सूजी के गोलगप्पे - Sooji Golgappa - Rawa Panipuri Recipe

पानी पूरी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. इन्हैं गोलगप्पे, गुपचुप, फुचका या फुचकी भी कहते हैं, गोलगप्पे गेहूं के आटे और सूजी से बनाये जाते हैं. सूजी के गोलगप्पों का स्वाद गेंहू के आटे के गोलगप्पों से थोड़ा अलग होता है.
Read - Sooji Golgappa - Rawa Panipuri Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Suji Golgappa
- सूजी - 1.25 कप (200 ग्राम)
- तेल - ¼ कप (70 ग्राम)
- तेल - तलने के लिए
विधि - How to make suji golgappa
सूजी की पानी पूरी बनाने के लिए, सबसे पहले सूजी को गूंथ कर तैयार कीजिये. इसके लिए बारीक सूजी का उपयोग किया जाता है. सूजी को एक बड़े प्याले में निकाल लीजिए. तेल डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिए.
सूजी में हल्का गुनगुना पानी थोडी़-थोड़ी मात्रा में डालते हुए चपाती के आटे से भी नरम आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिए. गूंथे हुये आटे को सैट होने के लिये ढककर के 20 मिनिट के लिये रख दीजिये. सूजी का आटा अच्छे से फूलकर तैयार हो जाएगा.
आटा सैट हो चुका है, कढा़ई में तेल गर्म होने के लिए गैस पर रख दीजिए. गूंथे आटे में से आधा भाग आटे का लेकर चकले पर रख दीजिए और अच्छे से मसल कर, पटक कर आटे को चिकना कर लीजिए. लगभग 3-4 मिनिट में आटा चिकना होकर तैय़ार हो जाता है.

सूजी के आटे के चिकना हो जाने पर हाथ पर तेल लगाकर आटे से छोटी-छोटी लोईयां तोड़ कर, उन्हैं गोल करके तैयार कर लीजिए. एक लोई उठा कर चकले पर रखिए, हाथ से हल्का सा दबाइये और बेलन से हल्का सा प्रेशर लगाकर थोडी़ सी मोटी पूरी बेल लीजिये.
तेल के अच्छा गरम हो जाने पर इसमें बेली हुई पूरी डाल दीजिए, दूसरी पूरी बेलिये और डालिये और देखिये पूरी अपने आप फूल कर तैरने लग जाती है, इस तरह जितनी पूरी कढ़ाई में आ जायं उतनी डाल दीजिए. अब कलछी को घुमाते हुये, तेल उछाल कर पानी पूरी के ऊपर से डालें, और गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर तैयार कर लीजिए. तैयार पूरीयों को प्लेट के ऊपर रखी जाली वाली डलिया में निकाल कर रखते जायं और सारी पानी पूरी इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये, पूरी से अतिरिक्त तेल निकल कर, डलिया के नीचे रखी प्लेट में आ जाता है. पानी पूरी के लिए पूरी बनकर के तैयार हैं.
पानी पूरी का पानी - Pani for Golgappa
- आवश्यक सामग्री - Ingredients for Panipuri Pani
- आम की खटाई - 50 ग्राम
- हरा धनिया - 50 ग्राम या एक कप
- हरी मिर्च -6-7
- काली मिर्च - 1/2 छोटी चम्मच
- काला नमक - 2 छोटे चम्मच
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच
- भुना जीरा -1 छोटा चम्मच
- सूखा पोदीना - 1 छोटा चम्मच या हरा पोदीना पत्ती 2 टेबल स्पून
- अदरक पेस्ट - 1 छोटी चम्मच या 1 इंच अदरक का टुकड़ा
विधि - how to make golgappa Pani
आम की खटाई को धोकर 3-4 घंटे के लिए पानी में भिगो कर रख दीजिए इससे यह नरम होकर तैयार हो जाती है. खटाई को मिक्सर जार में डाल कर बारीक पेस्ट बना लीजिए. पेस्ट को छान कर प्याले में निकाल लीजिए, छलनी में बचे रेशे हटा दीजिये.
मिक्सर जार में धनिया के पत्ते, हरी मिर्च, काली मिर्च, अदरक का पेस्ट, काला नमक, पुदीना पाउडर, भुना जीरा पाउडर, नमक और थोडा़ सा पानी डालकर बारीक पेस्ट बना लीजिए.

