बिना अंडे का केक – Eggless Cake Recipe – Eggless Sponge Cake Recipe

बिना अंडे का केक अंडे के केक से भी अधिक स्वादिष्ट बनता है. विभिन्न फल और मेवे प्रयोग करके कई तरह के केक अपने स्वाद के अनुसार बनाये जा सकते हैं. आइये आज हम मेवे का बिना अंडे का केक बनायें.
केक में अंडा सिर्फ इसे बाइंड करने के लिये प्रयोग किया जाता है. इसके लिये हम कंडेव्स्ड मिल्क या किन्ही अन्य बाइंडर का प्रयोग कर सकते हैं
Read - Eggless Cake Recipe – Eggless Sponge Cake Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Cake Recipe
- मैदा - 200 ग्राम ( 1.5 कप)
मक्खन या घी - 80 ग्राम (आधा कप से कम)- कन्डेंस्ड मिल्क - 1/2 कप से थोडा़ ज्यादा (200 ग्राम)
- दूध - 1 कप (200 ग्राम)
- काजू - 50 ग्राम ( एक चौथाई कप, एक काजू 4-5 टुकड़ों में काटा हुआ)
- किशमिश - 40- 50 ( डंठल तोड़ कर साफ कर लीजिये)
- चीनी - 100 ग्राम ( आधा कप पिसी हुई)
- बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make Eggless Cake
मैदा, बेकिंग पाउडर और खाना सोडा मिलाइये और 2 बार छान लीजिये. मक्कन को पिघला लीजिये. चीनी पीसकर पाउडर कर लीजिये.
मक्खन और चीनी मिलाइये, 2-3 मिनिट तक अच्छी तरह फैटिये. मिश्रण में कन्डेंस्ड मिल्क मिला कर अच्छी तरह फैट कर मिला लीजिये. मैदा बेकिंग पाउडर मिक्स को थोड़ा थोड़ा करके डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये (गुठ्लियां नहीं रहनी चाहिये). दूध को थोड़ा थोड़ा डालिये और मिश्रण को पर्याप्त पतला कर लीजिये. मिश्रण बेसन के पकोड़े के घोल जैसा पतला हो. 2 मिनिट तक फैटिये और काजू, किशमिश डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये.
केक बनाने वाले बर्तन में घी लगाकर चिकना कर लिजिये और थोड़ा सा मैदा डालकर चारों ओर फैलाइये, मैदा की पतली परत बर्तन के चारों ओर आ जायेगी, ताकि आपका केक बर्तन से आसानी से निकल आयेगा. केक के लिये तैयार किया हुआ मिश्रण इस बर्तन में डालिये.
ओवन को 180 डिग्री सेन्टीग्रेड पर गरम कीजिये. केक के बर्तन को ओवन में रखिये और 25 मिनिट के लिये इस तापमान पर केक को बेक करने के लिये सैट कर दीजिये. 30 मिनट बाद तापमान घटा कर 160 डि. से. कीजिये और 20 मिनिट तक केक बेक करने के लिये रखिये. केक को निकाल कर चैक कीजिये. केक में चाकू की नोक गढ़ाईये और देखिये कि वह चिपकती है या नही, यदि केक चाकू की नोक से चिपक रहा है तब उसे 10 मिनिट और बेक कीजिये और चैक करके ओवन बन्द कर दीजिये केक बन चुका है.

बिना अंडे का केक (Eggless Sponge Cake) तैयार है. केक को ठंडा होने पर चाकू को केक के चारों तरफ चला कर बर्तन से अलग कीजिये और प्लेट में निकालिये. केक को मन चाहे आकार में काटिये और परोसिये.
इसी तरह हम अलग अलग मेवे डाल कर, आप अलग अलग तरह के स्वाद का केक जैसे अखरोट केक, बादाम केक, चिरोंजी केक, नारियल केक इत्यादि केक बना सकते हैं

