सूजी के गोलगप्पे - Sooji Golgappa - Rawa Panipuri Recipe

📅 5 अक्टूबर 2015 👁 12 लाख बार देखी गई 💬 221 कमेंट ★ 4.1 (11363)


पानी पूरी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. इन्हैं गोलगप्पे, गुपचुप, फुचका या फुचकी भी कहते हैं, गोलगप्पे गेहूं के आटे और सूजी से बनाये जाते हैं. सूजी के गोलगप्पों का स्वाद गेंहू के आटे के गोलगप्पों से थोड़ा अलग होता है.

Read - Sooji Golgappa - Rawa Panipuri Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Suji Golgappa

  • सूजी - 1.25 कप (200 ग्राम)
  • तेल - ¼ कप (70 ग्राम)
  • तेल - तलने के लिए

विधि - How to make suji golgappa

सूजी की पानी पूरी बनाने के लिए, सबसे पहले सूजी को गूंथ कर तैयार कीजिये. इसके लिए बारीक सूजी का उपयोग किया जाता है. सूजी को एक बड़े प्याले में निकाल लीजिए. तेल डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिए.

सूजी में हल्का गुनगुना पानी थोडी़-थोड़ी मात्रा में डालते हुए चपाती के आटे से भी नरम आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिए. गूंथे हुये आटे को सैट होने के लिये ढककर के 20 मिनिट के लिये रख दीजिये. सूजी का आटा अच्छे से फूलकर तैयार हो जाएगा.

आटा सैट हो चुका है, कढा़ई में तेल गर्म होने के लिए गैस पर रख दीजिए. गूंथे आटे में से आधा भाग आटे का लेकर चकले पर रख दीजिए और अच्छे से मसल कर, पटक कर आटे को चिकना कर लीजिए. लगभग 3-4 मिनिट में आटा चिकना होकर तैय़ार हो जाता है.


सूजी के आटे के चिकना हो जाने पर हाथ पर तेल लगाकर आटे से छोटी-छोटी लोईयां तोड़ कर, उन्हैं गोल करके तैयार कर लीजिए. एक लोई उठा कर चकले पर रखिए, हाथ से हल्का सा दबाइये और बेलन से हल्का सा प्रेशर लगाकर थोडी़ सी मोटी पूरी बेल लीजिये.

तेल के अच्छा गरम हो जाने पर इसमें बेली हुई पूरी डाल दीजिए, दूसरी पूरी बेलिये और डालिये और देखिये पूरी अपने आप फूल कर तैरने लग जाती है, इस तरह जितनी पूरी कढ़ाई में आ जायं उतनी डाल दीजिए. अब कलछी को घुमाते हुये, तेल उछाल कर पानी पूरी के ऊपर से डालें, और गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर तैयार कर लीजिए. तैयार पूरीयों को प्लेट के ऊपर रखी जाली वाली डलिया में निकाल कर रखते जायं और सारी पानी पूरी इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये, पूरी से अतिरिक्त तेल निकल कर, डलिया के नीचे रखी प्लेट में आ जाता है. पानी पूरी के लिए पूरी बनकर के तैयार हैं.

पानी पूरी का पानी -  Pani for Golgappa

  • आवश्यक सामग्री - Ingredients for Panipuri Pani
  • आम की खटाई - 50 ग्राम
  • हरा धनिया - 50 ग्राम या एक कप
  • हरी मिर्च -6-7
  • काली मिर्च - 1/2 छोटी चम्मच
  • काला नमक - 2 छोटे चम्मच
  • नमक - 1/2 छोटी चम्मच
  • भुना जीरा -1 छोटा चम्मच
  • सूखा पोदीना - 1 छोटा चम्मच या हरा पोदीना पत्ती 2 टेबल स्पून
  • अदरक पेस्ट - 1 छोटी चम्मच या 1 इंच अदरक का टुकड़ा

विधि - how to make golgappa Pani

आम की खटाई को धोकर 3-4 घंटे के लिए पानी में भिगो कर रख दीजिए इससे यह नरम होकर तैयार हो जाती है. खटाई को मिक्सर जार में डाल कर बारीक पेस्ट बना लीजिए. पेस्ट को छान कर प्याले में निकाल लीजिए, छलनी में बचे रेशे हटा दीजिये.

