नही आ रहा है, तो केक मिडल से बेक हो गया है. केक को आप थोड़ा सा और बेक कर लेंगी तो वह पूरी तरह बेक हो जायेगा.
निशा: सृ्ष्टि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मीना जी, माइक्रोवेव के कन्वेक्शन मोड पर स्टील का बर्तन यूज कर सकते हैं.
निशा: उरवशी जी, अलग अलग ओवन में केक के बेक होने का समय अलग अलग होता है, जल्दी ही आप अपने ओवन बेकिंग अच्छी तरह कर पायेंगी.
निशा: सुखजीत जी, इसके बारे में मुझे जानकारी नहीं है आप इसके मैनुअल से देख सकते हैं.
निशा: साहिल जी, धन्यवाद.
निशा: रानी जी, बेकिंग पाउडर बहुत अधिक होने से एसा हो सकता है, केक में कड़वी तो कोई चीज नहीं होती.
To plz ap mujhe ye btaye ki cooker me kitni der to bake kru ?
निशा: शालिनी जी, केक को 40 मिनिट तक पकाने के बाद केक चैक कर लीजिए और केक अंदर से कच्चा हो, तो इसे चैक करते हुए 10 से 20 मिनिट और धीमी आंच पर पका लीजिए.
निशा: सुदीप्ता जी, आप ठीक मात्रा में सभी सामग्री ले रही हैं और केक विधि के अनुसार ही बना रही है, तब भी केक नही फूल रहा है, तो इसका मतलब बेकिंग पाउडर या बेकिंग सोडा सही से काम नही कर रहा है. बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा को हमेशा एअर टाइट कन्टेनर में रखें. इसके अतिरिक्त केक के मिश्रण में बेकिंग पाउडर डालने के बाद ही पहले से गरम किए ओवन में तुरंत रख दीजिए, तभी केक स्पंजी बनेगा.
निशा: शालिनी जी, अलग अलग ओवन में बेकिंग के समय में अंतर होता है, इसलिए पहले केक को 180 डिग्री सेन्टीग्रेड तापमान पर 25 मिनिट बेक कीजिए और इसके बाद उसको चैक करते हुए कम तापमान 160 डिसे. तापमान पर केक को बीच में पूरी तरह बेक होने तक बेक कर लीजिए.
Excellent
निशा: चांदनी जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्वीटी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्वीटी जी, हां दुगुना से थोड़ा ज़्यादा ले लीजिए क्योंकि हमने 200 ग्राम मैदा से केक बनाया है.
निशा: स्वीटी जी, केक बैटर में सिर्फ बेकिंग पाउडर डालकर केक बना सकते हैं, लेकिन सिर्फ बेकिंग सोडा से केक अच्छा नहीं फूलता है. दोनों की ही आवश्यकता होती है
निशा: मेघा जी, बिना अंडे का केक बनाने के लिये बाइन्डर के रूप में कन्डेन्सड मिल्क यूज किया जाता है, आप इसकी जगह क्रीम, मलाई, खोया को फैंट कर, मिल्क पाउडर या एपल सास यूज कर सकते हैं.
निशा: सुनीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप पहले केक को 180 डिग्री सेन्टीग्रेड पर 30-40 मिनिट बेक कर लीजिए, तापमान 160 डिग्री सैट करके 10 से 15 मिनिट चैक करते हुए केक बेक कीजिए, अगर केक अभी भी पूरी तरह बेक न हुआ हो तब आप उसे चैक करते हुये 5-10 मिनिट और बेक कर सकते हैं, थोड़े समय के बाद आप बहुत अच्छे केक बनायेंगे.
निशा: प्रणिता जी, केक कन्वेक्शन मोड पर बेक करना है.
निशा: श्रेया जी, हां आप ऎसे भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
निशा: रितांभरा जी, अगर केक को गरम ही बर्तन से निकाले तो वह टूट सकता है.
निशा: नगीना जी, कन्डेन्स्ड मिल्क कन्सन्ट्रेट दूध और चीनी का मिश्रण होता है.
निशा: ऋतु जी, केक ज्यादा बेक होने की वजह से ब्राउन हो जाता है, साइड में हीट अधिक लग रही है, केक के बेक होते समय साइड से हल्का ब्राउन होने पर केक कन्टेनर को थोड़ा घुमाकर उसकी पोजीशन बदल कर रखने से एसा नहीं होगा.
Meine apse bohot kuch seekha hai.
Nisha ji mein apse biscuit cake seekhna chahti hu, jo biscuit se banaya jata hai.
Thanks Nisha ji :)
निशा: अर्पिता जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद. हम रेसिपी जल्दी ही अपलोड करेंगे.
निशा: शिवांगी जी, धन्यवाद.
Thanks
निशा: अजय जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राजेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अर्पिता जी, हां, आप रिफाइन्ड या अॉलिव अॉयल का इस्तेमाल कर सकती हैं.