सूजी के गोलगप्पे - Sooji Golgappa - Rawa Panipuri Recipe

पानी पूरी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. इन्हैं गोलगप्पे, गुपचुप, फुचका या फुचकी भी कहते हैं, गोलगप्पे गेहूं के आटे और सूजी से बनाये जाते हैं. सूजी के गोलगप्पों का स्वाद गेंहू के आटे के गोलगप्पों से थोड़ा अलग होता है.
Read - Sooji Golgappa - Rawa Panipuri Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Suji Golgappa
- सूजी - 1.25 कप (200 ग्राम)
- तेल - ¼ कप (70 ग्राम)
- तेल - तलने के लिए
विधि - How to make suji golgappa
सूजी की पानी पूरी बनाने के लिए, सबसे पहले सूजी को गूंथ कर तैयार कीजिये. इसके लिए बारीक सूजी का उपयोग किया जाता है. सूजी को एक बड़े प्याले में निकाल लीजिए. तेल डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिए.
सूजी में हल्का गुनगुना पानी थोडी़-थोड़ी मात्रा में डालते हुए चपाती के आटे से भी नरम आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिए. गूंथे हुये आटे को सैट होने के लिये ढककर के 20 मिनिट के लिये रख दीजिये. सूजी का आटा अच्छे से फूलकर तैयार हो जाएगा.
आटा सैट हो चुका है, कढा़ई में तेल गर्म होने के लिए गैस पर रख दीजिए. गूंथे आटे में से आधा भाग आटे का लेकर चकले पर रख दीजिए और अच्छे से मसल कर, पटक कर आटे को चिकना कर लीजिए. लगभग 3-4 मिनिट में आटा चिकना होकर तैय़ार हो जाता है.

सूजी के आटे के चिकना हो जाने पर हाथ पर तेल लगाकर आटे से छोटी-छोटी लोईयां तोड़ कर, उन्हैं गोल करके तैयार कर लीजिए. एक लोई उठा कर चकले पर रखिए, हाथ से हल्का सा दबाइये और बेलन से हल्का सा प्रेशर लगाकर थोडी़ सी मोटी पूरी बेल लीजिये.
तेल के अच्छा गरम हो जाने पर इसमें बेली हुई पूरी डाल दीजिए, दूसरी पूरी बेलिये और डालिये और देखिये पूरी अपने आप फूल कर तैरने लग जाती है, इस तरह जितनी पूरी कढ़ाई में आ जायं उतनी डाल दीजिए. अब कलछी को घुमाते हुये, तेल उछाल कर पानी पूरी के ऊपर से डालें, और गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर तैयार कर लीजिए. तैयार पूरीयों को प्लेट के ऊपर रखी जाली वाली डलिया में निकाल कर रखते जायं और सारी पानी पूरी इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये, पूरी से अतिरिक्त तेल निकल कर, डलिया के नीचे रखी प्लेट में आ जाता है. पानी पूरी के लिए पूरी बनकर के तैयार हैं.
पानी पूरी का पानी - Pani for Golgappa
- आवश्यक सामग्री - Ingredients for Panipuri Pani
- आम की खटाई - 50 ग्राम
- हरा धनिया - 50 ग्राम या एक कप
- हरी मिर्च -6-7
- काली मिर्च - 1/2 छोटी चम्मच
- काला नमक - 2 छोटे चम्मच
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच
- भुना जीरा -1 छोटा चम्मच
- सूखा पोदीना - 1 छोटा चम्मच या हरा पोदीना पत्ती 2 टेबल स्पून
- अदरक पेस्ट - 1 छोटी चम्मच या 1 इंच अदरक का टुकड़ा
विधि - how to make golgappa Pani
आम की खटाई को धोकर 3-4 घंटे के लिए पानी में भिगो कर रख दीजिए इससे यह नरम होकर तैयार हो जाती है. खटाई को मिक्सर जार में डाल कर बारीक पेस्ट बना लीजिए. पेस्ट को छान कर प्याले में निकाल लीजिए, छलनी में बचे रेशे हटा दीजिये.
मिक्सर जार में धनिया के पत्ते, हरी मिर्च, काली मिर्च, अदरक का पेस्ट, काला नमक, पुदीना पाउडर, भुना जीरा पाउडर, नमक और थोडा़ सा पानी डालकर बारीक पेस्ट बना लीजिए.

