सूजी के गोलगप्पे - Sooji Golgappa - Rawa Panipuri Recipe

पानी पूरी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. इन्हैं गोलगप्पे, गुपचुप, फुचका या फुचकी भी कहते हैं, गोलगप्पे गेहूं के आटे और सूजी से बनाये जाते हैं. सूजी के गोलगप्पों का स्वाद गेंहू के आटे के गोलगप्पों से थोड़ा अलग होता है.
Read - Sooji Golgappa - Rawa Panipuri Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Suji Golgappa
- सूजी - 1.25 कप (200 ग्राम)
- तेल - ¼ कप (70 ग्राम)
- तेल - तलने के लिए
विधि - How to make suji golgappa
सूजी की पानी पूरी बनाने के लिए, सबसे पहले सूजी को गूंथ कर तैयार कीजिये. इसके लिए बारीक सूजी का उपयोग किया जाता है. सूजी को एक बड़े प्याले में निकाल लीजिए. तेल डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिए.
सूजी में हल्का गुनगुना पानी थोडी़-थोड़ी मात्रा में डालते हुए चपाती के आटे से भी नरम आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिए. गूंथे हुये आटे को सैट होने के लिये ढककर के 20 मिनिट के लिये रख दीजिये. सूजी का आटा अच्छे से फूलकर तैयार हो जाएगा.
आटा सैट हो चुका है, कढा़ई में तेल गर्म होने के लिए गैस पर रख दीजिए. गूंथे आटे में से आधा भाग आटे का लेकर चकले पर रख दीजिए और अच्छे से मसल कर, पटक कर आटे को चिकना कर लीजिए. लगभग 3-4 मिनिट में आटा चिकना होकर तैय़ार हो जाता है.

सूजी के आटे के चिकना हो जाने पर हाथ पर तेल लगाकर आटे से छोटी-छोटी लोईयां तोड़ कर, उन्हैं गोल करके तैयार कर लीजिए. एक लोई उठा कर चकले पर रखिए, हाथ से हल्का सा दबाइये और बेलन से हल्का सा प्रेशर लगाकर थोडी़ सी मोटी पूरी बेल लीजिये.
तेल के अच्छा गरम हो जाने पर इसमें बेली हुई पूरी डाल दीजिए, दूसरी पूरी बेलिये और डालिये और देखिये पूरी अपने आप फूल कर तैरने लग जाती है, इस तरह जितनी पूरी कढ़ाई में आ जायं उतनी डाल दीजिए. अब कलछी को घुमाते हुये, तेल उछाल कर पानी पूरी के ऊपर से डालें, और गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर तैयार कर लीजिए. तैयार पूरीयों को प्लेट के ऊपर रखी जाली वाली डलिया में निकाल कर रखते जायं और सारी पानी पूरी इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये, पूरी से अतिरिक्त तेल निकल कर, डलिया के नीचे रखी प्लेट में आ जाता है. पानी पूरी के लिए पूरी बनकर के तैयार हैं.
पानी पूरी का पानी - Pani for Golgappa
- आवश्यक सामग्री - Ingredients for Panipuri Pani
- आम की खटाई - 50 ग्राम
- हरा धनिया - 50 ग्राम या एक कप
- हरी मिर्च -6-7
- काली मिर्च - 1/2 छोटी चम्मच
- काला नमक - 2 छोटे चम्मच
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच
- भुना जीरा -1 छोटा चम्मच
- सूखा पोदीना - 1 छोटा चम्मच या हरा पोदीना पत्ती 2 टेबल स्पून
- अदरक पेस्ट - 1 छोटी चम्मच या 1 इंच अदरक का टुकड़ा
विधि - how to make golgappa Pani
आम की खटाई को धोकर 3-4 घंटे के लिए पानी में भिगो कर रख दीजिए इससे यह नरम होकर तैयार हो जाती है. खटाई को मिक्सर जार में डाल कर बारीक पेस्ट बना लीजिए. पेस्ट को छान कर प्याले में निकाल लीजिए, छलनी में बचे रेशे हटा दीजिये.
