सूजी के गोलगप्पे - Sooji Golgappa - Rawa Panipuri Recipe

📅 5 अक्टूबर 2015 👁 12 लाख बार देखी गई 💬 221 कमेंट ★ 4.1 (11363)


पानी पूरी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. इन्हैं गोलगप्पे, गुपचुप, फुचका या फुचकी भी कहते हैं, गोलगप्पे गेहूं के आटे और सूजी से बनाये जाते हैं. सूजी के गोलगप्पों का स्वाद गेंहू के आटे के गोलगप्पों से थोड़ा अलग होता है.

Read - Sooji Golgappa - Rawa Panipuri Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Suji Golgappa

  • सूजी - 1.25 कप (200 ग्राम)
  • तेल - ¼ कप (70 ग्राम)
  • तेल - तलने के लिए

विधि - How to make suji golgappa

सूजी की पानी पूरी बनाने के लिए, सबसे पहले सूजी को गूंथ कर तैयार कीजिये. इसके लिए बारीक सूजी का उपयोग किया जाता है. सूजी को एक बड़े प्याले में निकाल लीजिए. तेल डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिए.

सूजी में हल्का गुनगुना पानी थोडी़-थोड़ी मात्रा में डालते हुए चपाती के आटे से भी नरम आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिए. गूंथे हुये आटे को सैट होने के लिये ढककर के 20 मिनिट के लिये रख दीजिये. सूजी का आटा अच्छे से फूलकर तैयार हो जाएगा.

आटा सैट हो चुका है, कढा़ई में तेल गर्म होने के लिए गैस पर रख दीजिए. गूंथे आटे में से आधा भाग आटे का लेकर चकले पर रख दीजिए और अच्छे से मसल कर, पटक कर आटे को चिकना कर लीजिए. लगभग 3-4 मिनिट में आटा चिकना होकर तैय़ार हो जाता है.


सूजी के आटे के चिकना हो जाने पर हाथ पर तेल लगाकर आटे से छोटी-छोटी लोईयां तोड़ कर, उन्हैं गोल करके तैयार कर लीजिए. एक लोई उठा कर चकले पर रखिए, हाथ से हल्का सा दबाइये और बेलन से हल्का सा प्रेशर लगाकर थोडी़ सी मोटी पूरी बेल लीजिये.

तेल के अच्छा गरम हो जाने पर इसमें बेली हुई पूरी डाल दीजिए, दूसरी पूरी बेलिये और डालिये और देखिये पूरी अपने आप फूल कर तैरने लग जाती है, इस तरह जितनी पूरी कढ़ाई में आ जायं उतनी डाल दीजिए. अब कलछी को घुमाते हुये, तेल उछाल कर पानी पूरी के ऊपर से डालें, और गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर तैयार कर लीजिए. तैयार पूरीयों को प्लेट के ऊपर रखी जाली वाली डलिया में निकाल कर रखते जायं और सारी पानी पूरी इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये, पूरी से अतिरिक्त तेल निकल कर, डलिया के नीचे रखी प्लेट में आ जाता है. पानी पूरी के लिए पूरी बनकर के तैयार हैं.

पानी पूरी का पानी -  Pani for Golgappa

  • आवश्यक सामग्री - Ingredients for Panipuri Pani
  • आम की खटाई - 50 ग्राम
  • हरा धनिया - 50 ग्राम या एक कप
  • हरी मिर्च -6-7
  • काली मिर्च - 1/2 छोटी चम्मच
  • काला नमक - 2 छोटे चम्मच
  • नमक - 1/2 छोटी चम्मच
  • भुना जीरा -1 छोटा चम्मच
  • सूखा पोदीना - 1 छोटा चम्मच या हरा पोदीना पत्ती 2 टेबल स्पून
  • अदरक पेस्ट - 1 छोटी चम्मच या 1 इंच अदरक का टुकड़ा

विधि - how to make golgappa Pani

आम की खटाई को धोकर 3-4 घंटे के लिए पानी में भिगो कर रख दीजिए इससे यह नरम होकर तैयार हो जाती है. खटाई को मिक्सर जार में डाल कर बारीक पेस्ट बना लीजिए. पेस्ट को छान कर प्याले में निकाल लीजिए, छलनी में बचे रेशे हटा दीजिये.

मिक्सर जार में धनिया के पत्ते, हरी मिर्च, काली मिर्च, अदरक का पेस्ट, काला नमक, पुदीना पाउडर, भुना जीरा पाउडर, नमक और थोडा़ सा पानी डालकर बारीक पेस्ट बना लीजिए.

छाने हुए खटाई के पल्प में धनिया-पुदीना का पेस्ट और पानी डालकर अच्छे से मिला दीजिए. गोल गप्पों के लिए स्वादिष्ट पानी बनकर तैयार है. हम इसमें बेसन की बूंदी भी मिला सकते हैं.