मिक्सर जार में धनिया के पत्ते, हरी मिर्च, काली मिर्च, अदरक का पेस्ट, काला नमक, पुदीना पाउडर, भुना जीरा पाउडर, नमक और थोडा़ सा पानी डालकर बारीक पेस्ट बना लीजिए.

छाने हुए खटाई के पल्प में धनिया-पुदीना का पेस्ट और पानी डालकर अच्छे से मिला दीजिए. गोल गप्पों के लिए स्वादिष्ट पानी बनकर तैयार है. हम इसमें बेसन की बूंदी भी मिला सकते हैं.

पानी पूरी सर्व करने के लिए उबले हुये आलू को छील कर छोटा छोटा काट लीजिये, इसमें भुना जीरा, नमक और थोडा़ सा हरा धनिया डाल कर आलू तैयार कर लीजिए और मीठी चटनी बना लीजिये.

सूजी की पानी पूरी को किसी एयर टाईट कंटेनर में भर कर रख दीजिए और 10-15 दिनों तक आराम से जब भी आपका मन गोल गप्पे खाने का करे इन्हें कंटेनर से निकालिए और खाईये.

सुझाव

  • सूजी का आटा नरम गूंथे और उसे अच्छे से मसल-मसल कर चिकना करना होता है. यदि लोई बनाते हुए लोई में दरारें आ रही हों तो इसका मतलब है की आटा अच्छे से चिकना नहीं हुआ है या आटा सख्त है.
  • लोई को हल्का सा दबाव देते हुए थोडा़ मोटा बेलें क्योंकि पतली पूरी बेलने पर पूरी फूलेगी नही.
  • गोल गप्पे तलने के लिए तेल अच्छा गरम होना चाहिए.
  • 40-45 गोल गप्पे बनाने के लिये
    समय - 50 मिनिट

Sooji Golgappa - Rava Panipuri Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.1 / 5 (11363 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (221)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

KASHISH KRIPLANI
THIS SOOJI GOLGAPPA RECIPE IS VERY GOOD MY FAMILY IS ENJOYING YOUR RECIPE VERY WELL THANKS FOR YOUR GOOD RECIPES

निशा: कशिश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
satinder
after making goolgape why it is not crispy pichkane lagta haa

निशा: सतेन्द्र जी, गोल गप्पे को अच्छे गरम तेल में तलने के लिये डालिये, जब वह सारे फूल जायं तब आग मीडियम कीजिये और उन्हैं अच्छे क्रिस्प होने तक तल कर छलनी वाली डलिया में रखें, 2 -3 घंटे तक खुला छोड़ दीजिये, गोलगप्पे अच्छे क्रिस्पी रहते हैं.
Shona Rao
Kya hum aam chor ki jagah imli use kr sakte hai???

निशा: शोना जी, आप इमली उपयोग कर सकते हैं.
parikshit
Please share recipes of suji toast that we eat with tea in morning

निशा: मैं जल्द ही इन्हें बनाने की कोशिश करूंगी.

jimit
Good receipe

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
chinki
hello mam aap ne suji ke quatity 1.25 batayi h matlab 1 cup aur kitna lena h 25 gram aur lena h kya
sonu
Aapki saari recipes bohut achi hoti he r main humesha aapki side kholti hu mem aapki side me microw me nonveg bunane ki recipes he plz reply me

निशा: सोनू जी, मै सिर्फ शाकाहारी रेसिपी ही बनाती हूं.
Neerja Saxena
superb recipe

निशा: धन्यवाद निरजा जी.
ajay kumar prajapati
me or bhi dises banana chahta hu

निशा: अजय जी, आप मेरी वेबसाइट पर जाकर ढेर सारी रेसपी देख कर बना सकते हैं.
Praveen
good receipe
thanks.

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
gulreshmeen
Mam mujhe ate k golgappe pasand hai to uske liye kya use ksroon...Thanks

