बिना अंडे का केक – Eggless Cake Recipe – Eggless Sponge Cake Recipe

📅 1 जून 2010 👁 22.1 लाख बार देखी गई 💬 1070 कमेंट ★ 3.2 (35356)

Eggless Cake Recipe
बिना अंडे का केक अंडे के केक से भी अधिक स्वादिष्ट बनता है. विभिन्न फल और मेवे प्रयोग करके कई तरह के केक अपने स्वाद के अनुसार बनाये जा सकते हैं. आइये आज हम मेवे का बिना अंडे का केक बनायें.

केक में अंडा सिर्फ इसे बाइंड करने के लिये प्रयोग किया जाता है.  इसके लिये हम कंडेव्स्ड मिल्क या किन्ही अन्य बाइंडर का प्रयोग कर सकते हैं

Read - Eggless Cake Recipe – Eggless Sponge Cake Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Cake Recipe

  • मैदा - 200 ग्राम ( 1.5  कप)
  • मक्खन या घी - 80 ग्राम (आधा कप से कम)
  • कन्डेंस्ड मिल्क - 1/2 कप से थोडा़ ज्यादा (200 ग्राम)
  • दूध -   1 कप (200 ग्राम)
  • काजू - 50 ग्राम ( एक चौथाई कप, एक काजू 4-5 टुकड़ों में काटा हुआ)
  • किशमिश - 40- 50  ( डंठल तोड़ कर साफ कर लीजिये)
  • चीनी -  100 ग्राम ( आधा कप पिसी हुई)
  • बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्मच

विधि - How to make Eggless Cake

मैदा, बेकिंग पाउडर और खाना सोडा मिलाइये और 2 बार छान लीजिये.  मक्कन को पिघला लीजिये. चीनी पीसकर पाउडर कर लीजिये.

मक्खन और चीनी मिलाइये, 2-3 मिनिट तक अच्छी तरह फैटिये.  मिश्रण में कन्डेंस्ड मिल्क मिला कर अच्छी तरह फैट कर मिला लीजिये.  मैदा बेकिंग पाउडर मिक्स को थोड़ा थोड़ा करके डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये (गुठ्लियां नहीं रहनी चाहिये).  दूध को थोड़ा थोड़ा डालिये और मिश्रण को पर्याप्त पतला कर लीजिये.  मिश्रण बेसन के पकोड़े के घोल जैसा पतला हो.  2 मिनिट तक फैटिये और काजू, किशमिश डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये.

केक बनाने वाले बर्तन में घी लगाकर चिकना कर लिजिये और थोड़ा सा मैदा डालकर चारों ओर फैलाइये, मैदा की पतली परत बर्तन के चारों ओर आ जायेगी, ताकि आपका केक बर्तन से आसानी से निकल आयेगा. केक के लिये तैयार किया हुआ मिश्रण इस बर्तन में डालिये.

ओवन को 180 डिग्री सेन्टीग्रेड  पर गरम कीजिये. केक के बर्तन को ओवन में रखिये और 25 मिनिट के लिये इस तापमान पर केक को बेक करने के लिये सैट कर दीजिये. 30 मिनट बाद  तापमान घटा कर 160 डि. से. कीजिये और 20 मिनिट तक केक बेक करने के लिये रखिये.  केक को निकाल कर चैक कीजिये.  केक में चाकू की नोक  गढ़ाईये और देखिये कि वह चिपकती है या नही, यदि केक चाकू की नोक से चिपक रहा है तब उसे 10 मिनिट और बेक कीजिये और चैक करके ओवन बन्द कर दीजिये केक बन चुका है.
Egg less Sponge Cake
बिना अंडे का केक (Eggless Sponge Cake) तैयार है.  केक को ठंडा होने पर चाकू को केक के चारों तरफ चला कर बर्तन से अलग कीजिये और प्लेट में निकालिये.    केक को मन चाहे आकार में काटिये और परोसिये.

