बिना अंडे का केक – Eggless Cake Recipe – Eggless Sponge Cake Recipe

बिना अंडे का केक अंडे के केक से भी अधिक स्वादिष्ट बनता है. विभिन्न फल और मेवे प्रयोग करके कई तरह के केक अपने स्वाद के अनुसार बनाये जा सकते हैं. आइये आज हम मेवे का बिना अंडे का केक बनायें.
केक में अंडा सिर्फ इसे बाइंड करने के लिये प्रयोग किया जाता है. इसके लिये हम कंडेव्स्ड मिल्क या किन्ही अन्य बाइंडर का प्रयोग कर सकते हैं
Read - Eggless Cake Recipe – Eggless Sponge Cake Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Cake Recipe
- मैदा - 200 ग्राम ( 1.5 कप)
मक्खन या घी - 80 ग्राम (आधा कप से कम)- कन्डेंस्ड मिल्क - 1/2 कप से थोडा़ ज्यादा (200 ग्राम)
- दूध - 1 कप (200 ग्राम)
- काजू - 50 ग्राम ( एक चौथाई कप, एक काजू 4-5 टुकड़ों में काटा हुआ)
- किशमिश - 40- 50 ( डंठल तोड़ कर साफ कर लीजिये)
- चीनी - 100 ग्राम ( आधा कप पिसी हुई)
- बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make Eggless Cake
मैदा, बेकिंग पाउडर और खाना सोडा मिलाइये और 2 बार छान लीजिये. मक्कन को पिघला लीजिये. चीनी पीसकर पाउडर कर लीजिये.
मक्खन और चीनी मिलाइये, 2-3 मिनिट तक अच्छी तरह फैटिये. मिश्रण में कन्डेंस्ड मिल्क मिला कर अच्छी तरह फैट कर मिला लीजिये. मैदा बेकिंग पाउडर मिक्स को थोड़ा थोड़ा करके डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये (गुठ्लियां नहीं रहनी चाहिये). दूध को थोड़ा थोड़ा डालिये और मिश्रण को पर्याप्त पतला कर लीजिये. मिश्रण बेसन के पकोड़े के घोल जैसा पतला हो. 2 मिनिट तक फैटिये और काजू, किशमिश डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये.
केक बनाने वाले बर्तन में घी लगाकर चिकना कर लिजिये और थोड़ा सा मैदा डालकर चारों ओर फैलाइये, मैदा की पतली परत बर्तन के चारों ओर आ जायेगी, ताकि आपका केक बर्तन से आसानी से निकल आयेगा. केक के लिये तैयार किया हुआ मिश्रण इस बर्तन में डालिये.
ओवन को 180 डिग्री सेन्टीग्रेड पर गरम कीजिये. केक के बर्तन को ओवन में रखिये और 25 मिनिट के लिये इस तापमान पर केक को बेक करने के लिये सैट कर दीजिये. 30 मिनट बाद तापमान घटा कर 160 डि. से. कीजिये और 20 मिनिट तक केक बेक करने के लिये रखिये. केक को निकाल कर चैक कीजिये. केक में चाकू की नोक गढ़ाईये और देखिये कि वह चिपकती है या नही, यदि केक चाकू की नोक से चिपक रहा है तब उसे 10 मिनिट और बेक कीजिये और चैक करके ओवन बन्द कर दीजिये केक बन चुका है.

बिना अंडे का केक (Eggless Sponge Cake) तैयार है. केक को ठंडा होने पर चाकू को केक के चारों तरफ चला कर बर्तन से अलग कीजिये और प्लेट में निकालिये. केक को मन चाहे आकार में काटिये और परोसिये.
इसी तरह हम अलग अलग मेवे डाल कर, आप अलग अलग तरह के स्वाद का केक जैसे अखरोट केक, बादाम केक, चिरोंजी केक, नारियल केक इत्यादि केक बना सकते हैं

