स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge Rasgulla Recipe

📅 29 अगस्त 2012 👁 15.6 लाख बार देखी गई 💬 706 कमेंट ★ 3.5 (22067)


बंगाली रसगुल्ले ताजा छैना में अरारोट डालकर बनाये जाते हैं और बिना अरारोट डाले भी. अरारोट डालकर बने छैना रसगुल्ले थोड़े कम स्पंजी होते हैं, लेकिन स्वाद में बहुत जबर्दस्त. छैना में बिना अरारोट डाले बनाये गये रसगुल्ले अधिक स्पंजी होते हैं. आज हम बिना अरारोट डाले बंगाली स्पंज रसगुल्ले बनायेंगे लेकिन समय बचाने के लिये इन्हें कुकर के अन्दर उबाल कर बनायेंगे.

Read : Bengali Sponge Rasgulla Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bengali Sponge Rasgulla

  • दूध - 1 लीटर (5 कप, फुल क्रीम मिल्क)
  • चीनी - 300 ग्राम (1. 5 कप)
  • नीबू - 2 (रस निकाल लीजिये)

विधि - How to make Ingredients for Bengali Sponge Rasgulla

किसी बर्तन को थोड़ा पानी डालकर धो लीजिये और दूध डालकर गरम करने के लिये रखिये. दूध में उबाल आने पर दूध को आग से नीचे उतार लीजिये, और थोड़ा सा ठंडा कर लीजिये(दूध को 80 प्रतिशत तक गरम रहने दीजिये). नीबू के रस में जितना रस है, उतना ही पानी मिला दीजिये.

दूध में थोड़ा थोड़ा 1 - 1 टेबल स्पून करके नीबू का रस डालिये और मिक्स कीजिये, दूध के अच्छी तरह फटने तक नीबू का रस डालिये, और मिक्स करते जाइये, जैसे ही दूध अच्छी तरह फट जाय नीबू का रस डालना बन्द कर दीजिये, और फटे हुये दूध को किसी सूती, साफ कपड़े में छान लीजिये. कपड़े को छलनी के ऊपर बिछाइये और नीचे कोई बर्तन रख दीजिये, फटे हुये दूध को कपड़े के ऊपर डालिये. फटे दूध से निकला पानी, नीचे रखे बर्तन में आ जायेगा और छैना कपड़े में रह जायेगा. छैना के ऊपर 1-2 कप ठंडा पानी डालिये, छैना ठंडा भी हो जायेगा और छैना से नीबू का खट्टा स्वाद भी खतम हो जायेगा. कपड़े को चारों ओर से उठाकर, हाथ से छैना को दबाते हुये छैना से सारा पानी निचोड़ दीजिये.  नरम नरम छैना बनकर तैयार है.

छैना को किसी प्लेट में निकालिये, हाथ और उंगलियों से छैना को दबाते हुये, पलट पलट कर 4-5 मिनिट तक मल मल कर नरम और चिकना कीजिये. नरम किये हुये छैना को 10 - 12, भागों में बांट लीजिये. एक भाग उठाइये और हाथ से लड्डू की तरह दबाकर पहले उसे बाइन्ड कीजिये, और अब गोल आकार देकर चिकना कीजिये. तैयार गोले को किसी प्लेट में लगा कर रखिये. सारे गोले बनाकर तैयार कर लीजिये.


रसगुल्ले कुकर में पका लीजिये, कुकर में रसगुल्ले बहुत जल्दी पक जाते हैं, क्यों कि खुले भगोने की अपेक्षा कुकर में तापमान अधिक हो जाता है, रसगुल्ले पकाने के लिये, ज्यादा तापमान की आवश्यकता होती है.
 कुकर में चीनी और 4 कप पानी डालिये, उबाल आने दीजिये, उबाल आने पर छैना के बने गोले कुकर में एक एक करके डालिये, और कुकर का ढक्कन बन्द कर दीजिये. कुकर में 1 सीटी आने के बाद, आग मीडियम कर दिजिये, और रसगुल्ले को 7-8 मिनिट तक और पकने दीजिये, आग बन्द कर दीजिये.

