सूजी के गोलगप्पे - Sooji Golgappa - Rawa Panipuri Recipe

पानी पूरी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. इन्हैं गोलगप्पे, गुपचुप, फुचका या फुचकी भी कहते हैं, गोलगप्पे गेहूं के आटे और सूजी से बनाये जाते हैं. सूजी के गोलगप्पों का स्वाद गेंहू के आटे के गोलगप्पों से थोड़ा अलग होता है.
Read - Sooji Golgappa - Rawa Panipuri Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Suji Golgappa
- सूजी - 1.25 कप (200 ग्राम)
- तेल - ¼ कप (70 ग्राम)
- तेल - तलने के लिए
विधि - How to make suji golgappa
सूजी की पानी पूरी बनाने के लिए, सबसे पहले सूजी को गूंथ कर तैयार कीजिये. इसके लिए बारीक सूजी का उपयोग किया जाता है. सूजी को एक बड़े प्याले में निकाल लीजिए. तेल डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिए.
सूजी में हल्का गुनगुना पानी थोडी़-थोड़ी मात्रा में डालते हुए चपाती के आटे से भी नरम आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिए. गूंथे हुये आटे को सैट होने के लिये ढककर के 20 मिनिट के लिये रख दीजिये. सूजी का आटा अच्छे से फूलकर तैयार हो जाएगा.
आटा सैट हो चुका है, कढा़ई में तेल गर्म होने के लिए गैस पर रख दीजिए. गूंथे आटे में से आधा भाग आटे का लेकर चकले पर रख दीजिए और अच्छे से मसल कर, पटक कर आटे को चिकना कर लीजिए. लगभग 3-4 मिनिट में आटा चिकना होकर तैय़ार हो जाता है.

सूजी के आटे के चिकना हो जाने पर हाथ पर तेल लगाकर आटे से छोटी-छोटी लोईयां तोड़ कर, उन्हैं गोल करके तैयार कर लीजिए. एक लोई उठा कर चकले पर रखिए, हाथ से हल्का सा दबाइये और बेलन से हल्का सा प्रेशर लगाकर थोडी़ सी मोटी पूरी बेल लीजिये.
तेल के अच्छा गरम हो जाने पर इसमें बेली हुई पूरी डाल दीजिए, दूसरी पूरी बेलिये और डालिये और देखिये पूरी अपने आप फूल कर तैरने लग जाती है, इस तरह जितनी पूरी कढ़ाई में आ जायं उतनी डाल दीजिए. अब कलछी को घुमाते हुये, तेल उछाल कर पानी पूरी के ऊपर से डालें, और गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर तैयार कर लीजिए. तैयार पूरीयों को प्लेट के ऊपर रखी जाली वाली डलिया में निकाल कर रखते जायं और सारी पानी पूरी इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये, पूरी से अतिरिक्त तेल निकल कर, डलिया के नीचे रखी प्लेट में आ जाता है. पानी पूरी के लिए पूरी बनकर के तैयार हैं.
पानी पूरी का पानी - Pani for Golgappa
- आवश्यक सामग्री - Ingredients for Panipuri Pani
- आम की खटाई - 50 ग्राम
- हरा धनिया - 50 ग्राम या एक कप
- हरी मिर्च -6-7
- काली मिर्च - 1/2 छोटी चम्मच
- काला नमक - 2 छोटे चम्मच
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच
- भुना जीरा -1 छोटा चम्मच
- सूखा पोदीना - 1 छोटा चम्मच या हरा पोदीना पत्ती 2 टेबल स्पून
- अदरक पेस्ट - 1 छोटी चम्मच या 1 इंच अदरक का टुकड़ा
विधि - how to make golgappa Pani
आम की खटाई को धोकर 3-4 घंटे के लिए पानी में भिगो कर रख दीजिए इससे यह नरम होकर तैयार हो जाती है. खटाई को मिक्सर जार में डाल कर बारीक पेस्ट बना लीजिए. पेस्ट को छान कर प्याले में निकाल लीजिए, छलनी में बचे रेशे हटा दीजिये.