कमेंट (1070)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: चारू, केक बैटर को पहले की अपेक्षा की थोड़ा सा पतला रखिये, केक ज्यादा फूलेगा, जाली दार बनेगा.
निशा: राजन जी बेकिंग पाउडर तो आवश्यक है.
निशा: आसना जी, ये केक हमने ओवन में ही बनाया है, ओवन को बिलकुल इसी तरह सैट करना होगा.
Nisha I wants easy cooking receipes .pl send me easy cookery receipes also. pl send cooker carrot cake with egg or without egg.
Thanks.
Beena.
निशा: बीना जी, कुकर में केक की रेसिपी वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, और सभी तरह के केक कुकर बिलकुल इसी तरह बनाये जायेंगे, कोशिश कीजिये आप अच्छा केक बना लेंगी.
Mam kya baking soda aur mitha soda alg alg chize h?? Kya baking soda ki jgh mitha soda use kr skte h?? Aur agr ha to kitni matra me?? Plzz rply mam asap...
निशा: रुचि, बेकिंग सोडा और मीठा सोडा एक ही चीज है, रैसिपी में दी हुई मात्रा यूज कर सकते हैं.
निशा: सोनक जी एगलेस केक में कन्डेन्स्ड मिल्क और दूध ही डाला जाता है, बेकिंग पाउडर की मात्रा दुगनी कर दीजिये, तब आप बेकिंग सोडा नहीं डालेंगी तो भी अच्छा केक बनेगा.
निशा: किरन इसके लिये आप जल्दी ही मेरा वीडियो देख सकेंगी.
Mene egg less cake banaya cooker me.wo testy bana lekin pakne ke baad jab chaku se check keya to sahi nikla lekin wo andar se bilkul spongi nhi tha. Plz help me
निशा: अंकिता जी, केक अच्छी तरह फूला नहीं हैं, बेकिंग सोडा या बेकिंग पाउडर ने सही काम न किया हो या अच्छी तरह से सारी चीजों कि मिक्सिंग न हुई हो या सारी चीजें मिलाने के बाद ओवर मिक्स कर दिया जाय तो केक स्पंजी नहीं बनता.
Nisha ji
Agar condense milk na ho to dahi use kr sakte hai....? Agar ha to kitna quantity lena padega... ?
निशा: लेपाक्षी, हमने एगलैस केक बनाया है, केक में कन्डेन्स्ड मिल्क को बाइन्डर के रूप में यूज किया है, इसे डालना आवश्यक है.
निशा: हिता, अच्छा बेक केक ऊपर से ब्राउन होना चाहिये, केक के अन्दर चाकू डालने पर बैटर उससे चिपक कर नहीं आना चाहिये.
निशा: हिता जी,प्लास्टिक कप में मफिन बैटर डालने के बाद 1-2 मिनिट माइक्रोवेव कीजिये, मफिन तैयार हो जायेंगे.
निशा: आरती, केक पूरी तरह बेक नहीं हुआ हो या केक मिश्रण में बेकिंग पाउडर अधिक डाला गया हो या केक का बैटर ज्यादा पतला हो तब एसा हो सकता है.
निशा: लकी जी, आपने इन्ग्रीडियेन्ट तो सही लिये हैं, केक कैसा बन रहा है, केक अगर सोफ्ट नहीं है तब आप बैटर बनाते समय थोड़ा दूध और यूज कर सकते हैं, बेकिंग के लिये ओवन को पहले प्रीहीट अवश्य कर लीजिये.
निशा: आशुतोष जी, केक कुकर में पकाते समय, ढक्कन पर सीटी नहीं लगानी होती, ढक्क्कन में सीटी लगी हो तो एसा हो सकता है.
plz jarur batana................
निशा: कुलबीर जी, सुखा मिश्रण हम हर केक में बनाते हैं, उसी प्रकार हम उन चीजों को मिलाकर मैदा की शेल्फ लाइफ है उतने समय तक रख सकते हैं.
निशा: सुजाता जी, केक ज्यादा माइक्रोवेव हो गया है, वह अन्दर से जल गया है, केक को 4-5 मिनिट माइक्रोवेव कीजिये.
निशा: रितु, केक को मिडिल रैक पर बेक होने के लिये रखें, और ओवन में यदि फैन है तो वह भी चला दें, 30 मिनित के बाद चैक करके यदि लगे कि नीचे से ज्यादा हीट है तो उसे बन्द कर दीजिये, अगर ऊपर अधिक हीट लग रही हैं तो
उसे बन्द कर दीजिये. थोड़ी सी प्रेक्टिस के बाद ये सारी प्रोब्लम दूर हो जाती हैं.
निशा: बीजू, बेकिंग के लिये कोई भी मैटल यूज कर सकते हैं. माइक्रोवेव कर रहें हैं तो माइक्रोवेव सेफ प्याले और बर्तन यूज कीजिये.
निशा: सुजाता जी, केक अगर आप माइक्रोवेव में बना रहे हैं तो माइक्रोवेव सेफ प्लास्टिक के बर्तन यूज कर सकते हैं, और अगर केक को माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बना रहे हैं तब किसी भी मेटल के बर्तन यूज कर सकते हैं.
निशा: नीता जी हां अवश्य.
I bought a new LG microwave. My question is that madam u allways bake cake in microwave mode right! why u not go with in convection mode. Is there any reason that microwave mode is better then convection mode.
waiting your answer........
निशा: रिया मैं केक माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर ही बनाती हूँ, केक को माइक्रोवेव भी किया जा सकता है और हमने एपल केक को माइक्रोवेव करके बनाया है, आप उसकी रेसिपी वेबसाइट पर देख सकते हैं.
we are vegetarian and my parents never eat cake from outside but i can't believe that cake can be much tasty without egg, even more than that.
thank a ton, your recipes made my day.
निशा: सोनल जी, जी हां बिलकुल सही है, बिना वेजिटेरियन केक बहुत ज्यादा स्वादिष्ट होता है, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अप्पू जी, तंदूर का तापमान बहुत ज्यादा होता है, उसमें केक अच्छा नहीं बनता है.
निशा, बीजू जी केक को बेक होने में 35 से 45 मिनिट लग जाते हैं.