किसी बर्तन में पानी ले लीजिये उसमें कुकर को रखकर, कुकर को ठंडा कीजिये या कुकर को नल के नीचे लगा दीजिये, ताकि वह जल्दी से ठंडा हो जाय और खुल जाय. सावधानी से ढक्कन खोलिये, कुकर से रसगुल्ले चाशनी के साथ निकाल कर किसी प्याले में रखिये और रसगुल्ले को ठंडे होने दीजिये, 5-6 घंटे के बाद रसगुल्ले अच्छे मीठे और बहुत ही स्वादिष्ट हो जाते हैं. ठंडे ठंडे स्पंज रसगुल्ले परोसिये और खाइये.
स्पंज रसगुल्ले (Ingredients for Bengali Sponge Rasgulla) को फ्रिज में रखकर 7 दिन तक खा सकते हैं.
सुझाव:
छैना बनाने के लिये दूध को थोड़ा ठंडा अवश्य करें. दूध में आधा कप पानी डालकर भी दूध तुरन्त ठंडा किया जा सकता है, एसा करने से छैना नरम बनता है, और इस छैना से बने रसगुल्ले अच्छे स्पंजी बनते हैं.

छैना अगर सख्त बनता तो रसगुल्ले तो सख्त हो जाते हैं या बिखर जाते हैं.

छैना के गोले अगर उबलते पानी में न डाले जायें तो बे टूट कर बिखर जाते हैं. रसगुल्ले उबालते समय पानी में हमेशा उबाल रहना आवश्यक है.

Bengali Sponge Rasgulla Recipe Video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.5 / 5 (22067 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (706)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Your name...
can we add butter
निशा: इसमें बटर नहीं डालना है.
Jinal

निशाजी , आपकी रेसेपी बहुत ही स्पष्ट है, फिर भी कई बार कोशिश करने पर भी रसगुल्ले में जाली नहीं बनती. जबकी रसगुल्ले सॉफ्ट बनते है पर जाली नहीं बनती. कृपया इसके लिए कोई टिप बताये. धन्यवाद.


निशा: जीनल जी, छैना को नरम बनायें और उसे बाद में मसल मसल कर अच्छा नरम करें, उबलते सीरप में डालें, रसगुल्ले को तेज आग में बनाया जाता है, तब अच्छे स्पंजी बनते हैं. कई बार दूध में मिलाबट होने से रसगुल्ले अच्छे नहीं बनते.
nitika

 i tried rasgulla from ur method r vo phulle bhi lekin jaise hi cooker ka cap hataya v o phir phichk gaye r hard ho gaye. to aisa ky hua nisha g please tell


निशा: नितिका जी, रसगुल्ले पूरी तरह पके न हों तब एसा हो जाता है.
shama

thanxx nisha i think u r all recipe rock i think meine aj  jo bhi bna pati hun sab ap ki vajha se


 

krati

Nisha ji,


Meine is recipe k according hi rasgulle banaye par mere rasgulle to bohot hard ho gaye, doodh ko thanda karne k liye pani b dala tha jaisa aapne likha tha jisse chhena naram banega. Par fir bhi rasgulle hard ho gaye.


निशा: क्रति जी, छैना नरम हो उसे मसल कर अच्छा और नरम किया गया हो तब रसगुल्ले अच्छे स्पंजी बनते हैं. दूध में मिलाबट होने से रसगुल्ले अच्छे नहीं बनते प्लीज ताजा गाय या भैंस का दूध या अमूल फुल क्रीम दूध यूज कीजिये और ट्राई कीजिये, आप अच्छे रसगुल्ले अवश्य बनायेंगी.
preeti

hum apki btai recepie ki tarh hi rasgulla banati hu per ye phoolker double nahi hote why?


 

Ajay aaw

Mem  mai janna chahta hu ki koi aur trika hai kya chhena farne ka.....nimbu k aalawe....


निशा: अजय जी, छैना इसी तरह बनाया जाता है, दूध को फाड़ने के लिये नीबू, टाटरी, सिरका, या दही से निकला हुआ खट्टा पानी किसी से भी यूज कर सकते हैं.
shruti

Nissan ji hmme apke batae  hue tareeke se hi sponge  rasogulle banae ,cooker me banae par wo fule hi ni plzzzz help 


निशा: श्रुति जी, छैना नरम बने और उसे मसल मसल कर अच्छा नरम बनायें, और उबलते चाशनी वाले पानी में डालें ये अवश्य फूलेंगे, प्लीज एक फिर से ट्राई करें, हैल्प के लिये कमेन्ट पर एक नजर डाली जा सकती है.
kalpna kalshyan

