बिना अंडे का केक – Eggless Cake Recipe – Eggless Sponge Cake Recipe

बिना अंडे का केक अंडे के केक से भी अधिक स्वादिष्ट बनता है. विभिन्न फल और मेवे प्रयोग करके कई तरह के केक अपने स्वाद के अनुसार बनाये जा सकते हैं. आइये आज हम मेवे का बिना अंडे का केक बनायें.
केक में अंडा सिर्फ इसे बाइंड करने के लिये प्रयोग किया जाता है. इसके लिये हम कंडेव्स्ड मिल्क या किन्ही अन्य बाइंडर का प्रयोग कर सकते हैं
Read - Eggless Cake Recipe – Eggless Sponge Cake Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Cake Recipe
- मैदा - 200 ग्राम ( 1.5 कप)
मक्खन या घी - 80 ग्राम (आधा कप से कम)- कन्डेंस्ड मिल्क - 1/2 कप से थोडा़ ज्यादा (200 ग्राम)
- दूध - 1 कप (200 ग्राम)
- काजू - 50 ग्राम ( एक चौथाई कप, एक काजू 4-5 टुकड़ों में काटा हुआ)
- किशमिश - 40- 50 ( डंठल तोड़ कर साफ कर लीजिये)
- चीनी - 100 ग्राम ( आधा कप पिसी हुई)
- बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make Eggless Cake
मैदा, बेकिंग पाउडर और खाना सोडा मिलाइये और 2 बार छान लीजिये. मक्कन को पिघला लीजिये. चीनी पीसकर पाउडर कर लीजिये.
मक्खन और चीनी मिलाइये, 2-3 मिनिट तक अच्छी तरह फैटिये. मिश्रण में कन्डेंस्ड मिल्क मिला कर अच्छी तरह फैट कर मिला लीजिये. मैदा बेकिंग पाउडर मिक्स को थोड़ा थोड़ा करके डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये (गुठ्लियां नहीं रहनी चाहिये). दूध को थोड़ा थोड़ा डालिये और मिश्रण को पर्याप्त पतला कर लीजिये. मिश्रण बेसन के पकोड़े के घोल जैसा पतला हो. 2 मिनिट तक फैटिये और काजू, किशमिश डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये.
केक बनाने वाले बर्तन में घी लगाकर चिकना कर लिजिये और थोड़ा सा मैदा डालकर चारों ओर फैलाइये, मैदा की पतली परत बर्तन के चारों ओर आ जायेगी, ताकि आपका केक बर्तन से आसानी से निकल आयेगा. केक के लिये तैयार किया हुआ मिश्रण इस बर्तन में डालिये.
ओवन को 180 डिग्री सेन्टीग्रेड पर गरम कीजिये. केक के बर्तन को ओवन में रखिये और 25 मिनिट के लिये इस तापमान पर केक को बेक करने के लिये सैट कर दीजिये. 30 मिनट बाद तापमान घटा कर 160 डि. से. कीजिये और 20 मिनिट तक केक बेक करने के लिये रखिये. केक को निकाल कर चैक कीजिये. केक में चाकू की नोक गढ़ाईये और देखिये कि वह चिपकती है या नही, यदि केक चाकू की नोक से चिपक रहा है तब उसे 10 मिनिट और बेक कीजिये और चैक करके ओवन बन्द कर दीजिये केक बन चुका है.

बिना अंडे का केक (Eggless Sponge Cake) तैयार है. केक को ठंडा होने पर चाकू को केक के चारों तरफ चला कर बर्तन से अलग कीजिये और प्लेट में निकालिये. केक को मन चाहे आकार में काटिये और परोसिये.
इसी तरह हम अलग अलग मेवे डाल कर, आप अलग अलग तरह के स्वाद का केक जैसे अखरोट केक, बादाम केक, चिरोंजी केक, नारियल केक इत्यादि केक बना सकते हैं