निशा: आटे के गोलगप्पे बनाने की रेसिपी भी वेबसाइट पर उपलब्ध है, आप उसे देख सकते हैं.
Jyoti
Mai bho aise hi bnati hu bt mere golgappe fulte nahi h.or agr koi full jata h to WO tight nahi hoga h.pls mjhe koi suggestion de
निशा: ज्योति जी, सुजी एकदम नरम हो और गोलगप्पे को मोटा बेले, ज्यादा गरम तेल में तलले के लिये डालें और कलछी से हल्का सा दबा कर रखें, गोल गप्पे के फूलने के बाद कलछी हटायें, अच्छे क्रिस्प होने तक तलें, प्लीज वीडियो भी देख लीजिये.
Ravinder
Hello mam
Im big fan of you. Apki rescpie is toooooo gud.me apki rescpies try krti rehti hu or sb mery cooking ke tarif krte hai . thanks mam.
Navi
Hi nisha ji
Meine suji paani puri bnai.
But pura ek din bina dhaake rakhne ke baad bhi paani puri crispy nhi hui jaisa ke bazaar me milte hai..
Plz advice kare ke gol gappe crispy nd hard kaise bne ..
Thanks
निशा: नवी जी, पहले पानी पूरी को क्रिस्पी होने तक तलना भी होता है, प्लीज वीडियो देखिये और फिर से ट्राई कीजिये.
anumita
suji k golgappe crispy nail hue
निशा: अनुमिता जी प्लीज एक बार वीडियो देखिये और बिलकुल थोड़े से ट्राई कीजिये, गोलगप्पे को अच्छे क्रिस्पी होने तलिये, खुले रहने दीजिये, गोलगप्पे क्रिस्पी बनेंगे.
Ritesh
Suji me milane Kon sa oil ka use karna hai
निशा: रितेश जी, कोई भी रिफाइन्ड ओयल लिया जा सकता है.
Rekga vinod

HELLO NISHAJI,I SAW UR PREPARING EGGLESS CAKE,IT WAS VERY NICE, &even all ur recipes r good,il try to prepare them 


निशा: विनोद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Shuchi Sharma

Nisha ji u r my favorite teacher. Thankquu ma'am. God bless you!!!


निशा: शुचि जी,बहुत बहुत धन्यवाद.
nisha sindhi

m yeh puchana chati hu ki belne ke liya kitna aata le aur


निशा: निशा जी, छोटी छोटी बराबर की लोई बना लीजिये, 1 कप आटे में 40-45 लोई बन कर तैयार हो जाती हैं.
DEEPA KUMARI

kiya aap hume condens milk banana sikha skte hai


निशा: दीपा जी, कन्डेन्स्ड मिल्क बनाने की रेसिपी वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर कन्डेन्स्ड मिल्क लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
rekhakaushal

Mam gud afternun. Where from i bought bareek suzi. I used shaktibogh suzi. Bind nahi hui. I m big fan of u. I tried urs many receipes .result was great. Tx a lot. Kindly help me. Kaisi suzi honi chayie samaj nahi aa rahi hai


निशा: रेखा जी, बारीक सूजी बड़े किराना स्टोर से आसानी से खरीदी जा सकती है. गोलगप्पे बनाने के लिये बारीक सूजी ही चाहिये.
rekha kaushal

Mam gud morning. Bareek suzi ka

suman

Hello mam,I oftenly try your recipes and it become good all time.thanx for all recipes.plz tell me that the dough should soft like chapati or tight not like the dough of atta gol gappa.puri also should thick than atta gol gappa. Plz reply


निशा: सुमन जी, सूजी का डो बहुत ही सोफ्ट लगाना है.
Anoop bharti

Kya kamal hai nisha ji

kailash

Nisha G     maine puri banai aur fry karte time puri ek hi side se fulti hai aur dusari side se bina fulle hi reh jati hai kya kare plz make reply


निशा: कैलाश जी, कढ़ाई में तेल ज्यादा होना चाहिये. तेल ज्यादा गरम होना चाहिये, गोलगप्पे तलने के लिये अच्छे गरम तेल में डालें वह अपने आप ही फूल कर ऊपर आकर तैरने लगता है.
mamta

Nisha ji golgappe soft ho jate h.crispy nhi bante.plese suggest.


निशा: ममता जी, गोलगप्पे को अच्छे क्रिस्प होने तक तलें और 2-3 घंटे तक खुला ही रखें ये हमेशा ही क्रिस्पी रहेंगे.
ruheeen

Kya AAM ki jagh imli use or site h kya


निशा: रुहीन जी, इमली का पल्प यूज किया जा सकता है.
radhe

Nishaji -thank u


 

ranjana

puri kitni moti belni hai


निशा: रंजना जी, पूरी थोड़ा मोटा जैसा हम परांठे को बेलते हैं उस तरह का रखना होता है.
Shweta poswal

Mam  apki repices bahut achi hai