इसी तरह हम अलग अलग मेवे डाल कर, आप अलग अलग तरह के स्वाद का केक जैसे अखरोट केक, बादाम केक, चिरोंजी केक, नारियल केक इत्यादि केक बना सकते हैं
Eggless Indian Cake

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (35356 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (1070)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

ruby tiwari
hi mam...mam plzz ek baat bta dijiye ki mere microwave oven mei degree ki jageh watt mei temp. set karne ka option h toh mei kitna temp.rakhun? plzzz kal mei cristmas pe bnane wali hu so plzz help me.
निशा: रूबी, तापमान वाट में नहीं दिया रहता.
priyanka
Hi nisha ji
maine jab cake banaya tn vo rusk ki tarah kurkura ho gaya or kada b ho gaya.vo soft nai tha.
निशा: प्रियंका, मिश्रण गाढ़ा होने की वजह से एसा हो सकता है.
Bandana
Nishaji, jab mene cake banaya to uska base microwave bartan se chipak gaya. cake ko niche se chipakne se kaise bachaye?
निशा: बर्तन को चारों ओर से ग्रीज कर लीजिये और बर्तन के तले में बटर पेपर को चिकना करके रखें केक बिलकुल नहीं चिपकेगा.
sonu sharma
kek ko paka te kese h
निशा: सोनू, रैसिपी में केक को कैसे पकायें यही तो लिखा है.
rakhi
thanks for fast response .. cooking my cake in cooker with fruits ... lets c what happens :)
rakhi
can i use canned fruits instead of dry fruits and cook the cake in cooker ? please reply
निशा: राखी, केन्ड फ्रूट डालिये साथ में ड्राई फ्रूट भी डालिये, आप इस केक को कुकर में बना सकती हैं.
sonam
hi nisha ji
i really like ur recipes.....nd maine ye cake recipe try kri hai bht acha bana tha cake...ghar sub ko acha laga..thax to u
निशा: सोनम. बहुत बहुत धन्यवाद.
ruby
thx for ur tym mam.mein jab bhi cake banate hu, woh upar niche se wet hota hai. aap mujhe eska reason bta sakti hai.mere pas LG ka micro hai , mein 5 min tym set karte hu. par woh fulta nahi etna, aur jab mein bahr nikalte ho , to woh
thode tym ke badh hard hone lag jata hai.
निशा: रुबी, माइक्रोवेव में केक निकालने के बाद भी बेक होता रहता है.
ruby
mein jab bhi cake banate hu, wo bahut hard ho jata hai . kya aap mujhe eska reason bta sakte hai. waiting for ur rply mam.......
निशा: गुरमीत, जब केक अच्छी तरह न फूले और अधिक देर तक ज्यादा बेक किया जाय तो हार्ड हो सक्ता है.
nusrat parveen
hi madam i tried your recipe but i want to learn cake recipe in microwave oven please tell me . which function should be involves in it
निशा: नुसरत, केक को माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बेक किया जाता है.
ruby tiwari
hi mam...condensed milk na ho toh kya use kar sakte h?aur mere pass microwave oven h whirlpool ka.....usme kitna temp. aur time set karna h? plzz reply..aur esi cake mei egg b use kar sakte hain na?
निशा: रूबी, एग यूज कर रहे हैं तब कन्डेन्स्ड मिल्क की आवश्यकता नहीं है, हर एक माइक्रोवेव या ओवन में बेक करने में समय अलग अलग आता है, पहले केक को 2-30 मिनिट के लिये लगाया जाय और बाद में केक को चैक करते हुये समय देकर केक को बेक किया जाय.
saili
What is difference between baking powder and baking soda ?
and baking soda is same as our ordinary soda used in kitchen
thanks for good recipes
निशा: सैली, बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर में अन्तर जानने के लिये वेबसाइट पर दिया हुआ बेकिंग सोडा पर आर्टीकल पढ़ा जा सकता है.
gurbinder
Hi Nisha ji,i made a cake in cooker with your recipe. it was very nice.thank you very much for your easy and good recipes.i love cooking with your recipe.
निशा: गुरबिन्दर, बहुत बहुत धन्यवाद.