कमेंट (1070)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: काजल जी, वेबसाइट पर अनेक प्रकार के एगलैस केक की रेसिपी उपलब्ध हैं, उन्हैं आप देख सकती है केक को कई तरह के फ्लेवर में बनाया जा सकता है, सादा एगलैस केक, चौकलेट केक, एपल स्पंज केक, मेन्गो केक, ड्राईफ्रूट केक आदि आदि.
निशा: साक्षी जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: निशा जी, आप इसे माइक्रोवेव के कन्वेक्शन मोड पर भी बना सकती हैं.
निशा: नेहा जी, तापमान का ध्यान रखें और केक को चैक करते रहें.
निशा: ममता जी, कन्डेन्स्ड मिल्क केक को बाइन्ड करने के लिये डाला जाता है, इसकी जगह आप मावा का या क्रीम या मलाई या मिल्क पाउडर डालकर केक बना सकती हैं.
निशा: उज्जवल जी, मेल्ट बटर ही लेना है.
निशा: पलक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Cake ka crust kafi hard bana hai essa kyun????
निशा: मनीषा जी, अधिक सिक जाने से ऎसा होता है.
निशा: रानी जी, मिश्रण पतला बना होने के कारण एसा हो सकता है, और मिश्रण में बेकिंग सोडा या बेकिंग पाउडर का ठीक से काम न करना या इनकी मात्रा बहुत अधिक या बहुत कम होने पर एसा हो सकता है.
निशा: नम्रता जी, राईजिंग एजेंट सही मात्रा में डालें, और बैटर की कनसिसटेन्सी सही होनी चाहिये.
निशा: श्रद्दा जी, केक को नीचे से हीट नहीं मिल रही है, और ऊपर से हीट अधिक मिल रही है, केक को बेक करने के लिये मीडियम रैक मे रखिये, ओवन में ऊपर नीचे का तापमान सैट करने की सुविधा है तो ऊपर का तापमान कम और नीचे का थोड़ा अधिक रख सकते हैं, ट्राई कीजिये आप अच्छा केक अवश्य बनायेंगी.
what if i want to cook dis cake in microwave?? as i dont have oven
निशा: पूजा जी, आप इसे माइक्रोवेव में बना सकती हैं, वेबसाइट और मेरे चैनल पर एपल स्पंज केक माइक्रोवेव में बेक करके बनाया गया है, वह रेसिपी आप देख सकती हैं, सभी तरह के केक माइक्रोवेव में इसी तरह बेक करके बनाये जाते हैं.
निशा: साक्षी जी, मैं जल्द ही इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: साक्षी जी, अगर केक बीच से कम सिका हो तो ठंडा होने पर वह बीच से दब सकता है.
Aapne jaise likha hai 180 par cake Ko bake karna hai mai bhi 180 par hi karti hu to mera cake uper Se Jal Jata hai or under se kachha reh Jata hai or Fulda bhi nahi hai
निशा: भक्ती जी, आपके ओवन का तापमान 180 डि. पर बहुत अधिक हो रहा है, आप केक को अपने ओवन में 150 या 160 डि. पर बेक कीजिये और बताइये कि केक कैसा बना.
निशा: अल्का जी, केक का बैटर पतला न रखें, केक को 180 डि. से. तापमान पर बेक करें, अगर केक जल्दी से बेक हो रहा हो तो 150-160 डि.से. पर बेक करें, अच्छा केक बनेगा.
निशा: अनीता जी, केक को थोड़ी देर और बेक किया जा सकता है, और अगली बार केक के ब्राउन होने के बाद उसे बीच से चैक कर लीजिये, केक के बीच में चाकू डालें और बाहर निकाल लीजिये, चाकू के ऊपर केक मिश्रण चिपक कर नहीं आना चाहिये. तब केक पूरी तरह से पक कर तैयार हो जायेगा, और केक के बीच से कच्चे रहने की शिकायत नहीं होगी.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनुष्का जी, आप अनसाल्टेड बटर का उपयोग कीजिए.
mere cake bhut
yummy bna.....:-)
निशा: हर्षिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा जी, आप ओटीजी में केक बना सकती है और स्टील के बर्तन यूज कर सकती हैं.