Madm madhulika ji...m bahut jyada frustrate ho chuki hu is recipe se..ya to recipe m kuch kmi h ya mujhme..madm literally i m tellibg u mene aaj 5th time rasgulle bnaye or vhi same kmi jo hmesha hoti h...m sare step ache se follow krti hu mere rasgulle ka chenna ache se knead hota h balls banti h or fir cook hote h...but cooking time par mere rasgulle double k bjaye tripl size m ho jaate h..or uske just ek mint baad hi gas off krke pot niche utarne par vo apna size kho dete h :'( vo vapis usi size k ho jate h jo row position m the....or aapne cooking time 20 min btaya h mere rasgulle 4 min m hi size se tripl ho jate h..or uske baad b agar cook kru to vhi syrup me hi pichak kar cwevy or rubbry jese ho jate h...madm ye kya or kyu ho rha h mere sath..aapse js kisi b bande ne size m pichkne ya rsgulle ka size after cooking lost hone ki problm ka reason poocha h aapne us email ka jwab hi nhi diya h...kyu mam kya aapko b iska reason nhi pta h..had ho gyi h..is problm ka kiya koi reason nhi h..plzz mam iska reason or solution btaiye..rply dijiye


निशा: कल्पना जी, रसगुल्ले कम पके हों तो वह ठंडे होने पर पिचक जाते हैं, प्लीज उन्हैं पूरे 20 मिनिट तक अच्छी तरह उबालें, चीनी पानी इतना रखें कि रसगुल्ले उसमें अपना आकार बनायें रखें, रसगुल्ले बहुत अच्छे बनते हैं. 5 बार से आपके रसगुल्ले में एक ही कमी आ रही है, आप दूध अमूल का फुल क्रीम या गाय या भैं के ताजा दूध से इन्हैं बनायें, आप अवश्य ही अच्छे रसगुल्ले बना सकेंगी, और प्लीज कमेन्ट अवश्य पढ़ लीजिये, कभी कोई कमेन्ट छूट जाता है, मेरी कोशिश रहती है कि मैं अधिक से अधिक कमेन्ट के रिप्लाई करूं.
Amit

respected ma'am. 


Mam will you please tell me the recepie of making sonpapdi of pateesa. I tried lots of time but couldn't prepare it's cashni of threads. Please teach me the proper way. Thanks 


निशा: अमित जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
Amit

Respected ma'am . how could I download your recepies video.

ritika

namaste nisha ji, main janna chahti hun ki jo chasni hamne banani hai usme hum 300 gram se kam sugar bhi use kar sakte hain kya..kyunki i think ek bar rasgulle bnane ke baad vo or kisi bhi use main to nahi aa sakti hogi....please reply me as soon as fast....


निशा: रितिका जी, चीनी कम होने से रसगुल्ले मीठे नहीं होंगे. चाशनी को आप हलवा में या चाय में डालकर यूज कर सकती हैं.
deeksha

laaaaaaaaaaaaaaaaaaaaaaaaaaaaajawab 12 ki padhai khatm hone ke baad apni manpasand ceez sikhi


निशा: दीक्षा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Shivani

Hi nishaji,


Maine aapki receipi try ki...vo bht soft bne aur bht achhe bhi bt vo fule nhi...Maine chane mein thodhi maida milayi thi kya ye us wjah se hua h?


 


निशा: शिवानी जी, छैना में 1 छोटी चम्मच कार्न मिलायें, मैदा उतना अच्छा नहीं होती.
Sunil

स्पंज रसगुल्ल मे 300</span> ग्राम चीनी मे कितना </span>ग्राम पानी डालना होता हौ</span>


निशा: सुनील जी, 3 कप पानी या 800 मिली. पानी डाला जा सकता है.
Dipu

300ग्राम चीनी मे कतना </span>ग्राम पानी डालना होता हौ</span>


निशा: दीपू जी, आप इसमें 800 ग्राम पानी डाल दीजिये, 3 कप से थोड़ा अधिक पानी डाल दीजिये.
Gurpreet kaur

Hello ma'am...i tried ....bt Rasgulle ander se mithe nhi hote...aur paneer ka taste aata h ...bajari taste nhi aata...kya reason ho skta h ???kya hm spongy bnane k liye baking powder ya baking soda nhi use kr skte??


निशा: गुरुप्रीत जी, छैना रसगुल्ले के लिये छैना एकदम नरम बनाना होता है, उबलते पानी में 1 -1 करके डालना होता है. और 18-20 मिनिट तक पकाना होता है, अच्छी तरह पकने पर, रसगुल्ले को चाशनी में 8-10 घंटे छोड़ दीजिये, रसगुल्ले का स्वाद बहुत अच्छा होता है.
preeti

Namsty Nisha Mam..


aaj maine..ararot wale chena resgulla banaya..jb tak wo chashni me pak rahe thye..wo achche ..gol aur safed dikh rahe thye..lkn jaise jaise wo thande hone lage..wo pichak gaye aur colour change ho gaya..Mam plzzz bataiye..aisa kyun huva..??


