सूजी के गोलगप्पे - Sooji Golgappa - Rawa Panipuri Recipe

पानी पूरी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. इन्हैं गोलगप्पे, गुपचुप, फुचका या फुचकी भी कहते हैं, गोलगप्पे गेहूं के आटे और सूजी से बनाये जाते हैं. सूजी के गोलगप्पों का स्वाद गेंहू के आटे के गोलगप्पों से थोड़ा अलग होता है.
Read - Sooji Golgappa - Rawa Panipuri Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Suji Golgappa
- सूजी - 1.25 कप (200 ग्राम)
- तेल - ¼ कप (70 ग्राम)
- तेल - तलने के लिए
विधि - How to make suji golgappa
सूजी की पानी पूरी बनाने के लिए, सबसे पहले सूजी को गूंथ कर तैयार कीजिये. इसके लिए बारीक सूजी का उपयोग किया जाता है. सूजी को एक बड़े प्याले में निकाल लीजिए. तेल डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिए.
सूजी में हल्का गुनगुना पानी थोडी़-थोड़ी मात्रा में डालते हुए चपाती के आटे से भी नरम आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिए. गूंथे हुये आटे को सैट होने के लिये ढककर के 20 मिनिट के लिये रख दीजिये. सूजी का आटा अच्छे से फूलकर तैयार हो जाएगा.
आटा सैट हो चुका है, कढा़ई में तेल गर्म होने के लिए गैस पर रख दीजिए. गूंथे आटे में से आधा भाग आटे का लेकर चकले पर रख दीजिए और अच्छे से मसल कर, पटक कर आटे को चिकना कर लीजिए. लगभग 3-4 मिनिट में आटा चिकना होकर तैय़ार हो जाता है.

सूजी के आटे के चिकना हो जाने पर हाथ पर तेल लगाकर आटे से छोटी-छोटी लोईयां तोड़ कर, उन्हैं गोल करके तैयार कर लीजिए. एक लोई उठा कर चकले पर रखिए, हाथ से हल्का सा दबाइये और बेलन से हल्का सा प्रेशर लगाकर थोडी़ सी मोटी पूरी बेल लीजिये.
तेल के अच्छा गरम हो जाने पर इसमें बेली हुई पूरी डाल दीजिए, दूसरी पूरी बेलिये और डालिये और देखिये पूरी अपने आप फूल कर तैरने लग जाती है, इस तरह जितनी पूरी कढ़ाई में आ जायं उतनी डाल दीजिए. अब कलछी को घुमाते हुये, तेल उछाल कर पानी पूरी के ऊपर से डालें, और गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर तैयार कर लीजिए. तैयार पूरीयों को प्लेट के ऊपर रखी जाली वाली डलिया में निकाल कर रखते जायं और सारी पानी पूरी इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये, पूरी से अतिरिक्त तेल निकल कर, डलिया के नीचे रखी प्लेट में आ जाता है. पानी पूरी के लिए पूरी बनकर के तैयार हैं.
पानी पूरी का पानी - Pani for Golgappa
- आवश्यक सामग्री - Ingredients for Panipuri Pani
- आम की खटाई - 50 ग्राम
- हरा धनिया - 50 ग्राम या एक कप
- हरी मिर्च -6-7
- काली मिर्च - 1/2 छोटी चम्मच
- काला नमक - 2 छोटे चम्मच
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच
- भुना जीरा -1 छोटा चम्मच
- सूखा पोदीना - 1 छोटा चम्मच या हरा पोदीना पत्ती 2 टेबल स्पून
- अदरक पेस्ट - 1 छोटी चम्मच या 1 इंच अदरक का टुकड़ा
विधि - how to make golgappa Pani
आम की खटाई को धोकर 3-4 घंटे के लिए पानी में भिगो कर रख दीजिए इससे यह नरम होकर तैयार हो जाती है. खटाई को मिक्सर जार में डाल कर बारीक पेस्ट बना लीजिए. पेस्ट को छान कर प्याले में निकाल लीजिए, छलनी में बचे रेशे हटा दीजिये.
मिक्सर जार में धनिया के पत्ते, हरी मिर्च, काली मिर्च, अदरक का पेस्ट, काला नमक, पुदीना पाउडर, भुना जीरा पाउडर, नमक और थोडा़ सा पानी डालकर बारीक पेस्ट बना लीजिए.