मिक्सर जार में धनिया के पत्ते, हरी मिर्च, काली मिर्च, अदरक का पेस्ट, काला नमक, पुदीना पाउडर, भुना जीरा पाउडर, नमक और थोडा़ सा पानी डालकर बारीक पेस्ट बना लीजिए.

छाने हुए खटाई के पल्प में धनिया-पुदीना का पेस्ट और पानी डालकर अच्छे से मिला दीजिए. गोल गप्पों के लिए स्वादिष्ट पानी बनकर तैयार है. हम इसमें बेसन की बूंदी भी मिला सकते हैं.
पानी पूरी सर्व करने के लिए उबले हुये आलू को छील कर छोटा छोटा काट लीजिये, इसमें भुना जीरा, नमक और थोडा़ सा हरा धनिया डाल कर आलू तैयार कर लीजिए और मीठी चटनी बना लीजिये.
सूजी की पानी पूरी को किसी एयर टाईट कंटेनर में भर कर रख दीजिए और 10-15 दिनों तक आराम से जब भी आपका मन गोल गप्पे खाने का करे इन्हें कंटेनर से निकालिए और खाईये.
सुझाव
- सूजी का आटा नरम गूंथे और उसे अच्छे से मसल-मसल कर चिकना करना होता है. यदि लोई बनाते हुए लोई में दरारें आ रही हों तो इसका मतलब है की आटा अच्छे से चिकना नहीं हुआ है या आटा सख्त है.
- लोई को हल्का सा दबाव देते हुए थोडा़ मोटा बेलें क्योंकि पतली पूरी बेलने पर पूरी फूलेगी नही.
- गोल गप्पे तलने के लिए तेल अच्छा गरम होना चाहिए.
- 40-45 गोल गप्पे बनाने के लिये
समय - 50 मिनिट
कमेंट (221)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
lekin pani bahot best bana tha
thanks!
krupaya apni rai bataye
निशा: गणेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप आटा एकदम नरम गूंथिए और गोलगप्पे को मोटा बेलिए, ज्यादा गरम तेल में तलने के लिए डालिए और कलछी से हल्का सा दबा कर रखिए, गोलगप्पे जरूर फूलेंगे.
Love
निशा: आराधना जी, बहुत बहुत धन्यवाद. हम पूरी कोशिश करेंगे.
निशा: महाजन जी, इसे हम हाथ से ही अच्छा बनाते हैं.
Mam.
Aapne bahut achhi recipe sikhyi hai
Mai iski dukan dena chahta
hun
Kya sahi rahega batayen
Plezz...
निशा: धरमराज जी, आप दुकान के लिये बनाना चाहते हैं, अवश्य कीजिये, मेहनत का फल हमेशा मीठा होता है.
निशा: नीति जी, धन्यवाद.
निशा: अमित जी, धन्यवाद.
निशा: पूजा जी, गोलगप्पों को फूलने के बाद, मध्यम आंच करके अच्छे क्रिस्पी होने तक तलिए, गोलगप्पे जरूर कुरकुरे बनेंगे.
निशा: सतनाम जी, ग्रीन चिली से कुछ समझ नहीं आ रहा है कि आप क्या जानना चाहती हैं.
निशा: भारती जी, गोलगप्पे को फूलने के बाद, गैस को मीडियम लो करके क्रिस्प अच्छे ब्राउन होने तक तलें और बास्केट में निकाल कर रखें, खुले ही रहने दें गोलगप्पे कभी भी नरम नहीं होते.
निशा: अमृ्ता जी, आपको भी मेरी तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद.
