स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge Rasgulla Recipe

बंगाली रसगुल्ले ताजा छैना में अरारोट डालकर बनाये जाते हैं और बिना अरारोट डाले भी. अरारोट डालकर बने छैना रसगुल्ले थोड़े कम स्पंजी होते हैं, लेकिन स्वाद में बहुत जबर्दस्त. छैना में बिना अरारोट डाले बनाये गये रसगुल्ले अधिक स्पंजी होते हैं. आज हम बिना अरारोट डाले बंगाली स्पंज रसगुल्ले बनायेंगे लेकिन समय बचाने के लिये इन्हें कुकर के अन्दर उबाल कर बनायेंगे.
Read : Bengali Sponge Rasgulla Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bengali Sponge Rasgulla
- दूध - 1 लीटर (5 कप, फुल क्रीम मिल्क)
- चीनी - 300 ग्राम (1. 5 कप)
- नीबू - 2 (रस निकाल लीजिये)
विधि - How to make Ingredients for Bengali Sponge Rasgulla
किसी बर्तन को थोड़ा पानी डालकर धो लीजिये और दूध डालकर गरम करने के लिये रखिये. दूध में उबाल आने पर दूध को आग से नीचे उतार लीजिये, और थोड़ा सा ठंडा कर लीजिये(दूध को 80 प्रतिशत तक गरम रहने दीजिये). नीबू के रस में जितना रस है, उतना ही पानी मिला दीजिये.
दूध में थोड़ा थोड़ा 1 - 1 टेबल स्पून करके नीबू का रस डालिये और मिक्स कीजिये, दूध के अच्छी तरह फटने तक नीबू का रस डालिये, और मिक्स करते जाइये, जैसे ही दूध अच्छी तरह फट जाय नीबू का रस डालना बन्द कर दीजिये, और फटे हुये दूध को किसी सूती, साफ कपड़े में छान लीजिये. कपड़े को छलनी के ऊपर बिछाइये और नीचे कोई बर्तन रख दीजिये, फटे हुये दूध को कपड़े के ऊपर डालिये. फटे दूध से निकला पानी, नीचे रखे बर्तन में आ जायेगा और छैना कपड़े में रह जायेगा. छैना के ऊपर 1-2 कप ठंडा पानी डालिये, छैना ठंडा भी हो जायेगा और छैना से नीबू का खट्टा स्वाद भी खतम हो जायेगा. कपड़े को चारों ओर से उठाकर, हाथ से छैना को दबाते हुये छैना से सारा पानी निचोड़ दीजिये. नरम नरम छैना बनकर तैयार है.
छैना को किसी प्लेट में निकालिये, हाथ और उंगलियों से छैना को दबाते हुये, पलट पलट कर 4-5 मिनिट तक मल मल कर नरम और चिकना कीजिये. नरम किये हुये छैना को 10 - 12, भागों में बांट लीजिये. एक भाग उठाइये और हाथ से लड्डू की तरह दबाकर पहले उसे बाइन्ड कीजिये, और अब गोल आकार देकर चिकना कीजिये. तैयार गोले को किसी प्लेट में लगा कर रखिये. सारे गोले बनाकर तैयार कर लीजिये.

रसगुल्ले कुकर में पका लीजिये, कुकर में रसगुल्ले बहुत जल्दी पक जाते हैं, क्यों कि खुले भगोने की अपेक्षा कुकर में तापमान अधिक हो जाता है, रसगुल्ले पकाने के लिये, ज्यादा तापमान की आवश्यकता होती है.
कुकर में चीनी और 4 कप पानी डालिये, उबाल आने दीजिये, उबाल आने पर छैना के बने गोले कुकर में एक एक करके डालिये, और कुकर का ढक्कन बन्द कर दीजिये. कुकर में 1 सीटी आने के बाद, आग मीडियम कर दिजिये, और रसगुल्ले को 7-8 मिनिट तक और पकने दीजिये, आग बन्द कर दीजिये.