छाने हुए खटाई के पल्प में धनिया-पुदीना का पेस्ट और पानी डालकर अच्छे से मिला दीजिए. गोल गप्पों के लिए स्वादिष्ट पानी बनकर तैयार है. हम इसमें बेसन की बूंदी भी मिला सकते हैं.
पानी पूरी सर्व करने के लिए उबले हुये आलू को छील कर छोटा छोटा काट लीजिये, इसमें भुना जीरा, नमक और थोडा़ सा हरा धनिया डाल कर आलू तैयार कर लीजिए और मीठी चटनी बना लीजिये.
सूजी की पानी पूरी को किसी एयर टाईट कंटेनर में भर कर रख दीजिए और 10-15 दिनों तक आराम से जब भी आपका मन गोल गप्पे खाने का करे इन्हें कंटेनर से निकालिए और खाईये.
सुझाव
- सूजी का आटा नरम गूंथे और उसे अच्छे से मसल-मसल कर चिकना करना होता है. यदि लोई बनाते हुए लोई में दरारें आ रही हों तो इसका मतलब है की आटा अच्छे से चिकना नहीं हुआ है या आटा सख्त है.
- लोई को हल्का सा दबाव देते हुए थोडा़ मोटा बेलें क्योंकि पतली पूरी बेलने पर पूरी फूलेगी नही.
- गोल गप्पे तलने के लिए तेल अच्छा गरम होना चाहिए.
- 40-45 गोल गप्पे बनाने के लिये
समय - 50 मिनिट
कमेंट (221)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
inhe fan k niche rakhna hota h ya nahi
namak or khane wala soda dala jata h
pani gun guna use karna h ya cold
pls tell me
निशा: एन्जोलिना जी, नमक और खाने वाला सोडा डालने की आवश्यकता नहीं है, इन्हैं तुरन्त तुरन्त बेल कर तलें, प्लीज इसके लिये विडियो देख लीजिये, बड़़ी आसानी से ये गोलगप्पे बना लेंगी. हल्का गुनगुना पानी लेना है.
& easy receipe
निशा: इंदू जी, बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: नीती जी, अवश्य कहीं कुछ गलत हो रहा है, आप प्लीज वीडियो को 2-3 बार देखें, रेसिपी पढ़ें और गोलगप्पे को अच्छे क्रिस्प होने तक तलें, बहुत अच्छे एकदम बाजार जैसे क्रिस्पी गोलगप्पे बनते हैं.
hamne aapki food side se bhut kuchh sikha
we r regular visitor of ur food side
tnx a lot
निशा: कृष्णा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
मन करता है कि किसी दिन आपके द्वारा बनाए गये गोलगोल गप्पे का स्वाद लिया जाए....बनाने की विधि के लिए आभार....
पी के शर्मा....
निशा: पी के जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शगुफ्ता जी, प्लीज अगर आप सूजी के गोल गप्पे बना रहे हैं, तब इसे पढ़ें और सूजी के गोलगप्पे के लिये उसका वीडियो देखें, आप अवश्य ही अच्छे क्रिस्पी गोलगप्पे बनायेंगे.
निशा: अनीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I must appreciate that the way you guide others for different recipes in your videos becomes really easy for me (I am sure for all) to cook them myself - thanks so much for that. I tried this recipe first time but wasn't 100% successful because of my mistake (my dough was hard). But after that, I have made 'Gol Gappe' two times and they were perfect. Many thanks again!
निशा: हरदीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बिलकुल आप रैसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए.
निशा: अनू जी, परेशान न हों आप बारीक सूजी का उपयोग कीजिए और प्लीज एक बार वीडियो जरूर देखिये
निशा: अनू जी, आपको सूजी किसी भी किराना स्टोर भी आसानी से उपल्ब्ध हो जाएगी.
निशा: अमित जी, मिला सकते हैं.
निशा: अमित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आरती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: उज़मा जी, आप आम की खटाई की जगह इमली या नीबू यूज कर सकते हैं.
I LOVE GOLGAPPE VERY MUCH.WHAT AN IDEA .I LIKE IT. AB MUJHE GOLGAPPE ME PAISE KHARCH NAHI PARENGE.IS RECIPE SE MAIN AARAM SE GOLGAPPE BANA LUGI AUR PET BHAR KAR KHAOONGI.MERE GHAR ME SABHI NE AAPKE IDEA KO LIKE KIYA .GOLGAPPE KE ALAWA AAPKI BAHUT SARI RECIPE HUMLOGON KO PASAND AAYI THANKS MAM
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद आपका उज़मा जी.
Oil 70grm
Water....
Kitna dalna hair
Pls reply mam
निशा: रोहीत जी, लगभग आधा कप पानी का इस्तेमाल होगा.
निशा: रचना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रचना जी, इसमें सोडा मिलाने की आवश्यकता नही है.
निशा: रचना जी, हां सूजी में भी रिफाइन्ड ओयल का यूज करना होता है.
निशा: रचना जी, रिफाइंड तेल का उपयोग कीजिए.
Plz btaao...m very upset.. Mere golgappe tight kyo nhi hue...sbhi loose hogye puri ki tarah
निशा: रचना जी, मीडिया आप किसे कह रही हैं मैं नहीं समझ पा रही हूँ, लेकिन आप दिये हुये इन्ग्रीडियेन्ट लेकर और इसी तरह गोलगप्पे बनायेंगी, गोल गप्पे को पलट कर दोनों ओर या एक ओर उनके ऊपर तेल उछालते हुये तलते हैं, प्लीज वीडियो देख लीजिये, आप बहुत अच्छे गोलगप्पे बनायेंगी.
निशा: रचना जी, परेशान न हों गोलगप्पे को अच्छे क्रिस्प होने तक तलें और 2-3 घंटे तक खुला ही रखें ये हमेशा ही क्रिस्पी रहेंगे.
निशा: यह पानी पूरी की रैसिपी ही है.
निशा: सोनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Aap k dwara btaaee yh vidhi , dekhkr aisa nhi lg rha ki hm golgppay nhi bna sktay..aapka bht bht dhanywaad
निशा: मीनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अशोक जी, सुजी एकदम नरम हो और गोलगप्पे को मोटा बेले, ज्यादा गरम तेल में तलने के लिये डालें और कलछी से हल्का सा दबा कर रखें, गोल गप्पे के फूलने के बाद कलछी हटायें, अच्छे क्रिस्प होने तक तलें, प्लीज वीडियो भी देख लीजिये.
निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.