मिक्सर जार में धनिया के पत्ते, हरी मिर्च, काली मिर्च, अदरक का पेस्ट, काला नमक, पुदीना पाउडर, भुना जीरा पाउडर, नमक और थोडा़ सा पानी डालकर बारीक पेस्ट बना लीजिए.

छाने हुए खटाई के पल्प में धनिया-पुदीना का पेस्ट और पानी डालकर अच्छे से मिला दीजिए. गोल गप्पों के लिए स्वादिष्ट पानी बनकर तैयार है. हम इसमें बेसन की बूंदी भी मिला सकते हैं.
पानी पूरी सर्व करने के लिए उबले हुये आलू को छील कर छोटा छोटा काट लीजिये, इसमें भुना जीरा, नमक और थोडा़ सा हरा धनिया डाल कर आलू तैयार कर लीजिए और मीठी चटनी बना लीजिये.
सूजी की पानी पूरी को किसी एयर टाईट कंटेनर में भर कर रख दीजिए और 10-15 दिनों तक आराम से जब भी आपका मन गोल गप्पे खाने का करे इन्हें कंटेनर से निकालिए और खाईये.
सुझाव
- सूजी का आटा नरम गूंथे और उसे अच्छे से मसल-मसल कर चिकना करना होता है. यदि लोई बनाते हुए लोई में दरारें आ रही हों तो इसका मतलब है की आटा अच्छे से चिकना नहीं हुआ है या आटा सख्त है.
- लोई को हल्का सा दबाव देते हुए थोडा़ मोटा बेलें क्योंकि पतली पूरी बेलने पर पूरी फूलेगी नही.
- गोल गप्पे तलने के लिए तेल अच्छा गरम होना चाहिए.
- 40-45 गोल गप्पे बनाने के लिये
समय - 50 मिनिट
कमेंट (221)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: यतिन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
पर बनता नही है
बहुत कोशिश करता हूं ।
आप का बताया हुआ विधि से मैंने बनाया है ।पर थोड़ा सा गड़बड़ा गया
क्या....दुबारा try करने से बाजार जैसा गोलगपा बना पाऊंगा।।
निशा: रमा जी, आप परेशान न हों थोडी़ सी प्रेक्टिस से आप बहुत अच्छी पानी पूरी बना सकेंगे, वीडियों देंखें और प्रेक्टिस करें आप अवश्य बाजार जैसे गोल गप्पे बनायेंगे.
निशा: रिया जी, इसमें मैदा डालने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: प्रिया जी, मैदा नहीं मिलाना है.
निशा: कल्पना जी, परेशान न हों आटा नरम गूंथे और उसे अच्छे से मसल-मसल कर चिकना करना होता है. लोई को हल्का सा दबाव देते हुए थोडा़ मोटा बेलें क्योंकि पतली पूरी बेलने पर पूरी फूलेगी नही. गोल गप्पे को अच्छे गरम तेल में तलने के लिये डालिये, जब वह सारे फूल जायं तब आग मीडियम कीजिये और उन्हैं अच्छे क्रिस्प होने तक तल कर छलनी वाली डलिया में रखें, 2 -3 घंटे तक खुला छोड़ दीजिये, गोलगप्पे अच्छे क्रिस्पी बनकर तैयार होंगे.
निशा: सुषमा जी, लोई को हल्का सा दबाव देते हुए थोडा़ मोटा बेलें क्योंकि पतली पूरी बेलने पर पूरी फूलेगी नही. कढ़ाई में तेल ज्यादा होना चाहिये. तेल ज्यादा गरम होना चाहिये, गोलगप्पे तलने के लिये अच्छे गरम तेल में डालें वह अपने आप ही फूल कर ऊपर आकर तैरने लगता है.
निशा: कल्पना जी, ये मुलायम नही होते. गोल गप्पे को मीडियम आग करके क्रिस्पी होने तक तलें, गोल गप्पे बहुत ही क्रिस्पी बनते हैं और इन्हें 2 से 3 घंटे तक खुला ही रखें ये क्रिस्पी रहेंगे.