Ma pani puri bana tho lathi hu lakin ya full thi hi nhi aasa kyu
निशा: सोनू जी, सूजी एकदम नरम हो और गोलगप्पे को मोटा बेलिए, ज्यादा गरम तेल में तलने के लिए डालिए और कलछी से हल्का सा दबा कर रखिए, गोलगप्पे जरूर फूलेंगे.
निशा: निशा जी, गोलगप्पों को फूलने के बाद मध्यम आंच पर अच्छे क्रिस्पी होने तक तलिए, गोलगप्पे जरूर कुरकुरे बनेंगे.
अमृ्ता जी, धन्यवाद. आप इस प्रकार गोलगप्पे बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ शेयर कीजिए.
निशा: गिरधारी जी, धन्यवाद.
निशा: पूजा जी, इसकी वजह, तेल का कम गरम होना या गोल गप्पों का तेज आंच पर सिकना हो सकता है. आप कृ्पया गोल गप्पे को अच्छे गरम तेल में तलने के लिए डालिए, जब वह सारे फूल जाएं तब आग मध्यम कीजिए और इन्हें अच्छे क्रिस्प होने तक तल लीजिए और फिर छलनी वाली डलिया में निकालकर रख लीजिए और 2 से 3 घंटे तक खुला छोड़ दीजिए, गोलगप्पे अच्छे क्रिस्पी और फूले रहते हैं.
निशा: पूर्णिमा जी, धन्यवाद.
निशा: प्रिया जी, प्लीज गोलगप्पे को मीडियम आग पर गोल्डन ब्राउन होने तक तलें, गोलगप्पे क्रिस्पी बनते हैं और 15 दिनों में भी नरम नहीं होते, प्लीज आप इसके लिये वीडियो अवश्य देखें.
निशा: पूजा जी, इन्हैं अच्छे क्रिस्प होने तक तलें और खुले ही किसी बास्केट में निकाल कर रखें. पानी पूरी बिलकुल नरम नहीं होंगी.
निशा: गुंजन जी, मुझे इसके बारे में बिलकुल नहीं पता, आप उनको मेल करके पता कर सकती हैं.
निशा: गुंजन जी, ये तो मास्टर सेफ वाले ही बता सकते हैं.
निशा: श्रुति जी, पानी पूरी को ज्यादा गरम तेल में डालकर पूरी की तरह तल कर निकाल लिया जाय तब एसा होता है, आप उन्हैं मीडियम आग पर अच्छी क्रिस्पी होने तल तलें, बहुत क्रिस्पी पानी पूरी बनती है.
निशा: दुर्गेश जी, बारीक सूजी ले सकते हैं.
निशा: गुंजन जी, निडर हो कर जायें और जो भी आपको अच्छा लगे वह बतायें, आप अवश्य सफल होगे.
निशा: गुंजन जी हां रेसिपी से सम्बन्धित सारे सवाल पूछ सकती हैं.
निशा: गुंजन जी, नमक डालने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: रूख्सार जी, सूजी को रवा भी कहते हैं.
Nisha Auntyji aap kaise ho ?
aunty ji aap bahut hi achche tarike se dish banani sikhate ho.
I rarely tried your recipes but jo b banayi hain wo achchi hi bani hain. working hone k wajah se time b kam hi milta tha mujhe but now i m free.
Maine apke sikhaye gulab jamun b banaye thai life me first time. or yakin maniyega bahut hi bhadiya bane thai,ghar me sabko bahut hi pasand aye.
Now , I m pregnant of 5 months baher ka to mai waise b kuch nahi khati to man kar raha tha ki gol gappe banaker khaun. Aapke video ko hi dekh ker aaj mai gol gappe banane ja ri hun.
Hope so achche hi banengen,kuch kami hogi to apse puchungi dubara.
Namaste auntyji , aap yuhi hume sikhate rahiyega,apke sikhane ka tarika bilkul meri mom ki tarha hai.
We always love you.
निशा: आकांक्षा जी, बहुत बहुत प्यार और धन्यवाद.
& its a very Good Recceipe
निशा: राजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.