छाने हुए खटाई के पल्प में धनिया-पुदीना का पेस्ट और पानी डालकर अच्छे से मिला दीजिए. गोल गप्पों के लिए स्वादिष्ट पानी बनकर तैयार है. हम इसमें बेसन की बूंदी भी मिला सकते हैं.
पानी पूरी सर्व करने के लिए उबले हुये आलू को छील कर छोटा छोटा काट लीजिये, इसमें भुना जीरा, नमक और थोडा़ सा हरा धनिया डाल कर आलू तैयार कर लीजिए और मीठी चटनी बना लीजिये.
सूजी की पानी पूरी को किसी एयर टाईट कंटेनर में भर कर रख दीजिए और 10-15 दिनों तक आराम से जब भी आपका मन गोल गप्पे खाने का करे इन्हें कंटेनर से निकालिए और खाईये.
सुझाव
- सूजी का आटा नरम गूंथे और उसे अच्छे से मसल-मसल कर चिकना करना होता है. यदि लोई बनाते हुए लोई में दरारें आ रही हों तो इसका मतलब है की आटा अच्छे से चिकना नहीं हुआ है या आटा सख्त है.
- लोई को हल्का सा दबाव देते हुए थोडा़ मोटा बेलें क्योंकि पतली पूरी बेलने पर पूरी फूलेगी नही.
- गोल गप्पे तलने के लिए तेल अच्छा गरम होना चाहिए.
- 40-45 गोल गप्पे बनाने के लिये
समय - 50 मिनिट
कमेंट (221)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नरेंद्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आदिल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिप्रा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वीनू जी,लोई को हल्का सा दबाव देते हुए थोडा़ मोटा बेलें क्योंकि पतली पूरी बेलने पर पूरी फूलेगी नही. कढ़ाई में तेल ज्यादा होना चाहिये. तेल ज्यादा गरम होना चाहिये, गोलगप्पे तलने के लिये अच्छे गरम तेल में डालें वह अपने आप ही फूल कर ऊपर आकर तैरने लगता है.
निशा: उर्वशी जी, 5-6 लोगों के लिए.
Aur golgappe akdam se gulu polu hokar ful gai hai
Mein Bengoli hu isile apko bengolise thanz bolna chahti hu..
Anek Dhoinnowad
Good night.
निशा: प्रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रदीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Iss recipe mai jeyse aapne bataya ke suji mai tel dekar aur usme thora pani se use ate jeya banana chahiye
Mera apse ye pusna hai ki
Suji mai tel dena jaruri hota hai kya?? Aur aate ko belne
Ke liye sadharan aate ke sath bel sakte hai kya
Jeyse hum rotio me istemal karte hai?
निशा: प्रिया जी, सूजी में तेल डालकर गूंथने से ही गोलगप्पे अच्छे बनकर तैयार होंगे और आटे को बेलने के लिये सूखा आटा लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ती.
निशा: अर्चना जी, इमली का पल्प भी उपयोग कर सकते हैं.
निशा: रेनू जी, गोलगप्पे को फूलने बाद मीडियम आग करके अच्छे क्रिस्पी होने तक तलना होता है, गोलगप्पे बहुत अच्छे कुरकुरे बनते हैं.
mam pehle m golgappe bnate the lekin vo fulte,nahi the lekin ab fulne lge h
निशा: विधि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: फरहीन जी, आप मेरी वेबसाइट पर जाकर सूजी से बनी ढेर सारी रैसिपी देख सकते हैं.
your recipe is very good
निशा: उर्मिला जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रीती जी, गैस को मीडियम करके, फूले गोलगप्पे को अच्छा गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक तलना है, प्लीज आप इन्हैं फिर बनायें आप अवश्य ही क्रिस्पी गोलगप्पे बनाएंगी.
निशा: सुनीता जी, गोल गप्पे को मीडियम आग करके क्रिस्पी होने तक तलें, गोल गप्पे बहुत ही क्रिस्पी बनते हैं.
निशा: सान्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ओम जी, लोई को हल्का सा दबाव देते हुए थोडा़ मोटा बेलें क्योंकि पतली पूरी बेलने पर पूरी फूलेगी नही. गोल गप्पे तलने के लिए तेल अच्छा गरम होना चाहिए तभी वो अच्छे से फूलेंगे.
puri ko paltna nhi h ?
निशा: रुपाली जी, पूरी के फूलने के बाद उसे पलट करे तलें या उसके ऊपर गरम तेल डाल डाल कर तलें.
निशा: सरिता जी, आम की खटाइ से गोल गप्पे का पानी, मीठी चटनी, और सूखे आम की खटाई का अचार बहुत अच्छा बनता है, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: मोनिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मीनादेवी जी, हाँ इसके लिये हमें सूजी और ओयल ही लेना होता है.
निशा: शालू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: लक्की जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंजू जी, सुजी एकदम नरम हो और लोई को हल्का सा दबाव देते हुए थोडा़ मोटा बेलें क्योंकि पतली पूरी बेलने पर पूरी फूलेगी नही, ज्यादा गरम तेल में तलले के लिये डालें और कलछी से हल्का सा दबा कर रखें, गोल गप्पे के फूलने के बाद कलछी हटायें, अच्छे क्रिस्प होने तक तलें, प्लीज वीडियो भी देख लीजिये.