किसी बर्तन में पानी ले लीजिये उसमें कुकर को रखकर, कुकर को ठंडा कीजिये या कुकर को नल के नीचे लगा दीजिये, ताकि वह जल्दी से ठंडा हो जाय और खुल जाय. सावधानी से ढक्कन खोलिये, कुकर से रसगुल्ले चाशनी के साथ निकाल कर किसी प्याले में रखिये और रसगुल्ले को ठंडे होने दीजिये, 5-6 घंटे के बाद रसगुल्ले अच्छे मीठे और बहुत ही स्वादिष्ट हो जाते हैं. ठंडे ठंडे स्पंज रसगुल्ले परोसिये और खाइये.
स्पंज रसगुल्ले (Ingredients for Bengali Sponge Rasgulla) को फ्रिज में रखकर 7 दिन तक खा सकते हैं.
सुझाव:
छैना बनाने के लिये दूध को थोड़ा ठंडा अवश्य करें. दूध में आधा कप पानी डालकर भी दूध तुरन्त ठंडा किया जा सकता है, एसा करने से छैना नरम बनता है, और इस छैना से बने रसगुल्ले अच्छे स्पंजी बनते हैं.
छैना अगर सख्त बनता तो रसगुल्ले तो सख्त हो जाते हैं या बिखर जाते हैं.
छैना के गोले अगर उबलते पानी में न डाले जायें तो बे टूट कर बिखर जाते हैं. रसगुल्ले उबालते समय पानी में हमेशा उबाल रहना आवश्यक है.
कमेंट (706)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
maine bhi apki bhot sari recipe padhi or usko ghar me bna ke try bhi kiya or wo sbko bhot pasand ayi.....thanku soooo much
निशा: नैना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: किरन जी, मिल्क ज्यादा ठंडा नहीं करना होता है, गैस से उतारिये और 2 मिनट बाद यानि कि सिर्फ 15-20 प्रतिशत ठंडा हो जाय, दूध को फाड़ना शुरू कर दीजिये.
निशा: स्वेता जी, छैना में पानी रहने के कारण पतला हो जाता है, इसमें आप 1-2 चम्मच कार्न फ्लोर या अरारोट मिलाकर रसगुल्ले या रसमलाई बना सकती है.
Apne likha h 4 cup aur 300 gm sugar
To 4 cup pani kina ml hoga
निशा: दिपेन्द्र जी, 4 कप पानी लगभग 1 लीटर पानी हो जाता है.
I tried your receipe of spounge rasgulle , everything was perfectly made except rasgulle size after it was cooked . It was not in a round shape when I open the lid of cooker. Plz tell me the reason. As shown in the vedio they seems in a good round shaped after cooked.
निशा: ऊषा जी, स्पेश कम हो तो रसगुल्ला प्रोपर गोल नहीं हो पाते हैं, दूध का फर्क भी होता है. गाय के दूध से छैना रसगुल्ला एकदम सही बनते हैं.
mai jarur dubara try karugi :-)
aap bhaut achhe ho
निशा: पूनम, बहुत बहुत धन्यवाद.
maine lassi use ki thi,but rasgulle chashni mai bikhar gye..
pls guide me
निशा: पूनम जी, खट्टी लस्सी यूज की सकती है, रसगुल्ला फटने का कारण, छैना को मसल मसल कर एकदम चिकना न करना हो सकता है या पानी में अच्छी तरह उबाल नहीं आ रहा हो और उसमें छैना के गोले डाल दिये जाय.
निशा: प्रिया जी, एसा तभी होता है, जब दूध खराब हो जाता है, इससे रसगुल्ले अच्छे नहीं बनेंगे.
निशा: गरिमा जी, रसगुल्ले अच्छे बने हैं तब एसा कोई कारण नहीं है, कि बनाने में कोई गलती हुई है लेकिन रसगुल्ले पूरी तरह गोल बनते हैं गाय के दूध से तो अगर गाय का दूध आपके यहां मिलता हो तो अगली बार रसगुल्ले गाय के दूध से छैना बनाकर बनाइये और अपने अनुभव यहां शेयर कीजिये.