कमेंट (1070)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: हेतल जी, सारी चीजें नाप कर डालें और बैटर प्रोपर बने, न अधिक गाढ़ा और न अधिक पतला, स्पंजी और बहुत अच्छा केक बनकर तैयार होगा.
निशा: मीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Ya mujhe usse kitni der ke liye preheat karna hoga
निशा: अर्श जी, माइक्रोवेव में केक 4-5 मिनिट में बेक हो जाता है, वेबसाइट और मेरे चैनल पर एपल स्पंज केक को माइक्रोवेव करके बनाया है आप इसे देख सकते हैं.
निशा: दिप्ती जी, वेबसाइट पर ब्लैक फोरेस्ट केक की रेसिपी है, जिसमें केक डेकोरेशन देखी जा सकती है.
निशा: ज्योति जी, ओवन में केक बनाने के लिये एल्यूमीनियम या स्टील का बर्तन चाहिये.
Regards.
निशा: हरविन्दर जी, केक बैटर पतला हो तब एसा हो सकता है या बैटर में बेकिंग सोडा अधिक हो तब भी एसा हो सकता है.
निशा: प्रतिभा जी, बैटर पतला हो और बैटर में बेकिंग सोडा अधिक होने से एसा हो सकता है.
mam convection me aluminium ka boul bhi use kr skte h kya?
निशा: मोनाली जी, माइक्रोवेव के कनवेक्सन मोड पर अल्यूमीनियम या किसी भी मैटल का यूज किया जा सकता है.
આપનો ખુબ ખુબ ઘન્યવાદ
Pls. Know me any other recipes for microwave owen ..... pls....
निशा: धारा जी मैं बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: निशा जी, आप केक कुकर में या माइक्रोवेव में भी बना सकती हैं दोनों की विधि मेरी वेबसाइट पर दी हुई है.
निशा: किरन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रितिका जी हां अवश्य बना सकते हैं.
निशा: रितु जी, मेरे वेबसाइट और चैनल पर एपल स्पंज केक माइक्रोवेव में बनाया है, आप इसे देखिये और बनाइये थोड़ी सी प्रेक्टिस के बाद आप अच्छा केक बना लेंगी.
निशा: अंशु जी, यदि माइक्रोवेव में कन्वेक्सन मोड है तब आप इसमें तापमान सैट कर सकती हैं, यदि ये सोलो माइक्रोवेव है इसमें कन्वेक्सन मोड नहीं है तब आप तापमान सैट नहीं कर सकती, माइक्रोवेव मोड पर केक बना सकती हैं, माइक्रोवेव में केक बनाने की रेसिपी एपल स्पंज केक है, प्लीज उसे आप देख लीजिये और केक बनायें, सारे केक माइक्रोवेव में इसी तरह से बना सकते हैं, आप अच्छा केक बनायेंगी.
Nisha Mam humne egg less sponge cake cooker mai banaya tha .Cooker mai namak dal ker dheme anch per 40 minute tak .Per jab Maine cake nikala to cake uper or neche se dark brown ho gya tha or fula hua bhi tha lekin thanda hoker bech ka cake betha gya . khane mai bhi bech mai sponge nhi tha or nami thi . Pls mam mujhe batai ki aisa kyu hua?
निशा: रुपल जी, ये तो आग तेज होने पर ही हो सकता है.
निशा: नमिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
me se kya best please tell me which I buy I already have grill microwave
thanks...
निशा: सत्यम, आपके पास माइक्रोवेव है तब आप ओटीजी ले सकते हैं.
निशा: आंचल जी, केक को बेक करने में थोड़ा सा कम समय लगेगा, 10 मिनिट कम ज्यादा अन्तर नहीं होता, केक को चैक करते हुये पकायें.
निशा: गरिमा जी, मिल्क पाउडर डालने की आवश्यकता नहीं है.
also...
निशा: आंचल जी, मेरे वेबसाइट और चैनल पर ब्लैक फोरेस्ट केक जिसे हमने डेकोरेट किया है, आप उसे देख सकती हैं.
निशा: करिश्मा जी, केक के बैटर में बेकिंग पाउडर अवश्य डालें, सिर्फ बेकिंग सोडा से केक अच्छा नहीं बनता.
निशा: श्रुति जी, केक को कुकर में भी बनाया जा सकता है, कुकर में केक की रेसिपी मेरे वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, इसे आप देख सकते हैं.
निशा: अंकित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अभिषेक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: भारती जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: अनीता जी, बर्तन जिसमें आप बैटर डाल रही हैं, उसे पहले घी या तेल लगाकर चारों ओर से चिकना कीजिये, 2 छोटी चम्मच मैदा बर्तन में डालिये और बर्तन को हिलाते हुये बर्तन के चारों ओर मैदा की पतली कोटिंग आने दीजिये, अतिरिक्त मैदा निकाल दीजिये, अब बैटर डालकर केक बेक कीजिये, केक बिलकुल नहीं चिपकेगा. 2 बर्तन के तले में बटर पेपर भी डाल सकते हैं, केक आसानी से अलग निकल आता है. कन्डेन्स्ड मिल्क की जगह क्रीम या मलाई ली जा सकती है, मात्रा में इसे कन्डेन्स्ड मिल्क से 3/4 रखेंगे और चीनी की मात्रा थोड़ी सी अधिक लेनी होगी.
निशा: सोनाली जी, कन्डैन्स्ड मिल्क की जगह पर क्रीम या मलाई डाली जा सकती है.
निशा: रजनी जी, अगर केक बीच से कम सिका हो तो वह बीच से दब सकता है.