निशा: ईशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राकेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मूलचंद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुनीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आशा जी, गोल गप्पे को अच्छे गरम तेल में तलने के लिये डालिये, जब वह सारे फूल जायं तब आग मीडियम कीजिये और उन्हें अच्छे क्रिस्प होने तक तल कर छलनी वाली डलिया में रखें, 2 -3 घंटे तक खुला छोड़ दीजिये, गोलगप्पे अच्छे क्रिस्पी रहते हैं.
निशा: मोतीफूल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निधि जी, गोल गप्पे को अच्छे गरम तेल में तलने के लिये डालिये, जब वह सारे फूल जायं तब आग मीडियम कीजिये और उन्हैं अच्छे क्रिस्प होने तक तल कर छलनी वाली डलिया में रखें, 2 -3 घंटे तक खुला छोड़ दीजिये, गोलगप्पे अच्छे क्रिस्पी रहते हैं.
निशा: सीमा जी, गोल गप्पे को मीडियम आग करके क्रिस्पी होने तक तलें, गोल गप्पे बहुत ही क्रिस्पी बनते हैं और इन्हें 2 से 3 घंटे तक खुला ही रखें ये क्रिस्पी रहेंगे.
निशा: आप प्लीज गोलगप्पे का वीडियो देख लीजिये, बहुत अच्छे गोलगप्पे बनते हैं, थोड़ी सी प्रेक्टिस और मेहनत के बाद आप बहुत अच्छे गोलगप्पे बना लेंगे.
निशा: अशोक जी, 1 कि.सूजी में 350 ग्राम तेल कर आटा गूथना होगा, और इसके बाद तेल तलने में लगेगा, आप थोड़ी सी बनाकर ट्राई कर लीजिये, हर चीज नाप कर लीजिये, आपको सारी लागत का पता लग जायेगा.
निशा: आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: भारती जी, आप इसे बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिए.
निशा: सना जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विक्रम जी, गोलगप्पे बारीक सूजी के ही अच्छे बनते हैं. धन्यवाद.
निशा: योगराज जी, मसाले एक साथ मिक्स कर सकते हैं.
निशा: कुमकुम जी, ये मुलायम नही होते. गोल गप्पे को मीडियम आग करके क्रिस्पी होने तक तलें, गोल गप्पे बहुत ही क्रिस्पी बनते हैं और इन्हें 2 से 3 घंटे तक खुला ही रखें ये क्रिस्पी रहेंगे.
निशा: अपर्णा जी, धन्यवाद.
निशा: गरिमा जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
App ne ingredient me;
Suji. 200g
Oil 1/4(70g)
Lakin 200g ka 1/4 to 50g
Or app ne 1/3 leaa hai plz clear my confusion
निशा: दविन्दर जी, मोयन 1/4 कप लिया है, इसलिए 70 ग्राम लिया गया है, गोलगप्पे में मोयन थोड़ा अधिक डाला जाता है ये सूजी की मात्रा 1/3 भाग लिया है.
निशा: बलजीत जी, इसके लिए सूजी को भूनने की आवश्यकता नही थी. सूजी में पर्याप्त मात्रा में मोयन (तेल) डालकर गुनगुने पानी से गूंथना था, प्लीज आप इसके लिये वीडियो और देंखे, और ट्राई करें, थोड़ी मेहनत के बाद आप अच्छे गोलगप्पे अवश्य बना लेंगी.
I tried to make pani puri of Suji according the instructions given by but the puries are not getting crispy. I am using ground oil to fry at low temperature.
Please guide me to make correct this.
Thanking you,
Awaiting for your reply,
Manisha
Surat, Gujarat
निशा: मनीषा जी, गोल गप्पे को अच्छे गरम तेल में तलने के लिये डालिये, जब वह सारे फूल जायं तब आग मीडियम कीजिये और उन्हैं अच्छे क्रिस्प होने तक तल कर छलनी वाली डलिया में रखें, 2 -3 घंटे तक खुला छोड़ दीजिये, गोलगप्पे अच्छे क्रिस्पी रहते हैं.