 


निशा: प्रीती जी, रसगुल्ले कम पके हो तब एसा हो सकता है.
Ashwini

what is the meaning of araroat


निशा: अश्विनी जी, अरारोट एरोरूट प्लान्ट से बना हुआ स्टार्च है, इसकी जगह कार्न फ्लोर भी यूज कर सकते हैं.
Savi

Hello nisha ji mene rasgulla recipe 12 se 15 bar try kiya h par hamesh kuch na kuch kami rah jati h.Last time mene chenna se sara water nikal kar acchi tarah mesh bhi kiya but rasgulle ekdam round nahi bane size to double ho gyi but thande hone ke bad hath se dabane par danedar hokar bikharte hai market ki tarah jhali nahi padi. 5-7 minute se jyada pakane par vo jyada pak kar chashni me ghulane lagte ha. Please bayaye ye market ki tarah spongy jhalidar kese ban payenge? Kya me chena ko mixer me bhi mesh kar sakti hu isse jhali pad jaegi kya?? Please reply.....


निशा: सावी जी, गाय के दूध से रसगुल्ले बहुत अच्छे बनते हैं, प्लीज अगली बार गाय का दूध यूज कीजिये और अपने अनुभव शेयर कीजिये.
Heena joshi

Mam maine 3 bar try kiya but har bar tut gye aur achha nhi bne ab to ghr wale mazk uda rhe h :'(


 


निशा: हिना जी, अगर 3 बार कोई चीज अच्छी न बने तो घर में मजाक बनता ही है, अगर दूध ठीक नहीं है तो भी रसगुल्ले अच्छे नहीं बनते, प्लीज दूध गाय का ताजा या भैंस का ताजा या अमूल का फुल क्रीम दूध लीजिये, और वीडियो देखिये, सिर्फ आधा लीटर दूध से ट्राई कीजिये, आप अच्छे रसगुल्ले अवश्य बनायेंगी.
ANJU

mam mere sare rasgulle cooker me phat gaye h aur paneer ka taste aa raha h un phate  rasgulle me se kya karu ki vo spongy aur shape me bane


 


निशा: अंजू जी, यदि छैना नरम न हो और अच्छी तरह मसल कर चिकना न किया जाय या गोले पकने के लिये चाशनी में डाल दें और चाशनी में उबाल न आ रहा हो तब रसगुल्ले फट सकते हैं.
Mona soni

Nisha mam mra rassgulla bahut hi spanji bna bt usma nimbu ka taste aa rha h to ky m nimbu ka sat ya fitkari ka use kr skti hu ....n cooker m 1 siti aana k bad gas kam krna pr bhi siti àati h uska reason ky h pls tell me ...m waiting 4 ur rply ....thnxxx


निशा: मोना जी छैना को अच्छी तरह धो लेने से नीबू का स्वाद खतम हो जाता है, छैना बनाने के लिये नीबू का शत टाटरी का यूज किया जाता है.
neeru khurana

I like the recipe of sponge rasgulla.you discribed it very nicely.


 

anuradha

hlo mam,


2 litre milk se rasgulle banane ke liye 5litre ka cooker sahi rahega ya nahi ? pls tell kya usme ache se fool payenge rasgulle.


 


निशा: अनुराधा जी, आप 2 बार में रसगुल्ले पकायें, यानी कि एक बार 1 लीटर दूध से बने छैना से बने रसगुल्ले पकायें.
afreen

Mere rasgulle full nahi rahe hai . wo kyu ???


 


 

aditi

Nisha ji meine ye poori recipe isi trah follow ki but rsgulle soft nahi bne vo hard ho gye and na hi vo jyada phulle kya karan ho skta h? Pls btayen

vibha
निशा जी नमस्ते
मैडम मैंने आपके बताये दोनों तरह से रसगुल्ले बनाये.लेकिन भगोने में बनने वाले रसगुल्ले बनने के बाद सख्त हो जाते हैं आौर कुकर में बनने वाले रसगुल्ले इतने हल्के कागज की तरह होते हैं कि मजा नहीं आता...ये बाजार जितने अच्छे नहीं हो पाते...प्लीज बताइये क्या कमीं रह जाती है.
Shilpi
Nisha mam you are such a amazing person. L am a big fan of you.
Krishna
Rasgulle cooker me dalne par bikhar ja rahe hain.
Plz rply..

But hum apne aap fate hue dudh ka istemal kr rahe hain.