बिना अंडे का केक – Eggless Cake Recipe – Eggless Sponge Cake Recipe

बिना अंडे का केक अंडे के केक से भी अधिक स्वादिष्ट बनता है. विभिन्न फल और मेवे प्रयोग करके कई तरह के केक अपने स्वाद के अनुसार बनाये जा सकते हैं. आइये आज हम मेवे का बिना अंडे का केक बनायें.
केक में अंडा सिर्फ इसे बाइंड करने के लिये प्रयोग किया जाता है. इसके लिये हम कंडेव्स्ड मिल्क या किन्ही अन्य बाइंडर का प्रयोग कर सकते हैं
Read - Eggless Cake Recipe – Eggless Sponge Cake Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Cake Recipe
- मैदा - 200 ग्राम ( 1.5 कप)
मक्खन या घी - 80 ग्राम (आधा कप से कम)- कन्डेंस्ड मिल्क - 1/2 कप से थोडा़ ज्यादा (200 ग्राम)
- दूध - 1 कप (200 ग्राम)
- काजू - 50 ग्राम ( एक चौथाई कप, एक काजू 4-5 टुकड़ों में काटा हुआ)
- किशमिश - 40- 50 ( डंठल तोड़ कर साफ कर लीजिये)
- चीनी - 100 ग्राम ( आधा कप पिसी हुई)
- बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make Eggless Cake
मैदा, बेकिंग पाउडर और खाना सोडा मिलाइये और 2 बार छान लीजिये. मक्कन को पिघला लीजिये. चीनी पीसकर पाउडर कर लीजिये.
मक्खन और चीनी मिलाइये, 2-3 मिनिट तक अच्छी तरह फैटिये. मिश्रण में कन्डेंस्ड मिल्क मिला कर अच्छी तरह फैट कर मिला लीजिये. मैदा बेकिंग पाउडर मिक्स को थोड़ा थोड़ा करके डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये (गुठ्लियां नहीं रहनी चाहिये). दूध को थोड़ा थोड़ा डालिये और मिश्रण को पर्याप्त पतला कर लीजिये. मिश्रण बेसन के पकोड़े के घोल जैसा पतला हो. 2 मिनिट तक फैटिये और काजू, किशमिश डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये.
केक बनाने वाले बर्तन में घी लगाकर चिकना कर लिजिये और थोड़ा सा मैदा डालकर चारों ओर फैलाइये, मैदा की पतली परत बर्तन के चारों ओर आ जायेगी, ताकि आपका केक बर्तन से आसानी से निकल आयेगा. केक के लिये तैयार किया हुआ मिश्रण इस बर्तन में डालिये.
ओवन को 180 डिग्री सेन्टीग्रेड पर गरम कीजिये. केक के बर्तन को ओवन में रखिये और 25 मिनिट के लिये इस तापमान पर केक को बेक करने के लिये सैट कर दीजिये. 30 मिनट बाद तापमान घटा कर 160 डि. से. कीजिये और 20 मिनिट तक केक बेक करने के लिये रखिये. केक को निकाल कर चैक कीजिये. केक में चाकू की नोक गढ़ाईये और देखिये कि वह चिपकती है या नही, यदि केक चाकू की नोक से चिपक रहा है तब उसे 10 मिनिट और बेक कीजिये और चैक करके ओवन बन्द कर दीजिये केक बन चुका है.

बिना अंडे का केक (Eggless Sponge Cake) तैयार है. केक को ठंडा होने पर चाकू को केक के चारों तरफ चला कर बर्तन से अलग कीजिये और प्लेट में निकालिये. केक को मन चाहे आकार में काटिये और परोसिये.
इसी तरह हम अलग अलग मेवे डाल कर, आप अलग अलग तरह के स्वाद का केक जैसे अखरोट केक, बादाम केक, चिरोंजी केक, नारियल केक इत्यादि केक बना सकते हैं

