स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge Rasgulla Recipe

बंगाली रसगुल्ले ताजा छैना में अरारोट डालकर बनाये जाते हैं और बिना अरारोट डाले भी. अरारोट डालकर बने छैना रसगुल्ले थोड़े कम स्पंजी होते हैं, लेकिन स्वाद में बहुत जबर्दस्त. छैना में बिना अरारोट डाले बनाये गये रसगुल्ले अधिक स्पंजी होते हैं. आज हम बिना अरारोट डाले बंगाली स्पंज रसगुल्ले बनायेंगे लेकिन समय बचाने के लिये इन्हें कुकर के अन्दर उबाल कर बनायेंगे.
Read : Bengali Sponge Rasgulla Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bengali Sponge Rasgulla
- दूध - 1 लीटर (5 कप, फुल क्रीम मिल्क)
- चीनी - 300 ग्राम (1. 5 कप)
- नीबू - 2 (रस निकाल लीजिये)
विधि - How to make Ingredients for Bengali Sponge Rasgulla
किसी बर्तन को थोड़ा पानी डालकर धो लीजिये और दूध डालकर गरम करने के लिये रखिये. दूध में उबाल आने पर दूध को आग से नीचे उतार लीजिये, और थोड़ा सा ठंडा कर लीजिये(दूध को 80 प्रतिशत तक गरम रहने दीजिये). नीबू के रस में जितना रस है, उतना ही पानी मिला दीजिये.
दूध में थोड़ा थोड़ा 1 - 1 टेबल स्पून करके नीबू का रस डालिये और मिक्स कीजिये, दूध के अच्छी तरह फटने तक नीबू का रस डालिये, और मिक्स करते जाइये, जैसे ही दूध अच्छी तरह फट जाय नीबू का रस डालना बन्द कर दीजिये, और फटे हुये दूध को किसी सूती, साफ कपड़े में छान लीजिये. कपड़े को छलनी के ऊपर बिछाइये और नीचे कोई बर्तन रख दीजिये, फटे हुये दूध को कपड़े के ऊपर डालिये. फटे दूध से निकला पानी, नीचे रखे बर्तन में आ जायेगा और छैना कपड़े में रह जायेगा. छैना के ऊपर 1-2 कप ठंडा पानी डालिये, छैना ठंडा भी हो जायेगा और छैना से नीबू का खट्टा स्वाद भी खतम हो जायेगा. कपड़े को चारों ओर से उठाकर, हाथ से छैना को दबाते हुये छैना से सारा पानी निचोड़ दीजिये. नरम नरम छैना बनकर तैयार है.
छैना को किसी प्लेट में निकालिये, हाथ और उंगलियों से छैना को दबाते हुये, पलट पलट कर 4-5 मिनिट तक मल मल कर नरम और चिकना कीजिये. नरम किये हुये छैना को 10 - 12, भागों में बांट लीजिये. एक भाग उठाइये और हाथ से लड्डू की तरह दबाकर पहले उसे बाइन्ड कीजिये, और अब गोल आकार देकर चिकना कीजिये. तैयार गोले को किसी प्लेट में लगा कर रखिये. सारे गोले बनाकर तैयार कर लीजिये.

रसगुल्ले कुकर में पका लीजिये, कुकर में रसगुल्ले बहुत जल्दी पक जाते हैं, क्यों कि खुले भगोने की अपेक्षा कुकर में तापमान अधिक हो जाता है, रसगुल्ले पकाने के लिये, ज्यादा तापमान की आवश्यकता होती है.
कुकर में चीनी और 4 कप पानी डालिये, उबाल आने दीजिये, उबाल आने पर छैना के बने गोले कुकर में एक एक करके डालिये, और कुकर का ढक्कन बन्द कर दीजिये. कुकर में 1 सीटी आने के बाद, आग मीडियम कर दिजिये, और रसगुल्ले को 7-8 मिनिट तक और पकने दीजिये, आग बन्द कर दीजिये.
किसी बर्तन में पानी ले लीजिये उसमें कुकर को रखकर, कुकर को ठंडा कीजिये या कुकर को नल के नीचे लगा दीजिये, ताकि वह जल्दी से ठंडा हो जाय और खुल जाय. सावधानी से ढक्कन खोलिये, कुकर से रसगुल्ले चाशनी के साथ निकाल कर किसी प्याले में रखिये और रसगुल्ले को ठंडे होने दीजिये, 5-6 घंटे के बाद रसगुल्ले अच्छे मीठे और बहुत ही स्वादिष्ट हो जाते हैं. ठंडे ठंडे स्पंज रसगुल्ले परोसिये और खाइये.
स्पंज रसगुल्ले (Ingredients for Bengali Sponge Rasgulla) को फ्रिज में रखकर 7 दिन तक खा सकते हैं.
सुझाव:
छैना बनाने के लिये दूध को थोड़ा ठंडा अवश्य करें. दूध में आधा कप पानी डालकर भी दूध तुरन्त ठंडा किया जा सकता है, एसा करने से छैना नरम बनता है, और इस छैना से बने रसगुल्ले अच्छे स्पंजी बनते हैं.
छैना अगर सख्त बनता तो रसगुल्ले तो सख्त हो जाते हैं या बिखर जाते हैं.