I tried your Bengali rasagulla recipe 4 times. But har baar rasagulle flat ho gaye or ek doosre se chipak gaye...Maine toned doodh aur full cream doody dono try kar liye hain par har baar aisa hi ho raha hai. Please reply kar dijiye. Thanks
निशा: प्रियंका जी, मैंने कई हलवाइयों से ये सवाल किया, मुझे यही उत्तर मिला कि अच्छे रसगुल्ले बनाने के लिये गाय के दूध से छैना बनता है उसी से बनते हैं और आपने इसे बनाकर भी देखा, , बहुत बहुत धन्यवाद. अमूल के फुल क्रीम दूध से रसगुल्ले एकदम गोल नहीं बनते लेकिन अच्छे बनते हैं, ज्यादातर जगह डेयरी मिल्क ही मिल पाता है.
निशा: दीपाली जी, रसगुल्ले अगर पूरी तरह न पके हों तो बाद में सख्त हो सकते हैं, या फिर रसगुल्ले पूरी तरह स्पंज नहीं हुये हैं.
निशा: अदिति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मौशीन जी, छैना के लिये दूध गाय का या भैंस का ताजा दूध लीजिये, या फिर अमूल का फुल क्रीम दूध लीजिये, दिये हुये तरीके से नरम छैना बनाइये, चाशनी में जब अच्छी तरह उबाल आ जाये तब तेज आग पर इन्हैं पकाइये, थोड़ी सी प्रेक्टिस के बाद रसगुल्ले अच्छे बनेंगे.
निशा: प्रियंका जी, रसगुल्ले अच्छे बने इसमें दूध और छैना का ही अधिक कारण रहता है, लेकिन अगली बार आप चाशनी थोड़ी अधिक बनायें और बर्तन भी उससे बड़ा लें यानि कि जगह कम मिलने के कारण वह चपते रह जाते हों, और अपने अनुभव यहां शेयर कीजिये.
निशा: प्रियंका जी, अगली बार गाय के दूध से छैना बनायें, और रसगुल्ले पकाने के लिये सीरप थोड़ा ज्यादा बनायें, रसगुल्लो को पूरा स्पेश मिले, रसगुल्ले गोल बनेंगे.
aapki btai recipe ki sb bahut tarif krte h bt sara credit aapko jata h
kal mene rasgulle bnae sbko bahut pasand aae thank u once again
निशा: मंगला जी, उसी शुगर सीरप को यूज किया जा सकता है, आप उसमे 100 ग्राम शुगर और 1 कप पानी और डाल कर यूज कर सकती हैं.
निशा: संतोष जी, मैदा अधिक डालने से एसा होता है. अगली बार छैना में 1 छोटी चम्मच अरारोट डालकर रसगुल्ले बनायें, अच्छे रसगुल्ले बनेंगे.
please tell me
निशा; अनमोल जी, छैना के लिये दूध गाय का लीजिये और छैना को मसल मसल कर नरम कीजिये, और पकाने के लिये छैना के गोले उबलते पानी में डालिये तेज आग पर ही इन्हैं पकने दीजिये, अच्छे रसगुल्ले बनकर तैयार होंगे.
निशा: जितेन्द्र जी, इसके बारे में मुझे कुछ नहीं मालुम.
निशा: मौली जी, रसगुल्ले गाय के दूध से बहुत अच्छे बनते हैं, या ताजा भैंस का दूध लिया जा सकता है, या फिर अमूल का फुल क्रीम दूध भी ले सकते हैं.
निशा: मौली जी, छैना को मसल मसल कर अच्छा नरम बनाना होता है तभी रसगुल्ले अच्छे स्पंजी बनते हैं. दूध गाय का सबसे अच्छा होता है, भैंस का ताजा दूध भी लिया जा सकता है, या अमूल का फुल क्रीम दूध ले लीजिये.
aaj mere hubby Tennis match jeete hai
tho kuch meetha banana chati thi... par dhud fat gaya tha....aap ka website check kiya aur rasgulle banane ka sochcha...
aur surprisingly fathe hue dhud se rasgulle itne ache bane hai... its really unbeliveable..
jab bhi kuch naya banane lagti hun tho gadbad ho hi jati hai... par is baar perfectly ban gai hai rasgulle.
main bohot bohot khush hun aur jaldi se apne pyare pati ko khilana chati hun
thank u sooooo very much...Nisha ji.
aap se ek baar milna chathi hun bas :)
निशा: वीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद, अवश्य मिलेंगे.