कमेंट (1070)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
nisha ji kya cake per icing ki receipe bhi hai ?
निशा: उर्मिल जी, केक आइसिंग की रेसिपी वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध है.
Maria cake bake hone k baad us ke kinari kadak hoti hai agar humai cake soft rakhna ho to kya kare?
निशा:गौरव जी, केक ज्यादा देर तक बेक करने से एसा हो सकता है, केक को ओवन से निकालने के बाद थोड़ी देर ढक कर रख दिजिये केक सोफ्ट रहता है.
without coco powder and without condensed milk ke cake ki recipe batye plz
निशा: अमन जी, हां मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
nisha Ji,ghar me bana cake ander se market ke cake jaisa white kyu nahi hota. And taste bhi change rahta hai.
निशा: रतना जी, घर में बना केक बाजार के केक से ज्यादा स्वादिष्ट होता है, अगर केक में कुछ भी कलर के लिये न डाला जाय तो वह व्हाइट ही बनता है.
Hello mam
Mene abhi microvave liya h to plz btaye cake ko kis mod pe banau or kis type ka bartan use hoga mam plz reply
निशा: खुशबू जी, केक को माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बनाया जाता है, ये मोड बिलकुल ओवन की तरह काम करता है, किसी भी केक को जो ओवन में बने है उसे कन्वेक्सन मोड पर बिलकुल इसी तरह से बनाया जाता है. केक को माइक्रोवेव मोड पर भी बना सकते हैं, वेबसाइट पर एपल स्पंक केक को माइक्रोवेव में बनाया है, इसे आप देख सकती है और बहुत जल्दी माइक्रोवेव में केक बना सकती हैं.
Condense milk ke badle mein hum kya use kar sakte hain
निशा: नितिका जी, कन्डेन्स्ड मिल्क की जगह क्रीम, मलाई या मिल्क पाउडर या एपल सास यूज किया जा सकता है.
kya aap mujhe anguri petha banane ki recipe batayengi .?
निशा: पूजा जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
Nisha anty i new in my mum kicthen. And i wanna make cake 4 my daddy B.day It will be surprise. but I have <span id="productTitle" class="a-size-large">Bajaj Majesty 1603 T. It hs only 50, 100, 150, 200, 250. temp. And HOw I will do 160, 180. Can anybody help me.
</span>
Nisha anty i new in my mum kicthen. And i wanna make cake 4 my daddy B.day It will be surprise. but I have <span id="productTitle" class="a-size-large">Bajaj Majesty 1603 T. It hs only 50, 100, 150, 200, 250. temp. And HOw I will do 160, 180. Can anybody help me.
</span>
Mam jab bhi me cake banati hu to bahut soft banta hai jaise me cutting karti hu pieces,vo achi tarah cut nahi hota bikhar jata hai thoda sa hard karne k liye kya karu konsi ingredients kam dalu jisse vo zada soft nai ho
What is the substitute of condense milk. Which binder we we can use . What is the accurate quantity we use plz provide me accurate preposition of cake ingridents
निशा: कोमल जी हां, माइक्रोवेव में अवश्य बना सकते हैं.
Pls tell the reason
Aap ki batai sari recipe Muje bahut acchi lagti hai.... Mai akasr banati bhi hu
Thanks you so much
Muje baking mai problem aati h..samsung ka microwave hai or temperature set karna nahi aata...... To kese karu
निशा: अभिलाशा जी, माइक्रोवेव पर ऊपर जो बटन हैं, उन्हैं देखिये,पढ़िये और समझिये, आप आसानी से इसके सारे बटन के बारे में समझ लेंगी.
निशा: अपूर्वा जी, कुकर में हर एक केक एक ही तरह से बेक किया जाता है, वेबसाइट पर और चैनल पर हमने 2 अलग अलग केक कुकर में बनाये हैं, सर्च बटन पर कुकर में केक लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: अंकिता जी, वेबसाइट पर कन्डेन्स्ड मिल्क बनाने की रेसिपी पहले से ही उपलब्ध है. हमने खजूर का केक कुकर में वीडियो में और चौकलेट केक वेबसाइट पर बनाया है, बिलकुल इसी तरह से सभी केक कुकर में बनाये जा सकते हैं.
निशा: शरद जी, मिश्रण पतला हो या मिश्रण में बेकिंग पाउडर या सोडा अधिक होने से एसा हो सकता है.
निशा: रितुल जी, सभी तरह के केक में बेकिंग सोडा या बेकिंग पाउडर डालना आवश्यक होता है.
निशा: राजीव जी, केक को बेक करते समय ब्रेक नहीं देना होता, उसे लगातार बेक किया जाता है, प्लीज डिटेल में जानने के लिये रेसिपी वीडियो भी देखा जा सकता है.
निशा: लावन्या जी, आप केक को स्टील के बर्तन में बना सकती है.