पानी पूरी सर्व करने के लिए उबले हुये आलू को छील कर छोटा छोटा काट लीजिये, इसमें भुना जीरा, नमक और थोडा़ सा हरा धनिया डाल कर आलू तैयार कर लीजिए और मीठी चटनी बना लीजिये.

सूजी की पानी पूरी को किसी एयर टाईट कंटेनर में भर कर रख दीजिए और 10-15 दिनों तक आराम से जब भी आपका मन गोल गप्पे खाने का करे इन्हें कंटेनर से निकालिए और खाईये.

सुझाव

  • सूजी का आटा नरम गूंथे और उसे अच्छे से मसल-मसल कर चिकना करना होता है. यदि लोई बनाते हुए लोई में दरारें आ रही हों तो इसका मतलब है की आटा अच्छे से चिकना नहीं हुआ है या आटा सख्त है.
  • लोई को हल्का सा दबाव देते हुए थोडा़ मोटा बेलें क्योंकि पतली पूरी बेलने पर पूरी फूलेगी नही.
  • गोल गप्पे तलने के लिए तेल अच्छा गरम होना चाहिए.
  • 40-45 गोल गप्पे बनाने के लिये
    समय - 50 मिनिट

Sooji Golgappa - Rava Panipuri Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.1 / 5 (11363 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (221)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

SHOBHNA
mem, is recipe se hatkar dusra question puchna h.

ase mosam mai ilayachi nami k karan bareek peesi nahi jati. use kese peese? plz rply
NishaMadhulika
SHOBHNA, Aap use ese hi use kar skte hai ilechi khusboo ke liye us ki jati hai
Rajesh
Madam, what is AAM ki khatai, and if there is not the mango season
NishaMadhulika
Rajesh , aam ki khatai means mango powder, its available on grocery shop
Vishakha Srivastava
I love golgappa
NishaMadhulika
thanks you Vishakha Srivastava
Vishakha Srivastava
I love golgappa
NishaMadhulika
thanks you Vishakha Srivastava
SHOBHNA
mem mane moti suji k banaye the. soft nai bane . kuch to poore fool gaye the kuch nai lekin kadak se bane the crispy nai
NishaMadhulika
SHOBHNA जी, , गोलगप्पे थोड़े पतले बेलें, गोलगप्पे फूलने के बाद गैस धीमी करके, उन्हें कुरकुरे होने तक तला जाता है, आप कोशिश कीजिये, आप अच्छे गोल गप्पे बना लेंगी. और सभी गोल गप्पे फूलें ये जरूरी नहीं कुछ नहीं भी फूलते जो नहीं फूलें उन्हें आप पापड़ी चाट के रुप में भी खा सकते हैं.
SHOBHNA
1 suji ko mixi m bareek krte time halka sa pisna h ya bilkul aate ki tarah?
2 suji katori k naap se lena chahe to suji oil ktna ktna bhaag lena h?
3 oil kum ya jyada hone se kuch bigarne ka dar to nai?
NishaMadhulika
SHOBHNA जी, सूजी बारीक ही लीजिए, सूजी को मिक्सर में पीसने की आवश्यकता नही होती है. आप जितना भी सूजी उपयोग लें उसका 1/4 भाग तेल का उपयोग करना जरुरी होता है. सूजी में तेल(मोयन) का अनुपात एकदम सही होना चाहिए तभी गोलगप्पे अच्छे क्रिस्पी बन कर तैयार होते हैं.
SHOBHNA
suji goondhte time hath pure oily ho jate h
NishaMadhulika
SHOBHNA जी, आप चाहें तो हाथ में ग्लव्स पहन कर भी गूंथ सकती है इससे हाथ आयली नहीं होंगे.
Gagansingh
Achaaa hah
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Gagansingh
Deepak kr. Mittal
Thanku very much.
I am so happy
NishaMadhulika
Deepak kr. Mittal जी, बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
sanju saxena
Dear mam
Galgappe mai yeast dalne se pulte hai ya nai
NishaMadhulika
संजू जी, इनमें यीस्ट डालने की आवश्यकता नहीं होती है.
Chitra
Mere golgappe bahut soft ho gaye the. Please suggest golgappe crunchy kaise banaye aur unhe store karke kaise rakhe
NishaMadhulika
चित्रा जी, गोल गप्पे को अच्छे गरम तेल में तलने के लिये डालिये, जब वह सारे फूल जायं तब आग मीडियम कीजिये और गोलगप्पों को अच्छे क्रिस्प होने तक तल कर छलनी वाली डलिया में रखें, 2 -3 घंटे तक खुला छोड़ दीजिये, गोलगप्पे अच्छे क्रिस्पी रहते हैं.