Santanu Mukherjee
cake ko kitne temp me microwave me dalna hai
निशा: सान्तानु, माइक्रोवेव में अधिकतम तापमान पर केक 4-5 मिनिट में बेक हो जाता है.
vaishu
mam, oven ko pre heat karne ke liye kitne minute rakhna padta he?
निशा: वेशु, ओवन में प्री हीट के लिये ओटोमेटिक होता है, यदि नहीं हैं तो ओवन को दिये हुये तापमान पर सैट करके 5 मिनिट तक गरम होने दीजिये.
ghazala perween
maine yeh cake cooker me banai to yah niche se jal kyu gaya?or isme agar anda daalenge to kitna daal sakte hain or kab daalenge sugar anda saath me daal k milayenge?
निशा: घजाला, 2 कप मैदा का केक बनाने के लिये 2 अंडे यूज कर लीजिये, बटर, चीनी पाउडर और अंडे सभी को मिलाकर एक साथ फैट लीजिये. केक जलने का कारण आग तेज होना है.
janvi
nishaji ye cake hum microwave me kis mode me kitne minute me banaye pls fast the answer
निशा: जानवी, माइक्रोवेव में केक 4-5 मिनिट में बेक हो जायेगा.
Vijender Pal Singh
हमने आपके वीडियो देखकर गुलाब जामुन व रावा इडली बनाई काफी अच्‍छा लगा आपके समझाने का तरीका काफी सरल है कृपया बिना अंडे का केक – Eggless Cake Recipe – Eggless Sponge Cake Recipe का वीडियो भी पोस्‍ट करवा देवें धन्‍यवाद.
निशा: विजेन्द्र, जी अवश्य, मैं कोशिश करती हूँ.
sony
mam ,
main coker mai bana rhi hu . mera sab kuch accha banta hai. par mera cake bartan mai niche wale bhag mai lag jata tora jalne ka suwad aane lagti hai.esha kyon hota.plz mujhe bataeye.
निशा: सोनी, आग कम रखेंगी तो केक नीचे से नहीं जलेगा.
vaishu
mam,condensed mik ke badle me milk powder se kese cake banta he? uski receipe bhi bataye.pl
निशा: वेशु अवश्य मैं कोशिश करती हूँ.
chanda
Hi mam, maine kal hi ye cake banaya. and believe me it was so tasty and perfect. Thank you so so so much......

निशा: चंदा, बहुत बहुत धन्यवाद.
sony
do baar banai par jal kuon jata hai ? jabki main 20min par dekh leti hu.
निशा: सोनी, अलग अलग ओवन में अलग समय होता है, जब भी आप केक बनायें ओवन को सैट करे ऊपर नीचे, दोनों ओर से हीट मिले और फैन अवश्य ओन करे ताकि केक को चारों ओरे से हीट मिले, और आप अपने ओवन में 180 डि.से. के वजाय 160 डि.से. पर केक बेक कीजिये, केक को चैक करते हुये बेक कीजिये, केक नहीं जलेगा.
ankita
kya cake me salted butter dal sakte hai..............plzz....reply...
निशा: अकिता, जी हां, साल्टेड बटर भी डाला जा सकता है.
sangeeta
hi mam humne abi microwave liya h or muje cake banane ka bhtt mn tha thanks for this....
shrikant jain
maine eggless cake banaya tha per wo thik nahi bana . pl. microwave ki setting ka sahi tarika batayen. thnks.
निशा: सारिका, माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर 180 डि. से. पर केक को 35-40 मिनिट तक या केक पकने तक बेक कीजिये.
GAYATRI MOHAPATRA
hello Nisha ji...main kal yahi cake banai thi..bahat hi tasty bani thi aur bahat hi easy method tha..aapko bahat bahat dhanyabaad
निशा: गायत्री, बहुत बहुत धन्यवाद.
sony
ye jo cake baanewala bartan hai wo almuniyam chahiye.ya kisi or mai ban sakta hai
निशा: सोनी, किसी भी मेटल का बर्तन लिया जा सकता है.
sahil sharma
hiii nisha ,,,mujhe aapse ye pucchna hai ki cake ke upar jo crem lagti hai vo kaise banti hai
निशा: साहिल, केक पर क्रीम व्हिप करके लगाई जाती है, व्हिप क्रीम बनाना वेबसाइट पर उपलब्ध है, वेबसाइट के होम पेज पर दिये गये सर्च बटन पर व्हिप क्रीम लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
mandhir
aur vo convaction mode per tha

निशा: कन्वेक्शन मोड में 180 डि पर केक 20 मिनट में नहीं जल सकता. अवश्य यह कन्वेक्शन के साथ माइक्रोवेव मिक्स मोड पर हो गया हो सकता है.
mandhir
nisha ji maine microwave me cake bake kia tha 180 c par lakin cake 20 mint me hi jal gea vo kaise
निशा: मंधिर, लगता है आपने केक को माइक्रोवेव मोड में बनाया है. केक को या तो सामान्य ओवन में बनाईये या माइक्रोवेव में कन्वेक्शन मोड पर बेक कीजिये.