छाने हुए खटाई के पल्प में धनिया-पुदीना का पेस्ट और पानी डालकर अच्छे से मिला दीजिए. गोल गप्पों के लिए स्वादिष्ट पानी बनकर तैयार है. हम इसमें बेसन की बूंदी भी मिला सकते हैं.
पानी पूरी सर्व करने के लिए उबले हुये आलू को छील कर छोटा छोटा काट लीजिये, इसमें भुना जीरा, नमक और थोडा़ सा हरा धनिया डाल कर आलू तैयार कर लीजिए और मीठी चटनी बना लीजिये.
सूजी की पानी पूरी को किसी एयर टाईट कंटेनर में भर कर रख दीजिए और 10-15 दिनों तक आराम से जब भी आपका मन गोल गप्पे खाने का करे इन्हें कंटेनर से निकालिए और खाईये.
सुझाव
- सूजी का आटा नरम गूंथे और उसे अच्छे से मसल-मसल कर चिकना करना होता है. यदि लोई बनाते हुए लोई में दरारें आ रही हों तो इसका मतलब है की आटा अच्छे से चिकना नहीं हुआ है या आटा सख्त है.
- लोई को हल्का सा दबाव देते हुए थोडा़ मोटा बेलें क्योंकि पतली पूरी बेलने पर पूरी फूलेगी नही.
- गोल गप्पे तलने के लिए तेल अच्छा गरम होना चाहिए.
- 40-45 गोल गप्पे बनाने के लिये
समय - 50 मिनिट
कमेंट (221)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Thank u mam.... its very easy to make waterballs... i'll definetly try to do it...
Thanx mam. Muje golgappe bhot pasnd h .Apki in receipes se m jb chahe tb golgappe bna skti hu..partibha
निशा: प्रतिभा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Hello, nisha ji
Gole gappa pani me jo aam ki khatai k bare ne kaha hai, Aam ki khatai kya hoti hai aur kaha milti hai
निशा: अनु जी, आम की खटाई,कच्चे आम का सूखा पल्प होता है, ये किराना स्टोर पर मिल जाती है, इसकी जगह इमली की खटाई या नीबू का रस यूज किया जा सकता है.
Good recipe
good..nice
Namashkar nisha g
aam ki khatai ka koi substitute bataiye....please
निशा: दिव्या जी, इमली का पल्प ले सकते हैं, नीबू का रस लिया जा सकता है.
Hi mam, superb kab se mai ye recipe dekh rahi thi, maine aaj hi iss site pe visit kiya aur maja aa gaya thankyou so much mam.
mam kya aap burger ki recipe likh sakti hain please........................... reply me
निशा: अंजू जी, वेज बर्गर रेसिपी वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
U r good
Suji ke ate me namak nhi dalna kya mam
निशा: सुनीता जी, आटे में नमक नहीं डालते हैं.
<li>सूजी - 1.25 कप (200 ग्राम)</li>
<li>तेल - ¼ कप (70 ग्राम)</li>
<li>तेल - तलने के लिए Isme aapne suji ko guthne me kya 70 gms. oil poora lagega kya mem ya Phir fry karne ke liye hai ?</li>
</ul>
निशा अमित जी हां 70 ग्राम ओइल आटा गूथने के समय यूज किया है, तलने के लिये अलग ओइल है.
wah nisha ji. hats off to you. you r the best cook
निशा: अनुराधा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
hello nisha ji..thanx 4 d recipe..i m a big fan of u.. my que is my golgappas are not getting crisp after frying.
निशा: रूचि जी, गोल गप्पे को अच्छे गरम तेल में तलने के लिये डालिये, जब वह सारे फूल जायं तब आग मीडियम कीजिये और उन्हैं अच्छे क्रिस्प होने तक तल कर छलनी वाली डलिया में रखें, 2 -3 घंटे तक खुला छोड़ दीजिये, गोलगप्पे अच्छे क्रिस्पी रहते हैं.
Mam apka app he kya
Very yummy.l like your recipes.
I want to that can we use mili instead of aam ki khatai in water..
And if not then what is aam ki khatai....
निशा: अनु जी, इमली को भी इसी तरह भिगा कर और पल्प निकाल कर पानी में डालकर गोलगप्पे का पानी बनाया जा सकता है, इससे भी पानी बहुत स्वादिष्ट बनता है. आम की सूखी खटाई ये कच्चे आम का पल्प को काट कर सुखा कर बनाई जाती है, किराना स्टोर पर मिल जाती है.
thanks mam aapke tarike ko dekhkar lg rha hai ki mai gol gappe bna lungi . pahle bhi mai banati thi to wo foolte nhi the.......
thanks again giving such recipies</
निशा: अनामिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Hello Mam,
I have downloaded your mobile application. However, for viewing any receipe everytime I have to be online.
Is there any way to view the receipe in offline view in mobile.
Please help.
Thanks,
Neha
good receipe