deepak swami
good
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद deepak swami
damene
टिप्पणीnice
NishaMadhulika
damene जी, बहुत बहुत धन्यवाद
Anju jain
Nisha ji hello
Mere sooji ke golgappe soft ho jate h .unhe kaise theek karun?? Plz help
NishaMadhulika
Anju jain जी, गोल गप्पे को अच्छे गरम तेल में तलने के लिये डालिये, जब वह सारे फूल जायं तब आग मीडियम कीजिये और उन्हैं अच्छे क्रिस्प होने तक तल कर छलनी वाली डलिया में रखें, 2 -3 घंटे तक खुला छोड़ दीजिये, गोलगप्पे अच्छे क्रिस्पी रहते हैं.
Vidhi Sharma
Mam I prepared golgappe with your receipe yesterday and it's really nice...thanks a lot
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Vidhi Sharma
Ridhi
I have idli rava so i can ues this rava ?
NishaMadhulika
Ridhi जी, गोलगप्पे के लिए नार्मल प्लेन सूजी लेनी होती है.
वैभव सोमानी
गोलगप्पे बेहद क्रिस्पी और अच्छे बने थे।।।
NishaMadhulika
वैभव जी, मुझे खुशी है की आपने ये रेसिपी बनाई और पसंद आई. अपने अनुभव हमारे साथ बांटने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
shabana
lajwab pani puri
NishaMadhulika
शबाना जी, मेरे काम को पसंद करने व प्रशंसा करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
soma singh
bhot bhot nice hai aap ke golgappe ki recipe mera golgappe bhot ache bne hai Thanks nisha ji
NishaMadhulika
सोमा जी, मुझे खुशी ही की आपने रेसिपी बनाई और
रेसिपी अच्छी बन कर तैयार हुई.
Deepak
Nisha ji mere gol gappe to sahi bante hain lakin naram hote hain karare nahi bante hain kiyun
NishaMadhulika
दीपक जी, गोलगप्पे थोड़े पतले बेले जाते हैं, गोलगप्पे फूलने के बाद गैस धीमी करके, उन्हें कुरकुरे होने तक तला जाता है, आप फिर से कोशिश कीजिये, आप अच्छे गोल गप्पे बना लेंगे.
Deepak mahour
Bahut ache bane the gol gappe thank you nisha ji
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Deepak mahour
Anjana
Hi Nisha ji I tried but my golgappes r soft. It should be crispy
NishaMadhulika
अंजना जी, गोलगप्पे थोड़े पतले बेले जाते हैं, गोलगप्पे फूलने के बाद गैस धीमी करके, उन्हें कुरकुरे होने तक तला जाता है, आप फिर से कोशिश कीजिये, आप अच्छे गोल गप्पे बना लेंगी.
achal gupta
Veerrrryyyyy nice
NishaMadhulika
achal gupta , रेसिपी पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
राजीव
3 - 4 बार कोशिश कर चुका हूं पर बार बार गोलगप्पा के वजाए पूरी बन जाता है।
सूजी, मोटी सूजी, पिसी सूजी, नरम आटा, कड़ा आटा, गीले कपड़े से 30 मिनट 1 घंटे 2 घंटे , डाब कर डाला पर
पूरी ही बने
गोलगप्पा नही
क्या करूँ।
7903475521
Manish
Nisha Didi, thanks alot for this recipe. Suji golgappas are very hard to find in australia and golgappas came out delicious by following your recipe. All of my friends liked it :)
Can't say thank you enough for this as i love suji golgappas.
Thanks again.

निशा: मनीष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Shikha
Hi nisha ji,
Aapki receipe ko follow karte huey humne golgappe try kiye....Bahut ki awesome bane...Ek dum soft and crispy...
Thnk u so much for such a fantastic recipe...

निशा: शिखा जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Ramgopal Mali
mem me aapka abhari hu. Aap hi meri guru he. Aapse Sikh kar Maine hotel or Dukan khola he. Me aapka Bahut abhari hu. God bless you sister
Alam
निशा जी मेरे पूरी मुलायम हो जाते हैं।करारे नहीं होते।क्या करें

निशा: आलम जी, गोलगप्पे थोड़े पतले बेले जाते हैं, गोलगप्पे फूलने के बाद गैस धीमी करके, उन्हें कुरकुरे होने तक तला जाता है, आप फिर से कोशिश कीजिये, आप अच्छे गोल गप्पे बना लेंगी.
Kali chauhan
I don't think so ki aapse acchha koi bana sakta h or jab bhi meri mom ko recipe banani hoti h to sirf aapki banayi hui recipe ke alawa koi or recipe nhi dekhti

निशा: कली जी, आपके इन प्रशंसा भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Mohit Prajapati
Hello Mam, kya me mustard oil suji me Milane ke liye use kr Sakta hun

निशा: मोहित जी, अगर आपको सरसों का तेल पसंद है तो उपयोग कर सकते हैं लेकिन पहले तेल को अच्छे से गरम कर लें ताकि उसका कड़वा पन कम हो जाए उसके बाद उसे ठंडा करके सूजी में डाल कर उपयोग करें.