छैना के गोले अगर उबलते पानी में न डाले जायें तो बे टूट कर बिखर जाते हैं. रसगुल्ले उबालते समय पानी में हमेशा उबाल रहना आवश्यक है.
कमेंट (706)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मितासा जी, रसगुल्ले पूरी तरह न पके हों तो वह ठंडे होने पर हार्ड हो सकते हैं.
निशा: माधवी जी, छैना अगर सोफ्ट न हो तो रसगुल्ला स्पंजी नहीं बनते, छैना बनाने के लिये ताजा गाया का दूध सबसे अच्छा होता है, ताजा भैस का दूध या अमूल फुल क्रीम दूध भी लिया जा सकता है.
के लिए आपके पास कोई सुझाव हो तो बताइये।
मेने चासनी में थोडा शरबत डाला
Maine rasgulle ki recipe try ki rasgulle dikhne mein toh thik the par thode khatte the Maine thanda pani bhi Dala tha phir bhi khatte aAP please koi upay bataye Maine aapki aur bhi recipe try ki this woh toh acchi thi par issme pata nahi kya gadbad hai par aap batana jarur baki recipes ke liye
Thanks
निशा: शिखा जी, छैना को खटास को धोकर ही निकाला जाता है.
निशा: श्रृ्ष्टी जी, छैना को धो लिया जाय तो उससे नीबू का खट्टापन निकल जाता है. रसगुल्ले कम पकने के कारन नरम हो सकते हैं.
निशा: मुकेश जी, चीनी के पानी में रसगुल्ले पकाये जाते हैं, और डिटेल में जानने के लिये प्लीज रेसिपी वीडियों देख लीजिये.
निशा: सुनीता जी दूध ताजा होना चाहिये, दूध को उबालने के बाद, गैस बन्द कर दीजिये दूध के थोड़ा सा ठंडा होने पर नीबू का रस डालकर दूध को फाढ़िये, छान कर छैना से पानी अलग कर दीजिये और छैना को धोाकर निचोड़ लीजिये, बहुत अच्छा नरम छैना बनता है.
निशा: पल्लवी जी, हां अवश्य डाल सकते हैं.
mene aj rasgulla banaye par wo thande hone k bad hard ho gaye bilkul bhi sponge nai lagte The
Plz help me what is resaon behind this..
Rasgulle gol nhi bane chapte hai???
Kya karun gol banane ke liye ????
Chenna ko fetne ka kya Mtlb hota hai
निशा: छैना को सोफ्ट करना होता है.
Maine holiday par rasgulle aur raskadam dono banaye. Bahut ache bane the.khakar Kolkata ki mithai ki yad aa gai.Thanks a lot Nisha ji. Main in dishes ki pic bhejna chahti hun..
Mujhe cooking ka bahuy shauk h.....or maine apki kafi recepies try ki h.....ap har step bahut ache se samjahti hai.....mene abhi holi pr sponji rasgulle try kiye....jo ki taste me best the or sponji bhi...sbne bahut tarif ki...mgr wo bilkul white nhi the color me....market ke rasgullas ki trh......pls mujhe iska karan btaye.....i waiting mam...
मैं जब भी रसगुल्ले बनाती हूँ तब वह फूलते नहीं हैं और न ही ज्यादा स्पंजी बनते हैं मैं क्या कर सकती हूँ ?
Kya chaina bnane k lie nimbu ki jagah tartaric acid (tartry jo paneer bnane me use hota h) use kr skte hn??????
निशा: आयुषी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: saba ji,रसगुल्ला में मकई का आटा नहीं यूज करना है, कार्न फ्लोर यूज करना है, ये कार्न का स्टार्च होता है, किराना शोप से कार्न फ्लोर कह कर लिया जा सकता है.
निशा: मंजू जी, सारा घी लिया जा सकता है, लेकिन घी जम जाता है. आधा घी और आधा रिफाइन्ड ओइल ज्यादा अच्छा रहता है.
निशा: मंजू जी, रसगुल्ले को उबालते समय सीरप ज्यादा हो यानि कि रसगुल्ले उसमें अच्छे से डूब कर पकें, आग तेज हो रसगुल्ले हमेशा उबलते रहें उनके ऊपर झाग रहे वे झाग में डूबे रहते हुये पकें, इसके लिये रीटा का घोल डाला जा सकता है, और गाय का दूध से छैना बना हो तो रसगुल्ले बहुत ही अच्छे बनते हैं.
निशा: किरन जी, छैना सोफ्ट बनेगा तो रसगुल्ले अवश्य सोफ्ट बनेंगे, दूध में मिलाबट होने से भी छैना नरम नहीं बनता और रसगुल्ले भी नरम नहीं बनते, रसगुल्ले के लिये गाय का दूध सबसे अच्छा होता है, अमूल का फुल क्रीम दूध ले सकते हैं.
निशा: मनोज, बर्तन के आकार के कारण, वह छोटा है और दूध के कारण, गाय का दूध न होने से एसा होता है.
निशा: विशाखा जी हां अवश्य बना सकते हैं.
निशा: विशाखा जी, छैना को अच्छी तरह निचोड़ने से वह पतला नहीं होगा और इसके बाद आप उसे मसल कर आसानी से चिकना कर सकते हैं.